Shuru
Apke Nagar Ki App…
कुड़वार इंडियन कमला गैस जिला सुल्तानपुर एजेंट लोग की मनमानी देखी आप लोग। एपिसोड 2
Mohmmad Murtaza
कुड़वार इंडियन कमला गैस जिला सुल्तानपुर एजेंट लोग की मनमानी देखी आप लोग। एपिसोड 2
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- जायस में TGF वेलनेस थेरेपी सेंटर का उद्घाटनः हकीम रिजवान अशरफ ने फीता काटकर किया शुभारंभ जायस कस्बे में टीजीएफ वेलनेस थेरेपी सेंटर का उद्घाटन किया गया। हकीम रिजवान अशरफ ने फीता काटकर इसका शुभारंभ किया। इस केंद्र के खुलने से अब क्षेत्र के लोगों को थेरेपी के लिए दूसरे शहरों में नहीं जाना पड़ेगा। इस अवसर पर मोहम्मद अहमद कुरैशी, जहीर कुरैशी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। यह सेंटर प्राकृतिक कोरियन थेरेपी प्रदान करेगा, जिसमें बिना इंजेक्शन, दवा या किसी साइड इफेक्ट के कोरियन मशीनों का उपयोग किया जाएगा। सेंटर में फालिस, थायराइड, गुर्दे की समस्या, शुगर, पीठ दर्द, लीवर की समस्या, सर्वाइकल, महिलाओं से संबंधित समस्याएं, हार्ट अटैक, अर्थराइटिस, नसों की समस्या, ब्लड प्रेशर, डिस्क प्रॉब्लम, यौन समस्याएं, घुटनों का दर्द, बवासीर, डिलीवरी के बाद कमर दर्द, मोटापा नियंत्रण, मैग्नेट थेरेपी और पथरी जैसी विभिन्न बीमारियों का उपचार किया जाएगा। यहां एक्यूपंक्चर, एक्यूप्रेशर, फ्रीक्वेंसी थेरेपी, हीटिंग थेरेपी, इन्फ्रारेड रेज़, लेजर थेरेपी, मोक्सीबेशन, रोलर थेरेपी, थर्मल थेरेपी, टेंस थेरेपी, वैक्यूम थेरेपी, गन थेरेपी, ओजी 5 थेरेपी और कपिंग थेरेपी जैसी सेवाएं उपलब्ध होंगी। सेंटर सप्ताह के सातों दिन सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक खुला रहेगा। यहां निःशुल्क डॉक्टर परामर्श भी उपलब्ध है। दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव इसके प्रबंध निदेशक हैं, जबकि मुस्कान खान थेरेपी विशेषज्ञ हैं। सेंटर नसीराबाद रोड, कासिमपुर हार्ड, जायस, जिला-अमेठी में स्थित है।4
- *प्राथमिक विद्यालय कोटवा में 'गतिविधि दिवस' का आयोजन, खेल-खेल में बच्चों ने सीखी अच्छी आदतें* संग्रामपुर (अमेठी)। सत्र परीक्षा के उपरांत आज स्थानीय प्राथमिक विद्यालय कोटवा में छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से विशेष 'गतिविधि दिवस' का उत्साहपूर्वक आयोजन किया गया। परीक्षा के उपरांत विद्यार्थियों को तनावमुक्त करने और उनमें नवाचारी सीखने की प्रवृत्ति विकसित करने के लिए इस रोचक कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई। आयोजन के दौरान बच्चों को संवाद और प्रश्नावली के माध्यम से अच्छी तथा बुरी आदतों के प्रति जागरूक किया गया। इसके साथ ही शारीरिक स्फूर्ति व एकाग्रता बढ़ाने के लिए रिंग के साथ 'इन तथा आउट' खेल का आयोजन हुआ। बौद्धिक विकास के तहत 'कहानी ब्लॉक—कौन जीतेगा' पजल गतिविधि कराई गई, जिसमें बच्चों ने समूह में मिलकर चित्र व कहानियां पूरी कीं। कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण के रूप में विद्यार्थियों ने लाल दरी पर बैठकर सुंदर ज्यामितीय व सामूहिक आकृतियां बनाईं, जिसने सभी का मन मोह लिया। समारोह को संबोधित करते हुए शिक्षक श्री अनिल कुमार मिश्र एवं श्री हनुमान शरण यादव ने कहा, "किताबी ज्ञान के साथ खेल व गतिविधि आधारित शिक्षण से बच्चों में एकाग्रता, रचनात्मकता और सामाजिक सामंजस्य की भावना मजबूत होती है।" इस विशेष सत्र के सफल आयोजन में शिक्षक अंबरीश जायसवाल और शिखा मिश्रा का सराहनीय सहयोग रहा। खंड शिक्षा अधिकारी श्री शशांक कुमार मिश्र ने इस नवाचारी पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी पाठ्य-सहगामी गतिविधियां परिषदीय विद्यालयों में बच्चों के बुनियादी अधिगम स्तर को सुदृढ़ बनाने में अत्यंत प्रभावी हैं।2
