logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जारी चौकी क्षेत्र NH 30 पर सेल टैक्स विभाग ने चेकिंग के दौरान दो ओवरलोड ईट लदे ट्रक को किया सीज प्रयागराज में सोमवार को सेल टैक्स विभाग की टीम ने नेशनल हाईवे-30 पर चेकिंग के दौरान ओवरलोड ईंट लदे दो ट्रकों को पकड़ लिया। जांच में ट्रकों में क्षमता से अधिक ईंटें लदी पाई गईं और चालकों के पास ई-वे बिल सहित जरूरी दस्तावेज भी नहीं मिले। नियमों के उल्लंघन पर अधिकारियों ने दोनों ट्रकों को सीज कर दिया। विभाग ने बताया कि कर चोरी रोकने के लिए आगे भी चेकिंग अभियान जारी रहेगा।

21 hrs ago
user_Rohit Sharma
Rohit Sharma
निष्पक्षता से खबर को प्रकाशित करना मेरा बारा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
21 hrs ago

जारी चौकी क्षेत्र NH 30 पर सेल टैक्स विभाग ने चेकिंग के दौरान दो ओवरलोड ईट लदे ट्रक को किया सीज प्रयागराज में सोमवार को सेल टैक्स विभाग की टीम ने नेशनल हाईवे-30 पर चेकिंग के दौरान ओवरलोड ईंट लदे दो ट्रकों को पकड़ लिया। जांच में ट्रकों में क्षमता से अधिक ईंटें लदी पाई गईं और चालकों के पास ई-वे बिल सहित जरूरी दस्तावेज भी नहीं मिले। नियमों के उल्लंघन पर अधिकारियों ने दोनों ट्रकों को सीज कर दिया। विभाग ने बताया कि कर चोरी रोकने के लिए आगे भी चेकिंग अभियान जारी रहेगा।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • मेजा प्रयागराज। क्षेत्र रामनगर में आदिशक्ति मां शीतला धाम रामनगर महिलाओं की भीड़ सुबह से ही खाता लग गया और इस भीड़ को निगरानी करने के लिए आपको बता दे कि प्रशासन भी यहां पूरी तरह मौजूद है और रोड पर आने जाने वाले वाहनों को पर निगरानी रखी जा रही है जैसा की रामनगर मार्केट में ताकि जाम न लग सके जिसकी वजह से प्रशासन यहां मौजूद है
    1
    मेजा प्रयागराज। क्षेत्र रामनगर में आदिशक्ति मां शीतला धाम रामनगर महिलाओं की भीड़ सुबह से ही खाता लग गया और इस भीड़ को निगरानी करने के लिए आपको बता दे कि प्रशासन भी यहां पूरी तरह मौजूद है और रोड पर आने जाने वाले वाहनों को पर निगरानी रखी जा रही है जैसा की रामनगर मार्केट में ताकि जाम न लग सके जिसकी वजह से प्रशासन यहां मौजूद है
    user_Dhananjay Prajapati
    Dhananjay Prajapati
    मेजा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • मां शीतला मंदिर रामनगर में सप्तमी के अवसर पर उमड़ी आस्था की भीड़ मेजा,प्रयागराज । मां शीतला मंदिर रामनगर में सप्तमी के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। आज मंगलवार को सुबह से ही भक्त माता शीतला के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए मंदिर में लगा है ताता। महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों सहित सैकड़ों श्रद्धालुओं ने माता शीतला से परिवार की सुख-समृद्धि और आरोग्य की कामना की। मंदिर परिसर में भक्ति और आस्था का माहौल देखने को मिला। भीड़ को देखते हुए रामनगर चौकी के पुलिस प्रशासन मौके पर मौजूद रही, जिससे दर्शन व्यवस्था सुचारु रूप से चलती रही।
    1
    मां शीतला मंदिर रामनगर में सप्तमी के अवसर पर  उमड़ी आस्था की भीड़
मेजा,प्रयागराज ।  मां शीतला मंदिर रामनगर में सप्तमी के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। आज मंगलवार को सुबह से ही भक्त माता शीतला के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए मंदिर में लगा है ताता। महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों सहित सैकड़ों श्रद्धालुओं ने माता शीतला से परिवार की सुख-समृद्धि और आरोग्य की कामना की। मंदिर परिसर में भक्ति और आस्था का माहौल देखने को मिला।
