*जनदर्शन में 33 आवेदन प्राप्त, कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए गुणवत्तापूर्ण निराकरण के निर्देश* *समाचार* *जनदर्शन में 33 आवेदन प्राप्त, कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए गुणवत्तापूर्ण निराकरण के निर्देश* गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 04 अगस्त 2026/कलेक्ट्रेट के अरपा सभा कक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में कलेक्टर श्री विजय दयाराम के. ने आम नागरिकों की समस्याओं, मांगों एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना। इस दौरान प्राप्त आवेदनों का परीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनदर्शन में कुल 33 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें मजदूरी भुगतान, दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना का लाभ दिलाने, सीमांकन, अतिक्रमण हटाने, इलेक्ट्रॉनिक चॉक मशीन उपलब्ध कराने, राशन कार्ड से नाम कटवाने आदि शामिल है। जन दर्शन में पुष्पा साहू ने रोजगार के लिए आवेदन किया, इस संबंध में कलेक्टर ने आगामी 31 अगस्त को होने वाले रोजगार मेले में शामिल होने कहा, ताकि उन्हें उनकी योग्यता अनुसार रोजगार मिल सके। जनदर्शन के दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री मुकेश रावटे, अपर कलेक्टर श्री दिलेराम डाहिरे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अविनाश मिश्रा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
*जनदर्शन में 33 आवेदन प्राप्त, कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए गुणवत्तापूर्ण निराकरण के निर्देश* *समाचार* *जनदर्शन में 33 आवेदन प्राप्त, कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए गुणवत्तापूर्ण निराकरण के निर्देश* गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 04 अगस्त 2026/कलेक्ट्रेट के अरपा सभा कक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में कलेक्टर श्री विजय दयाराम के. ने आम नागरिकों की समस्याओं, मांगों एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना। इस दौरान प्राप्त आवेदनों का परीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनदर्शन में कुल 33 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें मजदूरी भुगतान, दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना का लाभ दिलाने, सीमांकन, अतिक्रमण हटाने, इलेक्ट्रॉनिक चॉक मशीन उपलब्ध कराने, राशन कार्ड से नाम कटवाने आदि शामिल है। जन दर्शन में पुष्पा साहू ने रोजगार के लिए आवेदन किया, इस संबंध में कलेक्टर ने आगामी 31 अगस्त को होने वाले रोजगार मेले में शामिल होने कहा, ताकि उन्हें उनकी योग्यता अनुसार रोजगार मिल सके। जनदर्शन के दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री मुकेश रावटे, अपर कलेक्टर श्री दिलेराम डाहिरे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अविनाश मिश्रा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
