logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सुल्तानपुर CHC अधीक्षक पर लोहे की रॉड से हमला सीओ कादीपुर बोले-डॉक्टर की तहरीर पर केस दर्ज, आरोपी गिरफ्तार सुल्तानपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) अखण्डनगर में बुधवार सुबह ड्यूटी पर तैनात अधीक्षक डॉ. सतेन्द्र सिंह पर एक युवक ने लोहे की रॉड से हमला कर दिया। यह घटना सुबह करीब 10:30 बजे अधीक्षक के कक्ष में हुई। हमले के विरोध में डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों ने अस्पताल की सभी सेवाएं ठप कर दीं और सुरक्षा की मांग को लेकर थाने का घेराव किया। हमलावर की पहचान ग्राम सभा प्राणनाथ पुरबछेणिया निवासी सचिन गोंड के रूप में हुई है। वह हाथ में लोहे की रॉड लेकर सीधे अधीक्षक के कक्ष में घुसा और डॉ. सिंह पर हमला कर दिया। डॉ. सतेन्द्र सिंह के शोर मचाने पर अस्पताल के कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी सचिन गोंड ने बताया कि उसने लाइन में खड़े होने के कारण हमला किया। घटना की सूचना मिलने पर उपनिरीक्षक अमित सिंह पुलिस बल के साथ स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और आरोपी को हिरासत में ले लिया। उसे अखण्डनगर थाने ले जाया गया है। इस घटना के बाद स्वास्थ्य केंद्र के सभी डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ और कर्मचारियों ने सुरक्षा की मांग करते हुए अस्पताल की आपातकालीन और ओपीडी सेवाएं बंद कर दीं। उन्होंने अखण्डनगर थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। सीओ कादीपुर विनय गौतम ने बताया कि सीएचसी अखण्डनगर में अधीक्षक डॉ. सत्येंद्र सिंह जब अपने सरकारी कार्य कर रहे थे, उसी दौरान एक युवक ने उन पर हमला कर दिया, जिससे वे घायल हो गए। डॉ. सिंह की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। सीओ ने यह भी बताया कि स्वास्थ्य सेवाएं सुचारु रूप से चालू हैं और मामले की विवेचना जारी है।

1 hr ago
user_Navbharat Times
Navbharat Times
Reporter सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

सुल्तानपुर CHC अधीक्षक पर लोहे की रॉड से हमला सीओ कादीपुर बोले-डॉक्टर की तहरीर पर केस दर्ज, आरोपी गिरफ्तार सुल्तानपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) अखण्डनगर में बुधवार सुबह ड्यूटी पर तैनात अधीक्षक डॉ. सतेन्द्र सिंह पर एक युवक ने लोहे की रॉड से हमला कर दिया। यह घटना सुबह करीब 10:30 बजे अधीक्षक के कक्ष में हुई। हमले के विरोध में डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों ने अस्पताल की सभी सेवाएं ठप कर दीं और सुरक्षा की मांग को लेकर थाने का घेराव किया। हमलावर की पहचान ग्राम सभा प्राणनाथ पुरबछेणिया निवासी सचिन गोंड के रूप में हुई है। वह हाथ में लोहे की रॉड लेकर सीधे अधीक्षक के कक्ष में घुसा और डॉ. सिंह पर हमला कर दिया। डॉ. सतेन्द्र सिंह के शोर मचाने पर अस्पताल के कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी सचिन गोंड ने बताया कि उसने लाइन में खड़े होने के कारण हमला किया। घटना की सूचना मिलने पर उपनिरीक्षक अमित सिंह पुलिस बल के साथ स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और आरोपी को हिरासत में ले लिया। उसे अखण्डनगर थाने ले जाया गया है। इस घटना के बाद स्वास्थ्य केंद्र के सभी डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ और कर्मचारियों