logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ईरान कई देशों से भिड़ा है जदा और काफी झूठी खबर निकल रही है ईरान

14 hrs ago
user_Mo kaif
Mo kaif
तिलोई, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
14 hrs ago

ईरान कई देशों से भिड़ा है जदा और काफी झूठी खबर निकल रही है ईरान

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • ईरान
    1
    ईरान
    user_Mo kaif
    Mo kaif
    तिलोई, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • आगामी त्यौहार को सकुशल संपन्न कराने हेतु पुलिस अधीक्षक रवि कुमार के निर्देश पर सभी थानों की पुलिस ने संवेदनशील क्षेत्र में पैदल गश्त की रायबरेली आज दिनांक 01 मार्च 2026 को पुलिस अधीक्षक रायबरेली रवि कुमार द्वारा आगामी त्यौहार होली पर्व व रमजान माह के दृष्टिगत जनपद में शांति, सुरक्षा एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने हेतु क्षेत्राधिकारी नगर अरुण कुमार नौहवार के साथ थाना कोतवाली नगर क्षेत्र अन्तर्गत भीड़-भाड़ वाले स्थानों, बाजारों व रेलवे स्टेशन के आस-पास लोगो से संवाद स्थापित कर दंगा नियंत्रण उपकरणों से लैस भारी पुलिस बल के साथ व्यापक स्तर पर पैदल रूट मार्च किया गया। रूट मार्च एवं पैदल गश्त के दौरान अधिकारियों द्वारा क्षेत्रवासियों, व्यापारियों एवं धर्मगुरुओं से संवाद स्थापित कर आपसी भाईचारे, परस्पर सम्मान एवं सहयोग की भावना के साथ त्योहार मनाने की अपील की गई। अधिकारियों ने स्पष्ट रूप से कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने, सोशल मीडिया पर भ्रामक/उत्तेजक पोस्ट करने अथवा कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाले तत्वों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। जनसामान्य से अपील की गई है कि वे शांति एवं सद्भाव बनाए रखें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा असामाजिक तत्वों की सूचना तत्काल पुलिस अथवा प्रशासन को दें।
    4
    आगामी त्यौहार को सकुशल संपन्न कराने हेतु पुलिस अधीक्षक रवि कुमार के निर्देश पर सभी थानों की पुलिस ने संवेदनशील क्षेत्र में पैदल गश्त की 
रायबरेली 
आज दिनांक 01 मार्च 2026 को पुलिस अधीक्षक रायबरेली रवि कुमार द्वारा आगामी त्यौहार होली पर्व व रमजान माह के दृष्टिगत जनपद में शांति, सुरक्षा एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने हेतु क्षेत्राधिकारी नगर अरुण कुमार नौहवार के साथ थाना कोतवाली नगर क्षेत्र अन्तर्गत भीड़-भाड़ वाले स्थानों, बाजारों व रेलवे स्टेशन के आस-पास लोगो से संवाद स्थापित कर दंगा नियंत्रण उपकरणों से लैस भारी पुलिस बल के साथ व्यापक स्तर पर पैदल रूट मार्च किया गया। रूट मार्च एवं पैदल गश्त के दौरान अधिकारियों द्वारा क्षेत्रवासियों, व्यापारियों एवं धर्मगुरुओं से संवाद स्थापित कर आपसी भाईचारे, परस्पर सम्मान एवं सहयोग की भावना के साथ त्योहार मनाने की अपील की गई। अधिकारियों ने स्पष्ट रूप से कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने, सोशल मीडिया पर भ्रामक/उत्तेजक पोस्ट करने अथवा कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाले तत्वों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। जनसामान्य से अपील की गई है कि वे शांति एवं सद्भाव बनाए रखें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा असामाजिक तत्वों की सूचना तत्काल पुलिस अथवा प्रशासन को दें।