- जिला स्तरीय जनसुनवाई में कलेक्टर ने 48 आवेदकों की सुनी समस्याएं अनूपपुर - जिला स्तरीय जनसुनवाई कार्यक्रम मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित नर्मदा सभागार में आयोजित किया गया। कलेक्टर रत्नाकर झा ने 48 आवेदनों पर सुनवाई करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती अर्चना कुमारी, अपर कलेक्टर बलवीर रमन, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) अनूपपुर सुश्री प्राशी अग्रवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भी आवेदकों की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई में तहसील पुष्पराजगढ़ के ग्राम पटना निवासी श्रीमती दीना बाई पनिका ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ दिलाए जाने, तहसील अनूपपुर के जमुना कॉलोनी निवासी श्रीमती मीनू पांडे ने अपनी पुत्री का ट्रांसफर सर्टिफिकेट दिलाए जाने, तहसील जैतहरी के ग्राम बीड़ निवासी श्रीमती चंद्रावती ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत एलपीजी गैस कनेक्शन उपलब्ध कराए जाने, तहसील कोतमा के ग्राम छुलहा निवासी पूरन सिंह गोंड ने भू-अभिलेख में खसरा नंबर दर्ज किए जाने, तहसील अनूपपुर के ग्राम धनगवां निवासी सत्यनारायण पटेल ने सीमांकन संबंधी प्रकरण के निराकरण तथा वार्ड क्रमांक 13, अनूपपुर निवासी रमाकांत पाल ने रिकॉर्ड सुधार संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया। कलेक्टर श्री झा ने सभी आवेदनों पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई कर त्वरित एवं संतोषजनक निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।1
- अनूपपुर पुलिस द्वारा जादू-टोना के शक में की गई बुजुर्ग महिला की हत्या का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार अनूपपुर। थाना जैतहरी पुलिस ने जादू-टोना के शक में बुजुर्ग महिला की हत्या के सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लाठी जप्त की गई है। दिनांक 03/08/2026 को फरियादी कोमल सिंह निवासी ग्राम केरहा भेलमा, थाना जैतहरी, जिला अनूपपुर ने थाना में सूचना दी कि उसके घर के पास रहने वाली रामबाई गोंड़ जो रिश्ते में उसकी सास लगती है, जिनके पति की वर्ष 2021 में मृत्यु हो गई थी, अकेले घर में रहती थी। उनका अपने परिवार से पुराना विवाद भी चलता था। फरियादी ने बताया कि दिनांक 02/08/2026 को सुबह लगभग 09.00 बजे वह अपने घर में खाना बना रहा था, तभी घर के सामने मैदान से हल्ला-गोहार सुनाई दी। छत से आकर देखा तो रामबाई के भतीजे सुरेश गोंड़ और फूल सिंह गोंड़, रामबाई के साथ मारपीट कर रहे थे और मारपीट के बाद उसे उठाकर उसके घर की तरफ ले जा रहे थे। वह दोनों के भय के कारण रामबाई को बचाने नहीं गया और दिन में अपने काम से अचलपुर चला गया। आज दिनांक 03/08/2026 को सुबह लगभग 06.00 बजे उठा तो देखा कि रामबाई अपने घर में नहीं दिख रही है, तब उसने गुलाब सिंह को बताया कि कल सुरेश और फूलसिंह ने रामबाई के साथ मारपीट की है और वह आज दिख नहीं रही है। तब गुलाब और भीखम सिंह उपसरपंच के घर गए और घटना के बारे में बताया। उपसरपंच ने कहा कि आस-पास के लोगों को इकट्ठा कर लो, मैं आ रहा हूं। उपसरपंच तथा अन्य लोगों के साथ रामबाई के घर आए तो देखा कि रामबाई घर के सामने परछी के नीचे खून से लथपथ मृत अवस्था में पड़ी थी। तब उपसरपंच ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर थाना जैतहरी में अपराध क्रमांक 260/26 धारा 103(1), 3(5) B.N.S. कायम कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपी सुरेश सिंह गोंड़ पिता बुद्धू सिंह गोंड़ उम्र 25 वर्ष एवं फूल सिंह गोंड़ पिता स्व. रामकृपाल सिंह उम्र 34 वर्ष, दोनों निवासी ग्राम केरहा भेलमा, थाना जैतहरी, जिला अनूपपुर (म.