अजमेर: माकरवाली रोड पर बीड़ी-सिगरेट की दुकान में बड़ी चोरी, ताले तोड़कर हजारों का माल पार अजमेर के कृष्णगंज थाना क्षेत्र में देर रात चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। माकरवाली रोड स्थित एक बीड़ी-सिगरेट की दुकान को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाते हुए ताले तोड़ दिए और अंदर से करीब 70 से 80 हजार रुपये का महंगा सामान और लगभग 10 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए। पीड़ित दुकानदार धरनंदाज लालवानी के अनुसार, वह रात करीब 9:30 बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे। सुबह जब दुकान खोलने पहुंचे तो साइड के दोनों ताले टूटे मिले और गेट खुला हुआ था। अंदर जाकर देखा तो महंगी सिगरेट, बीड़ी और अन्य सामान गायब था, जबकि चोर सस्ता सामान जैसे माचिस और नमकीन छोड़ गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। इलाके में बढ़ती चोरी की घटनाओं से व्यापारियों में डर का माहौल है।

- Post by Kailash Fulwari1
- अजमेर में रविवार को हाई सिक्योरिटी जेल में बंद एक हार्डकोर कैदी को कड़ी सुरक्षा के बीच जेएलएन अस्पताल लाया गया। जानकारी के अनुसार जयपुर का हिस्ट्रीशीटर इमरान उर्फ मोगली, जो हत्या और लूट जैसे गंभीर मामलों में आजीवन कारावास की सजा काट रहा है, अपराधी को उपचार के लिए जेएलएन अस्पताल लाया गया। बताया जा रहा है कि करीब 15 दिन पहले कैदी ने जेल बैरक की दीवार से सिर फोड़कर खुद को घायल कर लिया था। उस समय उसके सिर में टांके लगाए गए थे। रविवार को तबीयत बिगड़ने पर उसे दोबारा अस्पताल लाया गया। कैदी के अस्पताल पहुंचते ही सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए और पूरे परिसर को छावनी में तब्दील कर दिया गया। सिविल लाइन और कोतवाली थाना पुलिस का भारी जाप्ता तैनात रहा। डॉक्टरों ने अपराधी के सिर पर पट्टी बाधने के बाद एक्स-रे किया। फिलहाल कैदी की स्थिति पर नजर रखी जा रही है।2
- Post by Shahid hussain1
- Post by NS RAWAT AJMER1
- Post by औमपरकास2
- एसबीआई पेंशनर्स एसोसिएशन यूनिट, ब्यावर द्वारा 26 अप्रैल 2026 को एसबीआई मुख्य शाखा में वार्षिक साधारण सभा का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में करीब 55 पेंशनर्स ने भाग लिया और वरिष्ठ पेंशनर्स (75 वर्ष से अधिक आयु) का शॉल ओढ़ाकर एवं माल्यार्पण कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में अध्यक्ष एच.सी. जैन, सचिव छगन लाल दौलिया, खजांची आर.एस. तिवारी सहित कई वरिष्ठ सदस्यों ने अपने विचार साझा किए। साथ ही एसोसिएशन द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों—जैसे पौधारोपण, कंबल वितरण, अस्पतालों में बेंच लगाना, परिंदे वितरण एवं गौशाला सेवा—पर भी प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर योगाचार्य श्री चंदन सिंह चौहान ने योग के महत्व और स्वास्थ्य लाभों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। वहीं सचिव द्वारा पिछले वर्ष की गतिविधियों और सदस्य संख्या की जानकारी दी गई तथा आय-व्यय का ब्यौरा भी प्रस्तुत किया गया। 👉 इस वीडियो में देखें कार्यक्रम की खास झलकियां और पेंशनर्स के विचार।1
- अजमेर के बकरा मंडी इलाके में दिनदहाड़े बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है, जहां एक व्यापारी की एक्टिवा की डिक्की से 1.75 लाख रुपए से भरा बैग चोरी कर लिया गया। बदमाश ने भीड़भाड़ का फायदा उठाकर इस वारदात को अंजाम दिया। पूरी घटना पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें आरोपी साफ नजर आ रहा है। पीड़ित व्यापारी की शिकायत पर रामगंज थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है। यह घटना शहर में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है।1
- Post by Kailash Fulwari1
- Post by Akshay parihar1