    user_पवन कुमार गुप्ता
    पवन कुमार गुप्ता
    Rae Bareli, Uttar Pradesh•
    6 hrs ago
  • टीकरमाफी आश्रम में भंडारे का आयोजन उमड़ा जनसैलाब संग्रामपुर। टीकरमाफी स्थित स्वामी परमहंस आश्रम में सिद्ध संत ब्रह्मचारी स्वामी परमहंस महाराज की 80वीं पुण्यतिथि पर रविवार को धार्मिक अनुष्ठान, यज्ञ-हवन एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के अलावा दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। स्वामी हरिचैतन्य महाराज ने बताया कि वर्ष 1947 में फाल्गुन मास शुक्ल पक्ष त्रयोदशी तिथि को सिद्ध संत स्वामी परमहंस महाराज ने इसी आश्रम में समाधि ली थी। मान्यता है कि इस दिन उनकी समाधि पर सच्चे मन से दर्शन करने मात्र से श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और कष्टों का निवारण होता है। सुबह से ही आश्रम परिसर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर मन्नतें मांगीं। इसके साथ ही दो दिवसीय विशाल मेले का भी शुभारंभ हुआ, जिसमें दूर-दराज से आए व्यापारियों की दुकानों पर ग्राहकों की भारी भीड़ देखने को मिली। मेला में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। जगह जगह पुलिसकर्मी तैनात रहे। टीकरमाफी का यह आश्रम आज केवल धार्मिक आस्था का केंद्र ही नहीं,बल्कि संस्कृति शिक्षा,उच्च एवं तकनीकी शिक्षा और आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक बन चुका है।
    1
    टीकरमाफी आश्रम में भंडारे का आयोजन उमड़ा जनसैलाब
संग्रामपुर। टीकरमाफी स्थित स्वामी परमहंस आश्रम में सिद्ध संत ब्रह्मचारी स्वामी परमहंस महाराज की 80वीं पुण्यतिथि पर रविवार को धार्मिक अनुष्ठान, यज्ञ-हवन एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के अलावा दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया।
स्वामी हरिचैतन्य महाराज ने बताया कि वर्ष 1947 में फाल्गुन मास शुक्ल पक्ष त्रयोदशी तिथि को सिद्ध संत स्वामी परमहंस महाराज ने इसी आश्रम में समाधि ली थी। मान्यता है कि इस दिन उनकी समाधि पर सच्चे मन से दर्शन करने मात्र से श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और कष्टों का निवारण होता है।
सुबह से ही आश्रम परिसर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर मन्नतें मांगीं। इसके साथ ही दो दिवसीय विशाल मेले का भी शुभारंभ हुआ, जिसमें दूर-दराज से आए व्यापारियों की दुकानों पर ग्राहकों की भारी भीड़ देखने को मिली। मेला में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। जगह जगह पुलिसकर्मी तैनात रहे।
टीकरमाफी का यह आश्रम आज केवल धार्मिक आस्था का केंद्र ही नहीं,बल्कि संस्कृति शिक्षा,उच्च एवं तकनीकी शिक्षा और आध्यात्मिक चेतना का  प्रतीक बन चुका है।
    user_SHIV MOHAN MISHRA
    SHIV MOHAN MISHRA
    अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • बुलंदशहर ब्रेकिंग.... ईरान के सुप्रीम नेता खामनेई की मौत पर बुलंदशहर के शिया समुदाय में जबरदस्त शोक। इमामबाड़े में बड़ी संख्या में शिया समुदाय के लोगों ने मनाया शोक। हाथों में केंडल और खामनेई की फ़ोटो लेकर किया याद। अमेरिका और इजरायल का किया जमकर विरोध। खामनेई को याद कर जमकर की नारेबाजी। मौलाना हसन अब्बास, शहर काज़ी, शिया समुदाय
    1
    बुलंदशहर ब्रेकिंग....
