Shuru
Apke Nagar Ki App…
बिना टिकट पुलिस यात्रा करते हुए पुलिस बिना रिजर्वेशन की ट्रेन में यात्रा करते हुए ट से बहस करते हुए अलीगढ़ जाते समय मऊ स्टेशन के आगे की घटना
Anil Kumar Pandey
बिना टिकट पुलिस यात्रा करते हुए पुलिस बिना रिजर्वेशन की ट्रेन में यात्रा करते हुए ट से बहस करते हुए अलीगढ़ जाते समय मऊ स्टेशन के आगे की घटना
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- टीकरमाफी आश्रम में भंडारे का आयोजन उमड़ा जनसैलाब संग्रामपुर। टीकरमाफी स्थित स्वामी परमहंस आश्रम में सिद्ध संत ब्रह्मचारी स्वामी परमहंस महाराज की 80वीं पुण्यतिथि पर रविवार को धार्मिक अनुष्ठान, यज्ञ-हवन एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के अलावा दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। स्वामी हरिचैतन्य महाराज ने बताया कि वर्ष 1947 में फाल्गुन मास शुक्ल पक्ष त्रयोदशी तिथि को सिद्ध संत स्वामी परमहंस महाराज ने इसी आश्रम में समाधि ली थी। मान्यता है कि इस दिन उनकी समाधि पर सच्चे मन से दर्शन करने मात्र से श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और कष्टों का निवारण होता है। सुबह से ही आश्रम परिसर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर मन्नतें मांगीं। इसके साथ ही दो दिवसीय विशाल मेले का भी शुभारंभ हुआ, जिसमें दूर-दराज से आए व्यापारियों की दुकानों पर ग्राहकों की भारी भीड़ देखने को मिली। मेला में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। जगह जगह पुलिसकर्मी तैनात रहे। टीकरमाफी का यह आश्रम आज केवल धार्मिक आस्था का केंद्र ही नहीं,बल्कि संस्कृति शिक्षा,उच्च एवं तकनीकी शिक्षा और आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक बन चुका है।1
- बुलंदशहर ब्रेकिंग.... ईरान के सुप्रीम नेता खामनेई की मौत पर बुलंदशहर के शिया समुदाय में जबरदस्त शोक। इमामबाड़े में बड़ी संख्या में शिया समुदाय के लोगों ने मनाया शोक। हाथों में केंडल और खामनेई की फ़ोटो लेकर किया याद। अमेरिका और इजरायल का किया जमकर विरोध। खामनेई को याद कर जमकर की नारेबाजी। मौलाना हसन अब्बास, शहर काज़ी, शिया समुदाय1
- अमेठी कस्बे के गंगागंज मोहल्ले में रमज़ान माह के पावन अवसर पर इफ्तार पार्टी का आयोजन कर सामाजिक सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का आयोजन फैजान खान द्वारा किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में रोज़ेदारों, स्थानीय नागरिकों और गणमान्य लोगों ने सहभागिता की। इफ्तार पार्टी में पूर्व एमएलसी दीपक सिंह विशेष रूप से शामिल हुए। उन्होंने रोज़ेदारों के साथ बैठकर इफ्तार किया और कहा कि रमज़ान का महीना संयम, त्याग और इंसानियत का संदेश देता है। ऐसे आयोजन समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़ने का काम करते हैं और आपसी भाईचारे को मजबूत करते हैं।इफ्तार से पूर्व देश में अमन-चैन, खुशहाली और सामाजिक एकता के लिए सामूहिक दुआ की गई। इसके बाद रोज़ेदारों ने खजूर और पारंपरिक व्यंजनों के साथ रोज़ा खोला। आयोजन के दौरान हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल देखने को मिली। अंत में आयोजक फैजान खान ने कार्यक्रम में शामिल सभी अतिथियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। इफ्तार पार्टी शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।1