प्र.) को गिरफ्तार किया जाकर घटना में प्रयुक्त लाठी जप्त की गई है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया - रामबाई सिंह गोंड़ रिश्ते में हमारी बड़का दाई (बड़ी मां) लगती है, जो जादू-टोना करना जानती थी। कुछ दिन पहले हमसे बोली थी कि अब तीन आदमी सुरेश, फूलसिंह और रामकृपाल बचे हैं, इनमें से किसी एक की मृत्यु एक माह के अंदर हो जाएगी। पिछले वर्ष बुद्धू सिंह (सुरेश सिंह गोंड़ के पिता) की मृत्यु हो गई थी और लगभग एक माह पहले रामकृपाल (फूल सिंह के पिता) की मृत्यु हो जाने से हमें पूरी शंका हो गई कि बड़का दाई ही ऐसा कर रही है। घर में अन्य लोगों की भी तबियत खराब रहती थी, तो हम लोग सोचे कि अब हम दोनों ही बचे हैं तो बड़का दाई हमको भी जादू-टोना से मार देगी। हम दोनों ने मिलकर बड़का दाई को मार डालने की योजना बनाकर दिनांक 02/08/2026 को समय लगभग 09.00 बजे सुबह उसके घर जान से मारने की नियत से जा रहे थे, तो बड़का दाई रामबाई अपने घर में ताला लगाकर रोपा लगाने जा रही थी, जो अपने घर से थोड़ी दूरी में कोमल सिंह के घर के पीछे खेल मैदान में मिल गई। हमने कहा कि चल बड़का दाई हमारे घर में जो जादू-टोना कर रखा है उसे ठीक कर, तो वह बोली कि मैं नहीं जाऊंगी, बोली कि अब तुम दोनों की बारी है। तब हम लोगों ने डंडे एवं लात-घूसों से रामबाई को छाती, पेट, पसलियों तथा जबड़ों में मारते रहे, जब तक वह मर नहीं गई। मरने के बाद मैं सिर तरफ पकड़ा और फूलसिंह पैर पकड़कर उठाकर उसे उसके घर के सामने बनी परछी के नीचे छोड़कर अपने घर भाग गए। उक्त कार्यवाही श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय अनूपपुर श्री विक्रांत मुराब, श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री जगनाथ मरकाम, श्रीमान एसडीओपी महोदय श्री नवीन तिवारी के निर्देशन में उक्त हत्या का खुलासा करने में थाना प्रभारी जैतहरी निरीक्षक गोकुलानंद पाण्डेय, चौकी प्रभारी वेंकटनगर उपनिरीक्षक प्रवीण कुमार साहू, उपनिरीक्षक सुरेश अहिरवार, उपनिरीक्षक अमर लाल यादव, सउनि जय सिंह, प्र.आर. राजकुमार मार्को, आर. मनीष तोमर, आर. विजय टाटू की सराहनीय भूमिका रही।4
- यह हनुमान जी को इस तरह से नचाना खुद गाड़ी पर विराजमान रहना क्या सही है हम आप सभी से पूछना चाहते है सनातन परिवार से क्या उचित है1
- सीईओ जिला पंचायत ने जनसुनवाई में सुनी लोगों की समस्याएं, शीघ्र निराकरण के दिए निर्देश शहडोल -कलेक्ट्रेट कार्यालय स्थित सोन सभागार में साप्ताहिक जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री शिवम प्रजापति ने जिले के दूर-दराज क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के निर्देश दिए। जनसुनवाई में ग्राम पंचायत पोंगरी निवासी बब्बू बैगा ने प्राथमिक शाला बैगान टोला के नवीन भवन निर्माण, शहडोल नंबर 8/6 निवासी सुभाष गुप्ता ने राशन दिलाए जाने, ग्राम मौहार टोला निवासी रामसुहान गौतम ने रास्ते से अतिक्रमण हटाए जाने, शहडोल निवासी विजयपाल ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ दिलाए जाने तथा पुरानी बस्ती शहडोल निवासी देवदास चौधरी ने गरीबी रेखा राशन कार्ड में नाम जुड़वाने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया। सीईओ जिला पंचायत श्री शिवम