पचपेड़ा–धर्मगढ़ मार्ग बदहाल, दो-दो फुट गहरे गड्ढों से वाहन चालक परेशान, ग्रामीणों ने जल्द मरम्मत की मांग की पोरसा,,,,,,, पचपेड़ा से धर्मगढ़ जाने वाला मुख्य संपर्क मार्ग इन दिनों अपनी बदहाली के कारण क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बना हुआ है। सड़क पर पंचपेडा के पास जगह-जगह दो-दो फुट गहरे गड्ढे हो गए हैं, जिससे वाहन चालकों को रोजाना कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार वाहन गड्ढों में फंसकर खराब हो जाते हैं, वहीं दुर्घटना की आशंका भी लगातार बनी रहती है। इस मार्ग से धर्मगढ़ सहित आसपास के कई गांवों के ग्रामीण प्रतिदिन आवागमन करते हैं। छात्रों, किसानों, व्यापारियों और आम नागरिकों के लिए यह सड़क प्रमुख संपर्क मार्ग है, लेकिन लंबे समय से इसकी मरम्मत नहीं होने के कारण लोगों में भारी नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की जर्जर स्थिति के बारे में कई बार संबंधित विभाग और प्रशासन का ध्यान आकर्षित कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। बरसात के मौसम में गड्ढों में पानी भर जाने से स्थिति और भी गंभीर हो गई है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों ने शासन और लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि पचपेड़ा–धर्मगढ़ मार्ग की तत्काल मरम्मत कराई जाए, ताकि लोगों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो क्षेत्र के ग्रामीण आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे, जिसकी जिम्मेदारी संबंधित प्रशासन की होगी।
पचपेड़ा–धर्मगढ़ मार्ग बदहाल, दो-दो फुट गहरे गड्ढों से वाहन चालक परेशान, ग्रामीणों ने जल्द मरम्मत की मांग की पोरसा,,,,,,, पचपेड़ा से धर्मगढ़ जाने वाला मुख्य संपर्क मार्ग इन दिनों अपनी बदहाली के कारण क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बना हुआ है। सड़क पर पंचपेडा के पास जगह-जगह दो-दो फुट गहरे गड्ढे हो गए हैं, जिससे वाहन चालकों को रोजाना
कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार वाहन गड्ढों में फंसकर खराब हो जाते हैं, वहीं दुर्घटना की आशंका भी लगातार बनी रहती है। इस मार्ग से धर्मगढ़ सहित आसपास के कई गांवों के ग्रामीण प्रतिदिन आवागमन करते हैं। छात्रों, किसानों, व्यापारियों और आम नागरिकों के लिए यह सड़क प्रमुख संपर्क मार्ग है, लेकिन लंबे समय से इसकी मरम्मत
नहीं होने के कारण लोगों में भारी नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की जर्जर स्थिति के बारे में कई बार संबंधित विभाग और प्रशासन का ध्यान आकर्षित कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। बरसात के मौसम में गड्ढों में पानी भर जाने से स्थिति और भी गंभीर हो गई है, जिससे दुर्घटनाओं का
खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों ने शासन और लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि पचपेड़ा–धर्मगढ़ मार्ग की तत्काल मरम्मत कराई जाए, ताकि लोगों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो क्षेत्र के ग्रामीण आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे, जिसकी जिम्मेदारी संबंधित प्रशासन की होगी।
- फतेहाबाद से संवाददाता कासिम मलिक संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचीं 12 शिकायतें, दो का मौके पर निस्तारण फतेहाबाद :तहसील परिसर में शनिवार को उपजिलाधिकारी स्वाति शर्मा की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 12 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से दो का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष प्रकरणों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देशों के साथ सौंपा गया। प्राप्त शिकायतों में राजस्व विभाग की तीन, पुलिस विभाग की चार, राजस्व एवं पुलिस से संबंधित संयुक्त तीन तथा विकास विभाग की दो शिकायतें शामिल