Shuru
Apke Nagar Ki App…
Jay Shri Ram har har mahadev new Leela apni comment share like Jay Shri Ram har har mahadev new Leela apni comment share like
Bhola Bhai bhopura
Jay Shri Ram har har mahadev new Leela apni comment share like Jay Shri Ram har har mahadev new Leela apni comment share like
More news from गाजियाबाद and nearby areas
- गोलीबारी का वीडियो हुआ वायरल, मोटरसाइकिल पर हथियार बंद लोगों ने की थी फायरिंग! अलीगढ़, - 14 मार्च, 2025 सुरक्षा कैमरे ने हारिस नाम के 25 वर्षीय व्यक्ति की हत्या को रिकॉर्ड किया था। वह अपने दोस्त के साथ सड़क पर खड़ा था, रमज़ान के महीने के दौरान प्री-फ़ास्ट भोजन का इंतज़ार कर रहा था, तभी दो मोटरसाइकिलें हथियारबंद लोगों के साथ उनके पास रुकीं। उन्होंने बिना किसी हिचकिचाहट के गोलीबारी शुरू कर दी और हारिस जमीन पर गिर पड़ा। फिर हत्यारों में से एक मोटरसाइकिल से उतरा और यह सुनिश्चित करने के लिए कि वह मर गया है, तीन और गोलियां चलाईं। उसका दोस्त भागने में सफल रहा. पुलिस मामले की जांच आपसी विवाद का नतीजा मान कर कर रही है, लेकिन अन्य संभावनाओं पर भी विचार कर रही है. पीड़ित के रिश्तेदारों के मुताबिक, हारिस का कोई दुश्मन नहीं था,जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है!1
- Jay Shri Ram har har mahadev new Leela apni comment share like Jay Shri Ram har har mahadev new Leela apni comment share like1
- *ग़ाज़ियाबाद के इंदिरापुरम में हुई एक *शादी इन दिनों चर्चा में है। दावा किया जा रहा है कि दहेज में 1 करोड़ रुपये कैश, BMW कार, हीरे के ज़ेवर, कई संपत्तियां दी गईं। इतना ही नहीं, बिचौलिये को स्कॉर्पियो N और शादी में छोटे-छोटे रोल निभाने वालों को स्प्लेंडर बाइक तक गिफ्ट की गईं। कुछ लोग इसे “रुतबा” और “खुशी” बता रहे हैं, लेकिन सवाल यह है कि क्या शादी अब रिश्ता कम और दौलत का प्रदर्शन ज़्यादा बनती जा रही है? दहेज चाहे अमीर दे या ग़रीब, आख़िरकार यह समाज में एक ग़लत संदेश ही छोड़ता है। ऐसे दिखावों से उन परिवारों पर दबाव बढ़ता है जो अपनी बेटियों की शादी सम्मान से करना चाहते हैं लेकिन करोड़ों के इंतज़ाम नहीं कर सकते। कई परिवार कर्ज़ में डूब जाते हैं, तो कई बेटियों की शादी सिर्फ आर्थिक बोझ बनकर रह जाती है। शादी दो परिवारों और दो लोगों का रिश्ता होती है, कोई नीलामी नहीं। अगर समाज में “महंगी शादी” और “भारी दहेज” को स्टेटस सिंबल बनाया जाएगा, तो इसका असर आने वाली पीढ़ियों पर भी पड़ेगा।1
- गाजियाबाद के एनएच-9 पर हुई एटीएम कैशवैन डकैती का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार, 8.06 लाख कैश, बलेनो कार, तमंचा और कुल्हाड़ी बरामद । गाजियाबाद की स्वाट टीम, अपराध शाखा और थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एनएच-9 पर हुई एटीएम कैशवैन डकैती की सनसनीखेज वारदात का सफल खुलासा कर दिया। पुलिस ने 25-25 हजार रुपये के दो इनामी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटे गए 8 लाख 6 हजार रुपये, घटना में प्रयुक्त सिल्वर रंग की बलेनो कार, अवैध तमंचा, कारतूस और कुल्हाड़ी बरामद की है। दरअसल बीती 6 मई 2026 को इंडिया वन एटीएम में कैश डालने जा रही कैशवैन को एनएच-9 स्थित एचपी पेट्रोल पंप के सामने बदमाशों ने फायरिंग कर लूट लिया था। घटना के दौरान बदमाश कैश से भरी वैन ही लेकर फरार हो गए थे। मामले में थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक में मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच में पता चला कि कैशवैन में करीब 27 लाख रुपये मौजूद थे। घटना के खुलासे के लिए पुलिस आयुक्त गाजियाबाद द्वारा आठ टीमों का गठन किया गया। डीसीपी सिटी धवल जायसवाल ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस के जरिए पुलिस बलेनो कार नंबर यूपी16 सीसी-1817 और आरोपियों तक पहुंची। इसके