ने सुरक्षा की मांग करते हुए अस्पताल की आपातकालीन और ओपीडी सेवाएं बंद कर दीं। उन्होंने अखण्डनगर थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। सीओ कादीपुर विनय गौतम ने बताया कि सीएचसी अखण्डनगर में अधीक्षक डॉ. सत्येंद्र सिंह जब अपने सरकारी कार्य कर रहे थे, उसी दौरान एक युवक ने उन पर हमला कर दिया, जिससे वे घायल हो गए। डॉ. सिंह की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। सीओ ने यह भी बताया कि स्वास्थ्य सेवाएं सुचारु रूप से चालू हैं और मामले की विवेचना जारी है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • मां की डांट के बाद लापता हुई बच्ची; जयसिंहपुर पुलिस ने 4 घंटे में सकुशल बरामद किया सुलतानपुर के जयसिंहपुर थाना क्षेत्र से लापता हुई एक बच्ची को पुलिस ने 'ऑपरेशन मुस्कान' के तहत चार घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया। बच्ची अपनी मां की डांट के बाद घर से निकलकर एक गलियारे में सो गई थी। पुलिस ने उसे परिजनों को सौंप दिया है। यह घटना 18 अगस्त 2026 की है। रात करीब 11:40 बजे जयसिंहपुर पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम दलपत सहाय का पुरवा चोरमा निवासी मानवी यादव (पुत्री सुनील यादव) शाम लगभग 7 बजे से घर से लापता है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल उच्चाधिकारियों को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही सुलतानपुर की पुलिस अधीक्षक श्रीमती चारू निगम, अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर, थाना प्रभारी जयसिंहपुर और थाना प्रभारी मोतिगरपुर तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने बालिका की तलाश में गांव और आसपास के क्षेत्रों में सघन खोजबीन शुरू की। रास्तों, गलियारों और संभावित ठिकानों पर लगातार तलाशी अभियान चलाया गया। पुलिस की त्वरित और समन्वित कार्रवाई के परिणामस्वरूप, लापता बालिका मानवी यादव को उसके घर से कुछ दूरी पर स्थित एक गलियारे में सकुशल बरामद कर लिया गया। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि मां द्वारा डांटे जाने के बाद मानवी रोते हुए घर से निकली थी और उसी गलियारे में जाकर बैठ गई थी, जहां वह सो गई। परिजनों द्वारा बच्ची की तलाश की जा रही थी और पुलिस को भी सूचना दी गई थी। पुलिस टीम ने लगभग चार घंटे के भीतर बच्ची को खोजकर आवश्यक पूछताछ और सत्यापन के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया। पुलिस 'ऑपरेशन मुस्कान' के तहत गुमशुदा बच्चों की सकुशल बरामदगी के लिए अभियान चला रही है।
    1
    मां की डांट के बाद लापता हुई बच्ची; जयसिंहपुर पुलिस ने 4 घंटे में सकुशल बरामद किया
सुलतानपुर के जयसिंहपुर थाना क्षेत्र से लापता हुई एक बच्ची को पुलिस ने 'ऑपरेशन मुस्कान' के तहत चार घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया। बच्ची अपनी मां की डांट के बाद घर से निकलकर एक गलियारे में सो गई थी। पुलिस ने उसे परिजनों को सौंप दिया है।
यह घटना 18 अगस्त 2026 की है। रात करीब 11:40 बजे जयसिंहपुर पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम दलपत सहाय का पुरवा चोरमा निवासी मानवी यादव (पुत्री सुनील यादव) शाम लगभग 7 बजे से घर से लापता है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल उच्चाधिकारियों को सूचित किया गया।
