Shuru
Apke Nagar Ki App…
बुलंदशहर ब्रेकिंग.... ईरान के सुप्रीम नेता खामनेई की मौत पर बुलंदशहर के शिया समुदाय में जबरदस्त शोक। इमामबाड़े में बड़ी संख्या में शिया समुदाय के लोगों ने मनाया शोक। हाथों में केंडल और खामनेई की फ़ोटो लेकर किया याद। अमेरिका और इजरायल का किया जमकर विरोध। खामनेई को याद कर जमकर की नारेबाजी। मौलाना हसन अब्बास, शहर काज़ी, शिया समुदाय
बृजेश मिश्रा “पत्रकार”
बुलंदशहर ब्रेकिंग.... ईरान के सुप्रीम नेता खामनेई की मौत पर बुलंदशहर के शिया समुदाय में जबरदस्त शोक। इमामबाड़े में बड़ी संख्या में शिया समुदाय के लोगों ने मनाया शोक। हाथों में केंडल और खामनेई की फ़ोटो लेकर किया याद। अमेरिका और इजरायल का किया जमकर विरोध। खामनेई को याद कर जमकर की नारेबाजी। मौलाना हसन अब्बास, शहर काज़ी, शिया समुदाय
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- अमेठी। नशा मुक्त अमेठी अभियान के तहत अमेठी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना संग्रामपुर पुलिस ने किराना की दुकान से गांजा बेच रही एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी महिला के कब्जे से 1 किलो 340 ग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक अमेठी के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में जिले में अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को क्षेत्राधिकारी अमेठी के नेतृत्व में थाना संग्रामपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर विशेषरगंज गांव में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान आरोपी महिला अपने घर पर स्थित किराना की दुकान से गांजा की पुड़िया बनाकर बेचती हुई पकड़ी गई। तलाशी में एक झोले से 310 पुड़िया बरामद हुईं, जिनका कुल वजन 1.34 किलो पाया गया। गिरफ्तार महिला की पहचान रंजू कसौधन (30) पत्नी दिनेश कसौधन उर्फ मिंटू, निवासी विशेषरगंज, थाना संग्रामपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नशे के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और ऐसे अपराधों में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।1
- अमेठी में होली को लेकर हाई अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की कड़ी निगरानी। एसपी के निर्देश पर पूरे जिले में ड्रोन उड़ाकर कैमरे से अवैध शराब की भट्ठियों की जांच पड़ताल की जा रही है।3
- पुलिस बिना रिजर्वेशन की ट्रेन में यात्रा करते हुए ट से बहस करते हुए अलीगढ़ जाते समय मऊ स्टेशन के आगे की घटना1
- होली पर्व के अवसर पर जनपद प्रतापगढ़ में कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती एवं संवेदनशील स्थलों की निगरानी की व्यवस्था के संबंध में पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर की बाइट।1
- होली पर्व के अवसर पर जनपद प्रतापगढ़ में कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती एवं संवेदनशील स्थलों की निगरानी की व्यवस्था के संबंध में पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर की बाइट को सुनें।1
- रायबरेली जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के आदेशानुसार अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध जारी विशेष प्रवर्तन अभियान के अन्तर्गत जिला आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र- 3 डॉ रमेश यादव एवं थाना प्रभारी सरेनी की संयुक्त टीम तथा आबकारी निरीक्षक क्षेत्र -1 अखिलेश कुमार एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा विभिन्न स्थानों पर दबिश की कार्यवाही की गयी। टीमों द्वारा तहसील लालगंज के थाना सरेनी अंतर्गत ग्राम पूरनपुर एवं बैरआ में ड्रोन कैमरा द्वारा तथा थाना मिलएरिया के अन्तर्गत ग्राम सिद्धा का पूरवा व मालिन का पूरवा में अवैध कच्ची शराब बनाने के अड्डों/संदिग्ध घरों पर दबिश की कार्यवाही की गई। दबिश के दौरान लगभग 550 किग्रा० लहन मौके पर नष्ट किया गया तथा 22 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर 02 अभियोग आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में पंजीकृत किये गए। जिले में अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु इस तरह की कार्यवाही आगे भी जारी रहेंगी।3
