Shuru
Apke Nagar Ki App…
यह हनुमान जी को इस तरह से नचाना खुद गाड़ी पर विराजमान रहना क्या सही है हम आप सभी से पूछना चाहते है सनातन परिवार से क्या उचित है
Guru Reality Show
यह हनुमान जी को इस तरह से नचाना खुद गाड़ी पर विराजमान रहना क्या सही है हम आप सभी से पूछना चाहते है सनातन परिवार से क्या उचित है
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- यह हनुमान जी को इस तरह से नचाना खुद गाड़ी पर विराजमान रहना क्या सही है हम आप सभी से पूछना चाहते है सनातन परिवार से क्या उचित है1
- अंधेरे में डूबा मनेंद्रगढ़ चैनपुर, सड़कों पर आवारा पशुओं का आतंक सौंपा ज्ञापन अंधेरे में डूबा मनेंद्रगढ़ चैनपुर, सड़कों पर आवारा पशुओं का आतंक सौंपा ज्ञापन मनेन्द्रगढ़ शहर में नागरिक सुविधाओं की लगातार बिगड़ती स्थिति को लेकर समाज सेवक राजेश शाह मनेंद्रगढ़ शहर के ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए नगर के विभिन्न क्षेत्रों में लंबे समय से बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को तत्काल चालू कराने तथा सड़कों पर घूम रहे आवारा पशुओं को पकड़कर कंजी हाउस अथवा गौठान भेजने की मांग की है, राजेश शाह ने कहा कि नगर के अधिकांश वार्डों, मुख्य बाजार, खेड़िया तिराहा से पीडब्ल्यूडी चौक चैनपुर तक तथा अन्य प्रमुख मार्गों पर लंबे समय से स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी हुई हैं। इसके कारण शाम ढलते ही पूरा क्षेत्र अंधेरे में डूब जाता है, जिससे आम नागरिकों, महिलाओं, विद्यार्थियों, व्यापारियों एवं राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रात के समय लोगों में भय का माहौल बना रहता है और अंधेरे का फायदा उठाकर असामाजिक तत्व सक्रिय हो जाते हैं। चोरी, लूट, दुर्घटनाओं एवं अन्य अप्रिय घटनाओं की संभावना लगातार बनी रहती है। उन्होंने कहा कि नगर पालिका द्वारा करोड़ों रुपये खर्च कर स्ट्रीट लाइटों की व्यवस्था की गई है, लेकिन उनका समय पर रखरखाव एवं मरम्मत नहीं होने के कारण आम जनता को उसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है कि नागरिक मूलभूत सुविधाओं के लिए भी प्रशासन के समक्ष गुहार लगाने को मजबूर हैं। राजेश शाह ने नगर की दूसरी गंभीर समस्या का उल्लेख करते हुए कहा कि शहर की सड़कों पर बड़ी संख्या में आवारा पशु दिन-रात विचरण कर रहे हैं। विशेष रूप से मुख्य बाजार, बस स्टैंड, खेड़िया तिराहा, पीडब्ल्यूडी चौक चैनपुर एवं अन्य व्यस्त मार्गों पर मवेशियों का जमावड़ा लगा रहता है, जिससे आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं। दोपहिया वाहन चालक, स्कूली बच्चे, बुजुर्ग एवं पैदल चलने वाले नागरिक लगातार दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं। कई बार वाहन चालकों को अचानक सामने आए पशुओं के कारण गंभीर चोटें भी आई हैं, लेकिन इसके बावजूद जिम्मेदार विभाग इस समस्या के समाधान के प्रति गंभीर दिखाई नहीं दे रहे हैं। आवारा पशुओं को पकड़कर कंजी हाउस अथवा गौठान में सुरक्षित भेजने की कार्रवाई करें राजेश शाह ने जिला कलेक्टर से मांग की है कि जनहित एवं नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए नगर की सभी बंद स्ट्रीट लाइटों को तत्काल चालू करें,उन्होंने कहा आगे भी नगरवासियों की मूलभूत समस्याओं को लेकर संघर्ष करती रहेगी। यदि प्रशासन द्वारा शीघ्र प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो जनभावनाओं के अनुरूप आगे कार्यवाही करेगी2