सूचना मिलते ही सुलतानपुर की पुलिस अधीक्षक श्रीमती चारू निगम, अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर, थाना प्रभारी जयसिंहपुर और थाना प्रभारी मोतिगरपुर तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने बालिका की तलाश में गांव और आसपास के क्षेत्रों में सघन खोजबीन शुरू की। रास्तों, गलियारों और संभावित ठिकानों पर लगातार तलाशी अभियान चलाया गया।
पुलिस की त्वरित और समन्वित कार्रवाई के परिणामस्वरूप, लापता बालिका मानवी यादव को उसके घर से कुछ दूरी पर स्थित एक गलियारे में सकुशल बरामद कर लिया गया। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि मां द्वारा डांटे जाने के बाद मानवी रोते हुए घर से निकली थी और उसी गलियारे में जाकर बैठ गई थी, जहां वह सो गई।
परिजनों द्वारा बच्ची की तलाश की जा रही थी और पुलिस को भी सूचना दी गई थी। पुलिस टीम ने लगभग चार घंटे के भीतर बच्ची को खोजकर आवश्यक पूछताछ और सत्यापन के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया। पुलिस 'ऑपरेशन मुस्कान' के तहत गुमशुदा बच्चों की सकुशल बरामदगी के लिए अभियान चला रही है।
    user_Navbharat Times
    Navbharat Times
    Reporter सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • घर से लापता बालिका को पुलिस टीम ने 04 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर परिजनों को किया सुपुर्द* *थाना जयसिंहपुर, जनपद सुलतानपुर* *दिनांकः 19.08.2026* *🚨 ऑपरेशन मुस्कान के तहत जयसिंहपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई 🚨* *घर से लापता बालिका को पुलिस टीम ने 04 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर परिजनों को किया सुपुर्द* पुलिस अधीक्षक महोदया सुलतानपुर श्रीमती चारू निगम के निर्देशन में जनपद में गुमशुदा/लापता बच्चों की सकुशल बरामदगी हेतु चलाए जा रहे “ऑपरेशन मुस्कान” के क्रम में थाना जयसिंहपुर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घर से लापता हुई बालिका को 04 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया। *घटना का संक्षिप्त विवरण—* दिनांक 18.08.2026 की रात्रि करीब 11:40 बजे थाना जयसिंहपुर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम दलपत सहाय का पुरवा चोरमा, थाना जयसिंहपुर क्षेत्र निवासी मानवी यादव पुत्री सुनील यादव शाम करीब 07:00 बजे के बाद से घर से लापता है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा तत्काल उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस अधीक्षक महोदया सुलतानपुर श्रीमती चारू निगम, अपर पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर, क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर, थाना प्रभारी जयसिंहपुर एवं थाना प्रभारी मोतिगरपुर तत्काल मौके पर पहुंचे तथा पुलिस टीम के साथ बालिका की सकुशल बरामदगी हेतु ग्राम एवं आसपास के क्षेत्र में सघन खोजबीन शुरू की गई। पुलिस टीम द्वारा आसपास के रास्तों, गलियारों एवं संभावित स्थानों पर लगातार तलाश की गई। पुलिस की त्वरित एवं समन्वित कार्रवाई के परिणामस्वरूप लापता बालिका मानवी यादव को उसके घर से कुछ दूरी पर स्थित एक गलियारे में सकुशल बरामद कर लिया गया। *पूछताछ विवरणःः* प्रारंभिक पूछताछ में ज्ञात हुआ कि बालिका को उसकी मां द्वारा डांट दिए जाने के बाद वह रोते हुए घर से कुछ दूरी पर स्थित गलियारे में जाकर बैठ गई थी और वहीं सो गई थी। इसी दौरान परिजनों द्वारा उसकी तलाश की जा रही थी तथा पुलिस को भी सूचना दी गई। पुलिस टीम द्वारा लगभग 04 घंटे के भीतर बालिका को सकुशल खोजकर परिजनों से आवश्यक पूछताछ एवं तस्दीक के उपरांत बच्ची को परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। *“ऑपरेशन मुस्कान” — हर गुमशुदा बच्चे की सकुशल वापसी हमारा संकल्प।*
