*प्राथमिक विद्यालय कोटवा में 'गतिविधि दिवस' का आयोजन, खेल-खेल में बच्चों ने सीखी अच्छी आदतें* संग्रामपुर (अमेठी)। सत्र परीक्षा के उपरांत आज स्थानीय प्राथमिक विद्यालय कोटवा में छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से विशेष 'गतिविधि दिवस' का उत्साहपूर्वक आयोजन किया गया। परीक्षा के उपरांत विद्यार्थियों को तनावमुक्त करने और उनमें नवाचारी सीखने की प्रवृत्ति विकसित करने के लिए इस रोचक कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई। आयोजन के दौरान बच्चों को संवाद और प्रश्नावली के माध्यम से अच्छी तथा बुरी आदतों के प्रति जागरूक किया गया। इसके साथ ही शारीरिक स्फूर्ति व एकाग्रता बढ़ाने के लिए रिंग के साथ 'इन तथा आउट' खेल का आयोजन हुआ। बौद्धिक विकास के तहत 'कहानी ब्लॉक—कौन जीतेगा' पजल गतिविधि कराई गई, जिसमें बच्चों ने समूह में मिलकर चित्र व कहानियां पूरी कीं। कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण के रूप में विद्यार्थियों ने लाल दरी पर बैठकर सुंदर ज्यामितीय व सामूहिक आकृतियां बनाईं, जिसने सभी का मन मोह लिया। समारोह को संबोधित करते हुए शिक्षक श्री अनिल कुमार मिश्र एवं श्री हनुमान शरण यादव ने कहा, "किताबी ज्ञान के साथ खेल व गतिविधि आधारित शिक्षण से बच्चों में एकाग्रता, रचनात्मकता और सामाजिक सामंजस्य की भावना मजबूत होती है।" इस विशेष सत्र के सफल आयोजन में शिक्षक अंबरीश जायसवाल और शिखा मिश्रा का सराहनीय सहयोग रहा। खंड शिक्षा अधिकारी श्री शशांक कुमार मिश्र ने इस नवाचारी पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी पाठ्य-सहगामी गतिविधियां परिषदीय विद्यालयों में बच्चों के बुनियादी अधिगम स्तर को सुदृढ़ बनाने में अत्यंत प्रभावी हैं।
*प्राथमिक विद्यालय कोटवा में 'गतिविधि दिवस' का आयोजन, खेल-खेल में बच्चों ने सीखी अच्छी आदतें* संग्रामपुर (अमेठी)। सत्र परीक्षा के उपरांत आज स्थानीय प्राथमिक विद्यालय कोटवा में छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से विशेष 'गतिविधि दिवस' का उत्साहपूर्वक आयोजन किया गया। परीक्षा के उपरांत विद्यार्थियों को तनावमुक्त करने और उनमें नवाचारी सीखने की प्रवृत्ति विकसित करने के लिए इस रोचक कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई। आयोजन के दौरान बच्चों को संवाद और प्रश्नावली के माध्यम से अच्छी तथा बुरी आदतों के प्रति जागरूक किया गया। इसके साथ ही शारीरिक स्फूर्ति व एकाग्रता बढ़ाने के लिए रिंग के साथ 'इन तथा आउट' खेल का आयोजन हुआ। बौद्धिक विकास के तहत 'कहानी ब्लॉक—कौन जीतेगा' पजल गतिविधि कराई गई, जिसमें बच्चों ने समूह
में मिलकर चित्र व कहानियां पूरी कीं। कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण के रूप में विद्यार्थियों ने लाल दरी पर बैठकर सुंदर ज्यामितीय व सामूहिक आकृतियां बनाईं, जिसने सभी का मन मोह लिया। समारोह को संबोधित करते हुए शिक्षक श्री अनिल कुमार मिश्र एवं श्री हनुमान शरण यादव ने कहा, "किताबी ज्ञान के साथ खेल व गतिविधि आधारित शिक्षण से बच्चों में एकाग्रता, रचनात्मकता और सामाजिक सामंजस्य की भावना मजबूत होती है।" इस विशेष सत्र के सफल आयोजन में शिक्षक अंबरीश जायसवाल और शिखा मिश्रा का सराहनीय सहयोग रहा। खंड शिक्षा अधिकारी श्री शशांक कुमार मिश्र ने इस नवाचारी पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी पाठ्य-सहगामी गतिविधियां परिषदीय विद्यालयों में बच्चों के बुनियादी अधिगम स्तर को सुदृढ़ बनाने में अत्यंत प्रभावी हैं।
