logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

समाजवादी सरकार बनेगी तो प्रयागराज को आधुनिक शहर बनाएंगे : अखिलेश यादव "हम हर जिले का एक मेनिफेस्टो बनाने का काम करेंगे। यहां पर लूट हुई बेईमानी हुई, प्रयागराज का इंफ्रास्ट्रक्चर बेहतर नहीं हुआ। समाजवादी सरकार बनेगी तो प्रयागराज को आधुनिक शहर बनाएंगे।" राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी पार्टी, अखिलेश यादव , प्रयागराज में

12 hrs ago
user_पवन कुमार गुप्ता
पवन कुमार गुप्ता
Rae Bareli, Uttar Pradesh•
12 hrs ago

समाजवादी सरकार बनेगी तो प्रयागराज को आधुनिक शहर बनाएंगे : अखिलेश यादव "हम हर जिले का एक मेनिफेस्टो बनाने का काम करेंगे। यहां पर लूट हुई बेईमानी हुई, प्रयागराज का इंफ्रास्ट्रक्चर बेहतर नहीं हुआ। समाजवादी सरकार बनेगी तो प्रयागराज को आधुनिक शहर बनाएंगे।" राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी पार्टी, अखिलेश यादव , प्रयागराज में

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • ​ऊंचाहार, रायबरेली। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत पूरे प्रसाद मजरे बरौली गांव में दबंगों के हौसले बुलंद हैं। यहाँ एक वृद्ध महिला को उसके घर में घुसकर बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने कोतवाली प्रभारी को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज करने की गुहार लगाई है। ​क्या है पूरा मामला? ​पीड़िता फूलमती (पत्नी स्व. बिहारी लाल) निवासी पूरे प्रसाद ने पुलिस को बताया कि रविवार सुबह करीब 10:00 बजे गाँव के ही कुछ विपक्षी—ममता, सुनीता और सूरज—एक राय होकर उनके घर में घुस आए। ​तहरीर के अनुसार, विपक्षी घर के विषय में कुछ विवादित बात कर रहे थे। जब पीड़िता ने उन्हें बैठकर बात करने को कहा, तो आरोपियों ने अचानक हमला कर दिया। महिला का आरोप है कि उन्हें जान से मारने की नीयत से पीटा गया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। ​पुलिस ने पहुँचाया अस्पताल ​शोर मचाने पर जब ग्रामीण मौके की ओर दौड़े, तो हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुँची। पीड़िता की हालत इतनी नाजुक थी कि वह बेहोश हो गई थी, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें तत्काल CHC ऊंचाहार में भर्ती कराया, जहाँ उनका इलाज चल रहा है। ​पीड़िता का दावा है कि इस पूरी घटना का वीडियो साक्ष्य भी उपलब्ध है। वृद्ध महिला ने न्याय की मांग करते हुए पुलिस से दोषियों के विरुद्ध सख्त दंडात्मक कार्रवाई और मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।
    1
    ​ऊंचाहार, रायबरेली। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत पूरे प्रसाद मजरे बरौली गांव में दबंगों के हौसले बुलंद हैं। यहाँ एक वृद्ध महिला को उसके घर में घुसकर बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने कोतवाली प्रभारी को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज करने की गुहार लगाई है।
​क्या है पूरा मामला?