- सोशल मीडिया पर भी पुलिस की पैनी नजर खड़ी देशों में चल रहे युद्ध के बाद अमेठी में भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस प्रशासन ने जायस, जगदीशपुर सहित अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में हाई अलर्ट घोषित कर दिया है। स्थिति पर नजर रखने के लिए ड्रोन कैमरों से लगातार वीडियोग्राफी कराई जा रही है,वहीं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की भी सतत निगरानी की जा रही है और अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्यवाही की चेतावनी दी गई है। पुलिस अधीक्षक सरवणन टी ने बताया कि जिले की पुलिस पूरी तरह सतर्क है। सभी थाना प्रभारियों और क्षेत्राधिकारियों (सीओ) को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमणशील रहने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने या माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट डालने वालों को चिन्हित कर विधिक कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।प्रशासन का कहना है कि वर्तमान में जिले की स्थिति पूरी तरह सामान्य है लेकिन एहतियात के तौर पर अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। उल्लेखनीय है कि पूर्व में फिलीपींस की एक घटना को लेकर जायस कस्बे में जुलूस निकाला गया था, जिसके बाद कई लोगों पर कार्रवाई भी की गई थी। जायस क्षेत्र में शिया समुदाय की संख्या अधिक होने के कारण प्रशासन विशेष सतर्कता बरत रहा है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी अपुष्ट सूचना पर ध्यान न दें और शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।एसपी सरवणन टी ने कहा कि पश्चिम एशिया में जो डेवलपनेस हुई है उसे लेकर सभी थाना क्षेत्रों में एलर्ट बढ़ाया गया है।विशेष रूप से जायस,मोहनगंज,मुसाफिरखाना,जामो क्षेत्र में सीओ और थाना प्रभारी को भ्रमणशील रहने का निर्देश दिया गया है।कही कोई सूचना मिलती है तो तत्काल मौके पर पुलिस को पहुचने का निर्देश दिया गया है।इसके साथ सोहल मीडिया सेल को भी एलर्ट किया गया है।अगर कही कोई इस मामले को लेकर अफवाह फैला रहा है तो तत्काल उस पर कार्यवाही करने के भी निर्देश दिए गए है।2
- बड़ी खबर उत्तर प्रदेश के अमेठी जनपद से, जहाँ आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए अमेठी पुलिस ने कमर कस ली है। एसपी अमेठी सरवरण टी के निर्देश पर पुलिस द्वारा त्योहार के मद्देनज़र पूरे जनपद में व्यापक चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस टीमें अपने-अपने थाना क्षेत्रों में मुस्तैदी के साथ सक्रियता से जांच पड़ताल कर रही हैं। आज दिनांक 01 मार्च को चलाए गए इस विशेष अभियान का मुख्य उद्देश्य अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी निगरानी बनाए रखना और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाना है। खासतौर पर अवैध कच्ची शराब के निष्कर्षण, भंडारण और बिक्री के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है। होली के दौरान अक्सर शराब के अवैध कारोबार में बढ़ोतरी देखी जाती है, जिसे ध्यान में रखते हुए पुलिस ने पहले से ही सघन अभियान शुरू कर दिया है। जनपद के संवेदनशील एवं प्रभावित क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा लगातार दबिश दी जा रही है। संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है। मुख्य चौराहों, बाजारों, बस स्टैंड और ग्रामीण इलाकों में विशेष निगरानी रखी जा रही है। इसके साथ ही पुलिस द्वारा आधुनिक तकनीक का भी सहारा लिया जा रहा है। अवैध शराब के निष्कर्षण वाले संभावित क्षेत्रों में ड्रोन कैमरों के माध्यम से वीडियो ग्राफी की जा रही है। ड्रोन की मदद से दुर्गम और संवेदनशील स्थानों की निगरानी की जा रही है, जिससे अवैध गतिविधियों पर त्वरित कार्रवाई संभव हो सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ड्रोन सर्विलांस से छिपकर अवैध कार्य करने वालों की पहचान आसान हो रही है और उनके खिलाफ प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि त्योहार के दौरान कानून-व्यवस्था से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती भी की गई है। साथ ही आम जनता से अपील की गई है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। अमेठी पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा और होली पर्व तक विशेष सतर्कता बरती जाएगी, ताकि जनपद में त्योहार आपसी सौहार्द, भाईचारे और शांति के साथ मनाया जा सके।1
- परसौन मंदिर पर आंच नहीं आने देंगे.. इसे धरोहर के रूप में संरक्षित किया जाएगा... धनेश अदलखा1