- अमेठी में आज होगा यादव महासम्मेलन, 10 हजार से अधिक लोगों के जुटने का दावा अमेठी। अमेठी तहसील क्षेत्र स्थित वृंदावन होटल में आज यादव महासम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। सम्मेलन का आयोजन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिव प्रसाद यादव की ओर से कराया जा रहा है। आयोजकों के मुताबिक, सम्मेलन में जिलेभर से करीब 10 हजार से अधिक यादव समाज के लोगों को आमंत्रित किया गया है। यह महासम्मेलन अमेठी विधानसभा क्षेत्र में बाईपास के पास दुर्गापुर रोड स्थित वृंदावन होटल में आयोजित किया जा रहा है। सम्मेलन को लेकर आयोजकों की ओर से व्यापक तैयारियां की गई हैं। बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए कार्यक्रम स्थल पर व्यवस्थाएं की गई हैं। आयोजकों का कहना है कि सम्मेलन का उद्देश्य यादव समाज के लोगों को एक मंच पर एकजुट करना और समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करना है। कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी से जुड़े कई वरिष्ठ नेताओं और स्थानीय पदाधिकारियों के भी शामिल होने की संभावना है।1
- कुड़वार इंडियन कमला गैस जिला सुल्तानपुर एजेंट लोग की मनमानी देखी आप लोग। एपिसोड 21
- उत्तराखंड- ऋषिकेश के चीला बैराज रोड पर एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर उफनती नदी में जा गिरा। सूचना पर पहुंची SDRF टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर पिकअप सवार दो लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।1
- संग्रामपुर में शातिर बाइक चोर गिरफ्तार ll चोरी को दो बाइक बरामद संग्रामपुर में शातिर बाइक चोर गिरफ्तार ll चोरी को दो बाइक बरामद अमेठी की संग्रामपुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत मुखबिर की सूचना पर मोटरसाइकिल सवार अभियुक्त शुभम मौर्या पुत्र कृतेश मौर्या निवासी ग्राम ईश्वरपुर अमेरूआ थाना संग्रामपुर, अमेठी को गिरफ्तार किया गया।मोटरसाइकिल स्प्लेण्डर प्लस रजि0नंबर यूपी 36 एल 7724 के कागजात मांगने पर दिखा न सका। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि यह मोटरसाइकिल चोरी की है जिसे माही मैरिज लॉन अमेठी से चोरी किया गा था। मोटरसाइकिल का सही रजि0नंबर यूपी 44 जेड 3858 है, पकड़े जाने के डर से नंबर प्लेट बदल कर चलाता हूं। उसने आगे बताया कि एक मोटर साइकिल पैसन प्रो को बबुरी मोड़ ठेंगहा तिराहा से इसी वर्ष फरवरी में चुराया था एवं पकड़े जाने के डर से नंबर प्लेट निकाल दिया था। उसी मोटरसाइकिल को लेकर कल प्रतापगढ़ गया था, वापस आते समय मोटरसाइकिल खराब हो जाने पर कालिकन मंदिर के पास सेड नंबर 02 की दीवार की आड़ में खड़ा कर दिया था। अभियुक्त की निशानदेही पर मोटरसाइकिल पैशन प्रो बिना नंबर प्लेट को बरामद किया गया। उक्त दोनों मोटरसाइकिल चोरी के संबंध में थाना अमेठी पर मु0अ0सं0 183/26 धारा 303(2) बीएनएस व थाना संग्रामपुर पर मु0अ0सं0 158/26 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत है। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबन्ध में थाना संग्रामपुर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है।2
- घर से लापता बालिका को पुलिस टीम ने 04 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर परिजनों को किया सुपुर्द* *प्रेसनोट* *थाना जयसिंहपुर, जनपद सुलतानपुर* *दिनांकः 19.08.2026* *🚨 ऑपरेशन मुस्कान के तहत जयसिंहपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई 🚨* *घर से लापता बालिका को पुलिस टीम ने 04 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर परिजनों को किया सुपुर्द* पुलिस अधीक्षक महोदया सुलतानपुर श्रीमती चारू निगम के निर्देशन में जनपद में गुमशुदा/लापता बच्चों की सकुशल बरामदगी हेतु चलाए जा रहे “ऑपरेशन मुस्कान” के क्रम में थाना जयसिंहपुर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घर से लापता हुई