Shuru
Apke Nagar Ki App…
नेपाल में फ्लैश फ्लड के बाद महाराजगंज में अलर्ट नारायणी नदी में नेपाल से बहकर आ रहा मलबा और शव, झुलनीपुर में प्रशासन अलर्ट 26 अगस्त 2026 को नेपाल के ऊपरी जलग्रहण क्षेत्र में आई फ्लैश फ्लड के मद्देनजर झुलनीपुर क्षेत्र में नारायणी नदी के तट पर राहत एवं बचाव कार्यों तथा संभावित बाढ़ की स्थिति में जिला प्रशासन की तैयारियों का जायजा लिया गया। नारायणी नदी में नेपाल की ओर से बड़ी मात्रा में मलबा बहकर आ रहा है। दुर्भाग्यपूर्ण घटना में जान गंवाने वाले कुछ लोगों के शव भी नदी के रास्ते बहकर आने की सूचना है। शवों को सम्मानजनक एवं सुरक्षित तरीके से रखने तथा राहत एवं बचाव कार्यों को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
DD INDIA NEWS
नेपाल में फ्लैश फ्लड के बाद महाराजगंज में अलर्ट नारायणी नदी में नेपाल से बहकर आ रहा मलबा और शव, झुलनीपुर में प्रशासन अलर्ट 26 अगस्त 2026 को नेपाल के ऊपरी जलग्रहण क्षेत्र में आई फ्लैश फ्लड के मद्देनजर झुलनीपुर क्षेत्र में नारायणी नदी के तट पर राहत एवं बचाव कार्यों तथा संभावित बाढ़ की स्थिति में जिला प्रशासन की तैयारियों का जायजा लिया गया। नारायणी नदी में नेपाल की ओर से बड़ी मात्रा में मलबा बहकर आ रहा है। दुर्भाग्यपूर्ण घटना में जान गंवाने वाले कुछ लोगों के शव भी नदी के रास्ते बहकर आने की सूचना है। शवों को सम्मानजनक एवं सुरक्षित तरीके से रखने तथा राहत एवं बचाव कार्यों को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- रक्षाबंधन से पहले खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 600 किलो संदिग्ध मिठाई जब्त गोरखपुर। रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। बुधवार को चौरी चौरा तहसील क्षेत्र में विभागीय टीम ने कार्रवाई करते हुए करीब 600 किलोग्राम संदिग्ध मिठाई जब्त की। वहीं, जगदीशपुर स्थित एक प्रतिष्ठान को कारोबारी के असहयोगपूर्ण रवैये के चलते सील कर दिया गया। अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम कुसम्ही रोड पर बसों और निजी वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध वाहन को रोककर तलाशी ली गई। वाहन में ‘केक’ के नाम पर करीब 600 किलोग्राम संदिग्ध मिठाई ले जाई जा रही थी। टीम ने मिठाई को जब्त कर उसका नमूना जांच के लिए भेज दिया। इसके अलावा वाहन से फ्रोजन मटर तथा सोनबरसा बाजार से सोनपापड़ी का भी नमूना लिया गया। इसी क्रम में चौरी चौरा क्षेत्र के जगदीशपुर स्थित मेसर्स श्री हंस ट्रेडर्स पर शाम करीब 4:40 बजे खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम जांच के लिए पहुंची। टीम को देखते ही कारोबारी दुकान छोड़कर फरार हो गया। कारोबारी के असहयोगपूर्ण रवैये को देखते हुए अधिकारियों ने प्रतिष्ठान को मौके पर ही सील कर दिया। परिसर पर सील संबंधी नोटिस भी चस्पा किया गया। कार्रवाई में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुधीर कुमार राय, खाद्य सुरक्षा अधिकारी नगेंद्र, अरुण कुमार, संदीप, प्रतिमा, संतोष और ओमप्रकाश समेत विभागीय कर्मचारी शामिल रहे। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुधीर कुमार राय ने कहा कि त्योहार के दौरान खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि जनस्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाले कारोबारियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।2
- बरडाड़, बरगदवा व बटसरा में हुई सोशल आडिट की बैठक ग्राम पंचायत में हुए विकास कार्यों का हुआ सत्यापन मेंहदावल, संतकबीरनगर बेलहर कला ब्लॉक में सोशल ऑडिट टीम की कार्यवाही शासन के निर्देशन में किया जा रहा है। जहां पर गांव में मनरेगा से हुए विकास कार्यो की जमीनी हकीकत परखने के साथ ही ग्रामीणों संग बैठक कर टीम द्वारा जानकारी ली जा रही है। गुरुवार को बेलहर ब्लॉक के ग्राम पंचायत बरडाड़ , बरगदवा व बटसरा में सोशल आडिट टीम द्वारा मनरेगा, राज्य वित्त आदि से हुए विकास कार्यों का सत्यापन किया गया। इस दौरान स्थलीय निरीक्षण कर विकास कार्यो का ग्रामीणों संग बैठक कर सत्यापन भी किया गया। आपको बताते चलें कि बेलहर ब्लॉक के पंचायतों में सोशल ऑडिट टीम द्वारा सत्यापन कर बैठक किया जा रहा है। जहां पर ऑडिट के दौरान ग्राम पंचायतों में मनरेगा के तहत 2025-26 में कराए गए विकास कार्यों का स्थलीय व भौतिक सत्यापन टीम द्वारा किया गया। ग्राम पंचायत बरैनिया में कोऑर्डिनेटर संग टीम व ग्राम प्रधान व रोजगार सेवक की उपस्थिती में ग्रामीण सतिराम, मो0तारिक, रामस्वरूप, मो सुमेर, सुनीता, शकुंतला, शाहजहां, अनीता, रामचन्द्र, रामू आदि ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान के द्वारा गांव में हुए विकास कार्यों पर सहमति जताई। इसी कड़ी में ग्राम पंचायत बटसरा में ग्राम प्रधान रामचन्दर यादव की उपस्थिति में ऑडिट हुई। जिसमें ग्रामीणों ने गांव में हुए विकास कार्यों पर सहमति व्यक्त किया। इसके साथ ही ग्राम पंचायत बरडांड़ में भी सोशल आडिट की बैठक सम्पन्न हुई।3