- नई लेदरी में भालुओं की दस्तक: सतर्क रहें, लापरवाही पड़ सकती है भारी मनेन्द्रगढ़/एमसीबी। नगर पंचायत नई लेदरी में इन दिनों जंगली भालुओं की लगातार आवाजाही से दहशत का माहौल बना हुआ है। भूखे-प्यासे और खतरनाक भालू वार्डों एवं मोहल्लों तक पहुंच रहे हैं। हाल ही में देर रात सरई दफाई, वार्ड क्रमांक 9 में एक भालू को घूमते हुए देखा गया, जिसके बाद स्थानीय लोगों में भय व्याप्त है। गौरतलब है कि इससे पहले भी क्षेत्र में भालुओं के हमले में कई लोग घायल हो चुके हैं। ऐसे में नागरिकों को विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। रात के समय अकेले घर से बाहर निकलने से बचें, बच्चों को अकेला न छोड़ें और जंगल या सुनसान इलाकों की ओर जाने से परहेज करें। यदि किसी भी वार्ड या मोहल्ले में भालू दिखाई दे, तो उसे भगाने या उसके पास जाने का प्रयास न करें। तत्काल वन विभाग और स्थानीय प्रशासन को सूचना दें ताकि किसी अप्रिय घटना को रोका जा सके। प्रशासन और वन विभाग से भी अपेक्षा है कि भालुओं की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखकर लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।2
- PM Modi Paris Visit: भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने भारत की वैश्विक उपलब्धियां गिनाईं 🇮🇳 पेरिस में भारतीय समुदाय को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस की राजधानी पेरिस में आयोजित भारतीय समुदाय के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भारत की तेज़ विकास यात्रा, वैश्विक प्रतिष्ठा और भारत-फ्रांस की मजबूत होती साझेदारी पर प्रकाश डाला। उन्होंने प्रवासी भारतीयों की सराहना करते हुए कहा कि वे दुनिया भर में भारत की संस्कृति, मूल्यों और प्रतिभा के सशक्त प्रतिनिधि हैं। प्रधानमंत्री ने विकसित भारत के संकल्प को दोहराते हुए प्रवासी भारतीयों से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। आपको प्रधानमंत्री मोदी का यह संबोधन कैसा लगा? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं। #PMModi #Paris #France #IndianCommunity #ModiInFrance #ViksitBharat #IndiaFrance #PradeshKhabar #BreakingNews #NewsUpdate1
- सड़क बनी दलदल, हादसों का बढ़ा खतरा—आखिर जिम्मेदार कौन? बदहाल व्यवस्था की बदहाल तस्वीर अनूपपुर जिले के भालूमांडा थाना क्षेत्र के ग्राम पयारी से निकल कर आई है जहां सड़क की इतनी दुर्दशा है कि छोटे छोटे स्कूली बच्चे शिक्षा ग्रहण करने के लिए कीचड़ भरे रास्तों से होकर जाना पड़ रहा है साथ ही राहगीर व ग्रामीण को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है जिससे आये दिन एक्सीडेंट का भी समाना करना पड़ रहा है आखिर इसका जिम्मेदार कौन1
- जमुना भालूमाडा कोतमा M. P. C.G. सर्प के लिएसम्पर्क करे सर्प से संबंधित समस्या के लिए हमसे सम्पर्क करें स्नेक कैचर भारत बाबा जी मोबाइल नंबर 99939320321
- आज नवापारा में झमाझम बारिश हो रहा है बहुत ज्यादा और उदयपुर में बहुत ज्यादा धूपकिया प्लस परसा में भी बहुत ज्यादा धूप किया है मेरे को लग रहा है कि आज नहीं आएगी बारिश1
- अधिक डिमांड के वजह से समाप्त हो गया था डिमांड इसका अधिक था जिन भाई बहन को चाहिए हो जिनको नहीं मिल पाया रहा उनके लिए फिर से श्री सुपर संपूर्ण पूजा भंडार में उपलब्ध है,,एवं नए देख रहे हमारा इस पोस्ट को उन्हें सूचित किया जाता है कि एक ही स्थान पर पूजा पाठ के सभी समान उपलब्ध है कीमत कम अच्छा क्वालिटी सनातनी परिवार की पहली पसंद श्री सुपर संपूर्ण पूजा भंडार आपका दिल से स्वागत करता है,, हर महादेव 🚩1