- अमेठी के संग्रामपुर थाना क्षेत्र के विशेश्वरगंज बाजार में किराना की दुकान पर मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने रेड डालकर दुकान पर बैठी महिला रंजू कसौंधन पत्नी दिनेश उर्फ मिंटू कसौंधन के पास रहे एक झोले से कुल 310 पुड़िया गांजा बरामद किया जिसका कुल वजन 1 किलो 340 ग्राम निकला। होली त्योहार के मद्देनजर अमेठी पुलिस क्षेत्र अवैध नशे के विरुद्ध "नशा मुक्त अमेठी" अभियान चला रही है। इसी क्रम में अमेठी की संग्रामपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर किराने की दुकान के अंदर झोले में रखी गांजा की 310 पुड़िया बरामद की है।2
- आगामी होली पर्व के मद्देनज़र अमेठी पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी. के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में जनपद के सभी क्षेत्राधिकारी (सीओ) के कुशल नेतृत्व में व्यापक चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। दिनांक 01 मार्च 2026 को जनपदीय पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी निगरानी रखी जा रही है। विशेष रूप से अवैध कच्ची शराब के निष्कर्षण, भंडारण और बिक्री के विरुद्ध अभियान तेज कर दिया गया है। पुलिस टीमों द्वारा चिन्हित और प्रभावित क्षेत्रों में ड्रोन कैमरों के माध्यम से वीडियो ग्राफी कर निगरानी की जा रही है, ताकि छिपकर अवैध शराब बनाने और बेचने वालों पर प्रभावी कार्रवाई की जा सके। ड्रोन सर्विलांस के जरिए संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है। अमेठी पुलिस का कहना है कि त्योहार के दौरान शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा। साथ ही आमजन से अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।1
- ईरान1
- प्रतापगढ़ शहरी क्षेत्र में भूमाफियाओं का आतंक, किसी की भूमि को जबरन कब्जा कर लेना होता है, भूमाफियाओं का मकसद... जमीन की चाहत में चांदमारी में हो चुकी है, गैंगवार ! चांदमारी में अलग-अलग घटनाओं में तीन ब्यक्ति की पूर्व में जा चुकी है, जान... समय रहते पुलिस प्रशासन चांदमारी में अवैध प्लाटिंग के कार्य पर अंकुश न लगाया और भूमाफियाओं पर नकेल न कसा तो फिर हो सकती है, गैंगवार... चांदमारी क्षेत्र बना भूमाफियाओं की पहली पसंद, कागज में जमीन कम और मौके पर जमीन अधिक होने से भूमाफियाओं को प्लॉटिंग करने में मिलती है, सहूलियत। कोतवाली नगर क्षेत्र सिविल लाइंस पुलिस चौकी क्षेत्र के दहिलामऊ उत्तरी क्षेत्र जो सई नदी के किनारे तक है, विस्तारित। इसी क्षेत्र को चांदमारी भी कहते हैं। जिला प्रशासन और पुलिस महकमें को नजरअंदाज करके भूमाफियाओं द्वारा किसी की भी भूमि चाहे वह खाली पड़ी हो अथवा उसमें बाउन्ड्रीवाल बनी हो। उसे भूमाफियाओं द्वारा अपनी आवश्यकतानुसार जेसीबी मशीन से जमींदोज करके उस पर अक्सर कर लिया जाता है, कब्जा। इन दिनों शहरी क्षेत्र प्रतापगढ़ में जनपद के बाहर से जमीन पर गुंडई और सरहंगई के दम पर जबरन कब्जा कराने आते हैं, बदमाश। जमीन कब्जाने में हिस्ट्रीशीटर भी हुए सक्रिय। वीरेंद्र प्रताप सिंह व इरफान अहमद ने कोतवाली नगर में शिकायत दर्ज कराई है कि सदर तहसील के दहिलामऊ उत्तरी क्षेत्र के चांदमारी इलाके में उनकी बैनामा शुदा भूमि गाटा संख्या- 143 पर प्रतापगढ़ सहित पट्टी और जौनपुर के अपराधी कल असलहों के बलबूते जेसीबी मशीन से उनकी बाउंड्रीवाल को तोड़कर जबरन कब्जा कर लिए हैं। शिकायती पत्र में आरोप लगाया गया है कि सदर तहसील के दहिलामऊ उत्तरी (चांदमारी) की गाटा संख्या-143 पर जबरन कब्जा करने का काम किया गया है, जबकि उक्त भूमि के मालिक वीरेंद्र सिंह व इरफान अहमद हैं। नगर कोतवाल से तहरीर देते हुए दोनों ने फरियाद किया है कि उनकी बैनामें की भूमि को भुमफियओं के चंगुल से सुरक्षित