रहीं। एसडीएम स्वाति शर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित समय सीमा के भीतर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि फरियादियों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। इस दौरान एसीपी शमसाबाद राजीव कुमार श्रीवास्तव, तहसीलदार शिखर मिश्रा, नायब तहसीलदार विमल कुमार, नायब तहसीलदार शुभ्रा अवस्थी, पूर्ति निरीक्षक अमरनाथ मौर्य, मंडी समिति सचिव प्रवीण कुमार, इंस्पेक्टर अपराध पुरुषोत्तम पाल तथा पशु चिकित्साधिकारी प्रवीण कुमार चौधरी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।1
- श्रावण मास के दृष्टिगत आगरा पुलिस प्रशासन द्वारा शहर के सभी मंदिरों की समिति एवं अन्य विभागों के साथ बैठक कर मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था हेतु समुचित पुलिस बल की ड्यूटी लगा दी गई है एवं अन्य व्यवस्थाओं हेतु संबंधित विभाग को बताया गया है, लगने वाले मेलों की सुरक्षा व्यवस्था हेतु कैमरों का व्यवस्थापन कर दिया गया है एवं यातायात की व्यवस्था की समुचित तैयारी कर ली गई है। बाइट– *श्री सय्यद अली अब्बास*, पुलिस उपायुक्त- नगर, कमिश्नरेट आगरा... श्रावण मास के दृष्टिगत आगरा पुलिस प्रशासन द्वारा शहर के सभी मंदिरों की समिति एवं अन्य विभागों के साथ बैठक कर मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था हेतु समुचित पुलिस बल की ड्यूटी लगा दी गई है एवं अन्य व्यवस्थाओं हेतु संबंधित विभाग को बताया गया है, लगने वाले मेलों की सुरक्षा व्यवस्था हेतु कैमरों का व्यवस्थापन कर दिया गया है एवं यातायात की व्यवस्था की समुचित तैयारी कर ली गई है। बाइट– *श्री सय्यद अली अब्बास*, पुलिस उपायुक्त- नगर, कमिश्नरेट आगरा...1
- आम आदमी पार्टी (AAP) के आगरा नेता बिट्टू पंडित ने दीवानी चौराहा स्थित भारत माता मंदिर को लेकर आगरा नगर निगम पर बड़ा आरोप लगाया है। बिट्टू पंडित ने कहा कि आगरा नगर निगम द्वारा भारत माता के मंदिर पर साफ-सफाई, पेंट (रंगाई-पुताई) और लाइटिंग (प्रकाश) की कोई व्यवस्था नहीं की गई है, जो कि बेहद चिंताजनक है। इस विषय में AAP नेता बिट्टू पंडित ने आगरा की महापौर (मेयर) हेमलता दिवाकर जी से विनम्र निवेदन किया है कि दीवानी चौराहे पर स्थित भारत माता के मंदिर की जल्द से जल्द साफ-सफाई कराई जाए और उचित व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि हमारे आगरा शहर के लिए यह बड़े ही गर्व की बात है कि हमारे बीच भारत माता का मंदिर मौजूद है, इसलिए इसकी भव्यता और स्वच्छता बनाए रखना हम सबकी और नगर निगम की जिम्मेदारी है। बिट्टू पंडित आम आदमी पार्टी, महानगर आगरा1
- 🚨 ब्रेकिंग | फतेहाबाद जमीन विवाद से परेशान युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा, चार घंटे बाद सुरक्षित उतरा फतेहाबाद। थाना डौकी क्षेत्र के गांव वाजिदपुर में शुक्रवार दोपहर पारिवारिक जमीन विवाद से परेशान 28 वर्षीय युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। सूचना मिलते ही पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने युवक को जमीन विवाद के नियमानुसार समाधान का आश्वासन दिया, जिसके बाद करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद युवक शाम करीब 3:45 बजे सुरक्षित नीचे उतर आया। युवक ने वर्ष 2020 से तीन बीघा कृषि भूमि को लेकर चल रहे पारिवारिक विवाद से परेशान होने की बात कही। नायब तहसीलदार शुभ्रा अवस्थी ने दोनों पक्षों को न्यायालय के निर्णय तक यथास्थिति बनाए रखने के निर्देश दिए, जबकि पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। 