logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ब्यावर में SBI पेंशनर्स की वार्षिक बैठक सम्पन्न, 75 वर्ष से अधिक उम्र के पेंशनर्स का हुआ सम्मान एसबीआई पेंशनर्स एसोसिएशन यूनिट, ब्यावर द्वारा 26 अप्रैल 2026 को एसबीआई मुख्य शाखा में वार्षिक साधारण सभा का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में करीब 55 पेंशनर्स ने भाग लिया और वरिष्ठ पेंशनर्स (75 वर्ष से अधिक आयु) का शॉल ओढ़ाकर एवं माल्यार्पण कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में अध्यक्ष एच.सी. जैन, सचिव छगन लाल दौलिया, खजांची आर.एस. तिवारी सहित कई वरिष्ठ सदस्यों ने अपने विचार साझा किए। साथ ही एसोसिएशन द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों—जैसे पौधारोपण, कंबल वितरण, अस्पतालों में बेंच लगाना, परिंदे वितरण एवं गौशाला सेवा—पर भी प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर योगाचार्य श्री चंदन सिंह चौहान ने योग के महत्व और स्वास्थ्य लाभों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। वहीं सचिव द्वारा पिछले वर्ष की गतिविधियों और सदस्य संख्या की जानकारी दी गई तथा आय-व्यय का ब्यौरा भी प्रस्तुत किया गया। 👉 इस वीडियो में देखें कार्यक्रम की खास झलकियां और पेंशनर्स के विचार।

3 hrs ago
user_Vijay mehraniya
Vijay mehraniya
Media Consultant ब्यावर, अजमेर, राजस्थान•
3 hrs ago

ब्यावर में SBI पेंशनर्स की वार्षिक बैठक सम्पन्न, 75 वर्ष से अधिक उम्र के पेंशनर्स का हुआ सम्मान एसबीआई पेंशनर्स एसोसिएशन यूनिट, ब्यावर द्वारा 26 अप्रैल 2026 को एसबीआई मुख्य शाखा में वार्षिक साधारण सभा का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में करीब 55 पेंशनर्स ने भाग लिया और वरिष्ठ पेंशनर्स (75 वर्ष से अधिक आयु) का शॉल ओढ़ाकर एवं माल्यार्पण कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में अध्यक्ष एच.सी. जैन, सचिव छगन लाल दौलिया, खजांची आर.एस. तिवारी सहित कई वरिष्ठ सदस्यों ने अपने विचार साझा किए। साथ ही एसोसिएशन द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों—जैसे पौधारोपण, कंबल वितरण, अस्पतालों में बेंच लगाना, परिंदे वितरण एवं गौशाला सेवा—पर भी प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर योगाचार्य श्री चंदन सिंह चौहान ने योग के महत्व और स्वास्थ्य लाभों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। वहीं सचिव द्वारा पिछले वर्ष की गतिविधियों और सदस्य संख्या की जानकारी दी गई तथा आय-व्यय का ब्यौरा भी प्रस्तुत किया गया। 👉 इस वीडियो में देखें कार्यक्रम की खास झलकियां और पेंशनर्स के विचार।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • एसबीआई पेंशनर्स एसोसिएशन यूनिट, ब्यावर द्वारा 26 अप्रैल 2026 को एसबीआई मुख्य शाखा में वार्षिक साधारण सभा का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में करीब 55 पेंशनर्स ने भाग लिया और वरिष्ठ पेंशनर्स (75 वर्ष से अधिक आयु) का शॉल ओढ़ाकर एवं माल्यार्पण कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में अध्यक्ष एच.सी. जैन, सचिव छगन लाल दौलिया, खजांची आर.एस. तिवारी सहित कई वरिष्ठ सदस्यों ने अपने विचार साझा किए। साथ ही एसोसिएशन द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों—जैसे पौधारोपण, कंबल वितरण, अस्पतालों में बेंच लगाना, परिंदे वितरण एवं गौशाला सेवा—पर भी प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर योगाचार्य श्री चंदन सिंह चौहान ने योग के महत्व और स्वास्थ्य लाभों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। वहीं सचिव द्वारा पिछले वर्ष की गतिविधियों और सदस्य संख्या की जानकारी दी गई तथा आय-व्यय का ब्यौरा भी प्रस्तुत किया गया। 👉 इस वीडियो में देखें कार्यक्रम की खास झलकियां और पेंशनर्स के विचार।
    1
