Shuru
Apke Nagar Ki App…
जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गुमशुदा हुई बच्ची को सकुशल किया गया बरामद , पुलिस अधीक्षक सुल्तानपुर की बाइट सुल्तानपुर जनपद के जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस को मिली बड़ी सफलता, जहां पर एक लापता हुई बच्ची की सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले को गंभीरता पूर्वक लेते हुए जांच पड़ताल करते हुए अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी, जिसके दौरान बच्ची को सकुशल बरामद करते हुए परिजनों को सौपा गया पुलिस अधीक्षक सुल्तानपुर की बाइट
Ghanshyam Verma
जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गुमशुदा हुई बच्ची को सकुशल किया गया बरामद , पुलिस अधीक्षक सुल्तानपुर की बाइट सुल्तानपुर जनपद के जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस को मिली बड़ी सफलता, जहां पर एक लापता हुई बच्ची की सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले को गंभीरता पूर्वक लेते हुए जांच पड़ताल करते हुए अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी, जिसके दौरान बच्ची को सकुशल बरामद करते हुए परिजनों को सौपा गया पुलिस अधीक्षक सुल्तानपुर की बाइट
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- कादीपुर क्षेत्र में आबकारी विभाग की टीम ने की बड़ी कार्यवाही 1200 किलोग्राम लहन को, किया नष्ट सुल्तानपुर जनपद के कादीपुर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर गिरिराज सिंह ने बड़ी कार्यवाही की है ,जहां पर 20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ 1200 किलोग्राम लहन को नष्ट किया, जहां पर इस बड़ी कार्यवाही को लेकर क्षेत्र में हड़कंप मचा रहा इसी दौरान टीम द्वारा 2 पर अभियोग कर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया , कार्यवाही के दौरान आबकारी विभाग की टीम व पुलिस विभाग की टीम ,मौजूद रही1
- सुल्तानपुर CHC अधीक्षक पर लोहे की रॉड से हमला सीओ कादीपुर बोले-डॉक्टर की तहरीर पर केस दर्ज, आरोपी गिरफ्तार सुल्तानपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) अखण्डनगर में बुधवार सुबह ड्यूटी पर तैनात अधीक्षक डॉ. सतेन्द्र सिंह पर एक युवक ने लोहे की रॉड से हमला कर दिया। यह घटना सुबह करीब 10:30 बजे अधीक्षक के कक्ष में हुई। हमले के विरोध में डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों ने अस्पताल की सभी सेवाएं ठप कर दीं और सुरक्षा की मांग को लेकर थाने का घेराव किया। हमलावर की पहचान ग्राम सभा प्राणनाथ पुरबछेणिया निवासी सचिन गोंड के रूप में हुई है। वह हाथ में लोहे की रॉड लेकर सीधे अधीक्षक के कक्ष में घुसा और डॉ. सिंह पर हमला कर दिया। डॉ. सतेन्द्र सिंह के शोर मचाने पर अस्पताल के कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी सचिन गोंड ने बताया कि उसने लाइन में खड़े होने के कारण हमला किया। घटना की सूचना मिलने पर उपनिरीक्षक अमित सिंह पुलिस बल के साथ स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और आरोपी को हिरासत में ले लिया। उसे अखण्डनगर थाने ले जाया गया है। इस घटना के बाद स्वास्थ्य केंद्र के सभी डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ और कर्मचारियों ने सुरक्षा की मांग करते हुए अस्पताल की आपातकालीन और ओपीडी सेवाएं बंद कर दीं। उन्होंने अखण्डनगर थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। सीओ कादीपुर विनय गौतम ने बताया कि सीएचसी अखण्डनगर में अधीक्षक डॉ. सत्येंद्र सिंह जब अपने सरकारी कार्य कर रहे थे, उसी दौरान एक युवक ने उन पर हमला कर दिया, जिससे वे घायल हो गए। डॉ. सिंह की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। सीओ ने यह भी बताया कि स्वास्थ्य सेवाएं सुचारु रूप से चालू हैं और मामले की विवेचना जारी है।1