🚨 ब्रेकिंग | फतेहाबाद जमीन विवाद से परेशान युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा, चार घंटे बाद सुरक्षित उतरा फतेहाबाद। थाना डौकी क्षेत्र के गांव वाजिदपुर में शुक्रवार दोपहर पारिवारिक जमीन विवाद से परेशान 28 वर्षीय युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। सूचना मिलते ही पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने युवक को जमीन विवाद के नियमानुसार समाधान का आश्वासन दिया, जिसके बाद करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद युवक शाम करीब 3:45 बजे सुरक्षित नीचे उतर आया। युवक ने वर्ष 2020 से तीन बीघा कृषि भूमि को लेकर चल रहे पारिवारिक विवाद से परेशान होने की बात कही। नायब तहसीलदार शुभ्रा अवस्थी ने दोनों पक्षों को न्यायालय के निर्णय तक यथास्थिति बनाए रखने के निर्देश दिए, जबकि पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।1
- राजाखेड़ा पुलिस की कार्रवाई,अवैध पिस्टल व बिना नंबर की मोटरसाइकिल के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार धौलपुर जिले की राजाखेड़ा पुलिस ने एक युवक को अवैध 32 बोर पिस्टल और बिना नंबर की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है। भागा हुआ दूसरा व्यक्ति अभी भी फरार है। जिसकी तलाश की जा रही है। राजाखेड़ा थानाधिकारी वीर सिंह ने बताया कि डीएसटी प्रभारी प्रेमसिंह एएसआई को मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने देवखेड़ा तिराहे पर नाकाबंदी की। सूचना में बताया गया था कि दो व्यक्ति बिना नंबर की मोटरसाइकिल पर पिनाहट रोड से राजाखेड़ा की तरफ आ रहे हैं और उनके पास अवैध हथियार हैं। नाकाबंदी के दौरान मोटरसाइकिल पर पीछे बैठे व्यक्ति को पकड़ लिया गया। उसने अपना नाम विशाल रावत,(21) पुत्र महेंद्रसिंह, निवासी वार्ड नंबर 18, नई टंकी के पीछे, कस्बा राजाखेड़ा बताया। उसकी तलाशी में बाईं पैंट की जेब से .32 बोर की पिस्टल बरामद हुई। उसके पास हथियार रखने का कोई लाइसेंस या अनुमति नहीं थी। मोटरसाइकिल चालक मोटरसाइकिल पटककर खेतों की तरफ भाग गया। पकड़े गए व्यक्ति के खिलाफ थाना राजाखेड़ा में आर्म्स एक्ट की धारा 9/25 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। बिना नंबर की मोटरसाइकिल भी जब्त की गई। फरार व्यक्ति की तलाश जारी है। कार्रवाई करने वाली टीम में थानाधिकारी वीरसिंह, श्यामसुंदर एएसआई, प्रेमसिंह एएसआई, रामसहाय कांस्टेबल, कुलदीप कांस्टेबल और राकेश कांस्टेबल शामिल थे। राजाखेड़ा पुलिस की कार्रवाई,अवैध पिस्टल व बिना नंबर की मोटरसाइकिल के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार धौलपुर जिले की राजाखेड़ा पुलिस ने एक युवक को अवैध 32 बोर पिस्टल और बिना नंबर की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है। भागा हुआ दूसरा व्यक्ति अभी भी फरार है। जिसकी तलाश की जा रही है। राजाखेड़ा थानाधिकारी वीर सिंह ने बताया कि डीएसटी प्रभारी प्रेमसिंह एएसआई को मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने देवखेड़ा तिराहे पर नाकाबंदी की। सूचना में बताया गया था कि दो व्यक्ति बिना नंबर की मोटरसाइकिल पर पिनाहट रोड से राजाखेड़ा की तरफ आ रहे हैं और उनके पास अवैध हथियार हैं। नाकाबंदी के दौरान मोटरसाइकिल पर पीछे बैठे व्यक्ति को पकड़ लिया गया। उसने अपना नाम विशाल रावत,(21) पुत्र महेंद्रसिंह, निवासी वार्ड नंबर 18, नई टंकी के पीछे, कस्बा राजाखेड़ा बताया। उसकी तलाशी में बाईं पैंट की जेब से .32 बोर की पिस्टल बरामद हुई। उसके पास हथियार रखने का कोई लाइसेंस या अनुमति नहीं थी। मोटरसाइकिल चालक मोटरसाइकिल पटककर खेतों की तरफ भाग गया। पकड़े गए व्यक्ति के खिलाफ थाना राजाखेड़ा में आर्म्स एक्ट की धारा 9/25 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। बिना नंबर की मोटरसाइकिल भी जब्त की गई। फरार व्यक्ति की तलाश जारी है। कार्रवाई करने वाली टीम में थानाधिकारी वीरसिंह, श्यामसुंदर एएसआई, प्रेमसिंह एएसआई, रामसहाय कांस्टेबल, कुलदीप कांस्टेबल और राकेश कांस्टेबल शामिल थे।1