    1
    घर से लापता बालिका को पुलिस टीम ने 04 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर परिजनों को किया सुपुर्द*

*थाना जयसिंहपुर, जनपद सुलतानपुर*
*दिनांकः 19.08.2026*
*🚨 ऑपरेशन मुस्कान के तहत जयसिंहपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई 🚨*
*घर से लापता बालिका को पुलिस टीम ने 04 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर परिजनों को किया सुपुर्द*
पुलिस अधीक्षक महोदया सुलतानपुर श्रीमती चारू निगम के निर्देशन में जनपद में गुमशुदा/लापता बच्चों की सकुशल बरामदगी हेतु चलाए जा रहे “ऑपरेशन मुस्कान” के क्रम में थाना जयसिंहपुर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घर से लापता हुई बालिका को 04 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया।
*घटना का संक्षिप्त विवरण—*
दिनांक 18.08.2026 की रात्रि करीब 11:40 बजे थाना जयसिंहपुर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम दलपत सहाय का पुरवा चोरमा, थाना जयसिंहपुर क्षेत्र निवासी मानवी यादव पुत्री सुनील यादव शाम करीब 07:00 बजे के बाद से घर से लापता है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा तत्काल उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया।
सूचना प्राप्त होते ही पुलिस अधीक्षक महोदया सुलतानपुर श्रीमती चारू निगम, अपर पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर, क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर, थाना प्रभारी जयसिंहपुर एवं थाना प्रभारी मोतिगरपुर तत्काल मौके पर पहुंचे तथा पुलिस टीम के साथ बालिका की सकुशल बरामदगी हेतु ग्राम एवं आसपास के क्षेत्र में सघन खोजबीन शुरू की गई। पुलिस टीम द्वारा आसपास के रास्तों, गलियारों एवं संभावित स्थानों पर लगातार तलाश की गई। पुलिस की त्वरित एवं समन्वित कार्रवाई के परिणामस्वरूप लापता बालिका मानवी यादव को उसके घर से कुछ दूरी पर स्थित एक गलियारे में सकुशल बरामद कर लिया गया।
*पूछताछ विवरणःः*
प्रारंभिक पूछताछ में ज्ञात हुआ कि बालिका को उसकी मां द्वारा डांट दिए जाने के बाद वह रोते हुए घर से कुछ दूरी पर स्थित गलियारे में जाकर बैठ गई थी और वहीं सो गई थी। इसी दौरान परिजनों द्वारा उसकी तलाश की जा रही थी तथा पुलिस को भी सूचना दी गई। पुलिस टीम द्वारा लगभग 04 घंटे के भीतर बालिका को सकुशल खोजकर परिजनों से आवश्यक पूछताछ एवं तस्दीक के उपरांत बच्ची को परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।
*“ऑपरेशन मुस्कान” — हर गुमशुदा बच्चे की सकुशल वापसी हमारा संकल्प।*
    user_क्राइम ब्यूरो लखनऊ उत्तर प्रदे
    क्राइम ब्यूरो लखनऊ उत्तर प्रदे
    Court reporter Sultanpur, Uttar Pradesh•
    4 hrs ago