​पीड़िता फूलमती (पत्नी स्व. बिहारी लाल) निवासी पूरे प्रसाद ने पुलिस को बताया कि रविवार सुबह करीब 10:00 बजे गाँव के ही कुछ विपक्षी—ममता, सुनीता और सूरज—एक राय होकर उनके घर में घुस आए।
​तहरीर के अनुसार, विपक्षी घर के विषय में कुछ विवादित बात कर रहे थे। जब पीड़िता ने उन्हें बैठकर बात करने को कहा, तो आरोपियों ने अचानक हमला कर दिया। महिला का आरोप है कि उन्हें जान से मारने की नीयत से पीटा गया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आई हैं।
​पुलिस ने पहुँचाया अस्पताल
​शोर मचाने पर जब ग्रामीण मौके की ओर दौड़े, तो हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुँची। पीड़िता की हालत इतनी नाजुक थी कि वह बेहोश हो गई थी, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें तत्काल CHC ऊंचाहार में भर्ती कराया, जहाँ उनका इलाज चल रहा है।
​पीड़िता का दावा है कि इस पूरी घटना का वीडियो साक्ष्य भी उपलब्ध है। वृद्ध महिला ने न्याय की मांग करते हुए पुलिस से दोषियों के विरुद्ध सख्त दंडात्मक कार्रवाई और मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।
    user_Harinarayan Tiwari
    Harinarayan Tiwari
    Court reporter ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • संग्रामपुर विकास खंड में होली पर्व के मद्देनजर अवैध कच्ची शराब के निर्माण व बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस और आबकारी विभाग ने संयुक्त अभियान चलाया। क्षेत्र के चरई के तारापुर बडगांव में अमेठी के क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार मिश्र के मौजूदगी में आबकारी विभाग की टीम तथा संग्रामपुर इंस्पेक्टर संजय सिंह पुलिस बल के साथ गांव में सघन तलाशी अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान ड्रोन कैमरे की मदद से ग्रामीणों के घरों व खेतों की निगरानी की गई। ड्रोन से की गई तलाशी में खेतों में छिपाकर रखे गए शराब बनाने के उपकरण तथा एक डिब्बे में अवैध कच्ची शराब बरामद हुई। टीम ने मौके से उपकरणों को जब्त करते हुए शराब को नष्ट कराया। सीओ मनोज कुमार मिश्र ने बताया कि होली त्योहार पर अवैध कच्ची शराब की बिक्री को देखते हुए चरई का तारा बड़गांव में अभियान के तहत ड्रोन से ग्रामीणों के घरों और खेतों की तलाशी ली गई है। ग्रामीणों से अपील की गई है अवैध कच्ची शराब के संबंध में किसी भी प्रकार की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
    1
    संग्रामपुर विकास खंड में होली पर्व के मद्देनजर अवैध कच्ची शराब के निर्माण व बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस और आबकारी विभाग ने संयुक्त अभियान चलाया। क्षेत्र के चरई के तारापुर बडगांव में अमेठी के क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार मिश्र के मौजूदगी में आबकारी विभाग की टीम तथा संग्रामपुर इंस्पेक्टर संजय सिंह पुलिस बल के साथ गांव में सघन तलाशी अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान ड्रोन कैमरे की मदद से ग्रामीणों के घरों व खेतों की निगरानी की गई। ड्रोन से की गई तलाशी में खेतों में छिपाकर रखे गए शराब बनाने के उपकरण तथा एक डिब्बे में अवैध कच्ची शराब बरामद हुई। टीम ने मौके से उपकरणों को जब्त करते हुए शराब को नष्ट कराया।
सीओ मनोज कुमार मिश्र ने बताया कि होली त्योहार पर अवैध कच्ची शराब की बिक्री को देखते हुए चरई का तारा बड़गांव में अभियान के तहत ड्रोन से ग्रामीणों के घरों और खेतों की तलाशी ली गई है। ग्रामीणों से अपील की गई है अवैध कच्ची शराब के संबंध में किसी भी प्रकार की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
    user_SHIV MOHAN MISHRA
    SHIV MOHAN MISHRA
    अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • बुलंदशहर ब्रेकिंग.... ईरान के सुप्रीम नेता खामनेई की मौत पर बुलंदशहर के शिया समुदाय में जबरदस्त शोक। इमामबाड़े में बड़ी संख्या में शिया समुदाय के लोगों ने मनाया शोक। हाथों में केंडल और खामनेई की फ़ोटो लेकर किया याद। अमेरिका और इजरायल का किया जमकर विरोध। खामनेई को याद कर जमकर की नारेबाजी। मौलाना हसन अब्बास, शहर काज़ी, शिया समुदाय
    1
    बुलंदशहर ब्रेकिंग....