भीड़ को देखते हुए रामनगर चौकी के पुलिस प्रशासन मौके पर मौजूद रही, जिससे दर्शन व्यवस्था सुचारु रूप से चलती रही।
    user_Umesh chandra patrkar
    Umesh chandra patrkar
    Advertising Photographer मेजा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • ज्ञानपुर। थाना क्षेत्र ज्ञानपुर अंतर्गत ग्राम इब्राहिमपुर में इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण को लेकर हुए विवाद ने गंभीर रूप ले लिया, जिसमें एक वृद्धा की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम इब्राहिमपुर में ग्राम प्रधान द्वारा गांव के मुख्य रास्ते पर इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण कार्य कराया जा रहा था। इसी रास्ते में मृतका चंद्रावती (65 वर्ष) पत्नी जितनारायण यादव का वर्षों पुराना पक्का दालान बना हुआ था। आरोप है कि सड़क निर्माण के दौरान दालान हटाने को लेकर पिछले एक सप्ताह से प्रधानपति और मृतका के परिवार के बीच विवाद चल रहा था। बताया जाता है कि सोमवार की रात एक बार फिर इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी और झगड़ा हो गया। परिजनों का आरोप है कि प्रधानपति सहित पांच लोग उनके दरवाजे पर आकर विवाद करने लगे। इसी दौरान हुई धक्कामुक्की में चंद्रावती गिरकर बेहोश हो गईं। आनन-फानन में उन्हें जिला अस्पताल महाराजा चेतसिंह ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें ट्रामा सेंटर औराई रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मृतका के परिजनों ने विपक्षियों पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाते हुए थाना ज्ञानपुर में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है। उधर, गांव में संभावित तनाव को देखते हुए पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    1
    ज्ञानपुर। थाना क्षेत्र ज्ञानपुर अंतर्गत ग्राम इब्राहिमपुर में इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण को लेकर हुए विवाद ने गंभीर रूप ले लिया, जिसमें एक वृद्धा की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम इब्राहिमपुर में ग्राम प्रधान द्वारा गांव के मुख्य रास्ते पर इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण कार्य कराया जा रहा था। इसी रास्ते में मृतका चंद्रावती (65 वर्ष) पत्नी जितनारायण यादव का वर्षों पुराना पक्का दालान बना हुआ था। आरोप है कि सड़क निर्माण के दौरान दालान हटाने को लेकर पिछले एक सप्ताह से प्रधानपति और मृतका के परिवार के बीच विवाद चल रहा था। बताया जाता है कि सोमवार की रात एक बार फिर इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी और झगड़ा हो गया। परिजनों का आरोप है कि प्रधानपति सहित पांच लोग उनके दरवाजे पर आकर विवाद करने लगे। इसी दौरान हुई धक्कामुक्की में चंद्रावती गिरकर बेहोश हो गईं। आनन-फानन में उन्हें जिला अस्पताल महाराजा चेतसिंह ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें ट्रामा सेंटर औराई रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मृतका के परिजनों ने विपक्षियों पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाते हुए थाना ज्ञानपुर में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है।
उधर, गांव में संभावित तनाव को देखते हुए पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    user_Anis Akhtar
    Anis Akhtar
    Local News Reporter औराई, भदोही, उत्तर प्रदेश•
    10 min ago
