logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

राजेश कुमार शर्मा की रिपोर्ट शक्तिनगर/सोनभद्र। डीएवी पब्लिक स्कूल खड़िया में एनसीएल खड़िया परियोजना के तत्वावधान में सेफ्टी ट्रेनिंग के द्वितीय चरण के अंतर्गत फर्स्ट-एड एवं सीपीआर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को आपातकालीन परिस्थितियों में प्राथमिक उपचार एवं जीवन रक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गईं। कार्यक्रम में खड़िया परियोजना के नोडल ऑफिसर श्री अमरेंद्र जी एवं चिकित्सा अधिकारी श्री पांडेय जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ एआरओ/प्राचार्या श्रीमती संध्या एल. पांडेय जी ने किया। अपने संबोधन में प्राचार्या ने कहा कि “प्राथमिक उपचार जीवन रक्षा की प्रथम कड़ी है। जीवन बहुमूल्य है और इसे सुरक्षित रखना हमारी पहली जिम्मेदारी है।” उन्होंने स्वस्थ शरीर को स्वस्थ मस्तिष्क के विकास का आधार बताते हुए विद्यार्थियों को स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में कक्षा सातवीं एवं आठवीं के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। खड़िया परियोजना के चिकित्सा अधिकारी श्री पांडेय ने विद्यार्थियों को फर्स्ट-एड एवं सीपीआर के साथ-साथ विभिन्न आपात स्थितियों में किए जाने वाले प्राथमिक उपचार की विस्तृत जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को जलने पर प्राथमिक उपचार, हड्डी टूटने की स्थिति में उपचार, रक्तस्राव रोकने के उपाय, कुत्ते के काटने पर प्राथमिक उपचार तथा पल्स रेट की जांच सहित कई महत्वपूर्ण विषयों के बारे में बताया गया। इसके साथ ही विद्यार्थियों को विभिन्न प्रक्रियाओं का व्यावहारिक प्रदर्शन भी कराया गया, जिससे वे आपात स्थिति में सही कदम उठा सकें। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को फर्स्ट-एड से संबंधित पुस्तक एवं प्राथमिक उपचार किट भी प्रदान की गई। प्रशिक्षण को विद्यार्थियों के लिए बेहद उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक बताया गया। विद्यालय परिवार ने इस महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम के आयोजन के लिए एनसीएल खड़िया परियोजना का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में स्वास्थ्य, सुरक्षा और आपातकालीन परिस्थितियों में दूसरों की सहायता करने की भावना को और मजबूत किया।

1 hr ago
user_Rajesh Sharma
Rajesh Sharma
Voice of people Dudhi, Sonbhadra•
1 hr ago
6dd55e4a-789f-4269-97f5-810e45ce6508

राजेश कुमार शर्मा की रिपोर्ट शक्तिनगर/सोनभद्र। डीएवी पब्लिक स्कूल खड़िया में एनसीएल खड़िया परियोजना के तत्वावधान में सेफ्टी ट्रेनिंग के द्वितीय चरण के अंतर्गत फर्स्ट-एड एवं सीपीआर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को आपातकालीन परिस्थितियों में प्राथमिक उपचार एवं जीवन रक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गईं। कार्यक्रम में खड़िया परियोजना के नोडल ऑफिसर श्री अमरेंद्र जी एवं चिकित्सा अधिकारी श्री पांडेय जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ एआरओ/प्राचार्या श्रीमती संध्या एल. पांडेय जी ने किया। अपने संबोधन में प्राचार्या ने कहा कि “प्राथमिक उपचार जीवन रक्षा की प्रथम कड़ी है। जीवन बहुमूल्य है और इसे सुरक्षित रखना हमारी पहली जिम्मेदारी है।” उन्होंने स्वस्थ शरीर को स्वस्थ मस्तिष्क के विकास का आधार बताते हुए विद्यार्थियों को स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में कक्षा सातवीं एवं आठवीं के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। खड़िया परियोजना के चिकित्सा अधिकारी श्री पांडेय ने विद्यार्थियों को फर्स्ट-एड एवं सीपीआर के साथ-साथ विभिन्न आपात स्थितियों में किए जाने वाले प्राथमिक उपचार की विस्तृत जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को जलने पर प्राथमिक उपचार, हड्डी टूटने की स्थिति में उपचार, रक्तस्राव रोकने के उपाय, कुत्ते के काटने पर प्राथमिक उपचार तथा पल्स रेट की जांच सहित कई महत्वपूर्ण विषयों के बारे में बताया गया। इसके साथ ही विद्यार्थियों को विभिन्न प्रक्रियाओं का व्यावहारिक प्रदर्शन भी कराया गया, जिससे वे आपात स्थिति में सही कदम उठा सकें। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को फर्स्ट-एड से संबंधित पुस्तक एवं प्राथमिक उपचार किट भी प्रदान की गई। प्रशिक्षण को विद्यार्थियों के लिए बेहद उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक बताया गया। विद्यालय परिवार ने इस महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम के आयोजन के लिए एनसीएल खड़िया परियोजना का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में स्वास्थ्य, सुरक्षा और आपातकालीन परिस्थितियों में दूसरों की सहायता करने की भावना को और मजबूत किया।

More news from Sonbhadra and nearby areas
  • _अघोर गुरु पीठ ब्रह्म निष्ठालय बनौरा रायगढ़ छत्तीसगढ़ का 33वां स्थापना दिवस क्रिया कुटी आश्रम रेणुकुट में मनाया गया, रेणुकुट सोनभद्र* अघोर गुरु पीठ ब्रह्म निष्ठालय बनौरा का 33वां स्थापना दिवस दिन शुक्रवार को प्रातः क्रिया कुटी आश्रम रेणुकुट, सोनभद्र में औघड़ संत बाबा प्रियदर्शी राम जी के निर्देशन में बड़े ही श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रभात फेरी से हुई। फूलों और मालाओं से सजी गाड़ी में परम पूज्य बाबा जी का चित्र रखकर भजन-कीर्तन करते हुए श्रद्धालु आश्रम परिसर से हिन्डाल्को कॉलोनी होते हुए ग्रासिम मोड़ से पुनः आश्रम पर आए। इसके पश्चात ध्वजारोहण, सफलयोनि पाठ, आरती, सामूहिक अघोर गुरु गीता पाठ, पूजन और भजन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पुरुष एवं महिला श्रद्धालु उपस्थित रहे। इस अवसर पर आश्रम परिसर में वृक्षारोपण अभियान भी चलाया गया। श्रद्धालुओं ने मिलकर पौधे लगाए एवं पौधों के रख-रखाव करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। आश्रम के *व्यवस्थापक मंडल* ने बताया कि आश्रम सदैव राष्ट्र और समाज हित में अग्रसर रहता है। आश्रम द्वारा समाज में फैली तमाम कुरीतियों, नशा उन्मूलन, दहेज रहित शादी जैसे कार्यों में सहयोग किया जाता है। इसके साथ ही अवधूत कृपा महिला हस्तशिल्प केंद्र एवं महिला मंडल द्वारा निर्धन कन्याओं को हस्तकला एवं सिलाई की निःशुल्क ट्रेनिंग देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का कार्य भी किया जा रहा है
    1
    _अघोर गुरु पीठ ब्रह्म निष्ठालय बनौरा रायगढ़ छत्तीसगढ़ का 33वां स्थापना दिवस क्रिया कुटी आश्रम रेणुकुट में मनाया गया, 
रेणुकुट सोनभद्र* अघोर गुरु पीठ ब्रह्म निष्ठालय बनौरा का 33वां स्थापना दिवस दिन शुक्रवार को प्रातः क्रिया कुटी आश्रम रेणुकुट, सोनभद्र में औघड़ संत बाबा प्रियदर्शी राम जी के निर्देशन में बड़े ही श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। 
कार्यक्रम की शुरुआत प्रभात फेरी से हुई। फूलों और मालाओं से सजी गाड़ी में परम पूज्य बाबा जी का चित्र रखकर भजन-कीर्तन करते हुए श्रद्धालु आश्रम परिसर से हिन्डाल्को कॉलोनी होते हुए ग्रासिम मोड़ से पुनः आश्रम पर आए। इसके पश्चात ध्वजारोहण, सफलयोनि पाठ, आरती, सामूहिक अघोर गुरु गीता पाठ, पूजन और भजन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पुरुष एवं महिला श्रद्धालु उपस्थित रहे।
इस अवसर पर आश्रम परिसर में वृक्षारोपण अभियान भी चलाया गया। श्रद्धालुओं ने मिलकर पौधे लगाए एवं पौधों के रख-रखाव करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
आश्रम के *व्यवस्थापक मंडल* ने बताया कि आश्रम सदैव राष्ट्र और समाज हित में अग्रसर रहता है। आश्रम द्वारा समाज में फैली तमाम कुरीतियों, नशा उन्मूलन, दहेज रहित शादी जैसे कार्यों में सहयोग किया जाता है। इसके साथ ही अवधूत कृपा महिला हस्तशिल्प केंद्र एवं महिला मंडल द्वारा निर्धन कन्याओं को हस्तकला एवं सिलाई की निःशुल्क ट्रेनिंग देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का कार्य भी किया जा रहा है