ईरान के सुप्रीम नेता खामनेई की मौत पर बुलंदशहर के शिया समुदाय में जबरदस्त शोक।
इमामबाड़े में बड़ी संख्या में शिया समुदाय के लोगों ने मनाया शोक।
हाथों में केंडल और खामनेई की फ़ोटो लेकर किया याद।
अमेरिका और इजरायल का किया जमकर विरोध।
खामनेई को याद कर जमकर की नारेबाजी। मौलाना हसन अब्बास, शहर काज़ी, शिया समुदाय
    user_बृजेश मिश्रा “पत्रकार”
    बृजेश मिश्रा “पत्रकार”
    Voice of people अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • Post by डॉ फूल सिंह लोधी पूर्व सैनिक समाज सेवा
    1
    Post by डॉ फूल सिंह लोधी पूर्व  सैनिक समाज सेवा
    user_डॉ फूल सिंह लोधी पूर्व  सैनिक समाज सेवा
    डॉ फूल सिंह लोधी पूर्व सैनिक समाज सेवा
    Video Creator Fatehpur, Uttar Pradesh•
    6 hrs ago
  • अमेठी कस्बे के गंगागंज मोहल्ले में रमज़ान माह के पावन अवसर पर इफ्तार पार्टी का आयोजन कर सामाजिक सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का आयोजन फैजान खान द्वारा किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में रोज़ेदारों, स्थानीय नागरिकों और गणमान्य लोगों ने सहभागिता की। इफ्तार पार्टी में पूर्व एमएलसी दीपक सिंह विशेष रूप से शामिल हुए। उन्होंने रोज़ेदारों के साथ बैठकर इफ्तार किया और कहा कि रमज़ान का महीना संयम, त्याग और इंसानियत का संदेश देता है। ऐसे आयोजन समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़ने का काम करते हैं और आपसी भाईचारे को मजबूत करते हैं।इफ्तार से पूर्व देश में अमन-चैन, खुशहाली और सामाजिक एकता के लिए सामूहिक दुआ की गई। इसके बाद रोज़ेदारों ने खजूर और पारंपरिक व्यंजनों के साथ रोज़ा खोला। आयोजन के दौरान हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल देखने को मिली। अंत में आयोजक फैजान खान ने कार्यक्रम में शामिल सभी अतिथियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। इफ्तार पार्टी शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।
    1
    अमेठी कस्बे के गंगागंज मोहल्ले में रमज़ान माह के पावन अवसर पर इफ्तार पार्टी का आयोजन कर सामाजिक सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का आयोजन फैजान खान द्वारा किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में रोज़ेदारों, स्थानीय नागरिकों और गणमान्य लोगों ने सहभागिता की।
इफ्तार पार्टी में पूर्व एमएलसी दीपक सिंह विशेष रूप से शामिल हुए। उन्होंने रोज़ेदारों के साथ बैठकर इफ्तार किया और कहा कि रमज़ान का महीना संयम, त्याग और इंसानियत का संदेश देता है। ऐसे आयोजन समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़ने का काम करते हैं और आपसी भाईचारे को मजबूत करते हैं।इफ्तार से पूर्व देश में अमन-चैन, खुशहाली और सामाजिक एकता के लिए सामूहिक दुआ की गई। इसके बाद रोज़ेदारों ने खजूर और पारंपरिक व्यंजनों के साथ रोज़ा खोला। आयोजन के दौरान हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल देखने को मिली।
अंत में आयोजक फैजान खान ने कार्यक्रम में शामिल सभी अतिथियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। इफ्तार पार्टी शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।
    user_Aditya Mishra
    Aditya Mishra
    पत्रकार अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर लठमार होली