  • मिर्जापुर के मां विंध्यवासिनी मंदिर में आज एक महिला के गले से सोने की जंजीर कट जाने की घटना सामने आई है। घटना के बाद मंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि विंध्याचल क्षेत्र के थाना विंध्याचल में कई शातिर चोरों के खिलाफ पहले से मुकदमे दर्ज हैं, लेकिन इसके बावजूद वे खुलेआम घूम रहे हैं। बताया जा रहा है कि पहले नवरात्र के पहले ऐसे संदिग्ध और शातिर अपराधियों को एहतियातन 15–20 दिनों के लिए जेल भेज दिया जाता था, जिससे श्रद्धालुओं की सुरक्षा बनी रहे। लेकिन इस बार ऐसा नहीं किया गया, जिस वजह से चोरी की घटनाएं बढ़ने का खतरा भी जताया जा रहा है। घटना के बाद श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने मंदिर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और ऐसे अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
    1
    मिर्जापुर के मां विंध्यवासिनी मंदिर में आज एक महिला के गले से सोने की जंजीर कट जाने की घटना सामने आई है। घटना के बाद मंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि विंध्याचल क्षेत्र के थाना विंध्याचल में कई शातिर चोरों के खिलाफ पहले से मुकदमे दर्ज हैं, लेकिन इसके बावजूद वे खुलेआम घूम रहे हैं।
बताया जा रहा है कि पहले नवरात्र के पहले ऐसे संदिग्ध और शातिर अपराधियों को एहतियातन 15–20 दिनों के लिए जेल भेज दिया जाता था, जिससे श्रद्धालुओं की सुरक्षा बनी रहे। लेकिन इस बार ऐसा नहीं किया गया, जिस वजह से चोरी की घटनाएं बढ़ने का खतरा भी जताया जा रहा है।
घटना के बाद श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने मंदिर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और ऐसे अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
    user_Khulasach TV
    Khulasach TV
    Court reporter मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    28 min ago
  • हमीरपुर में अनोखी शादी: बैलगाड़ियों पर निकली दूल्हे की बारात, बैलगाड़ी से हुई दुल्हन की विदाई हमीरपुर जिले के मुस्करा क्षेत्र में एक अनोखी शादी चर्चा का विषय बन गई है। यहां दूल्हा बालेंद्र कुमार यादव अपनी बारात दर्जनों बैलगाड़ियों के साथ लेकर शादी स्थल पहुंचा। शादी के बाद दुल्हन की विदाई भी बैलगाड़ी से कराई गई। यह सादगीपूर्ण और दहेज रहित शादी बुंदेलखंड की परंपरा और संस्कारों की खूबसूरत मिसाल बनकर सामने आई है।
    1
    हमीरपुर में अनोखी शादी: बैलगाड़ियों पर निकली दूल्हे की बारात, बैलगाड़ी से हुई दुल्हन की विदाई
हमीरपुर जिले के मुस्करा क्षेत्र में एक अनोखी शादी चर्चा का विषय बन गई है। यहां दूल्हा बालेंद्र कुमार यादव अपनी बारात दर्जनों बैलगाड़ियों के साथ लेकर शादी स्थल पहुंचा। शादी के बाद दुल्हन की विदाई भी बैलगाड़ी से कराई गई। यह सादगीपूर्ण और दहेज रहित शादी बुंदेलखंड की परंपरा और संस्कारों की खूबसूरत मिसाल बनकर सामने आई है।
    user_Shriyam News Network
    Shriyam News Network
    Local News Reporter मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    34 min ago
  • मिर्जापुर - मृतक के शव को मोर्चरी हाउस में चूहे खा रहे हैं ! क्या इससे भी ज्यादा शर्मनाक कुछ हो सकता है इस मिर्जापुर के लिए! मैं जिलाधिकारी मिर्जापुर से मांग करता हूं इस प्रकरण की गंभीरता से जांच की जाए और भ्रष्टाचार्यों के खिलाफ कठोरतम कार्यवाही की जाए ,कम से कम स्वास्थ्य विभाग में इतनी बड़ी लापरवाही नहीं होनी चाहिए!
    1
    मिर्जापुर - मृतक के शव को मोर्चरी हाउस में चूहे खा रहे हैं !
क्या इससे भी ज्यादा शर्मनाक कुछ हो सकता है इस मिर्जापुर के लिए!