    एसबीआई पेंशनर्स एसोसिएशन यूनिट, ब्यावर द्वारा 26 अप्रैल 2026 को एसबीआई मुख्य शाखा में वार्षिक साधारण सभा का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में करीब 55 पेंशनर्स ने भाग लिया और वरिष्ठ पेंशनर्स (75 वर्ष से अधिक आयु) का शॉल ओढ़ाकर एवं माल्यार्पण कर सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में अध्यक्ष एच.सी. जैन, सचिव छगन लाल दौलिया, खजांची आर.एस. तिवारी सहित कई वरिष्ठ सदस्यों ने अपने विचार साझा किए। साथ ही एसोसिएशन द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों—जैसे पौधारोपण, कंबल वितरण, अस्पतालों में बेंच लगाना, परिंदे वितरण एवं गौशाला सेवा—पर भी प्रकाश डाला गया।
इस अवसर पर योगाचार्य श्री चंदन सिंह चौहान ने योग के महत्व और स्वास्थ्य लाभों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। वहीं सचिव द्वारा पिछले वर्ष की गतिविधियों और सदस्य संख्या की जानकारी दी गई तथा आय-व्यय का ब्यौरा भी प्रस्तुत किया गया।
👉 इस वीडियो में देखें कार्यक्रम की खास झलकियां और पेंशनर्स के विचार।
    user_Vijay mehraniya
    Vijay mehraniya
    Media Consultant ब्यावर, अजमेर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • टॉडगढ़_ब्यावर | सामादेवरी गांव में माता-पिता की तस्वीर के साये में बेटियों की विदाई, ना बैंड बजा, ना डीजे; सिसकियों के बीच हुई रस्में, अनाथ हुई बेटियों के लिए पूरा समाज बना 'पिता' भामाशाहों ने खोले दिल के दरवाजे
    1
    टॉडगढ़_ब्यावर | सामादेवरी गांव में माता-पिता की तस्वीर के साये में बेटियों की विदाई, ना बैंड बजा, ना डीजे; सिसकियों के बीच हुई रस्में, अनाथ हुई बेटियों के लिए पूरा समाज बना 'पिता' भामाशाहों ने खोले दिल के दरवाजे
    user_Sheetal prajapat
    Sheetal prajapat
    Local News Reporter ब्यावर, अजमेर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • ब्यावर, 26 अप्रैल। राजस्थान सरकार द्वारा कृषकों, पशुपालकों एवं ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी गाँव-गाँव तक पहुँचाने के उद्देश्य से LED मोबाइल वैन आधारित जन-जागरूकता अभियान “ग्राम रथ अभियान” संचालित किया जा रहा है। इस संबंध में आयोजित जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर श्री ब्रह्म लाल जाट ने बताया कि यह अभियान 27 अप्रैल 2026 से आगामी 15 दिनों तक संचालित किया जाएगा। 27 अप्रैल 2026 को जयपुर स्थित HCM RIPA से राज्य स्तरीय कार्यक्रम के तहत “ग्राम रथों” को रवाना किया जाएगा। इसके पश्चात *28 अप्रैल 2026 से जिले की सभी विधानसभाओं* में निर्धारित रूट चार्ट के अनुसार ग्राम रथों का संचालन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला स्तर पर जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है, जबकि संबंधित विधानसभा क्षेत्रों में उपखंड अधिकारी नोडल अधिकारी के रूप में कार्य करेंगे। रथों के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री का संदेश एवं संवाद भी विभिन्न स्थानों पर प्रसारित किया जाएगा। अभियान के दौरान रथों में रखी गई सुझाव पेटिका के माध्यम से ग्रामीणों से सुझाव प्राप्त किए जाएंगे, जिनका संकलन कर जिला स्तर पर संप्रेषित किया जाएगा। साथ ही ‘GRAM’ से जुड़े 13 विभाग—कृषि, उद्यानिकी, कृषि विपणन, पशुपालन, डेयरी, मत्स्य, सहकारिता, सिंचाई, उद्योग, ऊर्जा, राजस्व, पंचायतीराज एवं ग्रामीण विकास विभाग—द्वारा योजनाओं से संबंधित प्रचार सामग्री भी उपलब्ध करवाई जाएगी। अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने सभी नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्राम रथों का संचालन समयबद्ध एवं सुचारू रूप से सुनिश्चित किया जाए, ताकि राज्य सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी प्रभावी ढंग से आमजन तक पहुँच सके। राजस्थान सरकार सुशासन, सेवा एवं अंत्योदय के संकल्प के साथ प्रदेशभर में ग्राम पंचायत स्तर तक “ग्राम विकास रथ यात्रा” का शुभारंभ कर रही है। ये रथ प्रत्येक ग्राम पंचायत तक पहुँचकर आमजन को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करेंगे। उन्होंने कहा कि अन्नदाता के सशक्तीकरण में ही देश की समृद्धि निहित है। सभी जनप्रतिनिधियों, किसानों, युवाओं एवं आमजन से अपील की गई है कि वे इस अभियान में अधिक से अधिक सहभागिता कर योजनाओं का लाभ उठाएँ। इस अवसर पर एसीईओ गोपाल लाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