- प्रसूता वार्ड में पहुंचे कलेक्टर, भर्ती महिलाओं से पूछा हाल: व्यवस्थाओं का लिया जायजा, नियमित जांच के दिए निर्देश भिंड।विश्व स्तनपान दिवस के अवसर पर शनिवार को कलेक्टर किरोड़ी लाल मीणा ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रसूता वार्ड का राउंड लेकर भर्ती महिलाओं से उनके स्वास्थ्य और अस्पताल में मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन डॉ.आरके मिश्रा,सीएमएचओ सहित अन्य चिकित्सक मौजूद रहे।निरीक्षण के दौरान कलेक्टर को वार्ड में कुछ व्यवस्थाओं में कमियां दिखाई दीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तत्काल सुधार के निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. शालिनी जैन से पूछा कि भर्ती महिलाओं का नियमित अंतराल पर स्वास्थ्य परीक्षण और आवश्यक जांच की जा रही हैं या नहीं। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक प्रसूता की समय-समय पर मॉनिटरिंग की जाए और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।विश्व स्तनपान दिवस के अवसर पर कलेक्टर ने नवजात शिशुओं के बेहतर स्वास्थ्य के लिए माताओं को स्तनपान के महत्व के प्रति जागरूक करने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि अस्पताल में आने वाली प्रत्येक प्रसूता को स्तनपान से जुड़े आवश्यक परामर्श दिए जाएं ताकि नवजात को जीवन की बेहतर शुरुआत मिल सके।1
- संविदा कर्मचारियों ने उपमुख्यमंत्री के नाम अधिशासी अभियंता को सौंपा ज्ञापन मांगें पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी, आउटसोर्स कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने की उठाई मांग फतेहाबाद। उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन निविदा/संविदा कर्मचारी संघ, लखनऊ के बैनर तले संविदा कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर अधिशासी अभियंता के माध्यम से उपमुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कर्मचारियों ने कहा कि वर्ष 2017 के आदेश के बाद बड़ी संख्या में आउटसोर्स कर्मचारियों को कार्य से हटा दिया गया, जिससे शेष कर्मचारियों पर काम का अत्यधिक बोझ बढ़ गया है। कम कर्मचारियों के कारण विद्युत आपूर्ति, लाइन रखरखाव एवं तकनीकी कार्य प्रभावित हो रहे हैं और दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ गई है। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि निर्धारित मानकों के अनुरूप स्टाफ उपलब्ध न होने से विभागीय कार्य प्रभावित हो रहे हैं। संघ ने मांग की कि आउटसोर्स कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई जाए, उनकी सेवाएं सुरक्षित रखी जाएं, कार्य के अनुरूप पर्याप्त स्टाफ की तैनाती की जाए तथा वेतन सहित अन्य सुविधाएं नियमानुसार उपलब्ध कराई जाएं। साथ ही संविदा कर्मियों के हितों की रक्षा करते हुए उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान कराने की मांग की गई। संघ ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो संविदा कर्मचारी आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। ज्ञापन सौंपने के दौरान एवरन सिंह, योगेंद्र सिंह, वीरभान, नितेश, बंटू, मंगल सिंह, विक्रम, राम ददवाल, लोकेश कुमार शर्मा, भीम सिंह, श्याम सुंदर, कन्हैया, नरेश, रामबीर, उमाकांत, मनोज, बीरी सिंह, सुनील, कृष्णा, दामोदर, उदयवीर (पिनाहट), फोरन सिंह (जिला संगठन मंत्री) सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।2
- गोहद चोराहा थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर 17 में आपसी रंजिश के चलते दो पडोसियों में आपस में हुई मारपीट गोहद चोराहा थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर 17 में शनिवार को लगभग 7 बजे दो पडोसियों में विवाद हो गया।जिसके चलते दोनों पक्षों ने एक दूसरे के साथ मारपीट कर दी।इस विवाद में हरेंद्र सिंह पुत्र केशव सिंह तथा पपेंद्र पुत्र रामदास सिंह निवासी वार्ड नंबर 17 गांव हो गए। दोनों घायलों को डायल 112 की मदद से गोहद अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।1