  • कादीपुर क्षेत्र में आबकारी विभाग की टीम ने की बड़ी कार्यवाही 1200 किलोग्राम लहन को, किया नष्ट सुल्तानपुर जनपद के कादीपुर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर गिरिराज सिंह ने बड़ी कार्यवाही की है ,जहां पर 20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ 1200 किलोग्राम लहन को नष्ट किया, जहां पर इस बड़ी कार्यवाही को लेकर क्षेत्र में हड़कंप मचा रहा इसी दौरान टीम द्वारा 2 पर अभियोग कर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया , कार्यवाही के दौरान आबकारी विभाग की टीम व पुलिस विभाग की टीम ,मौजूद रही
    1
    कादीपुर क्षेत्र में आबकारी विभाग की टीम ने की बड़ी कार्यवाही 1200 किलोग्राम लहन को, किया नष्ट
सुल्तानपुर जनपद के कादीपुर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर गिरिराज सिंह ने बड़ी कार्यवाही की है ,जहां पर 20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ 1200 किलोग्राम लहन को नष्ट किया, जहां पर इस बड़ी कार्यवाही को लेकर क्षेत्र में हड़कंप मचा रहा इसी दौरान टीम द्वारा 2 पर अभियोग कर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया , कार्यवाही के दौरान आबकारी विभाग की टीम व पुलिस विभाग की टीम ,मौजूद रही
    user_Ghanshyam Verma
    Ghanshyam Verma
    जयसिंहपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • मथुरा में मिलावटी दूध पनीर पर बड़ी कार्यवाही 2000 लीटर दूध व 500 किलो पनीर नष्ट मथुरा। खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटखोरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में मिलावटी दूध और पनीर बरामद किया। जांच के बाद करीब 2 हजार लीटर दूध और 500 किलो पनीर को नष्ट कराया गया। नष्ट किए गए मिलावटी खाद्य पदार्थों की कीमत करीब 2.50 लाख रुपये बताई जा रही है। मामले में शेरगढ़ थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। त्योहारों के मद्देनजर प्रशासन ने मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। कार्रवाई से मिलावट का कारोबार करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। खाद्य सुरक्षा विभाग ने साफ संकेत दिया है कि लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
    1
    मथुरा में मिलावटी दूध पनीर पर बड़ी कार्यवाही 2000 लीटर दूध व 500 किलो पनीर नष्ट
मथुरा। खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटखोरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में मिलावटी दूध और पनीर बरामद किया। जांच के बाद करीब 2 हजार लीटर दूध और 500 किलो पनीर को नष्ट कराया गया।
नष्ट किए गए मिलावटी खाद्य पदार्थों की कीमत करीब 2.50 लाख रुपये बताई जा रही है। मामले में शेरगढ़ थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है।
त्योहारों के मद्देनजर प्रशासन ने मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। कार्रवाई से मिलावट का कारोबार करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। खाद्य सुरक्षा विभाग ने साफ संकेत दिया है कि लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
    user_पत्रकार पांडे
    पत्रकार पांडे