    2
    ब्यावर, 26 अप्रैल। राजस्थान सरकार द्वारा कृषकों, पशुपालकों एवं ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी गाँव-गाँव तक पहुँचाने के उद्देश्य से LED मोबाइल वैन आधारित जन-जागरूकता अभियान “ग्राम रथ अभियान” संचालित किया जा रहा है।
इस संबंध में आयोजित जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर श्री ब्रह्म लाल जाट ने बताया कि यह अभियान 27 अप्रैल 2026 से आगामी 15 दिनों तक संचालित किया जाएगा। 27 अप्रैल 2026 को जयपुर स्थित HCM RIPA से राज्य स्तरीय कार्यक्रम के तहत “ग्राम रथों” को रवाना किया जाएगा। इसके पश्चात *28 अप्रैल 2026 से जिले की सभी विधानसभाओं* में निर्धारित रूट चार्ट के अनुसार ग्राम रथों का संचालन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला स्तर पर जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है, जबकि संबंधित विधानसभा क्षेत्रों में उपखंड अधिकारी नोडल अधिकारी के रूप में कार्य करेंगे। रथों के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री का संदेश एवं संवाद भी विभिन्न स्थानों पर प्रसारित किया जाएगा।
अभियान के दौरान रथों में रखी गई सुझाव पेटिका के माध्यम से ग्रामीणों से सुझाव प्राप्त किए जाएंगे, जिनका संकलन कर जिला स्तर पर संप्रेषित किया जाएगा। साथ ही ‘GRAM’ से जुड़े 13 विभाग—कृषि, उद्यानिकी, कृषि विपणन, पशुपालन, डेयरी, मत्स्य, सहकारिता, सिंचाई, उद्योग, ऊर्जा, राजस्व, पंचायतीराज एवं ग्रामीण विकास विभाग—द्वारा योजनाओं से संबंधित प्रचार सामग्री भी उपलब्ध करवाई जाएगी।
अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने सभी नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्राम रथों का संचालन समयबद्ध एवं सुचारू रूप से सुनिश्चित किया जाए, ताकि राज्य सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी प्रभावी ढंग से आमजन तक पहुँच सके।
राजस्थान सरकार सुशासन, सेवा एवं अंत्योदय के संकल्प के साथ प्रदेशभर में ग्राम पंचायत स्तर तक “ग्राम विकास रथ यात्रा” का शुभारंभ कर रही है। ये रथ प्रत्येक ग्राम पंचायत तक पहुँचकर आमजन को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करेंगे।
उन्होंने कहा कि अन्नदाता के सशक्तीकरण में ही देश की समृद्धि निहित है। सभी जनप्रतिनिधियों, किसानों, युवाओं एवं आमजन से अपील की गई है कि वे इस अभियान में अधिक से अधिक सहभागिता कर योजनाओं का लाभ उठाएँ।
इस अवसर पर एसीईओ  गोपाल लाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
    user_आपकी आवाज न्यूज़ राजस्थान
    आपकी आवाज न्यूज़ राजस्थान
    Court reporter ब्यावर, अजमेर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • रायपुर (ब्यावर) पत्रकार श्याम सैनी दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार ट्रेलर ने ली पति-पत्नी की जान, दो बेटियां बचीं जवाजा। थाना क्षेत्र के 16 मील चौराहे के पास शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दंपती ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि उनकी दो मासूम बेटियां सुरक्षित बच गईं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक जसवंत सिंह (30 वर्ष) और उनकी पत्नी चंचल देवी (28 वर्ष) अपनी दो पुत्रियों के साथ बाइक पर सवार होकर ससुराल से अपने गांव जालिया रुपावास लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही जवाजा पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) जवाजा की मोर्चरी में रखवाया।
    1
    रायपुर (ब्यावर) पत्रकार श्याम सैनी 
दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार ट्रेलर ने ली पति-पत्नी की जान, दो बेटियां बचीं
जवाजा। थाना क्षेत्र के 16 मील चौराहे के पास शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दंपती ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि उनकी दो मासूम बेटियां सुरक्षित बच गईं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक जसवंत सिंह (30 वर्ष) और उनकी पत्नी चंचल देवी (28 वर्ष) अपनी दो पुत्रियों के साथ बाइक पर सवार होकर ससुराल से अपने गांव जालिया रुपावास लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही जवाजा पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) जवाजा की मोर्चरी में रखवाया।