बालिका को 04 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया। *घटना का संक्षिप्त विवरण—* दिनांक 18.08.2026 की रात्रि करीब 11:40 बजे थाना जयसिंहपुर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम दलपत सहाय का पुरवा चोरमा, थाना जयसिंहपुर क्षेत्र निवासी मानवी यादव पुत्री सुनील यादव शाम करीब 07:00 बजे के बाद से घर से लापता है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा तत्काल उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस अधीक्षक महोदया सुलतानपुर श्रीमती चारू निगम, अपर पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर, क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर, थाना प्रभारी जयसिंहपुर एवं थाना प्रभारी मोतिगरपुर तत्काल मौके पर पहुंचे तथा पुलिस टीम के साथ बालिका की सकुशल बरामदगी हेतु ग्राम एवं आसपास के क्षेत्र में सघन खोजबीन शुरू की गई। पुलिस टीम द्वारा आसपास के रास्तों, गलियारों एवं संभावित स्थानों पर लगातार तलाश की गई। पुलिस की त्वरित एवं समन्वित कार्रवाई के परिणामस्वरूप लापता बालिका मानवी यादव को उसके घर से कुछ दूरी पर स्थित एक गलियारे में सकुशल बरामद कर लिया गया। *पूछताछ विवरणःः* प्रारंभिक पूछताछ में ज्ञात हुआ कि बालिका को उसकी मां द्वारा डांट दिए जाने के बाद वह रोते हुए घर से कुछ दूरी पर स्थित गलियारे में जाकर बैठ गई थी और वहीं सो गई थी। इसी दौरान परिजनों द्वारा उसकी तलाश की जा रही थी तथा पुलिस को भी सूचना दी गई। पुलिस टीम द्वारा लगभग 04 घंटे के भीतर बालिका को सकुशल खोजकर परिजनों से आवश्यक पूछताछ एवं तस्दीक के उपरांत बच्ची को परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। *“ऑपरेशन मुस्कान” — हर गुमशुदा बच्चे की सकुशल वापसी हमारा संकल्प।*1
- सुल्तानपुर CHC अधीक्षक पर लोहे की रॉड से हमला सीओ कादीपुर बोले-डॉक्टर की तहरीर पर केस दर्ज, आरोपी गिरफ्तार सुल्तानपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) अखण्डनगर में बुधवार सुबह ड्यूटी पर तैनात अधीक्षक डॉ. सतेन्द्र सिंह पर एक युवक ने लोहे की रॉड से हमला कर दिया। यह घटना सुबह करीब 10:30 बजे अधीक्षक के कक्ष में हुई। हमले के विरोध में डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों ने अस्पताल की सभी सेवाएं ठप कर दीं और सुरक्षा की मांग को लेकर थाने का घेराव किया। हमलावर की पहचान ग्राम सभा प्राणनाथ पुरबछेणिया निवासी सचिन गोंड के रूप में हुई है। वह हाथ में लोहे की रॉड लेकर सीधे अधीक्षक के कक्ष में घुसा और डॉ. सिंह पर हमला कर दिया। डॉ. सतेन्द्र सिंह के शोर मचाने पर अस्पताल के कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी सचिन गोंड ने बताया कि उसने लाइन में खड़े होने के कारण हमला किया। घटना की सूचना मिलने पर उपनिरीक्षक अमित सिंह पुलिस बल के साथ स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और आरोपी को हिरासत में ले लिया। उसे अखण्डनगर थाने ले जाया गया है। इस घटना के बाद स्वास्थ्य केंद्र के सभी डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ और कर्मचारियों ने सुरक्षा की मांग करते हुए अस्पताल की आपातकालीन और ओपीडी सेवाएं बंद कर दीं। उन्होंने अखण्डनगर थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। सीओ कादीपुर विनय गौतम ने बताया कि सीएचसी अखण्डनगर में अधीक्षक डॉ. सत्येंद्र सिंह जब अपने सरकारी कार्य कर रहे थे, उसी दौरान एक युवक ने उन पर हमला कर दिया, जिससे वे घायल हो गए। डॉ. सिंह की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। सीओ ने यह भी बताया कि स्वास्थ्य सेवाएं सुचारु रूप से चालू हैं और मामले की विवेचना जारी है।1
