Shuru
Apke Nagar Ki App…
मौदहा नगर में अज्ञात कारणो के चलते घर में लगी भीषण आग लाखों का सामान जलकर हुआ राख मौदहा। नगर के मोहल्ला कमराहा निवासी अनवार पुत्र नवाबुद्दीन के घर में बीती रात अज्ञात कारणों के चलते अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें उठती देख परिजनों ने शोर मचाया, जिस पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पड़ोसियों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस घटना में घर में रखा घरेलू सामान, कपड़े, बिस्तर सहित अन्य गृहस्थी का सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। पीड़ित परिवार के अनुसार आग से करीब डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ है। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
ISLAM
मौदहा नगर में अज्ञात कारणो के चलते घर में लगी भीषण आग लाखों का सामान जलकर हुआ राख मौदहा। नगर के मोहल्ला कमराहा निवासी अनवार पुत्र नवाबुद्दीन के घर में बीती रात अज्ञात कारणों के चलते अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें उठती देख परिजनों ने शोर मचाया, जिस पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पड़ोसियों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस घटना में घर में रखा घरेलू सामान, कपड़े, बिस्तर सहित अन्य गृहस्थी का सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। पीड़ित परिवार के अनुसार आग से करीब डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ है। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- तेज रफ्तार स्कार्पियो ने ऑटो में मारी टक्कर, 2 शिक्षिकाओं समेत 8 घायल ➡️ मौदहा-कपसा मार्ग पर सिजनौड़ा के पास हादसा ➡️ स्कूल जा रही शिक्षिकाएं कंचन देवी व पूजा यादव घायल ➡️ सभी घायलों को जिला अस्पताल किया गया रेफर ➡️ सीओ राजकुमार पाण्डेय ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल ➡️ पुलिस ने वाहन कब्जे में लेकर शुरू की जांच 👉 सभी घायल खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं1
- मौदहा/हमीरपुर, 07 अप्रैल। कस्बा मौदहा के मोहल्ला कमराहा निवासी अनवार पुत्र नवाबुद्दीन के घर में बीती रात अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे घर में अफरा-तफरी मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पड़ोसियों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने से घर में रखा घरेलू सामान, कपड़े, बिस्तर व अन्य गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित परिवार के अनुसार घटना में लगभग डेढ़ लाख रुपये की क्षति होने का अनुमान है। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है।2
- अरतरा खेल मैदान में टूटे पड़े खेल समान अलग अलग जगह में पड़े2
- “पत्रकार डंडा डालने लगते है भो#ऽ के…” हमीरपुर में पत्रकारों को गाली देते ट्रैफिक इंचार्ज “हरवेंद्र यादव” का वीडियो वायरल फरवरी महीने का बताया जा रहा है वायरल वीडियो इससे पहले भी हरवेंद्र यादव का विवादित वीडियो आया था सामने #hamirpurpolice UP Police #Hamirpur #ViralVideo #UPPolice #Journalist #highlight #followers1
- बांदा में जमीन को लेकर उठा विवाद आखिरकार समझदारी और सामाजिक पहल से खत्म हो गया। मामला कोतवाली नगर क्षेत्र का है, जहां लेन-देन से जुड़ी जमीन और मकान की खरीद-फरोख्त के बाद दोनों पक्षों के बीच तनातनी पैदा हो गई थी। बताया जा रहा है कि अभिषेक जैन द्वारा अलग-अलग तारीखों में प्लॉट और मकान का बैनामा किशन कुमार जड़िया और उनकी पत्नी के नाम किया गया था, लेकिन बाद में इसी सौदे को लेकर विवाद गहरा गया। स्थिति इतनी बढ़ी कि पुलिस को हस्तक्षेप करते हुए शांति भंग की कार्रवाई करनी पड़ी। हालांकि, मामले ने नया मोड़ तब लिया जब परिवारजनों और समाज के सम्मानित लोगों ने पहल की। पंचायत बैठी, दोनों पक्षों की बात गंभीरता से सुनी गई और अंततः आपसी सहमति से विवाद का समाधान निकाल लिया गया। इस समझौते के दौरान दोनों पक्षों के प्रमुख लोग अभिषेक जैन, किशन कुमार जड़िया, ए.के. जैन, अंकित जैन, सत्य प्रकाश सर्राफ, मनोज कुमार जड़िया और राकेश सोनी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।1
- *नवनिर्मित मऊ चौकी का हुआ उद्धघाटन ।* रिपोर्ट-अल्तमश हुसैन-7054881233 बाँदा।जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा पुलिस व्यवस्था को बेहतर एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशनमें अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज, क्षेत्राधिकारी बबेरु सौरभ सिंह व क्षेत्राधिकारी नरैनी कृष्णकांत त्रिपाठी द्वारा थाना मरका क्षेत्रांतर्गत स्थित नवनिर्मित मऊ चौकी का विधिवत उद्घाटन किया गया। नवनिर्मित मऊ चौकी को बेहतर सुविधाओं एवं सुव्यवस्थित ढंग से विकसित किया गया है। जिससे पुलिस कर्मियों के कार्य संचालन में सुविधा हो तथा क्षेत्रीय जनता को और अधिक त्वरित एवं प्रभावी पुलिस सेवा प्राप्त हो सकेगी। इस अवसर पर अधिकारियों द्वारा चौकी परिसर का निरीक्षण करते हुए वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों को क्षेत्र में सतत् गश्त, संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग तथा आमजन के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने हेतु निर्देशित किया गया। चौकी के सुंदरीकरण से क्षेत्र में पुलिस की उपस्थिति और अधिक प्रभावी होगी तथा अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहायता मिलेगी।2
- हमीरपुर। सुमेरपुरकस्बे में चलती बाइक से युवक के ऊपर गुटखा थूक देने पर युवक के ऐतराज करने पर बाइक सवार युवकों ने उसे जमकर पीटा। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर सौंपी है। कस्बे की बड़ी पुलिया के समीप रहने वाले दीपक शिवहरे ने पुलिस को सौंपी तहरीर में आरोप लगाया है कि वह दोपहर में कमलेश तिराहा मीठा लेने गया था। तभी उसके ऊपर बाइक सवार दो युवकों ने थूक दिया। ऐतराज जताने पर गाली गलौज करके जमकर मारा पीटा। पीड़ित ने कार्यवाही की मांग की है। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। जिसमें दोनों पक्ष एक दूसरे को रेलवे क्रॉसिंग के समीप जमकर मारपीट कर रहे हैं। पुलिस ने जांच के बाद कार्यवाही का आश्वासन दिया है। थूकने के बाद मारपीट करने वाले युवक कहां के रहने वाले हैं यह स्पष्ट नहीं हो सका है।1
- हमीरपुर। यमुना चौकी क्षेत्र के पास दो पक्षों के बीच जमकर विवाद हो गया, जिसमें लाठी-डंडे चलने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों के सिर फटने की बात सामने आई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार किसी बात को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। इस दौरान जमकर लाठी-डंडे चले, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हैरानी की बात यह रही कि घटना के समय यमुना चौकी पर पुलिस नदारद बताई जा रही है, जिससे लोगों में नाराजगी देखी गई। घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।1