    user_संजय श्रीवास्तव ( ब्यूरो चीफ)
    संजय श्रीवास्तव ( ब्यूरो चीफ)
    Dudhi, Sonbhadra•
    4 hrs ago
  • जिला अधिकारी चर्चित गोड़ ने तहसील समाधान दिवस में 89 शिकायतें सुनी, 8 का निस्तारण दुद्धी (सोनभद्र)। तहसील सभागार में शनिवार को आयोजित तहसील समाधान दिवस में विभिन्न मामलों से जुड़े 89 शिकायतें पंजीकृत हुईं। इनमें से मौके पर 7 शिकायतों का निस्तारण किया गया जबकि 1 मामले में संबंधित स्थान पर टीम भेजकर तत्काल कार्रवाई कर कुल 8 मामलों का समाधान किया गया। समारोह की अध्यक्षता जिला अधिकारी चर्चित गोड़ ने की। मौके पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, सीएमओ डॉ. रमेश कुमार मिश्रा, जिला विद्यालय निरीक्षक जयराम सिंह, डीपीआरओ, जिला विकास अधिकारी शेषनाथ चौहान, एसडीएम दुद्धी अशोक कुमार, तहसीलदार दुद्धी अंजनी गुप्ता सहित तहसील व जिले के कई अधिकारी–कर्मचारी मौजूद रहे। जिला अधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित फरियादियों के आवेदन पत्र एक एक कर सुने और संबंधित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी मामलों का न सिर्फ समयबद्ध बल्कि गुणवत्तापूर्ण व पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही पाई जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिला अधिकारी चर्चित गोड़ ने बताया कि आज के समाधान दिवस में आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का प्रभावी समाधान ही सुशासन की पहचान है और अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर मामलों का निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
    3
    जिला अधिकारी चर्चित गोड़ ने तहसील समाधान दिवस में 89 शिकायतें सुनी, 8 का निस्तारण
दुद्धी (सोनभद्र)। तहसील सभागार में शनिवार को आयोजित तहसील समाधान दिवस में विभिन्न मामलों से जुड़े 89 शिकायतें पंजीकृत हुईं। इनमें से मौके पर 7 शिकायतों का निस्तारण किया गया जबकि 1 मामले में संबंधित स्थान पर टीम भेजकर तत्काल कार्रवाई कर कुल 8 मामलों का समाधान किया गया।
समारोह की अध्यक्षता जिला अधिकारी चर्चित गोड़ ने की। मौके पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, सीएमओ डॉ. रमेश कुमार मिश्रा, जिला विद्यालय निरीक्षक जयराम सिंह, डीपीआरओ, जिला विकास अधिकारी शेषनाथ चौहान, एसडीएम दुद्धी अशोक कुमार, तहसीलदार दुद्धी अंजनी गुप्ता सहित तहसील व जिले के कई अधिकारी–कर्मचारी मौजूद रहे।
जिला अधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित फरियादियों के आवेदन पत्र एक एक कर सुने और संबंधित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी मामलों का न सिर्फ समयबद्ध बल्कि गुणवत्तापूर्ण व पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही पाई जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
जिला अधिकारी चर्चित गोड़ ने बताया कि आज के समाधान दिवस में आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का प्रभावी समाधान ही सुशासन की पहचान है और अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर मामलों का निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
    user_विवेक कुमार चन्द्रवंशी
    विवेक कुमार चन्द्रवंशी
    Local News Reporter दुद्धी, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • आंध्र प्रदेश के भोगपुरम से लाइव भारत की विकास यात्रा को गति देने वाली विकास परियोजनाओं का शुभारंभ। आंध्र प्रदेश के भोगपुरम से लाइव भारत की विकास यात्रा को गति देने वाली विकास परियोजनाओं का शुभारंभ।
    1
    आंध्र प्रदेश के भोगपुरम से लाइव
भारत की विकास यात्रा को गति देने वाली विकास परियोजनाओं का शुभारंभ।
आंध्र प्रदेश के भोगपुरम से लाइव
भारत की विकास यात्रा को गति देने वाली विकास परियोजनाओं का शुभारंभ।