ईरान के सुप्रीम नेता खामनेई की मौत पर बुलंदशहर के शिया समुदाय में जबरदस्त शोक।
इमामबाड़े में बड़ी संख्या में शिया समुदाय के लोगों ने मनाया शोक।
हाथों में केंडल और खामनेई की फ़ोटो लेकर किया याद।
अमेरिका और इजरायल का किया जमकर विरोध।
खामनेई को याद कर जमकर की नारेबाजी। मौलाना हसन अब्बास, शहर काज़ी, शिया समुदाय
    user_बृजेश मिश्रा “पत्रकार”
    बृजेश मिश्रा “पत्रकार”
    Voice of people अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • अमेठी कस्बे के गंगागंज मोहल्ले में रमज़ान माह के पावन अवसर पर इफ्तार पार्टी का आयोजन कर सामाजिक सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का आयोजन फैजान खान द्वारा किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में रोज़ेदारों, स्थानीय नागरिकों और गणमान्य लोगों ने सहभागिता की। इफ्तार पार्टी में पूर्व एमएलसी दीपक सिंह विशेष रूप से शामिल हुए। उन्होंने रोज़ेदारों के साथ बैठकर इफ्तार किया और कहा कि रमज़ान का महीना संयम, त्याग और इंसानियत का संदेश देता है। ऐसे आयोजन समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़ने का काम करते हैं और आपसी भाईचारे को मजबूत करते हैं।इफ्तार से पूर्व देश में अमन-चैन, खुशहाली और सामाजिक एकता के लिए सामूहिक दुआ की गई। इसके बाद रोज़ेदारों ने खजूर और पारंपरिक व्यंजनों के साथ रोज़ा खोला। आयोजन के दौरान हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल देखने को मिली। अंत में आयोजक फैजान खान ने कार्यक्रम में शामिल सभी अतिथियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। इफ्तार पार्टी शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।
    1
    अमेठी कस्बे के गंगागंज मोहल्ले में रमज़ान माह के पावन अवसर पर इफ्तार पार्टी का आयोजन कर सामाजिक सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का आयोजन फैजान खान द्वारा किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में रोज़ेदारों, स्थानीय नागरिकों और गणमान्य लोगों ने सहभागिता की।
इफ्तार पार्टी में पूर्व एमएलसी दीपक सिंह विशेष रूप से शामिल हुए। उन्होंने रोज़ेदारों के साथ बैठकर इफ्तार किया और कहा कि रमज़ान का महीना संयम, त्याग और इंसानियत का संदेश देता है। ऐसे आयोजन समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़ने का काम करते हैं और आपसी भाईचारे को मजबूत करते हैं।इफ्तार से पूर्व देश में अमन-चैन, खुशहाली और सामाजिक एकता के लिए सामूहिक दुआ की गई। इसके बाद रोज़ेदारों ने खजूर और पारंपरिक व्यंजनों के साथ रोज़ा खोला। आयोजन के दौरान हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल देखने को मिली।
अंत में आयोजक फैजान खान ने कार्यक्रम में शामिल सभी अतिथियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। इफ्तार पार्टी शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।
    user_Aditya Mishra
    Aditya Mishra
    पत्रकार अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • अमेठी के संग्रामपुर थाना क्षेत्र के विशेश्वरगंज बाजार में किराना की दुकान पर मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने रेड डालकर दुकान पर बैठी महिला रंजू कसौंधन पत्नी दिनेश उर्फ मिंटू कसौंधन के पास रहे एक झोले से कुल 310 पुड़िया गांजा बरामद किया जिसका कुल वजन 1 किलो 340 ग्राम निकला। होली त्योहार के मद्देनजर अमेठी पुलिस क्षेत्र अवैध नशे के विरुद्ध "नशा मुक्त अमेठी" अभियान चला रही है। इसी क्रम में अमेठी की संग्रामपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर किराने की दुकान के अंदर झोले में रखी गांजा की 310 पुड़िया बरामद की है।
    2