    Comedy club जयसिंहपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • जायस में TGF वेलनेस थेरेपी सेंटर का उद्घाटनः हकीम रिजवान अशरफ ने फीता काटकर किया शुभारंभ जायस कस्बे में टीजीएफ वेलनेस थेरेपी सेंटर का उद्घाटन किया गया। हकीम रिजवान अशरफ ने फीता काटकर इसका शुभारंभ किया। इस केंद्र के खुलने से अब क्षेत्र के लोगों को थेरेपी के लिए दूसरे शहरों में नहीं जाना पड़ेगा। इस अवसर पर मोहम्मद अहमद कुरैशी, जहीर कुरैशी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। यह सेंटर प्राकृतिक कोरियन थेरेपी प्रदान करेगा, जिसमें बिना इंजेक्शन, दवा या किसी साइड इफेक्ट के कोरियन मशीनों का उपयोग किया जाएगा। सेंटर में फालिस, थायराइड, गुर्दे की समस्या, शुगर, पीठ दर्द, लीवर की समस्या, सर्वाइकल, महिलाओं से संबंधित समस्याएं, हार्ट अटैक, अर्थराइटिस, नसों की समस्या, ब्लड प्रेशर, डिस्क प्रॉब्लम, यौन समस्याएं, घुटनों का दर्द, बवासीर, डिलीवरी के बाद कमर दर्द, मोटापा नियंत्रण, मैग्नेट थेरेपी और पथरी जैसी विभिन्न बीमारियों का उपचार किया जाएगा। यहां एक्यूपंक्चर, एक्यूप्रेशर, फ्रीक्वेंसी थेरेपी, हीटिंग थेरेपी, इन्फ्रारेड रेज़, लेजर थेरेपी, मोक्सीबेशन, रोलर थेरेपी, थर्मल थेरेपी, टेंस थेरेपी, वैक्यूम थेरेपी, गन थेरेपी, ओजी 5 थेरेपी और कपिंग थेरेपी जैसी सेवाएं उपलब्ध होंगी। सेंटर सप्ताह के सातों दिन सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक खुला रहेगा। यहां निःशुल्क डॉक्टर परामर्श भी उपलब्ध है। दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव इसके प्रबंध निदेशक हैं, जबकि मुस्कान खान थेरेपी विशेषज्ञ हैं। सेंटर नसीराबाद रोड, कासिमपुर हार्ड, जायस, जिला-अमेठी में स्थित है।
    4
    जायस में TGF वेलनेस थेरेपी सेंटर का उद्घाटनः हकीम रिजवान अशरफ ने फीता काटकर किया शुभारंभ
जायस कस्बे में टीजीएफ वेलनेस थेरेपी सेंटर का उद्घाटन किया गया। हकीम रिजवान अशरफ ने फीता काटकर इसका शुभारंभ किया। इस केंद्र के खुलने से अब क्षेत्र के लोगों को थेरेपी के लिए दूसरे शहरों में नहीं जाना पड़ेगा। इस अवसर पर मोहम्मद अहमद कुरैशी, जहीर कुरैशी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
यह सेंटर प्राकृतिक कोरियन थेरेपी प्रदान करेगा, जिसमें बिना इंजेक्शन, दवा या किसी साइड इफेक्ट के कोरियन मशीनों का उपयोग किया जाएगा।
सेंटर में फालिस, थायराइड, गुर्दे की समस्या, शुगर, पीठ दर्द, लीवर की समस्या, सर्वाइकल, महिलाओं से संबंधित समस्याएं, हार्ट अटैक, अर्थराइटिस, नसों की समस्या, ब्लड प्रेशर, डिस्क प्रॉब्लम, यौन समस्याएं, घुटनों का दर्द, बवासीर, डिलीवरी के बाद कमर दर्द, मोटापा नियंत्रण, मैग्नेट थेरेपी और पथरी जैसी विभिन्न बीमारियों का उपचार किया जाएगा।
यहां एक्यूपंक्चर, एक्यूप्रेशर, फ्रीक्वेंसी थेरेपी, हीटिंग थेरेपी, इन्फ्रारेड रेज़, लेजर थेरेपी, मोक्सीबेशन, रोलर थेरेपी, थर्मल थेरेपी, टेंस थेरेपी, वैक्यूम थेरेपी, गन थेरेपी, ओजी 5 थेरेपी और कपिंग थेरेपी जैसी सेवाएं उपलब्ध होंगी।
सेंटर सप्ताह के सातों दिन सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक खुला रहेगा। यहां निःशुल्क डॉक्टर परामर्श भी उपलब्ध है। दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव इसके प्रबंध निदेशक हैं, जबकि मुस्कान खान थेरेपी विशेषज्ञ हैं। सेंटर नसीराबाद रोड, कासिमपुर हार्ड, जायस, जिला-अमेठी में स्थित है।
    user_Komal Gupta
    Komal Gupta
    Local News Reporter अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    27 min ago