मैं जिलाधिकारी मिर्जापुर से मांग करता हूं इस प्रकरण की गंभीरता से जांच की जाए और भ्रष्टाचार्यों के खिलाफ कठोरतम कार्यवाही की जाए ,कम से कम स्वास्थ्य विभाग में इतनी बड़ी लापरवाही नहीं होनी चाहिए!
    user_Mirzapur Samachar
    Mirzapur Samachar
    पत्रकार गौरव विश्वकर्मा मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • मेजा थाना क्षेत्र अंतर्गत रामनगर चिरैया मोड़ पर थाना अध्यक्ष मेजा दीनदयाल सिंह, चौकी प्रभारी रामनगर अभिनव उपाध्याय व उपनिरीक्षक राम अभिलाष सिंह द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों की गहन जांच की गई। इस दौरान रामनगर चौकी के पुलिस फोर्स मौके पर मौजूद रहे।
    1
    मेजा थाना क्षेत्र अंतर्गत रामनगर चिरैया मोड़ पर थाना अध्यक्ष मेजा दीनदयाल सिंह, चौकी प्रभारी रामनगर अभिनव उपाध्याय व उपनिरीक्षक राम अभिलाष सिंह द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।  संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों की गहन जांच की गई। इस दौरान रामनगर चौकी के पुलिस फोर्स  मौके पर मौजूद रहे।
    user_Umesh chandra patrkar
    Umesh chandra patrkar
    Advertising Photographer मेजा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • सपा नेता सतीश मिश्रा ने की पूछा हाल अपने शहर की राजनीति का तो लोगों ने मुस्कराकर कहा — “नेता तो ज़िंदा हैं, मगर उनके ज़मीर का पता नहीं!” मिर्जापुर में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। मोर्चरी हाउस में रखे एक मृतक के शव को चूहों द्वारा कुतरे जाने की बात सामने आई है। इस घटना ने स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या इससे ज्यादा शर्मनाक स्थिति किसी शहर के लिए हो सकती है? यह केवल लापरवाही नहीं बल्कि व्यवस्था की बड़ी विफलता है। जिलाधिकारी मिर्जापुर से मांग है कि इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कराई जाए और जो भी दोषी हों, उनके खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाए। कम से कम स्वास्थ्य विभाग जैसी संवेदनशील व्यवस्था में इतनी बड़ी लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं होनी चाहिए।
    1
    सपा नेता सतीश मिश्रा ने की पूछा हाल अपने शहर की राजनीति का तो लोगों ने मुस्कराकर कहा — “नेता तो ज़िंदा हैं, मगर उनके ज़मीर का पता नहीं!”
मिर्जापुर में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। मोर्चरी हाउस में रखे एक मृतक के शव को चूहों द्वारा कुतरे जाने की बात सामने आई है। इस घटना ने स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
क्या इससे ज्यादा शर्मनाक स्थिति किसी शहर के लिए हो सकती है?
यह केवल लापरवाही नहीं बल्कि व्यवस्था की बड़ी विफलता है।
जिलाधिकारी मिर्जापुर से मांग है कि इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कराई जाए और जो भी दोषी हों, उनके खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाए। कम से कम स्वास्थ्य विभाग जैसी संवेदनशील व्यवस्था में इतनी बड़ी लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं होनी चाहिए।
    user_Khulasach TV
    Khulasach TV
    Court reporter मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • मां, अब मुझे ढूंढते रहना… मैं नहीं लौटूंगा— बेटे की आखिरी बात को याद कर रोने लगी मां। हत्या या खुदकुशी? 'मिस यू' स्टेटस लगाकर लापता हुआ था युवक; परिजनों ने लगाया प्रेम प्रसंग में हत्या का आरोप।
    1
    मां, अब मुझे ढूंढते रहना… मैं नहीं लौटूंगा— बेटे की आखिरी बात को याद कर रोने लगी मां।   हत्या या खुदकुशी? 'मिस यू' स्टेटस लगाकर लापता हुआ था युवक; परिजनों ने लगाया प्रेम प्रसंग में हत्या का आरोप।
    user_Lavkesh singh
    Lavkesh singh
    Voice of people मऊगंज, रीवा, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.