- अमेठी के मुकुटनाथ मंदिर के समीप निर्माणाधीन रोड पर ओवरलोड ट्रक फंस गया और यातायात प्रभावित हो गया, कई घंटो के बाद हाइड्रा और जेसीबी मंगा कर किसी तरह ट्रक को बाहर निकाला गया। #engagement #explorepage1
- आग में सब जल गया, व्यापार मंडल ने बुझाई उम्मीद की चिंगारी पीड़ित व्यापारी को दी 20 हजार की मदद, सरकारी सहायता का भी भरोसा खबर-2 आग में सब जल गया, व्यापार मंडल ने बुझाई उम्मीद की चिंगारी पीड़ित व्यापारी को दी 20 हजार की मदद, सरकारी सहायता का भी भरोसा अमेठी। मुंशीगंज चौराहे पर 17 अगस्त की शाम इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में लगी भीषण आग से बर्बाद हुए व्यापारी बृजलाल कश्यप के लिए उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल मदद लेकर सामने आया। संगठन ने पीड़ित व्यापारी को 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देकर संकट की घड़ी में सहारा दिया। दुकान में अचानक आग लग गई थी। देखते ही देखते टीवी, फ्रिज, पंखे, वायर समेत लाखों का सामान जलकर राख हो गया। स्थानीय लोगों और पुलिस ने आग बुझाने का प्रयास किया, बाद में फायर ब्रिगेड ने काबू पाया। प्रारंभिक तौर पर आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। आग लगने के बाद व्यापारी के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही जिलाध्यक्ष महेश सोनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित से मुलाकात कर ढांढस बंधाया और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। महेश सोनी ने कहा कि "व्यापारियों के सुख-दुःख में व्यापार मंडल हमेशा साथ खड़ा है।" उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से बात कर पीड़ित को नियमानुसार सरकारी सहायता दिलाने का भी आश्वासन दिया। इस दौरान जिला महामंत्री राहुल लोहिया, हिमांशु अग्रवाल, आदर्श पांडेय, संदीप अग्रहरी, सोनू कसौधन, हिमांशु कसौधन, आदेश पांडेय, राज वैश्य समेत अन्य व्यापारी मौजूद रहे।4
- कुड़वार इंडियन कमला गैस जिला सुल्तानपुर। एपिसोड 21
- अमेठी में आज होगा यादव महासम्मेलन, 10 हजार से अधिक लोगों के जुटने का दावा अमेठी में आज होगा यादव महासम्मेलन, 10 हजार से अधिक लोगों के जुटने का दावा अमेठी। अमेठी तहसील क्षेत्र स्थित वृंदावन होटल में आज यादव महासम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। सम्मेलन का आयोजन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिव प्रसाद यादव की ओर से कराया जा रहा है। आयोजकों के मुताबिक, सम्मेलन में जिलेभर से करीब 10 हजार से अधिक यादव समाज के लोगों को आमंत्रित किया गया है। यह महासम्मेलन अमेठी विधानसभा क्षेत्र में बाईपास के पास दुर्गापुर रोड स्थित वृंदावन होटल में आयोजित किया जा रहा है। सम्मेलन को लेकर आयोजकों की ओर से व्यापक तैयारियां की गई हैं। बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए कार्यक्रम स्थल पर व्यवस्थाएं की गई हैं। आयोजकों का कहना है कि सम्मेलन का उद्देश्य यादव समाज के लोगों को एक मंच पर एकजुट करना और समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करना है। कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी से जुड़े कई वरिष्ठ नेताओं और स्थानीय पदाधिकारियों के भी शामिल होने की संभावना है। सम्मेलन में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने को लेकर स्थानीय स्तर पर भी चर्चा बनी हुई है।1