प्रजापति ने जनसुनवाई में प्राप्त सभी आवेदनों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्रेषित करते हुए शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को नागरिकों की समस्याओं के निराकरण में संवेदनशीलता के साथ कार्य करने तथा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। जनसुनवाई में अपर कलेक्टर श्री सरोधन सिंह, श्रीमती मिनिषा पाण्डेय, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्रीमती अमृता गर्ग, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती अन्तोनिआ एक्का सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।1
- मां काली मंदिर सिंहपुर बना लोक न्यास, पहली कार्यसमिति का सर्वसम्मति से गठन मध्यप्रदेश लोक न्यास अधिनियम, 1951 के तहत पंजीयन के बाद मंदिर प्रबंधन में नई व्यवस्था लागू, बैंक खाता और QR स्कैनर से होगा पारदर्शी संचालन कार्यसमिति में शिवनारायण द्विवेदी को अध्यक्ष, मनीष शुक्ला को उपाध्यक्ष, श्रवण श्रीवास्तव को सह सचिव, दीपेश तिवारी को सह कोषाध्यक्ष तथा जगदीश प्रसाद तिवारी को स्थायी सदस्य चुना गया। मां काली मंदिर सिंहपुर में नई व्यवस्था, अब ऑनलाइन होगा दान और आय-व्यय का हिसाब लोक न्यास बना मां काली मंदिर सिंहपुर, पारदर्शी प्रबंधन की शुरुआत शहडोल के मां काली मंदिर सिंहपुर में ऐतिहासिक फैसला, बैंक खाता और QR स्कैनर से होगा संचालन मां काली मंदिर सिंहपुर के विकास को नई दिशा, पहली ट्रस्ट कार्यसमिति ने संभाली जिम्मेदारी एंकर शहडोल जिले के सिंहपुर स्थित प्रसिद्ध मां काली मंदिर के लिए एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक पहल सामने आई है। मध्यप्रदेश लोक न्यास अधिनियम, 1951 के तहत "मां काली मंदिर लोक न्यास, सिंहपुर, तहसील सोहागपुर, जिला शहडोल" का विधिवत पंजीयन कर दिया गया है। इसके साथ ही ट्रस्ट की पहली कार्यसमिति का भी सर्वसम्मति से गठन किया गया है। अब मंदिर की आय-व्यय का संचालन ऑनलाइन बैंक खाते और QR स्कैनर के माध्यम से किया जाएगा। न्यायालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं पंजीयक लोक न्यास, सोहागपुर द्वारा जारी आदेश के अनुसार मां काली मंदिर लोक न्यास, सिंहपुर, तहसील सोहागपुर, जिला शहडोल का मध्यप्रदेश लोक न्यास अधिनियम, 1951 के तहत विधिवत पंजीयन किया गया है। पंजीयन प्रमाणपत्र 27 जुलाई 2026 को जारी किया गया। सदस्यता प्रक्रिया पूरी होने के बाद 15 जुलाई 2026 को प्रथम सामान्य सभा आयोजित की गई, जिसमें सर्वसम्मति से पहली कार्यसमिति का गठन किया गया। कार्यसमिति में शिवनारायण द्विवेदी को अध्यक्ष, मनीष शुक्ला को उपाध्यक्ष, श्रवण श्रीवास्तव को सह सचिव, दीपेश तिवारी को सह कोषाध्यक्ष तथा जगदीश प्रसाद तिवारी को स्थायी सदस्य चुना गया। पंजीयक लोक न्यास द्वारा जारी आदेश में यह भी निर्देश दिए गए हैं कि मंदिर के नाम से अविलंब बैंक खाता खोला जाए तथा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए QR स्कैनर स्थापित किया जाए। अब मंदिर की समस्त आय-व्यय ऑनलाइन बैंकिंग व्यवस्था के माध्यम से संचालित होगी, जिससे आर्थिक लेन-देन पूरी तरह पारदर्शी रहेगा। आदेश में तहसीलदार सोहागपुर एवं नायब तहसीलदार सिंहपुर को भी मंदिर ट्रस्ट के संचालन और आवश्यक व्यवस्थाओं में सहयोग करने के निर्देश दिए गए हैं। नई व्यवस्था लागू होने के बाद मंदिर के धार्मिक, सामाजिक एवं विकास कार्यों को संस्थागत और व्यवस्थित ढंग से संचालित किए जाने की उम्मीद जताई जा रही है।4