    user_Shyam Saini
    Shyam Saini
    Eloctronics and Print Media Reporter रायपुर, पाली, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • अजमेर के कृष्णगंज थाना क्षेत्र में देर रात चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। माकरवाली रोड स्थित एक बीड़ी-सिगरेट की दुकान को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाते हुए ताले तोड़ दिए और अंदर से करीब 70 से 80 हजार रुपये का महंगा सामान और लगभग 10 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए। पीड़ित दुकानदार धरनंदाज लालवानी के अनुसार, वह रात करीब 9:30 बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे। सुबह जब दुकान खोलने पहुंचे तो साइड के दोनों ताले टूटे मिले और गेट खुला हुआ था। अंदर जाकर देखा तो महंगी सिगरेट, बीड़ी और अन्य सामान गायब था, जबकि चोर सस्ता सामान जैसे माचिस और नमकीन छोड़ गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। इलाके में बढ़ती चोरी की घटनाओं से व्यापारियों में डर का माहौल है।
    1
    अजमेर के कृष्णगंज थाना क्षेत्र में देर रात चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। माकरवाली रोड स्थित एक बीड़ी-सिगरेट की दुकान को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाते हुए ताले तोड़ दिए और अंदर से करीब 70 से 80 हजार रुपये का महंगा सामान और लगभग 10 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए।
पीड़ित दुकानदार धरनंदाज लालवानी के अनुसार, वह रात करीब 9:30 बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे। सुबह जब दुकान खोलने पहुंचे तो साइड के दोनों ताले टूटे मिले और गेट खुला हुआ था। अंदर जाकर देखा तो महंगी सिगरेट, बीड़ी और अन्य सामान गायब था, जबकि चोर सस्ता सामान जैसे माचिस और नमकीन छोड़ गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। इलाके में बढ़ती चोरी की घटनाओं से व्यापारियों में डर का माहौल है।
    user_Prime News Ajmer
    Prime News Ajmer
    Local News Reporter अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    53 min ago
  • अजमेर रेलवे स्टेशन के ऑयल डिपो स्थित स्टाफ पार्किंग में उस समय हड़कंप मच गया जब एक बैटरी से चलने वाली गाड़ी में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरी गाड़ी जलकर राख हो गई। मौके पर मौजूद रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और कर्मचारियों ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। घटना के दौरान पार्किंग एरिया में अफरा-तफरी का माहौल बन गया, लेकिन राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। शुरुआती जांच में आग लगने का कारण बैटरी में शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि मामले की जांच अभी जारी है। 👉 ऐसे ही ताज़ा और सटीक खबरों के लिए चैनल को Subscribe करें और वीडियो को Like & Share जरूर करें।
    4
    अजमेर रेलवे स्टेशन के ऑयल डिपो स्थित स्टाफ पार्किंग में उस समय हड़कंप मच गया जब एक बैटरी से चलने वाली गाड़ी में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरी गाड़ी जलकर राख हो गई।
मौके पर मौजूद रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और कर्मचारियों ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
घटना के दौरान पार्किंग एरिया में अफरा-तफरी का माहौल बन गया, लेकिन राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। शुरुआती जांच में आग लगने का कारण बैटरी में शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि मामले की जांच अभी जारी है।
👉 ऐसे ही ताज़ा और सटीक खबरों के लिए चैनल को Subscribe करें और वीडियो को Like & Share जरूर करें।
    user_News Daily Hindi
    News Daily Hindi
