Shuru
Apke Nagar Ki App…
कोडरमा के सरकारी स्कूलों में 'SIR' के चक्कर में गरीब बच्चों के भविष्य के साथ सरेआम खिलवाड़ किया जा रहा है। इन सरकारी स्कूलों में 'SIR' को लेकर ऐसी स्थिति बन गई है जिसके कारण बच्चों की पढ़ाई पूरी तरह से छूट गई है और उनका भविष्य अंधकार में धकेला जा रहा है।
Sunil Kumar journalist
कोडरमा के सरकारी स्कूलों में 'SIR' के चक्कर में गरीब बच्चों के भविष्य के साथ सरेआम खिलवाड़ किया जा रहा है। इन सरकारी स्कूलों में 'SIR' को लेकर ऐसी स्थिति बन गई है जिसके कारण बच्चों की पढ़ाई पूरी तरह से छूट गई है और उनका भविष्य अंधकार में धकेला जा रहा है।
More news from झारखंड and nearby areas
- कोडरमा के नवलशाही जंगल में पिछले करीब 50 वर्षों से रह रहे एक आदिवासी परिवार ने झारखंड सरकार से वन भूमि का पट्टा निर्गत करने की गुहार लगाई है। नवलशाही के जंगल निवासी तालो हेमराम ने मंगलवार को 12 बजे कहा कि वे पिछले करीब 50 वर्षों से अपने परिवार के साथ इस भूमि पर रह रहे हैं, लेकिन अब तक उन्हें वन पट्टा नहीं दिया गया है। तालो हेमराम ने आरोप लगाया कि वन विभाग के नए-नए कर्मियों द्वारा बार-बार उन पर वन अधिनियम के तहत मामले दर्ज किए जाते हैं। उन्होंने बताया कि पुराने मुकदमों में वह जेल भी जा चुके हैं और लगातार कानूनी लड़ाई लड़ने के कारण उनका परिवार भारी आर्थिक और मानसिक परेशानी झेल रहा है। उनके पास अपनी कोई निजी जमीन नहीं है, जिससे छोटे-छोटे बच्चों के पालन-पोषण में गंभीर कठिनाई हो रही है। उन्होंने झारखंड सरकार से जल्द से जल्द वन पट्टा जारी करने तथा विभाग की इस अनावश्यक कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि उनके परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है और घर में बीमारी की समस्या भी बनी हुई है।4
- यह कलयुग है बाबा, यहां कुछ भी हो सकता है। कोडरमा के तिलैया थाना अंतर्गत गुमो हरिजन मोहल्ला वार्ड नंबर 20 में एक ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां महज दो महीने पहले शादी होने के बाद एक महिला अपने पति को छोड़कर अपने चचेरे भाई के साथ भाग कर शादी करने जा रही थी, लेकिन ग्रामीणों ने इस मामले को पकड़ लिया।1
- कोडरमा के सतगावां थाना क्षेत्र में पुलिस ने शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध अंग्रेजी शराब से लदे एक बोलेरो वाहन को ज़ब्त किया है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने सोमवार की शाम करीब 8:10 बजे नासरगंज पेट्रोल पंप के पीछे इस कार्रवाई को अंजाम दिया। हालांकि, इस दौरान शराब माफिया मौके से फरार होने में कामयाब रहा। ज़ब्त किए गए बोलेरो वाहन का नंबर BR 02 P 5136 है, जिसमें दर्जनों पेटी अंग्रेजी शराब लदी हुई थी। पुलिस ने शराब और वाहन दोनों को अपने कब्ज़े में ले लिया है और उन्हें थाने ले आई है।2
- बिहार-झारखंड अंतरराज्यीय सीमा पर स्थित समेकित जांच चौकी रजौली पर उत्पाद विभाग की टीम ने एक कार से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की है। उत्पाद विभाग की टीम को चेकिंग के दौरान कार के भीतर बने एक गुप्त तहखाने और बैक लाइट के पास छिपाकर रखी गई अंग्रेजी शराब बरामद करने में सफलता मिली है। इस मामले में कार्रवाई करते हुए टीम ने कार के चालक को गिरफ्तार कर लिया है और साथ ही तस्करी में इस्तेमाल की जा रही कार को भी जप्त कर लिया है।1
- नवादा जिले के गोबिंदपुर प्रखंड के अंतर्गत आने वाली बनिया बिगहा पंचायत के बनिया बिगहा गांव में मुख्य द्वार का निर्माण किया जा रहा है, जिससे स्थानीय ग्रामीणों के बीच बेहद खुशी का माहौल है। इस निर्माण को लेकर ग्रामीणों का कहना है कि मुख्य द्वार के बन जाने से उनके पूरे गांव को एक नई और खास पहचान मिलेगी।1
- कोडरमा के सरकारी स्कूलों में 'SIR' के चक्कर में गरीब बच्चों के भविष्य के साथ सरेआम खिलवाड़ किया जा रहा है। इन सरकारी स्कूलों में 'SIR' को लेकर ऐसी स्थिति बन गई है जिसके कारण बच्चों की पढ़ाई पूरी तरह से छूट गई है और उनका भविष्य अंधकार में धकेला जा रहा है।1