- घर से लापता बालिका को पुलिस टीम ने 04 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर परिजनों को किया सुपुर्द* *थाना जयसिंहपुर, जनपद सुलतानपुर* *दिनांकः 19.08.2026* *🚨 ऑपरेशन मुस्कान के तहत जयसिंहपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई 🚨* *घर से लापता बालिका को पुलिस टीम ने 04 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर परिजनों को किया सुपुर्द* पुलिस अधीक्षक महोदया सुलतानपुर श्रीमती चारू निगम के निर्देशन में जनपद में गुमशुदा/लापता बच्चों की सकुशल बरामदगी हेतु चलाए जा रहे “ऑपरेशन मुस्कान” के क्रम में थाना जयसिंहपुर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घर से लापता हुई बालिका को 04 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया। *घटना का संक्षिप्त विवरण—* दिनांक 18.08.2026 की रात्रि करीब 11:40 बजे थाना जयसिंहपुर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम दलपत सहाय का पुरवा चोरमा, थाना जयसिंहपुर क्षेत्र निवासी मानवी यादव पुत्री सुनील यादव शाम करीब 07:00 बजे के बाद से घर से लापता है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा तत्काल उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस अधीक्षक महोदया सुलतानपुर श्रीमती चारू निगम, अपर पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर, क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर, थाना प्रभारी जयसिंहपुर एवं थाना प्रभारी मोतिगरपुर तत्काल मौके पर पहुंचे तथा पुलिस टीम के साथ बालिका की सकुशल बरामदगी हेतु ग्राम एवं आसपास के क्षेत्र में सघन खोजबीन शुरू की गई। पुलिस टीम द्वारा आसपास के रास्तों, गलियारों एवं संभावित स्थानों पर लगातार तलाश की गई। पुलिस की त्वरित एवं समन्वित कार्रवाई के परिणामस्वरूप लापता बालिका मानवी यादव को उसके घर से कुछ दूरी पर स्थित एक गलियारे में सकुशल बरामद कर लिया गया। *पूछताछ विवरणःः* प्रारंभिक पूछताछ में ज्ञात हुआ कि बालिका को उसकी मां द्वारा डांट दिए जाने के बाद वह रोते हुए घर से कुछ दूरी पर स्थित गलियारे में जाकर बैठ गई थी और वहीं सो गई थी। इसी दौरान परिजनों द्वारा उसकी तलाश की जा रही थी तथा पुलिस को भी सूचना दी गई। पुलिस टीम द्वारा लगभग 04 घंटे के भीतर बालिका को सकुशल खोजकर परिजनों से आवश्यक पूछताछ एवं तस्दीक के उपरांत बच्ची को परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। *“ऑपरेशन मुस्कान” — हर गुमशुदा बच्चे की सकुशल वापसी हमारा संकल्प।*1
- सपा नेता का विवादित बयान, भाजपा को बताया ‘गंजेड़ी सरकार’* निषाद जागरूकता सम्मेलन में बोले- गांजा पीकर बैठे लोग पाठशालाएं बंद कर कर रहें राष्ट्र निर्माण का झूठा दावा* *सपा नेता का विवादित बयान, भाजपा को बताया ‘गंजेड़ी सरकार’* *निषाद जागरूकता सम्मेलन में बोले- गांजा पीकर बैठे लोग पाठशालाएं बंद कर कर रहें राष्ट्र निर्माण का झूठा दावा* सुल्तानपुर। लंभुआ विधानसभा क्षेत्र के पापर घाट स्थित निषाद बस्ती में आयोजित निषाद जागरूकता सम्मेलन में मुख्य अतिथि एमजीएस इंटर कॉलेज के प्रवक्ता एवं सपा नेता शिक्षक श्यामलाल निषाद ने प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने अपने संबोधन में सरकार को ‘गंजेड़ी सरकार’ और ‘गांजा पीकर बैठी सरकार’ बताते हुए शिक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े किए। श्यामलाल निषाद ने कहा कि राष्ट्र और देश की तरक्की शिक्षा से होती है। किसी फैक्ट्री या कंपनी में राष्ट्र का निर्माण नहीं होता, बल्कि राष्ट्र का निर्माण शिक्षा के मंदिर यानी पाठशालाओं में होता है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार विद्यालयों को बंद करने में जुटी हुई है, जबकि बढ़ती आबादी के हिसाब से नए विद्यालय खोले जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि 10-20 वर्ष पहले जिन गांवों में पाठशालाएं खोली गई थीं, आज उन्हीं क्षेत्रों में आबादी पहले की अपेक्षा काफी बढ़ गई है। ऐसे में विद्यालयों की संख्या बढ़ाने की जरूरत है, लेकिन सरकार इसके विपरीत पाठशालाओं को बंद करने की दिशा में आगे बढ़ रही है। सपा नेता ने कहा कि सरकार राष्ट्र निर्माण की बात तो करती है, लेकिन उसे यह तक होश नहीं है कि राष्ट्र का निर्माण कैसे होता है। उन्होंने अपने संबोधन में कहा, “गांजा पीकर बैठे लोग राष्ट्र के निर्माण की बात तो करते हैं, लेकिन उन्हें इतना भी नहीं पता कि राष्ट्र का निर्माण कैसे होगा।” उनके इस बयान पर सम्मेलन में मौजूद लोगों के बीच चर्चा रही। उन्होंने समाज के लोगों से जागरूक होने और बंद किए जा रहे विद्यालयों के खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठाने का आह्वान किया। कहा कि गांवों की बढ़ती आबादी के अनुसार पाठशालाएं खोली जानी चाहिए, न कि पुराने विद्यालयों को बंद किया जाना चाहिए।1
- जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गुमशुदा हुई बच्ची को सकुशल किया गया बरामद , पुलिस अधीक्षक सुल्तानपुर की बाइट सुल्तानपुर जनपद के जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस को मिली बड़ी सफलता, जहां पर एक लापता हुई बच्ची की सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले को गंभीरता पूर्वक लेते हुए जांच पड़ताल करते हुए अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी, जिसके दौरान बच्ची को सकुशल बरामद करते हुए परिजनों को सौपा गया पुलिस अधीक्षक सुल्तानपुर की बाइट1
- 5 सेकंड में चली गई जान 45 वर्षीय बाइक सवार की दर्दनाक मौत सड़क पर सुरक्षा की भारी लापरवाही ललितपुर। शहर से घर लौट रहे 45 वर्षीय रमेश बाइक से अपने घर जा रहे थे। नवोदय विद्यालय के पास सड़क पर लकड़ी खींचने के लिए ट्रैक्टर में रस्सी बांधी गई थी। इसी दौरान अचानक रस्सी बाइक सवार रमेश की गर्दन में फंस गयी।की रस्सी का झटका इतना तेज था कि रमेश बाइक से नीचे गिर पड़े और रस्सी का फंदा उनके गले में कस गया। देखते ही देखते महज 5 सेकेंड में उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना ने सड़क पर सुरक्षा व्यवस्था और लापरवाही को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। परिजनों को घटना की जानकारी मिलते ही घर में कोहराम मच गया।1
- मंदिर मजार से घंटे चोरी करने वाला शातिर गिरफ्तार, 31 घंटे बरामद* *मंदिर मजार से घंटे चोरी करने वाला शातिर गिरफ्तार, 31 घंटे बरामद* सुल्तानपुर : आज दिनांक 18/8/2024 को भोर में थाना जयसिंहपुर क्षेत्र के ग्राम अठैसी के अनन्तराम सन ऑफ दयाराम गुप्ता के दुकान के बगल में पहलवान पीर बाबा के पीपल के पेड़ से लटके घंटे चुराते हुए ओमप्रकाश मिश्रा, सन ऑफ बजरंगी मिश्रा, निवासी चुरावनपुर, थाना गोसाईगंज, जनपद सुलतानपुर पकड़े गए। पीआरवी (PRV) के पुलिसकर्मियों की मदद से उन्हें थाने लाया गया, जहाँ पर अनन्त गुप्ता के तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर ओम प्रकाश मिश्रा अभियुक्त को जेल भेजा जा रहा है। अभियुक्त ओम प्रकाश मिश्रा के पास से 14 छोटे और 17 बड़े, कुल 31 घंटे बरामद किए गए। उक्त के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर श्री सुनील कुमार सिंह बाइटः-"*1
- बड़ी खबर जीजा ने साले को मारी गोली लाइसेंसी पिस्टल से दिया अंजाम इलाज के दौरान साले की हुई मौत ब्रेकिंग प्रतापगढ़: जीजा ने साले को लाइसेंसी पिस्टल से मारी गोली, इलाज के दौरान मौत—पारिवारिक विवाद में वारदात प्रतापगढ़। जनपद के थाना कोहंडौर क्षेत्र अंतर्गत मदाफरपुर बाजार में सोमवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां पारिवारिक विवाद के बीच एक व्यक्ति ने अपने ही सगे साले को गोली मार दी। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान देवेन्द्र यादव पुत्र गया प्रसाद यादव, निवासी मदाफरपुर बाजार के रूप में हुई है। आरोप है कि देवेन्द्र यादव के सगे जीजा कपिल यादव, निवासी खानापुर, थाना पीपरपुर, जनपद अमेठी ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से उन्हें गोली मार दी। पूर्व सैनिक है आरोपी, सुल्तानपुर जिला अस्पताल में करता है गार्ड की नौकरी प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आरोपी कपिल यादव पूर्व सैनिक है और वर्तमान में जिला अस्पताल सुल्तानपुर में गार्ड के पद पर कार्यरत बताया गया है। पुलिस के मुताबिक कपिल यादव का अपनी पत्नी प्रियंका से पारिवारिक विवाद चल रहा था। इसी क्रम में 17 अगस्त 2026 को देवेन्द्र यादव अपनी बहन प्रियंका को अपने घर मदाफरपुर ले आए थे। बताया जा रहा है कि इसी पारिवारिक विवाद के चलते आज कपिल यादव द्वारा देवेन्द्र यादव को गोली मारे जाने की घटना सामने आई। गोली लगने के बाद जिला अस्पताल में मौत गोली लगने से देवेन्द्र यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद मदाफरपुर बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़ा, पुलिस ने लिया हिरासत में घटना के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों द्वारा आरोपी कपिल यादव के साथ मारपीट किए जाने की जानकारी सामने आई। सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में ले लिया। मौके पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात है। पुलिस के अनुसार क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य और पूरी तरह नियंत्रण में है पुलिस मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है और घटना से जुड़े सभी तथ्यों की जांच की जा रही है। रिश्तों के विवाद का खूनी अंजाम—जीजा ने साले को गोली मारकर मौत के घाट उतारा, आरोपी पुलिस हिरासत में4