    user_Nitesh Kumar
    Nitesh Kumar
    Mandi Agent Mahuli•
    7 hrs ago
  • 🚨 ब्रेकिंग: सोनभद्र सोन नदी में जाल उठाते समय 65 वर्षीय मछुआरे लल्लू केवट पर मगरमच्छ ने किया घातक हमला। 🐊 मगरमच्छ ने जबड़ों में जकड़कर पानी में खींचने की कोशिश की, ग्रामीणों के साहस से बची जान। घायल को CHC चोपन से जिला अस्पताल लोढ़ी रेफर किया गया। 📍 करगरा, चोपन थाना क्षेत्र मगरमच्छों की बढ़ती मौजूदगी से मछुआरा समुदाय में दहशत। ग्रामीणों ने वन विभाग से सुरक्षा और पीड़ित परिवार को मुआवजे की मांग की। #Sonbhadra #Chopan #CrocodileAttack #BreakingNews
    1
    🚨 ब्रेकिंग: सोनभद्र
सोन नदी में जाल उठाते समय 65 वर्षीय मछुआरे लल्लू केवट पर मगरमच्छ ने किया घातक हमला। 🐊
मगरमच्छ ने जबड़ों में जकड़कर पानी में खींचने की कोशिश की, ग्रामीणों के साहस से बची जान। घायल को CHC चोपन से जिला अस्पताल लोढ़ी रेफर किया गया।
📍 करगरा, चोपन थाना क्षेत्र
मगरमच्छों की बढ़ती मौजूदगी से मछुआरा समुदाय में दहशत। ग्रामीणों ने वन विभाग से सुरक्षा और पीड़ित परिवार को मुआवजे की मांग की।
#Sonbhadra #Chopan #CrocodileAttack #BreakingNews
    user_Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief
    Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief
    आवाज न्यूज़ 24X7 ब्यूरो चीफ ओबरा, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • स्थाई समिति सदस्यों को मिला ग्राम सभा सशक्तीकरण का प्रशिक्षण हेमंत कुमार की रिपोर्ट चिनियां प्रखंडके खुरी पंचायत के ग्राम मसरा एवं रणपुरा क्लस्टर में शनिवार ग्राम सभा स्थाई समिति सदस्यों का एक दिवसीय अभिमुखीकरण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य प्रशिक्षक सत्येंद्र सिंह खरवार ने समिति सदस्यों को उनके अधिकार, कर्तव्य, सामाजिक निगरानी, ग्राम सभा की प्रभावी बैठक, विकास योजनाओं की पारदर्शिता एवं शिकायत प्रक्रिया की जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों ने गांव की समस्याओं पर चर्चा कर उनके समाधान के लिए ग्राम सभा के माध्यम से सामूहिक निर्णय लेने और योजनाओं की नियमित निगरानी का संकल्प लिया। कार्यक्रम में पंचायत फैसिलिटेटर रमाकांत सिंह तथा सीआरपी सीमा देवी एवं संगीता देवी का सहयोग रहा।
    1
    स्थाई समिति सदस्यों को मिला ग्राम सभा सशक्तीकरण का प्रशिक्षण
हेमंत कुमार की रिपोर्ट
चिनियां प्रखंडके खुरी पंचायत के ग्राम मसरा एवं रणपुरा क्लस्टर में शनिवार  ग्राम सभा स्थाई समिति सदस्यों का एक दिवसीय अभिमुखीकरण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य प्रशिक्षक सत्येंद्र सिंह खरवार ने समिति सदस्यों को उनके अधिकार, कर्तव्य, सामाजिक निगरानी, ग्राम सभा की प्रभावी बैठक, विकास योजनाओं की पारदर्शिता एवं शिकायत प्रक्रिया की जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों ने गांव की समस्याओं पर चर्चा कर उनके समाधान के लिए ग्राम सभा के माध्यम से सामूहिक निर्णय लेने और योजनाओं की नियमित निगरानी का संकल्प लिया। कार्यक्रम में पंचायत फैसिलिटेटर रमाकांत सिंह तथा सीआरपी सीमा देवी एवं संगीता देवी का सहयोग रहा।
    user_Hemant Kumar
    Hemant Kumar
    चिनिया, गढ़वा, झारखंड•
    1 hr ago
  • JLKM नेत्री बेबी महतो (बेबी देवी) ने वर्तमान हेमंत सोरेन सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने व्यवस्था और नीतियों को लेकर कड़ी नाराजगी जताई है। सरकार और व्यवस्था पर प्रहार सिस्टम हिलाने की चेतावनी: एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक 'टीजर' है, जरूरत पड़ने पर वे पूरा सिस्टम हिला देंगी। नियम और शिक्षा नीति: उन्होंने सवाल उठाया कि जो लोग सरकारी पैसे और आवास का लाभ लेते हैं, उनके बच्चों को भी अनिवार्य रूप से सरकारी स्कूलों में ही पढ़ना चाहिए। सख्त सजा की मांग: उन्होंने भ्रष्टाचार और गलत कामों को लेकर मंत्री या मुख्यमंत्री, सभी के लिए कड़ी सजा (फांसी) का प्रावधान किए जाने की बात कही है। पूर्व विरोध: इससे पहले उन्होंने सरकार की शराब नीति और छात्रों के मुद्दों को लेकर भी हेमंत सरकार की नीतियों की आलोचना की थी।