  • दिनांक 18 अगस्त, थाना करौंदीकला, जनपद सुल्तानपुर में श्री समर सेन उपाध्याय, पुत्र सभापति उपाध्याय, उम्र करीब 62 वर्ष, निवासी ग्राम उसरौली, थाना सरपतहा, जनपद जौनपुर अपनी साइकिल से जा रहे थे। दिनांक 18 अगस्त, थाना करौंदीकला, जनपद सुल्तानपुर में श्री समर सेन उपाध्याय, पुत्र सभापति उपाध्याय, उम्र करीब 62 वर्ष, निवासी ग्राम उसरौली, थाना सरपतहा, जनपद जौनपुर अपनी साइकिल से जा रहे थे। जिनको एक मोटरसाइकिल चालक रोहित पाल, पुत्र पारसनाथ द्वारा टक्कर मार दी गई, जिसके फलस्वरूप श्री समर सेन जी की मृत्यु हो गई और मोटरसाइकिल चालक भी घायल हैं, जिनका इलाज सीएचसी में चल रहा है। शव को पुलिस द्वारा कब्जे में लेकर, पंचायतनामा भर के पोस्टमार्टम कराने हेतु भेजा गया है। विधिक कार्यवाही प्रचलित है।" *उक्त के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी कादीपुर महोदय श्री विनय गौतम द्वारा दी गयी बाइटः-*
    1
    दिनांक 18 अगस्त, थाना करौंदीकला, जनपद सुल्तानपुर में श्री समर सेन उपाध्याय, पुत्र सभापति उपाध्याय, उम्र करीब 62 वर्ष, निवासी ग्राम उसरौली, थाना सरपतहा, जनपद जौनपुर अपनी साइकिल से जा रहे थे। 
दिनांक 18 अगस्त, थाना करौंदीकला, जनपद सुल्तानपुर में श्री समर सेन उपाध्याय, पुत्र सभापति उपाध्याय, उम्र करीब 62 वर्ष, निवासी ग्राम उसरौली, थाना सरपतहा, जनपद जौनपुर अपनी साइकिल से जा रहे थे। जिनको एक मोटरसाइकिल चालक रोहित पाल, पुत्र पारसनाथ द्वारा टक्कर मार दी गई, जिसके फलस्वरूप श्री समर सेन जी की मृत्यु हो गई और मोटरसाइकिल चालक भी घायल हैं, जिनका इलाज सीएचसी में चल रहा है। शव को पुलिस द्वारा कब्जे में लेकर, पंचायतनामा भर के पोस्टमार्टम कराने हेतु भेजा गया है। विधिक कार्यवाही प्रचलित है।" 
*उक्त के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी कादीपुर महोदय श्री विनय गौतम द्वारा दी गयी बाइटः-*
    user_क्राइम ब्यूरो लखनऊ उत्तर प्रदे
    क्राइम ब्यूरो लखनऊ उत्तर प्रदे
    Court reporter Sultanpur, Uttar Pradesh•
    4 hrs ago
  • सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अधीक्षक पर हमला; डॉक्टरों ने विरोध में स्वास्थ्य सेवाएं ठप कीं सुल्तानपुर के अखण्डनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार सुबह हड़कंप मच गया। यहां अधीक्षक डॉ. सतेन्द्र सिंह पर उनके कक्ष में एक युवक ने कथित तौर पर हमला कर दिया। हमले के बाद शोर सुनकर अस्पताल में मौजूद लोगों ने युवक को पकड़ लिया। सूचना मिलने पर उपनिरीक्षक अमित सिंह मौके पर पहुंचे और युवक को थाने ले गए। इस घटना के विरोध में स्वास्थ्य केंद्र के सभी डॉक्टरों और कर्मचारियों ने स्वास्थ्य सेवाएं ठप कर दीं। वे विरोध जताने के लिए थाने पहुंचे। थाना प्रभारी निरीक्षक धीरेन्द्र कुमार वर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
    1
    सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अधीक्षक पर हमला; डॉक्टरों ने विरोध में स्वास्थ्य सेवाएं ठप कीं
सुल्तानपुर के अखण्डनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार सुबह हड़कंप मच गया। यहां अधीक्षक डॉ. सतेन्द्र सिंह पर उनके कक्ष में एक युवक ने कथित तौर पर हमला कर दिया।
हमले के बाद शोर सुनकर अस्पताल में मौजूद लोगों ने युवक को पकड़ लिया। सूचना मिलने पर उपनिरीक्षक अमित सिंह मौके पर पहुंचे और युवक को थाने ले गए।
इस घटना के विरोध में स्वास्थ्य केंद्र के सभी डॉक्टरों और कर्मचारियों ने स्वास्थ्य सेवाएं ठप कर दीं। वे विरोध जताने के लिए थाने पहुंचे।
थाना प्रभारी निरीक्षक धीरेन्द्र कुमार वर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
    user_Navbharat Times
