मजदूरी के पैसे मांगने पर दो मजदूरों की हत्या, आक्रोशित भीड़ ने लगाया जाम मथुरा। थाना सदर बाजार क्षेत्र के औरंगाबाद स्थित दामोदरपुरा में मजदूरी के पैसे मांगने को लेकर हुए विवाद में दो मजदूरों की मौत का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार मजदूरी के रुपये मांगने गए मजदूरों पर आरोपियों ने हमला कर दिया। हमले में एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल मजदूर को उपचार के लिए आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। घटना की खबर फैलते ही मृतकों के परिजन और स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। इस दौरान गुस्साई भीड़ ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की और पथराव भी कर दिया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल और पीएसी के जवान तैनात कर दिए गए हैं। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी कल्ला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि उसके अन्य साथियों की तलाश जारी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल पुलिस लोगों को समझाने का प्रयास कर रही है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
मजदूरी के पैसे मांगने पर दो मजदूरों की हत्या, आक्रोशित भीड़ ने लगाया जाम मथुरा। थाना सदर बाजार क्षेत्र के औरंगाबाद स्थित दामोदरपुरा में मजदूरी के पैसे मांगने को लेकर हुए विवाद में दो मजदूरों की मौत का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार मजदूरी के रुपये मांगने गए मजदूरों पर आरोपियों ने हमला कर दिया। हमले में एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा मजदूर गंभीर रूप
से घायल हो गया। घायल मजदूर को उपचार के लिए आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। घटना की खबर फैलते ही मृतकों के परिजन और स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। इस दौरान गुस्साई भीड़ ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की और पथराव भी कर दिया। मामले की संवेदनशीलता को
देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल और पीएसी के जवान तैनात कर दिए गए हैं। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी कल्ला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि उसके अन्य साथियों की तलाश जारी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल पुलिस लोगों को समझाने का प्रयास कर रही है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
- Post by Brajvir Singh1
- Post by Subhash Chand1
- मथुरा। थाना सदर बाजार क्षेत्र के औरंगाबाद स्थित दामोदरपुरा में मजदूरी के पैसे मांगने को लेकर हुए विवाद में दो मजदूरों की मौत का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार मजदूरी के रुपये मांगने गए मजदूरों पर आरोपियों ने हमला कर दिया। हमले में एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल मजदूर को उपचार के लिए आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। घटना की खबर फैलते ही मृतकों के परिजन और स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। इस दौरान गुस्साई भीड़ ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की और पथराव भी कर दिया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल और पीएसी के जवान तैनात कर दिए गए हैं। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी कल्ला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि उसके अन्य साथियों की तलाश जारी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल पुलिस लोगों को समझाने का प्रयास कर रही है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है।3
- सड़क हादसे में डोगराई बटालियन 3 जाट के कमांडो योगेंद्र सिंह की मौत, परिवार में मचा कोहराम1
- Post by Rohit Rajput1
- Post by Kamal saini Pradesh adykhy1
- जच्चा-बच्चा की मौत पर मथुरा के ब्रज नर्सिंग होम में हंगामा, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप मथुरा। शहर के थाना कोतवाली क्षेत्र की चौकी बाग बहादुर इलाके में स्थित ब्रज नर्सिंग होम में शुक्रवार को जच्चा-बच्चा की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर स्थिति को शांत कराया। परिजनों का आरोप परिजनों के अनुसार गोवर्धन क्षेत्र के गांव पाडल निवासी दीपा (32) पत्नी खेमचंद को शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे प्रसव पीड़ा होने पर ब्रज नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। परिवार का आरोप है कि सुबह से शाम तक डॉक्टरों द्वारा डिलीवरी को सामान्य बताया जाता रहा, लेकिन शाम करीब 6:30 बजे अचानक जच्चा और बच्चे दोनों की मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही अस्पताल में मौजूद परिजन भड़क गए और डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। करीब एक घंटे तक अस्पताल परिसर में तनावपूर्ण स्थिति बनी रही। परिवार में मचा कोहराम बताया गया है कि दीपा की यह तीसरी डिलीवरी थी। इससे पहले उसके दो बच्चे सामान्य प्रसव से हुए थे। जच्चा-बच्चा की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मृतका का पति खेमचंद मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता है। मां की मौत के बाद दो छोटे बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया है। डॉक्टर की सफाई इस मामले में अस्पताल के डॉक्टर अवधेश अग्रवाल ने बताया कि परिजन महिला को पहले गोवर्धन के एक निजी अस्पताल लेकर गए थे, जहां बच्चे की पहले ही मौत हो चुकी थी। बाद में महिला को गंभीर हालत में ब्रज नर्सिंग होम लाया गया था। अस्पताल में सुबह से उसका उपचार किया जा रहा था और परिजनों को स्थिति की जानकारी दी जाती रही, लेकिन दुर्भाग्यवश महिला को भी नहीं बचाया जा सका। पुलिस ने कराया मामला शांत घटना की सूचना मिलने पर थाना कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और हंगामा कर रहे लोगों को समझाकर मामला शांत कराया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जानकारी जुटाने में लगी है।1
- Post by Brajvir Singh1
- Post by Subhash Chand1