logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हमीरपुर के मौदहा नगर में कप्सा मार्ग पर मांगीपुरवा के पास रविवार सुबह दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस सड़क हादसे में 32 वर्षीय इम्तियाज उर्फ हीरा और 32 वर्षीय शाहबाज गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के तुरंत बाद घायलों को इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जाँच शुरू कर दी है।

5 hrs ago
user_ISLAM
ISLAM
Local News Reporter मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
5 hrs ago

हमीरपुर के मौदहा नगर में कप्सा मार्ग पर मांगीपुरवा के पास रविवार सुबह दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस सड़क हादसे में 32 वर्षीय इम्तियाज उर्फ हीरा और 32 वर्षीय शाहबाज गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के तुरंत बाद घायलों को इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जाँच शुरू कर दी है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों की मांगों के समर्थन में आयोजित आंदोलन से लौटे कम्हरिया निवासी युवा नेता अब्दुल सत्तार गौस का रविवार को मौदहा के बड़े चौराहे पर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों, समर्थकों और नगरवासियों ने ढोल-नगाड़ों, फूल-मालाओं और जयकारों के साथ उनका अभिनंदन किया। अब्दुल सत्तार गौस ने बताया कि उन्होंने दिल्ली आंदोलन में बुंदेलखंड का प्रतिनिधित्व किया और छात्रों के अधिकारों व शिक्षा से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि छात्रों के हितों और शिक्षा से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए भविष्य में भी संघर्ष जारी रहेगा। इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों और युवाओं ने उनके प्रयासों की सराहना करते हुए समर्थन जताया।
    1
    दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों की मांगों के समर्थन में आयोजित आंदोलन से लौटे कम्हरिया निवासी युवा नेता अब्दुल सत्तार गौस का रविवार को मौदहा के बड़े चौराहे पर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों, समर्थकों और नगरवासियों ने ढोल-नगाड़ों, फूल-मालाओं और जयकारों के साथ उनका अभिनंदन किया।

अब्दुल सत्तार गौस ने बताया कि उन्होंने दिल्ली आंदोलन में बुंदेलखंड का प्रतिनिधित्व किया और छात्रों के अधिकारों व शिक्षा से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि छात्रों के हितों और शिक्षा से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए भविष्य में भी संघर्ष जारी रहेगा। इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों और युवाओं ने उनके प्रयासों की सराहना करते हुए समर्थन जताया।
    user_Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के बांदा में नाबालिग बालिका का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास करने वाले दो अभियुक्तों को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। यह घटना 24 जुलाई की शाम की है, जब अपने घर से नाराज होकर ननिहाल नरैनी (फतेहपुर) जाने के लिए निकली बालिका देर रात बांदा पहुंची थी। वहां नरैनी जाने के लिए ई-रिक्शा में बैठने पर ई-रिक्शा चालक नरेश ने अपने साथी एजाज के साथ मिलकर नाबालिग का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया था और दोनों मौके से फरार हो गए थे। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने पीड़िता को सकुशल बरामद कर उसका मेडिकल परीक्षण कराया। इसके बाद पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देश पर गठित पुलिस, एसओजी और मरका व कोतवाली नगर थाना टीमों ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर दोनों अभियुक्तों की पहचान की। 26 जुलाई को गंछा रोड पर अभियुक्तों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने दबिश दी और उन्हें आत्मसमर्पण करने को कहा। इस पर अभियुक्तों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त एजाज के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुठभेड़ के दौरान दूसरा अभियुक्त नरेश भी गिरफ्तार कर लिया गया। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम के दो कांस्टेबल मो. युनुस और इन्द्रपाल भी चोटिल हुए हैं, जिनका अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से 1 अवैध तमंचा, 2 जिंदा कारतूस, 3 खोखा कारतूस और घटना में प्रयुक्त ई-रिक्शा बरामद किया है। पकड़ा गया अभियुक्त एजाज पूर्व में भी जेल जा चुका आपराधिक किस्म का व्यक्ति है। मामले में थाना कोतवाली नगर में सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    2
    उत्तर प्रदेश के बांदा में नाबालिग बालिका का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास करने वाले दो अभियुक्तों को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। यह घटना 24 जुलाई की शाम की है, जब अपने घर से नाराज होकर ननिहाल नरैनी (फतेहपुर) जाने के लिए निकली बालिका देर रात बांदा पहुंची थी। वहां नरैनी जाने के लिए ई-रिक्शा में बैठने पर ई-रिक्शा चालक नरेश ने अपने साथी एजाज के साथ मिलकर नाबालिग का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया था और दोनों मौके से फरार हो गए थे।

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने पीड़िता को सकुशल बरामद कर उसका मेडिकल परीक्षण कराया। इसके बाद पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देश पर गठित पुलिस, एसओजी और मरका व कोतवाली नगर थाना टीमों ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर दोनों अभियुक्तों की पहचान की। 26 जुलाई को गंछा रोड पर अभियुक्तों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने दबिश दी और उन्हें आत्मसमर्पण करने को कहा। इस पर अभियुक्तों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग शुरू कर दी।