- आज नवापारा में झमाझम बारिश हो रहा है बहुत ज्यादा और उदयपुर में बहुत ज्यादा धूपकिया प्लस परसा में भी बहुत ज्यादा धूप किया है मेरे को लग रहा है कि आज नहीं आएगी बारिश1
- कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष अवनीश भार्गव एवं प्रदेश प्रभारी प्रताप नारायण मिश्रा ने अमरकंटक से जलेश्वर धाम तक निकाली पदयात्रा अनूपपूर - देश की खुशहाली, सामाजिक समरसता एवं जनकल्याण की कामना के साथ मां नर्मदा जल लेकर किया पदयात्रा का शुभारंभ पवित्र नगरी अमरकंटक में कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष अवनीश भार्गव एवं राष्ट्रीय सचिव तथा मध्यप्रदेश प्रभारी प्रताप नारायण मिश्रा ने मां नर्मदा उद्गम मंदिर से पवित्र नर्मदा जल एवं हाथों में राष्ट्रध्वज तिरंगा लेकर जलेश्वर महादेव धाम तक भव्य पदयात्रा निकाली। पदयात्रा का उद्देश्य देश की खुशहाली, सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारा, राष्ट्रीय एकता तथा जनकल्याण की कामना करना रहा। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष अरुण ताम्रकार, उनके साथ आए कांग्रेस सेवादल के चार वरिष्ठ पदाधिकारी, अनूपपुर जिला कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष डॉ. एहसान अली अंसारी सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस सेवादल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता पदयात्रा में शामिल हुए। पूरे मार्ग में "भारत माता की जय", "वंदे मातरम्" तथा "जय मां नर्मदा" के उद्घोष से वातावरण राष्ट्रभक्ति एवं आध्यात्मिक भाव से गुंजायमान रहा। पदयात्रा के दौरान प्रदेश अध्यक्ष अवनीश भार्गव ने कहा कि कांग्रेस सेवादल सेवा, त्याग, अनुशासन और राष्ट्रनिर्माण की भावना से निरंतर कार्य करता रहा है। वहीं प्रदेश प्रभारी श्री प्रताप नारायण मिश्रा ने कहा कि ऐसी यात्राएं समाज में सद्भाव, एकता और जनसेवा का संदेश देने का प्रभावी माध्यम हैं। जलेश्वर महादेव धाम पहुंचकर सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भगवान भोलेनाथ का विधिवत पूजन-अर्चन एवं जलाभिषेक किया तथा देश में सुख, शांति, समृद्धि, सामाजिक सौहार्द और जनकल्याण की प्रार्थना की। पदयात्रा में बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालु एवं नागरिक भी शामिल हुए और विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा एवं स्वागत कर पदयात्रियों का उत्साहवर्धन किया।1
- अधिक डिमांड के वजह से समाप्त हो गया था डिमांड इसका अधिक था जिन भाई बहन को चाहिए हो जिनको नहीं मिल पाया रहा उनके लिए फिर से श्री सुपर संपूर्ण पूजा भंडार में उपलब्ध है,,एवं नए देख रहे हमारा इस पोस्ट को उन्हें सूचित किया जाता है कि एक ही स्थान पर पूजा पाठ के सभी समान उपलब्ध है कीमत कम अच्छा क्वालिटी सनातनी परिवार की पहली पसंद श्री सुपर संपूर्ण पूजा भंडार आपका दिल से स्वागत करता है,, हर महादेव 🚩1
- आप लोग देख सकते हैं केबिन के ऊपर बैठकर जा रहे हैं ऐसा में डर रहता है अचानक का अगर विवेक ले ड्राइवर तो नीचे गिर जाएंगे लोग बहुत रिस्की यातायात का विरोध है ऐसा नहीं चलना चाहिए अंदर बैठकर इज्जत से जाएं तो सही रहेगा आए दिन दुर्घटना हो रहा है डर रहता है1