बाद दोनों आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। स्वाट टीम और थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चिपियाना अंडरपास से आरोपी मोहम्मद कैफ निवासी प्रताप विहार विजयनगर को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 3 लाख 36 हजार रुपये, तमंचा, कारतूस और वारदात में प्रयुक्त बलेनो कार बरामद हुई। आरोपी की निशानदेही पर दूसरे आरोपी मोहम्मद रिजवान को विजयनगर स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया गया, जहां से 4 लाख 70 हजार रुपये बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि इस डकैती की साजिश पिछले छह महीने से रची जा रही थी। गिरोह लगातार कैशवैन की रेकी कर रहा था। वारदात वाले दिन बदमाश बिना नंबर प्लेट की बलेनो कार से करीब दो घंटे पहले ही मौके पर पहुंच गए थे। जैसे ही कैशियर और गनमैन एटीएम में कैश डालने अंदर गए, बदमाशों ने कैशवैन में अकेले मौजूद ड्राइवर पर फायरिंग कर उसे नीचे उतार दिया और केश से भरी हुई वैन लूटकर फरार हो गए। आरोपियों ने बताया कि दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर भागते समय वैन के अंदर लगे सभी सीसीटीवी कुल्हाड़ी से तोड़ दिए गए और कैश लॉकर को काटकर रुपये निकाल लिए गए। बाद में डासना-मसूरी क्षेत्र के एक मकान में लूट की रकम का बंटवारा किया गया। पुलिस के मुताबिक गैंग का मास्टरमाइंड जुबैर है, जिसकी तलाश में दबिश दी जा रही है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है। वहीं इस सफल कार्रवाई पर अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय ने पुलिस टीम को 50 हजार रुपये नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।3
- *चलती कार बनी आग का गोला, सवारों ने उतरकर बचाई अपनी जान...* छुटमलपुर। दिल्ली-देहरादून ग्रीन एक्सप्रेस-वे पर बड़कलां पुलिस चेक पोस्ट के समीप सोमवार को करीब साढ़े 12 बजे हुंडई कम्पनी की चलती हुई एक इओन कार में अचानक आग लग गई। आग लगने के बाद कार सवार ने जैसे तैसे उतरकर अपनी जान बचाई। सड़क किनारे खड़ी कार करीब आधा घंटे तक धूं धूं कर जलती रही। सूचना मिलने पश्चात स्थानीय पुलिस फायर ब्रिगेड वाहन व टीम के साथ मौके पर पहुंची और कार पर पानी डालकर आग पर काबू पाया।। *चलती कार बनी आग का गोला, सवारों ने उतरकर बचाई अपनी जान...* छुटमलपुर। दिल्ली-देहरादून ग्रीन एक्सप्रेस-वे पर बड़कलां पुलिस चेक पोस्ट के समीप सोमवार को करीब साढ़े 12 बजे हुंडई कम्पनी की चलती हुई एक इओन कार में अचानक आग लग गई। आग लगने के बाद कार सवार ने जैसे तैसे उतरकर अपनी जान बचाई। सड़क किनारे खड़ी कार करीब आधा घंटे तक धूं धूं कर जलती रही। सूचना मिलने पश्चात स्थानीय पुलिस फायर ब्रिगेड वाहन व टीम के साथ मौके पर पहुंची और कार पर पानी डालकर आग पर काबू पाया।।1
- गाजियाबाद खोड़ा थाना पुलिस ने दो रूप वाहन चोर किए गिरफ्तार गाजियाबाद :- थाना खोड़ा पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान 02 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, कब्जे से 08 चोरी किए हुए दोपहिया वाहन बरामद। बाईट :-अभिषेक श्रीवास्तव, सहायक पुलिस आयुक्त इन्दिरापुरम2
- गाजियाबाद के भोपुरा कुटी में लाखों की लागत से बना सामुदायिक भवन बदहाली का शिकार होकर खंडहर में बदल गया है। यहां न शौचालय की व्यवस्था है, न पीने के पानी की और चारों ओर कूड़े के ढेर लगे हैं। स्थानीय लोगों की बार-बार शिकायत के बावजूद नगर निगम ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है।4
- पत्नी ने लगाई आग ,दो बच्चियों की मौत,पत्नी की हालत गंभीर शामली के पास कैराना में पहले पत्नी ने फांसी लगाने की कोशिश की,लेकिन पत्नी को बचा लिया गया,लेकिन बाद में पत्नी ने कमरे में बंद कर खुद को आग लगा दी,कमरे में मौजूद दो बच्चियों को धुंए में दम घुटने से मौत हो गई,तो वही पत्नी की हालत गंभीर बताई जा रही है !1