- रक्षाबंधन आज, बाजारों में राखी-मिठाई की जमकर हुई खरीदारी महराजगंज। रक्षाबंधन का पर्व आज जिले भर में धूमधाम से मनाया जाएगा। यह पर्व भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक है। इस दिन बहनें भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र की कामना करती हैं, वहीं भाई उनकी सुरक्षा का वचन देते हैं। यह पर्व सावन पूर्णिमा को मनाया जाता है। त्योहार को लेकर गुरुवार को पनियरा बाजार समेत आसपास के बाजारों में भारी भीड़ रही। बहनों ने पसंदीदा राखियां, मिठाइयां और श्रृंगार का सामान खरीदा। देर रात तक बाजार गुलजार रहे।1
- संतकबीरनगर-पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशानुसार अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत। कोतवाली खलीलाबाद पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, चोरी की दो घटनाओं का किया सफल अनावरण, दो शातिर चोर गिरफ्तार अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चोरी की दो अलग-अलग घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पहली घटना दिनांक 14-08-2026 को थाना बेलहर कला क्षेत्र अंतर्गत एक विद्यालय में हुई इनवर्टर मशीन चोरी की है, तथा दूसरी घटना दिनांक 18-08-2026 को कबीर चौराहा स्थित कब्रिस्तान में एल्युमिनियम के दरवाजे के फ्रेम को काटकर चोरी करने की है। इन दोनों घटनाओं के संबंध में सक्रियता दिखाते हुए कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दो अभियुक्तों 1.मोहम्मद खालिद व 2. मुकेश निवासी गण थाना कोतवाली खलीलाबाद को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से चोरी गया 52 अदद एल्युमिनियम के टुकड़े, 4 अदद एल्युमिनियम की जाली जिसका वजन लगभग 750 ग्राम, एक अदद इनवर्टर मशीन और घटना में प्रयुक्त एक अदद मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस द्वारा दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष रवाना किया गया है। इस संबंध में क्षेत्राधिकार co प्रभारी ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था पूरी तरह कायम है और अपराधियों के विरुद्ध इस प्रकार की कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।1
- 💥शवों पर सियासत का अंजाम: निचलौल में लिखित समझौते के बाद भी माहौल बिगाड़ने की जिद, न्याय दिलाने चले 'नेताजी' अब खुद मांग रहे इंसाफ। 💥कानून से खिलवाड़ पड़ा भारी: SDM सिद्धार्थ गुप्ता ,तहसीलदार अमित सिंह और थानेदार योगेन्द्र रॉय के बार बार समझाने और चेतावनी दरकिनार करने का नतीजा, निचलौल कांड में बेनकाब हुआ सियासी मुखौटा। 💥न्याय की आड़ में राजनीतिक दांव: पीड़ितों की सहमति के बावजूद असंतोष की आग सुलगाने की कोशिश, कानून के शिकंजे में आए 'रहनुमा'। Maharajganj Police DM Maharajganj MNTV News MYogiAdityanath1
- मानसिक प्रताड़ना व SC/ST एक्ट के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार सिन्दुरिया। मानसिक प्रताड़ना से हुई मृत्यु (आत्मघात के दुष्प्रेरण) एवं एससी/एसटी एक्ट के मामले में सिन्दुरिया पुलिस ने वांछित नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ व क्षेत्राधिकारी सदर अंकुर गौतम के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष विशाल कुमार शुक्ला के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, 24 अगस्त 2026 को रामपुरकला निवासी कुसुम देवी ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि विपक्षीगण ने उनके पति रामआसरे के साथ गाली-गलौज करते हुए जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया और जान से मारने की धमकी दी। लगातार मानसिक उत्पीड़न से आहत होकर रामआसरे की मृत्यु/आत्मघात हो गया। तहरीर के आधार पर सिन्दुरिया थाने में मुकदमा अपराध संख्या 173/2026 के तहत धारा 105, 351(3), 352 बीएनएस तथा 3(1)(ध), 3(2)(v) एससी/एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में वांछित अभियुक्त मोहम्मद रजा (28 वर्ष), पुत्र वारिस अली, निवासी रामपुरकला, थाना सिन्दुरिया को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए न्यायालय भेज दिया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक मनोज कुमार यादव, हेड कांस्टेबल रविप्रकाश तथा कांस्टेबल दुर्गेश चौरसिया शामिल रहे।1
- नारायणी नदी का जलस्तर घटा , बचाव दल मुस्तैद #Maharajganj #police #DM #nepal1
- अब तक महराजगंज प्रशासन ने कुल चार श/व बरामद किया! #Maharajganj #police #nepal #DM #CMYogiAdityanath1