रानीखेत गैस एजेंसी में लगी लोगों की भीड़, हालात देखते हुए पुलिस बल तैनात रानीखेत रानीखेत में घरेलू गैस सिलेंडर की अफवाहों को लेकर गैस एजेंसी में आज भारी भीड़ उमड़ पड़ी। हालात ऐसे हो गए कि व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तक तैनात करना पड़ा। गैस सिलेंडर लेने पहुंचे उपभोक्ताओं का कहना है कि प्रशासन भले ही गैस की कोई किल्लत न होने की बात कह रहा हो, लेकिन लोग पिछले तीन दिनों से गैस एजेंसी के चक्कर काट रहे हैं, फिर भी उन्हें सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। वहीं रानीखेत गैस एजेंसी के प्रबंधक सुरेन्द्र सिंह जलाल का कहना है कि एजेंसी में गैस सिलेंडरों की कोई कमी नहीं है और पर्याप्त मात्रा में सिलेंडर उपलब्ध हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि अनावश्यक भीड़ न लगाएं। उन्होंने यह भी बताया कि उपभोक्ता काउंटर पर जाकर अपनी बुकिंग करा सकते हैं, लेकिन गैस लेने के लिए उसी उपभोक्ता का उपस्थित होना अनिवार्य है, जिसके नाम पर कनेक्शन है, ताकि सही उपभोक्ता को ही गैस सिलेंडर दिया जा सके।
रानीखेत गैस एजेंसी में लगी लोगों की भीड़, हालात देखते हुए पुलिस बल तैनात रानीखेत रानीखेत में घरेलू गैस सिलेंडर की अफवाहों को लेकर गैस एजेंसी में आज भारी भीड़ उमड़ पड़ी। हालात ऐसे हो गए कि व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तक तैनात करना पड़ा। गैस सिलेंडर लेने पहुंचे उपभोक्ताओं का कहना है कि प्रशासन भले ही गैस की कोई किल्लत न होने की बात कह रहा हो, लेकिन लोग पिछले तीन दिनों से गैस एजेंसी के चक्कर काट रहे हैं, फिर भी उन्हें सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। वहीं रानीखेत गैस एजेंसी के प्रबंधक सुरेन्द्र सिंह जलाल का कहना है कि एजेंसी में गैस सिलेंडरों की कोई कमी नहीं है और पर्याप्त मात्रा में सिलेंडर उपलब्ध हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि अनावश्यक भीड़ न लगाएं। उन्होंने यह भी बताया कि उपभोक्ता काउंटर पर जाकर अपनी बुकिंग करा सकते हैं, लेकिन गैस लेने के लिए उसी उपभोक्ता का उपस्थित होना अनिवार्य है, जिसके नाम पर कनेक्शन है, ताकि सही उपभोक्ता को ही गैस सिलेंडर दिया जा सके।
- विडियो देखें- Jammu और Kashmir के पूर्व सीएम Farooq Abdullah पर फायरिंग करने वाला का CCTV VIDEO आया सामने । फिलहाल फायरिंग करने वाले शख्स को सिक्योरिटी और कुछ लोगों ने मौके पर पकड़ लिया।1
- चंपावत:मौसम की मार बच्चों पर भारी, बढ़े बुखार और खांसी के मरीज1
- मोनालिसा जो महाकुंभ 2025 के दौरान अपनी सादगी और खूबसूरती के कारण वायरल हुई थीं, नो एक बार फिर चर्चा में हैं. उनकी शादी की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. मोनालिसा ने अपने ब्वॉयफ्रेंड फरमान खान से शादी की है.1
- सांसद चंद्र शेखर आज़ाद पर की गई अभद्र टिप्पणी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल । बाज़पुर से है, उत्तम नगर में हुई हिंसक घटना के बाद ग्राम बरहनी के स्थानीय नेता खीम सिंह दानू का वीडियो सोशल मीडिया पर बायरल हो रहा है। जिसमें वह नगीना सांसद चंद्रशेखर आज़ाद एवं समुदाय से इस पर जातिगत टिप्पणी करते हुए नज़र आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही क्षेत्र की जनता में ग़ुस्सा देखने को मिल रहा है। जिसके चलते आज़ाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओ ने जिला सचिव प्रशांत कुमार के नेतृत्व शिकायती पत्र सौंपते हुये सी ओ बाज़पुर विभव सैनी से कार्रवाई किए जाने की माँग की है। इस दौरान आज़ाद समाज पार्टी के जिला सचिव प्रशांत कुमार ने बताया कि हमारे द्वारा तहरीर दे दी गई है जिस पर पुलिस प्रशासन ने हमसे दो दिन का समय माँगा है। इस घटना को चार दिन का समय हो गया है लेकिन प्रशासन द्वारा किसी भी तरीक़े की कार्रवाई नहीं की गई है देखने को मिलता है कि प्रशासन शासन के दबाव में है। इस दौरान सी ओ विभव सैनी ने बताया कि नगीना सांसद चंद्रशेखर आज़ाद पर अभद्र टिप्पणी किए जाने का मामला संज्ञान में आया है जिसको लेकर शिकायत पत्र प्राप्त हुआ है जिसमें जाँच उपरांत कार्रवाई की जाएगी। आज़ाद समाज पार्टी, जिला सचिव :- प्रशांत कुमार3