व संरक्षित किया जाये। पीड़ित पक्षों का कहना कि उनकी बैनामें की भूमि को गुंडई व सरहंगई के बल पर जबरन कब्जाने के पीछे रेनू सिंह पत्नी स्वर्गीय रुद्रेश प्रताप सिंह निवासिनी भुवालपुर किला, थाना कोतवाली देहात, जनपद प्रतापगढ़ व उनके सहयोगी धीरज शर्मा उर्फ़ संजू पुत्र शोभनाथ शर्मा निवासी- आमी सराय, थाना- पट्टी, जनपद- प्रतापगढ़ जो हिस्ट्रीशीटर है, जिसकी हिस्ट्रीशीट संख्या- 130 A है। हिस्ट्रीशीटर धीरज शर्मा उर्फ़ संजू के साथ संदीप सिंह पुत्र स्व राम सिंह निवासी- पूरे बासन, थाना- पट्टी, जनपद- प्रतापगढ़ व राणा सिंह पुत्र चंद्रभान सिंह निवासी- डालूपुर, थाना- सुजानगंज, जनपद जौनपुर एवं उनके साथ में 8 से 10 लोग अज्ञात जो असलहा लिए थे और जबरन गुंडई के बल पर उनकी जमीन को जेसीबी मशीन से बाउंड्रीवाल को तोड़कर जबरन कब्जा कर लिए हैं। भुवालपुर किला की रहने वाली रेनू सिंह की भूमि गाटा संख्या- 159 है और पीड़ित पक्ष वीरेंद्र प्रताप सिंह और इरफान अहमद की भूमि बगल है, जिसकी गाटा संख्या- 143 है। हलांकि मौके पर रेनू सिंह नहीं आती और अपने इन्हीं गुंडों और अपराधियों के बल पर वह पीड़ित पक्ष की बैनामें की भूमि जबरन कब्ज़ा कर लेना चाहती हैं, जबकि रेनू सिंह की भूमि का जितना रकबा है, वह उस पर पूरी तरह काबिज हैं। फिर भी दूसरे की जमीन पर जबरन कब्ज़ा कर लेना का मजा ही अलग होता है। कोतवाली नगर के किशुनदासपुर निवासी इरफान अहमद और वीरेंद्र प्रताप सिंह पुत्र शिव प्रताप सिंह औद्योगिक क्षेत्र भदोही के रहने वाले हैं। दोनों ने आरोप लगाया है कि कल जब उनकी बैनामें की भूमि पर अपराधियों द्वारा जबरन जेसीबी मशीन लगाकर कब्जा किया जा रहा था तो वह दोनों मौके पर पहुंचे थे और जबरन कब्जा की वजह पूंछी तो दबंगों की बातें गुंडई वाली रही। पीड़ित पक्ष उनकी धमकियों से डर गया और वहाँ से लौट आना बेहतर समझा। आरोपों की बातों पर यकीन करें तो दबंगों ने कहा कि यहाँ से भाग जाओ और फिर यहाँ दिखाई न देना, नहीं तो इसी जेसीबी मशीन से खोदकर गाड़ दिए जाओगे। यही नहीं चांदमारी की पुरानी घटनाओं को याद करने की बात भी कही। पीड़ित पक्ष द्वारा कोतवाली नगर में कल शाम को ही तहरीर दे दी गई थी, जांच के लिए नगर कोतवाल सुभाष यादव ने अपने चौकी इंचार्ज सिविल लाइन को आदेशित किया है। साथ ही मौके पर शांति ब्यवस्था बनाये रखने का निर्देश भी दिया है। खबर लिखे जाने तक मुकदमा पंजीकृत नहीं हो सका है।1
- संग्रामपुर विकास खंड में होली पर्व के मद्देनजर अवैध कच्ची शराब के निर्माण व बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस और आबकारी विभाग ने संयुक्त अभियान चलाया। क्षेत्र के चरई के तारापुर बडगांव में अमेठी के क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार मिश्र के मौजूदगी में आबकारी विभाग की टीम तथा संग्रामपुर इंस्पेक्टर संजय सिंह पुलिस बल के साथ गांव में सघन तलाशी अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान ड्रोन कैमरे की मदद से ग्रामीणों के घरों व खेतों की निगरानी की गई। ड्रोन से की गई तलाशी में खेतों में छिपाकर रखे गए शराब बनाने के उपकरण तथा एक डिब्बे में अवैध कच्ची शराब बरामद हुई। टीम ने मौके से उपकरणों को जब्त करते हुए शराब को नष्ट कराया। सीओ मनोज कुमार मिश्र ने बताया कि होली त्योहार पर अवैध कच्ची शराब की बिक्री को देखते हुए चरई का तारा बड़गांव में अभियान के तहत ड्रोन से ग्रामीणों के घरों और खेतों की तलाशी ली गई है। ग्रामीणों से अपील की गई है अवैध कच्ची शराब के संबंध में किसी भी प्रकार की सूचना तत्काल पुलिस को दें।1