- अमेठी में आज होगा यादव महासम्मेलन, 10 हजार से अधिक लोगों के जुटने का दावा अमेठी तहसील क्षेत्र स्थित वृंदावन होटल में आज यादव महासम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। सम्मेलन का आयोजन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिव प्रसाद यादव की ओर से कराया जा रहा है। आयोजकों के मुताबिक, सम्मेलन में जिलेभर से करीब 10 हजार से अधिक यादव समाज के लोगों को आमंत्रित किया गया है। यह महासम्मेलन अमेठी विधानसभा क्षेत्र में बाईपास के पास दुर्गापुर रोड स्थित वृंदावन होटल में आयोजित किया जा रहा है। सम्मेलन को लेकर आयोजकों की ओर से व्यापक तैयारियां की गई हैं। बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए कार्यक्रम स्थल पर व्यवस्थाएं की गई हैं। आयोजकों का कहना है कि सम्मेलन का उद्देश्य यादव समाज के लोगों को एक मंच पर एकजुट करना और समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करना है। कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी से जुड़े कई वरिष्ठ नेताओं और स्थानीय पदाधिकारियों के भी शामिल होने की संभावना है। सम्मेलन में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने को लेकर स्थानीय स्तर पर भी चर्चा बनी हुई है।1
- कुड़वार इंडियन कमला गैस जिला सुल्तानपुर यहां गैस वालो की मनमानी देखो एपिसोड 11
- बड़ी खबर जीजा ने साले को मारी गोली लाइसेंसी पिस्टल से दिया अंजाम इलाज के दौरान साले की हुई मौत ब्रेकिंग प्रतापगढ़: जीजा ने साले को लाइसेंसी पिस्टल से मारी गोली, इलाज के दौरान मौत—पारिवारिक विवाद में वारदात प्रतापगढ़। जनपद के थाना कोहंडौर क्षेत्र अंतर्गत मदाफरपुर बाजार में सोमवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां पारिवारिक विवाद के बीच एक व्यक्ति ने अपने ही सगे साले को गोली मार दी। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान देवेन्द्र यादव पुत्र गया प्रसाद यादव, निवासी मदाफरपुर बाजार के रूप में हुई है। आरोप है कि देवेन्द्र यादव के सगे जीजा कपिल यादव, निवासी खानापुर, थाना पीपरपुर, जनपद अमेठी ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से उन्हें गोली मार दी। पूर्व सैनिक है आरोपी, सुल्तानपुर जिला अस्पताल में करता है गार्ड की नौकरी प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आरोपी कपिल यादव पूर्व सैनिक है और वर्तमान में जिला अस्पताल सुल्तानपुर में गार्ड के पद पर कार्यरत बताया गया है। पुलिस के मुताबिक कपिल यादव का अपनी पत्नी प्रियंका से पारिवारिक विवाद चल रहा था। इसी क्रम में 17 अगस्त 2026 को देवेन्द्र यादव अपनी बहन प्रियंका को अपने घर मदाफरपुर ले आए थे। बताया जा रहा है कि इसी पारिवारिक विवाद के चलते आज कपिल यादव द्वारा देवेन्द्र यादव को गोली मारे जाने की घटना सामने आई। गोली लगने के बाद जिला अस्पताल में मौत गोली लगने से देवेन्द्र यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद मदाफरपुर बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़ा, पुलिस ने लिया हिरासत में घटना के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों द्वारा आरोपी कपिल यादव के साथ मारपीट किए जाने की जानकारी सामने आई। सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में ले लिया। मौके पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात है। पुलिस के अनुसार क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य और पूरी तरह नियंत्रण में है पुलिस मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है और घटना से जुड़े सभी तथ्यों की जांच की जा रही है। रिश्तों के विवाद का खूनी अंजाम—जीजा ने साले को गोली मारकर मौत के घाट उतारा, आरोपी पुलिस हिरासत में4