- हाथरस। मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष अनीस राजा ने हाथरस जनपद में संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से नरेश कुमार दिवाकर को मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। नियुक्ति की घोषणा के बाद समाजवादी पार्टी कार्यालय पर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष नरेश कुमार दिवाकर का पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया गया और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। स्वागत समारोह में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष देवेंद्र कुशवाहा, रामनारायण काके, अशोक गोला, मोहित कश्यप, अकील कुरैशी, हेमंत गौड़ सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष देवेंद्र कुशवाहा ने बताया कि इस अवसर पर लगभग 50 युवाओं ने समाजवादी पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है, जिससे संगठन को और मजबूती मिलेगी। वहीं नवनियुक्त मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष नरेश कुमार दिवाकर ने कहा कि उन्हें युवाओं की जिम्मेदारी सौंपी गई है और वह हाथरस जनपद की तीनों विधानसभाओं में पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ कार्य करते हुए अधिक से अधिक युवाओं को पार्टी से जोड़ने का प्रयास करेंगे।1
- बिलासपुर में जामा मस्जिद के इमाम कारी अफरोज़ आलम ने मुक़द्दस रमज़ान और पाक महीने के आखिरी अक्षरें पर तकरीर बयां करते हुए कहा कि मुसलमान अपने दीन और इस्लाम से दूर होता जा रहा है,इसलिए उसकी परेशानियां दूर नही हो रही।जब वह दीन और इस्लाम को पूरी तरह अख्तियार कर उसके रास्ते पर सच्चे मन से चलेगा तो,अल्लाह उसकी हर परेशानियां दूर कर उसकी सेहत,दौलत और हर जायज़ तमन्ना में बरकत करेगा। शुक्रवार को वह नगर के मोहल्ला कायस्थान स्थित जामा मस्जिद में अलविदा जुमें की नमाज के दौरान तकरीर कर रहे थें।उन्होंने कहा यह पाक महीना मुसलमान के लिए सबसे अफ़ज़ल माना जाता हैं,इसमें कुरआन की तिलावत और रोजा नमाज़ सबका अलग से सबाब है,रहमत और बरकत के अक्षरें गुजरने के बाद यह आखिरी अक्षरा मगफिरत का हैं,इसमें बंदा-ए-मोमिन सच्चे मन से इबादत करने के बाद अपने गुनाहों से तौबा करें तो,अल्लाह उसकी तौबा क़बूल फरमाता है। आग्रह किया कि अपने बच्चों को दुनियावी तालिम के साथ दीनी तालीम भी जरूर दिलाए ताकि उनकी और हमारी दुनिया और आखिरत दोनों कामयाब हो सकें।इसके पश्चात खुतबा पढ़ा गया और शांतिपूर्ण तरीके से अलविदा जुमा की नमाज़ अदा की गई।इसके पश्चात हाजी जी वाली मस्जिद,इमाम साहब वाली मस्जिद,सय्यदों वाली मस्जिद, अमलताश वाली मस्जिद,बाजार वाली मस्जिद,खजूरों वाली मस्जिद,अंसारियों वाली आदि मस्जिदों में समयनुसार शांतिपूर्ण तरीके से नमाज़ अदा की गई।सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर उप जिलाधिकारी अरूण कुमार,पुलिस क्षेत्राधिकारी हर्षिता सिंह,कस्बा चौकी प्रभारी योगेश कुमार, ईसानगर चौकी प्रभारी ललित कुमार,उप निरीक्षक केशू शर्मा आदि खुफिया तंत्र मुस्तैदी से तैनात रहा।4
- विडियो देखें-उत्तराखंड महिला सुरक्षा को लेकर बड़ा खुलासा ! टैक्सियों पर लगा पैनिक स्विच बना शो पीस।1
- चम्पावत:*निर्माणाधीन क्रिटिकल केयर यूनिट का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण,1
- Bajpur में किसानों का हंगामा | तहसीलदार का घेराव, नहीं सुनी जा रही किसानों की बात?1