    Local News Reporter अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • Post by Kailash Fulwari
    1
    Post by Kailash Fulwari
    user_Kailash Fulwari
    Kailash Fulwari
    अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • भारत शिरोमणि सम्राट पृथ्वीराज चौहान के शौर्य और संदेश को घर-घर पहुँचाने के लिए इस वर्ष 'सम्राट पृथ्वीराज चौहान जन्मोत्सव समारोह समिति-ब्यावर' द्वारा भव्य आयोजनों की रूपरेखा तैयार की गई है। प्रेस वार्ता के दौरान समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि इस वर्ष ज्येष्ठ माह दो होने के कारण जन्मोत्सव कार्यक्रम 15 दिन के बजाय पूरे एक माह तक चलेंगे। ​मुख्य आकर्षण और कार्यक्रम: ​जन्मोत्सव का आगाज़ 14 मई से होगा और समापन 18 जून को भव्य स्तर पर किया जाएगा। कार्यक्रमों की सूची इस प्रकार है: ​14 मई: दुग्धाभिषेक एवं हवन पूजन। ​14 मई - 30 मई: 'ग्रामोत्सव' - मगरा मेरवाड़ा क्षेत्र के प्रत्येक गाँव में कार्यक्रम। ​01 जून - 07 जून: जिला स्तरीय ओपन क्रिकेट टूर्नामेंट (आशापुरा माता धाम)। ​07 जून: मगरे के शहीदों को नमन। ​11 जून: निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता। ​12 जून: निःशुल्क चिकित्सा परामर्श एवं जांच शिविर। ​14 जून: मगरा मैराथन दौड़। ​18 जून (समापन): भव्य समापन समारोह एवं चतुर्थ निःशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन (राजस्थान चीता मेहरात मगरा मेरवाड़ा महासभा द्वारा)। ​विशेष निर्णय: ​समिति के अध्यक्ष नेम सिंह चौहान (रिटायर्ड ASP) ने जानकारी दी कि अधिक मास के कारण विवाह संस्कार शास्त्र सम्मत नहीं होने की वजह से सामूहिक विवाह सम्मेलन अब 18 जून 2026 (ज्येष्ठ शुक्ल चतुर्थी, गुरु पुष्यामृत योग) को आयोजित होगा। आगामी 3 मई को होने वाली बैठक में तहसील और ग्राम स्तर की कमेटियों का गठन किया जाएगा। ​समिति के मुख्य पदाधिकारी: ​अध्यक्ष: नेम सिंह चौहान (सेवानिवृत्त अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक) ​संयोजक: डॉ. धर्मेन्द्र सिंह लामाना ​सहसंयोजक: धन्ना सिंह रावत, ललिता बल्दुआ, विक्रांत सिंह रावत
    1
    भारत शिरोमणि सम्राट पृथ्वीराज चौहान के शौर्य और संदेश को घर-घर पहुँचाने के लिए इस वर्ष 'सम्राट पृथ्वीराज चौहान जन्मोत्सव समारोह समिति-ब्यावर' द्वारा भव्य आयोजनों की रूपरेखा तैयार की गई है। प्रेस वार्ता के दौरान समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि इस वर्ष ज्येष्ठ माह दो होने के कारण जन्मोत्सव कार्यक्रम 15 दिन के बजाय पूरे एक माह तक चलेंगे।
​मुख्य आकर्षण और कार्यक्रम:
​जन्मोत्सव का आगाज़ 14 मई से होगा और समापन 18 जून को भव्य स्तर पर किया जाएगा। कार्यक्रमों की सूची इस प्रकार है:
​14 मई: दुग्धाभिषेक एवं हवन पूजन।
​14 मई - 30 मई: 'ग्रामोत्सव' - मगरा मेरवाड़ा क्षेत्र के प्रत्येक गाँव में कार्यक्रम।
​01 जून - 07 जून: जिला स्तरीय ओपन क्रिकेट टूर्नामेंट (आशापुरा माता धाम)।
​07 जून: मगरे के शहीदों को नमन।
​11 जून: निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता।
​12 जून: निःशुल्क चिकित्सा परामर्श एवं जांच शिविर।
​14 जून: मगरा मैराथन दौड़।
​18 जून (समापन): भव्य समापन समारोह एवं चतुर्थ निःशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन (राजस्थान चीता मेहरात मगरा मेरवाड़ा महासभा द्वारा)।
​विशेष निर्णय:
​समिति के अध्यक्ष नेम सिंह चौहान (रिटायर्ड ASP) ने जानकारी दी कि अधिक मास के कारण विवाह संस्कार शास्त्र सम्मत नहीं होने की वजह से सामूहिक विवाह सम्मेलन अब 18 जून 2026 (ज्येष्ठ शुक्ल चतुर्थी, गुरु पुष्यामृत योग) को आयोजित होगा। आगामी 3 मई को होने वाली बैठक में तहसील और ग्राम स्तर की कमेटियों का गठन किया जाएगा।
​समिति के मुख्य पदाधिकारी:
​अध्यक्ष: नेम सिंह चौहान (सेवानिवृत्त अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक)
​संयोजक: डॉ. धर्मेन्द्र सिंह लामाना
​सहसंयोजक: धन्ना सिंह रावत, ललिता बल्दुआ, विक्रांत सिंह रावत
    user_Vijay mehraniya
    Vijay mehraniya
    Media Consultant ब्यावर, अजमेर, राजस्थान•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.