    1
    श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर लठमार होली
    user_Udnews chief editor In
    Udnews chief editor In
    फतेहपुर, फतेहपुर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • ​ऊंचाहार (रायबरेली): क्षेत्र के ग्राम बहादुरगंज (मजरे कोटरा बहादुरगंज) में पशु चोरी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित अमन मौर्य पुत्र ओमप्रकाश ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर अपनी तीन भैंसें चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई है। ​घटना बीते 25 फरवरी दोपहर करीब 1 बजे की है। पीड़ित के अनुसार, उसकी माता फूलमती गांव के बाहर भैंस चराने गई थीं। प्यास लगने पर वह भैंसों को चरता छोड़ थोड़ी देर के लिए घर पानी पीने आईं, लेकिन जब वापस लौटीं तो तीनों भैंसें वहां से गायब थीं। काफी खोजबीन के बाद भी जब कोई सुराग नहीं लगा, तो दो दिन बाद यानी 27 फरवरी को पीड़ित को जानकारी मिली कि लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर प्रकाश पुत्र भोला निषाद (निवासी बघौली, फतेहपुर) को उन भैंसों के साथ देखा गया है। ​पीड़ित का दावा है कि उसके एक परिचित ने भैंस ले जाते समय का वीडियो भी बनाया है, जिससे स्पष्ट है कि उक्त व्यक्ति ने ही पशु चोरी किए हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाल अजय राय ने बताया की तहरीर मिली है जांच कराया जा रहा है।
    1
    ​ऊंचाहार (रायबरेली): क्षेत्र के ग्राम बहादुरगंज (मजरे कोटरा बहादुरगंज) में पशु चोरी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित अमन मौर्य पुत्र ओमप्रकाश ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर अपनी तीन भैंसें चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई है।
​घटना बीते 25 फरवरी दोपहर करीब 1 बजे की है। पीड़ित के अनुसार, उसकी माता फूलमती गांव के बाहर भैंस चराने गई थीं। प्यास लगने पर वह भैंसों को चरता छोड़ थोड़ी देर के लिए घर पानी पीने आईं, लेकिन जब वापस लौटीं तो तीनों भैंसें वहां से गायब थीं। काफी खोजबीन के बाद भी जब कोई सुराग नहीं लगा, तो दो दिन बाद यानी 27 फरवरी को पीड़ित को जानकारी मिली कि लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर प्रकाश पुत्र भोला निषाद (निवासी बघौली, फतेहपुर) को उन भैंसों के साथ देखा गया है।
​पीड़ित का दावा है कि उसके एक परिचित ने भैंस ले जाते समय का वीडियो भी बनाया है, जिससे स्पष्ट है कि उक्त व्यक्ति ने ही पशु चोरी किए हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाल अजय राय ने बताया की तहरीर मिली है जांच कराया जा रहा है।
    user_Harinarayan Tiwari
    Harinarayan Tiwari
    Court reporter ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by डॉ फूल सिंह लोधी पूर्व सैनिक समाज सेवा
    2
    Post by डॉ फूल सिंह लोधी पूर्व  सैनिक समाज सेवा
    user_डॉ फूल सिंह लोधी पूर्व  सैनिक समाज सेवा
    डॉ फूल सिंह लोधी पूर्व सैनिक समाज सेवा
    Video Creator Fatehpur, Uttar Pradesh•
    6 hrs ago