    Navbharat Times
    Reporter सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गुमशुदा हुई बच्ची को सकुशल किया गया बरामद , पुलिस अधीक्षक सुल्तानपुर की बाइट सुल्तानपुर जनपद के जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस को मिली बड़ी सफलता, जहां पर एक लापता हुई बच्ची की सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले को गंभीरता पूर्वक लेते हुए जांच पड़ताल करते हुए अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी, जिसके दौरान बच्ची को सकुशल बरामद करते हुए परिजनों को सौपा गया पुलिस अधीक्षक सुल्तानपुर की बाइट
    1
    जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गुमशुदा हुई बच्ची को सकुशल किया गया बरामद , पुलिस अधीक्षक सुल्तानपुर की बाइट 
सुल्तानपुर जनपद के जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस को मिली बड़ी सफलता, जहां पर एक लापता हुई बच्ची की सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले को गंभीरता पूर्वक लेते हुए जांच पड़ताल करते हुए अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी, जिसके दौरान बच्ची को सकुशल बरामद करते हुए परिजनों को सौपा गया पुलिस अधीक्षक सुल्तानपुर की बाइट
    user_Ghanshyam Verma
    Ghanshyam Verma
    जयसिंहपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • मंदिर मजार से घंटे चोरी करने वाला शातिर गिरफ्तार, 31 घंटे बरामद* *मंदिर मजार से घंटे चोरी करने वाला शातिर गिरफ्तार, 31 घंटे बरामद* सुल्तानपुर : आज दिनांक 18/8/2024 को भोर में थाना जयसिंहपुर क्षेत्र के ग्राम अठैसी के अनन्तराम सन ऑफ दयाराम गुप्ता के दुकान के बगल में पहलवान पीर बाबा के पीपल के पेड़ से लटके घंटे चुराते हुए ओमप्रकाश मिश्रा, सन ऑफ बजरंगी मिश्रा, निवासी चुरावनपुर, थाना गोसाईगंज, जनपद सुलतानपुर पकड़े गए। पीआरवी (PRV) के पुलिसकर्मियों की मदद से उन्हें थाने लाया गया, जहाँ पर अनन्त गुप्ता के तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर ओम प्रकाश मिश्रा अभियुक्त को जेल भेजा जा रहा है। अभियुक्त ओम प्रकाश मिश्रा के पास से 14 छोटे और 17 बड़े, कुल 31 घंटे बरामद किए गए। उक्त के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर श्री सुनील कुमार सिंह बाइटः-"*
    1
    मंदिर मजार से घंटे चोरी करने वाला शातिर गिरफ्तार, 31 घंटे बरामद*

*मंदिर मजार से घंटे चोरी करने वाला शातिर गिरफ्तार, 31 घंटे बरामद*
सुल्तानपुर : आज दिनांक 18/8/2024 को भोर में थाना जयसिंहपुर क्षेत्र के ग्राम अठैसी के अनन्तराम सन ऑफ दयाराम गुप्ता के दुकान के बगल में पहलवान पीर बाबा के पीपल के पेड़ से लटके घंटे चुराते हुए ओमप्रकाश मिश्रा, सन ऑफ बजरंगी मिश्रा, निवासी चुरावनपुर, थाना गोसाईगंज, जनपद सुलतानपुर पकड़े गए। पीआरवी (PRV) के पुलिसकर्मियों की मदद से उन्हें थाने लाया गया, जहाँ पर अनन्त गुप्ता के तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर ओम प्रकाश मिश्रा अभियुक्त को जेल भेजा जा रहा है। अभियुक्त ओम प्रकाश मिश्रा के पास से 14 छोटे और 17 बड़े, कुल 31 घंटे बरामद किए गए। उक्त के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर श्री सुनील कुमार सिंह बाइटः-"*
    user_AdvPrateek Mishra
    AdvPrateek Mishra
    Lawyer जयसिंहपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.