    अमेठी के संग्रामपुर थाना क्षेत्र के विशेश्वरगंज बाजार में किराना की दुकान पर मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने रेड डालकर दुकान पर बैठी महिला रंजू कसौंधन पत्नी दिनेश उर्फ मिंटू कसौंधन के पास रहे एक झोले से कुल 310 पुड़िया गांजा बरामद किया जिसका कुल वजन 1 किलो 340 ग्राम निकला।
होली त्योहार के मद्देनजर अमेठी पुलिस क्षेत्र अवैध नशे के विरुद्ध "नशा मुक्त अमेठी" अभियान चला रही है। इसी क्रम में अमेठी की संग्रामपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर किराने की दुकान के अंदर झोले में रखी गांजा की 310 पुड़िया बरामद की है।
    user_Distt Coresspondent NATION ONE tv
    Distt Coresspondent NATION ONE tv
    Corresspondant Amethi, Uttar Pradesh•
    9 hrs ago
  • आगामी होली पर्व के मद्देनज़र अमेठी पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी. के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में जनपद के सभी क्षेत्राधिकारी (सीओ) के कुशल नेतृत्व में व्यापक चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। दिनांक 01 मार्च 2026 को जनपदीय पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी निगरानी रखी जा रही है। विशेष रूप से अवैध कच्ची शराब के निष्कर्षण, भंडारण और बिक्री के विरुद्ध अभियान तेज कर दिया गया है। पुलिस टीमों द्वारा चिन्हित और प्रभावित क्षेत्रों में ड्रोन कैमरों के माध्यम से वीडियो ग्राफी कर निगरानी की जा रही है, ताकि छिपकर अवैध शराब बनाने और बेचने वालों पर प्रभावी कार्रवाई की जा सके। ड्रोन सर्विलांस के जरिए संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है। अमेठी पुलिस का कहना है कि त्योहार के दौरान शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा। साथ ही आमजन से अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
    1
    आगामी होली पर्व के मद्देनज़र अमेठी पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी. के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में जनपद के सभी क्षेत्राधिकारी (सीओ) के कुशल नेतृत्व में व्यापक चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
दिनांक 01 मार्च 2026 को जनपदीय पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी निगरानी रखी जा रही है। विशेष रूप से अवैध कच्ची शराब के निष्कर्षण, भंडारण और बिक्री के विरुद्ध अभियान तेज कर दिया गया है।
पुलिस टीमों द्वारा चिन्हित और प्रभावित क्षेत्रों में ड्रोन कैमरों के माध्यम से वीडियो ग्राफी कर निगरानी की जा रही है, ताकि छिपकर अवैध शराब बनाने और बेचने वालों पर प्रभावी कार्रवाई की जा सके। ड्रोन सर्विलांस के जरिए संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है।
अमेठी पुलिस का कहना है कि त्योहार के दौरान शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा। साथ ही आमजन से अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
    user_Arun kumar Gupta
    Arun kumar Gupta
    अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • "हम हर जिले का एक मेनिफेस्टो बनाने का काम करेंगे। यहां पर लूट हुई बेईमानी हुई, प्रयागराज का इंफ्रास्ट्रक्चर बेहतर नहीं हुआ। समाजवादी सरकार बनेगी तो प्रयागराज को आधुनिक शहर बनाएंगे।" राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी पार्टी, अखिलेश यादव , प्रयागराज में
    1
    "हम हर जिले का एक मेनिफेस्टो बनाने का काम करेंगे। यहां पर लूट हुई बेईमानी हुई, प्रयागराज का इंफ्रास्ट्रक्चर बेहतर नहीं हुआ। समाजवादी सरकार बनेगी तो प्रयागराज को आधुनिक शहर बनाएंगे।"
राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी पार्टी, अखिलेश यादव , प्रयागराज में
    user_पवन कुमार गुप्ता
    पवन कुमार गुप्ता
    Rae Bareli, Uttar Pradesh•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.