  • होली पर्व पर वृद्धाश्रम के बुजुर्गों के बीच बाँटी गईं खुशियाँ, छलका अपनत्व का रंग फतेहपुर होली का पर्व जहाँ चारों ओर रंग, उमंग और उल्लास लेकर आता है, वहीं वृद्धाश्रम में रह रहे कई बुजुर्गों के जीवन में यह दिन अक्सर अपनों की याद और एकांत का दर्द भी साथ लाता है। जिन हाथों ने कभी अपने परिवार को खुशियों से सजाया, आज वही हाथ अपनों के स्नेहिल स्पर्श की प्रतीक्षा करते दिखाई देते हैं। त्योहारों के अवसर पर यह अकेलापन उनके मन को और अधिक व्यथित कर देता है। ऐसे संवेदनशील समय में आज रविवार को विगत वर्षों की भांति होलिकोत्सव पर्व के पूर्व भोजन जन सेवा समिति के सदस्यों ने वृद्धाश्रम पहुँचकर बुजुर्गों के साथ होली मनाई।सर्वप्रथम सभी बुजुर्गों को हैप्पी होली की टोपी लगाई गुलाल लगाकर, होली गीत गाकर तथा गुजिया, पापड़ और मिठाई वितरित कर उनके जीवन में खुशी के रंग भरने का प्रयास किया गया। जब बुजुर्गों के चेहरों पर मुस्कान लौटी और उनकी आँखों में अपनत्व के आँसू छलके, तो वातावरण भावुक हो उठा।तत्पश्चात सभी बुजुर्ग व समिति सदस्य होली गीतों पर जमकर थिरके।समिति के संस्थापक कुमार शेखर ने कहा कि हमारे बुजुर्ग समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनके जीवन में सम्मान, समय और स्नेह के रंग भरना ही सच्चे अर्थों में होली मनाना है।कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने यह संकल्प लिया कि वे भविष्य में भी बुजुर्गों के साथ हर सुख-दुख में खड़े रहेंगे। इस अवसर पर समिति के नरेश गुप्ता,मनीष केसरवानी,रीता सिंह तोमर,साधना चौरसिया, शिवांशु चौरसिया,अंकिता सिंह,नरेश अग्रहरि,राकेश गुप्ता, रामेन्द्र सिंह,आशीष मिश्रा,सुरेश भाई,बल्लू बाबू श्रीवास्तव आदि रहे
    1
    होली पर्व पर वृद्धाश्रम के बुजुर्गों के बीच बाँटी गईं खुशियाँ, छलका अपनत्व का रंग
फतेहपुर होली का पर्व जहाँ चारों ओर रंग, उमंग और उल्लास लेकर आता है, वहीं वृद्धाश्रम में रह रहे कई बुजुर्गों के जीवन में यह दिन अक्सर अपनों की याद और एकांत का दर्द भी साथ लाता है। जिन हाथों ने कभी अपने परिवार को खुशियों से सजाया, आज वही हाथ अपनों के स्नेहिल स्पर्श की प्रतीक्षा करते दिखाई देते हैं। त्योहारों के अवसर पर यह अकेलापन उनके मन को और अधिक व्यथित कर देता है।
ऐसे संवेदनशील समय में आज रविवार को विगत वर्षों की भांति होलिकोत्सव पर्व के पूर्व भोजन जन सेवा समिति के सदस्यों ने वृद्धाश्रम पहुँचकर बुजुर्गों के साथ होली मनाई।सर्वप्रथम सभी बुजुर्गों को हैप्पी होली की टोपी लगाई गुलाल लगाकर, होली गीत गाकर तथा गुजिया, पापड़ और मिठाई वितरित कर उनके जीवन में खुशी के रंग भरने का प्रयास किया गया। जब बुजुर्गों के चेहरों पर मुस्कान लौटी और उनकी आँखों में अपनत्व के आँसू छलके, तो वातावरण भावुक हो उठा।तत्पश्चात सभी बुजुर्ग व समिति सदस्य होली गीतों पर जमकर थिरके।समिति के संस्थापक कुमार शेखर ने कहा कि हमारे बुजुर्ग समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनके जीवन में सम्मान, समय और स्नेह के रंग भरना ही सच्चे अर्थों में होली मनाना है।कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने यह संकल्प लिया कि वे भविष्य में भी बुजुर्गों के साथ हर सुख-दुख में खड़े रहेंगे।
इस अवसर पर समिति के नरेश गुप्ता,मनीष केसरवानी,रीता सिंह तोमर,साधना चौरसिया, शिवांशु चौरसिया,अंकिता सिंह,नरेश अग्रहरि,राकेश गुप्ता, रामेन्द्र सिंह,आशीष मिश्रा,सुरेश भाई,बल्लू बाबू श्रीवास्तव आदि रहे
    user_User4934
    User4934
    Fatehpur, Uttar Pradesh•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.