- अग्निकांड पीड़ित व्यापारी को व्यापार मंडल ने दी आर्थिक मदद मुंशीगंज में इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में लगी आग से लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान अमेठी। मुंशीगंज चौराहे पर स्थित बृजलाल कश्यप की इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में आग लगने से हुए भारी नुकसान के बाद उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल अमेठी ने पीड़ित व्यापारी की मदद के लिए हाथ बढ़ाया। संगठन के जिलाध्यक्ष महेश सोनी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पीड़ित व्यापारी से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। व्यापार मंडल की ओर से बृजलाल कश्यप को 20 हजार रुपये की आर्थिक मदद प्रदान की गई। बताया गया कि 17 अगस्त 2026 की शाम मुंशीगंज चौराहे पर स्थित इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान में अचानक आग लग गई थी। आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया और दुकान में रखा टीवी, फ्रिज, पंखे, वायर समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर नष्ट हो गया। स्थानीय लोगों और पुलिस ने आग बुझाने का प्रयास किया। बाद में फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर पूरी तरह काबू पाया। अग्निकांड में व्यापारी को करीब लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है। दुकान मालिक के मुताबिक, आग लगने की संभावित वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। घटना के बाद व्यापारी के सामने बड़ा आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। घटना की जानकारी मिलते ही उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिलाध्यक्ष महेश सोनी अपनी पूरी टीम के साथ पीड़ित व्यापारी के पास पहुंचे। उन्होंने बृजलाल कश्यप से घटना की जानकारी ली और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। संगठन की ओर से तत्काल 20 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी गई। महेश सोनी ने कहा कि व्यापारियों के सुख-दुःख में उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल हमेशा उनके साथ खड़ा है। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता कर पीड़ित व्यापारी को नियमानुसार सरकारी सहायता दिलाने का भी आश्वासन दिया। इस दौरान जिला महामंत्री राहुल लोहिया, हिमांशु अग्रवाल, आदर्श पांडेय, संदीप अग्रहरी, सोनू कसौधन, हिमांशु कसौधन, आदेश पांडेय, राज वैश्य समेत अन्य व्यापारी मौजूद रहे।4
- अमेठी में 5 साल के love marriage का दुखद अंत! दिव्या सोनकर से बनी फिजा बानो ने फांसी पर लटककर दी जान अमेठी के जायस थाना क्षेत्र के कासिमपुर में 5 साल पहले किए गए love marriage का दुखद अंत हो गया। विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान l मायके वालों ने ससुरालियों पर उसकी बेटी को प्रताड़ित कर आत्महत्या करने पर मजबूर करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी जिस पर पुलिस ने विवाहिता की सास, ननद और दो जेठ को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल जायस थाना क्षेत्र की एक युवती दिव्या सोनकर ने कासिमपुर के रहने वाले रमजान से love marriage की थी। शादी के बाद ससुरालियों ने उसका नाम बदलकर फिजा बानो कर दिया। कुछ दिन तक तो सब ठीक ठाक चला। उसके बाद दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया गया। ससुराल वालों की 5 साल की प्रताड़ना से तंग आकर दिव्या सोनकर से बनी फिजा बानो ने फांसी से लटक कर जान दे दी। बेटी की मौत की सूचना पाकर मायके पक्ष वाले पहुंचे और दहेज उत्पीड़न और बेटी को आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाते हुए थाने में मृतका फिजा बानो की सास, ननद और दो जेठ को आरोपित करते हुए थाने में तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर मृतका के शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा करते हुए पीएम के लिए भेज दिया है।2