    1
    JLKM नेत्री बेबी महतो (बेबी देवी) ने वर्तमान हेमंत सोरेन सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने व्यवस्था और नीतियों को लेकर कड़ी नाराजगी जताई है। 
सरकार और व्यवस्था पर प्रहार
सिस्टम हिलाने की चेतावनी: एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक 'टीजर' है, जरूरत पड़ने पर वे पूरा सिस्टम हिला देंगी। 
नियम और शिक्षा नीति: उन्होंने सवाल उठाया कि जो लोग सरकारी पैसे और आवास का लाभ लेते हैं, उनके बच्चों को भी अनिवार्य रूप से सरकारी स्कूलों में ही पढ़ना चाहिए। 
सख्त सजा की मांग: उन्होंने भ्रष्टाचार और गलत कामों को लेकर मंत्री या मुख्यमंत्री, सभी के लिए कड़ी सजा (फांसी) का प्रावधान किए जाने की बात कही है। 
पूर्व विरोध: इससे पहले उन्होंने सरकार की शराब नीति और छात्रों के मुद्दों को लेकर भी हेमंत सरकार की नीतियों की आलोचना की थी।
    user_Ramashankar sharma
    Ramashankar sharma
    Communications central गढ़वा, गढ़वा, झारखंड•
    37 min ago
  • जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने दिखाई संवेदनशीलता, सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को तत्काल पहुंचाया अस्पताल सोनभद्र, दिनांक 01 अगस्त, 2026। सम्पूर्ण समाधान दिवस, दुद्धी में प्रतिभाग करने के लिए जाते समय गुरमुरा के समीप सड़क दुर्घटना में घायल एक व्यक्ति को देखकर जिलाधिकारी श्री चर्चित गौड़ एवं पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा ने मानवीय संवेदनशीलता का परिचय दिया। दोनों अधिकारियों ने तत्काल अपना काफिला रुकवाकर घायल व्यक्ति का हालचाल जाना और बिना किसी विलंब के अपने स्कॉर्ट वाहन से उसे निकटवर्ती प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाकर उपचार सुनिश्चित कराया। साथ ही संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि घायल व्यक्ति को आवश्यक चिकित्सीय सुविधाएं तत्काल उपलब्ध कराई जाएं तथा उपचार में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की त्वरित कार्रवाई से घायल को समय पर चिकित्सा सहायता मिल सकी। मौके पर उपस्थित लोगों ने दोनों अधिकारियों की तत्परता, संवेदनशीलता एवं मानवीय दृष्टिकोण की सराहना की।
    1
    जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने दिखाई संवेदनशीलता, सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को तत्काल पहुंचाया अस्पताल
सोनभद्र, दिनांक 01 अगस्त, 2026।
सम्पूर्ण समाधान दिवस, दुद्धी में प्रतिभाग करने के लिए जाते समय गुरमुरा के समीप सड़क दुर्घटना में घायल एक व्यक्ति को देखकर जिलाधिकारी श्री चर्चित गौड़ एवं पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा ने मानवीय संवेदनशीलता का परिचय दिया।
दोनों अधिकारियों ने तत्काल अपना काफिला रुकवाकर घायल व्यक्ति का हालचाल जाना और बिना किसी विलंब के अपने स्कॉर्ट वाहन से उसे निकटवर्ती प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाकर उपचार सुनिश्चित कराया। साथ ही संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि घायल व्यक्ति को आवश्यक चिकित्सीय सुविधाएं तत्काल उपलब्ध कराई जाएं तथा उपचार में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए।
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की त्वरित कार्रवाई से घायल को समय पर चिकित्सा सहायता मिल सकी। मौके पर उपस्थित लोगों ने दोनों अधिकारियों की तत्परता, संवेदनशीलता एवं मानवीय दृष्टिकोण की सराहना की।
    user_पत्रकार किरण गौड़ (ब्यूरो चीफ)
    पत्रकार किरण गौड़ (ब्यूरो चीफ)
    Media company ओबरा, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.