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त एजाज के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुठभेड़ के दौरान दूसरा अभियुक्त नरेश भी गिरफ्तार कर लिया गया। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम के दो कांस्टेबल मो. युनुस और इन्द्रपाल भी चोटिल हुए हैं, जिनका अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से 1 अवैध तमंचा, 2 जिंदा कारतूस, 3 खोखा कारतूस और घटना में प्रयुक्त ई-रिक्शा बरामद किया है। पकड़ा गया अभियुक्त एजाज पूर्व में भी जेल जा चुका आपराधिक किस्म का व्यक्ति है। मामले में थाना कोतवाली नगर में सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    user_Surash Sahu
    Surash Sahu
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • बांदा के हरदौली घाट मुक्तिधाम में सैकड़ों पौधे जीवन के लिए तड़पते और सूखे मिले हैं, जिसने सरकारी वृक्षारोपण अभियानों और दावों की हवा निकाल दी है। आज वृक्षारोपण एक जनआंदोलन कम और सरकारी फोटो-उत्सव अधिक बन चुका है, जहाँ अधिकारी और जनप्रतिनिधि कैमरों के सामने फावड़ा उठाकर प्रेस विज्ञप्तियों और सोशल मीडिया पर वाहवाही लूटते हैं, लेकिन कैमरे हटते ही पौधों को बेसहारा छोड़ दिया जाता है। विडंबना यह है कि वन विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए इन पौधों को नगर पालिका ने देखरेख के अभाव में मरने के लिए छोड़ दिया, जो जनता के टैक्स और पर्यावरण के साथ खुला विश्वासघात है। मुक्तिधाम के माली जगमोहन की पीड़ा इस व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है। जब जिलाधिकारी अमित आसेरी लगातार वृक्षारोपण अभियानों की समीक्षा कर रहे हैं, तब भी मातहत विभागों की संवेदनहीनता जारी है। मामले की सूचना मिलने पर डीएफओ पंकज कुमार शुक्ला ने जांच के निर्देश दिए और सदर वन दरोगा कमलेश राजपूत मौके पर पहुंचे। हालाँकि, जनता अब केवल निरीक्षण और जांच की फाइलों के नाम पर खानापूर्ति नहीं, बल्कि जिम्मेदार अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई चाहती है। यदि समय रहते जवाबदेही तय नहीं की गई, तो "एक पेड़ मां के नाम" जैसे पवित्र अभियान भी केवल नारों और तस्वीरों तक सीमित रहकर दम तोड़ देंगे, क्योंकि हरियाली फोटो खिंचवाने से नहीं, बल्कि पौधों को बचाने की नीयत और फर्ज़ से आती है।
    1
    बांदा के हरदौली घाट मुक्तिधाम में सैकड़ों पौधे जीवन के लिए तड़पते और सूखे मिले हैं, जिसने सरकारी वृक्षारोपण अभियानों और दावों की हवा निकाल दी है। आज वृक्षारोपण एक जनआंदोलन कम और सरकारी फोटो-उत्सव अधिक बन चुका है, जहाँ अधिकारी और जनप्रतिनिधि कैमरों के सामने फावड़ा उठाकर प्रेस विज्ञप्तियों और सोशल मीडिया पर वाहवाही लूटते हैं, लेकिन कैमरे हटते ही पौधों को बेसहारा छोड़ दिया जाता है।

विडंबना यह है कि वन विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए इन पौधों को नगर पालिका ने देखरेख के अभाव में मरने के लिए छोड़ दिया, जो जनता के टैक्स और पर्यावरण के साथ खुला विश्वासघात है। मुक्तिधाम के माली जगमोहन की पीड़ा इस व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है। जब जिलाधिकारी अमित आसेरी लगातार वृक्षारोपण अभियानों की समीक्षा कर रहे हैं, तब भी मातहत विभागों की संवेदनहीनता जारी है। मामले की सूचना मिलने पर डीएफओ पंकज कुमार शुक्ला ने जांच के निर्देश दिए और सदर वन दरोगा कमलेश राजपूत मौके पर पहुंचे।

हालाँकि, जनता अब केवल निरीक्षण और जांच की फाइलों के नाम पर खानापूर्ति नहीं, बल्कि जिम्मेदार अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई चाहती है। यदि समय रहते जवाबदेही तय नहीं की गई, तो "एक पेड़ मां के नाम" जैसे पवित्र अभियान भी केवल नारों और तस्वीरों तक सीमित रहकर दम तोड़ देंगे, क्योंकि हरियाली फोटो खिंचवाने से नहीं, बल्कि पौधों को बचाने की नीयत और फर्ज़ से आती है।
    user_Amod Kumar
    Amod Kumar
    रिपोर्टर बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जनपद में अधिवक्ताओं ने सरकार से शिक्षा व्यवस्था को सुधारने की मांग की है। अधिवक्ताओं का कहना है कि बच्चों पर हुए लाठीचार्ज, लगातार हो रहे पेपर लीक, बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी से आम जनता पूरी तरह त्रस्त हो चुकी है। इसी से नाराज होकर अधिवक्ताओं ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिकता के आधार पर इस्तीफे की मांग उठाई है। इसके साथ ही उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि सरकार द्वारा उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो इस आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
    1
    उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जनपद में अधिवक्ताओं ने सरकार से शिक्षा व्यवस्था को सुधारने की मांग की है। अधिवक्ताओं का कहना है कि बच्चों पर हुए लाठीचार्ज, लगातार हो रहे पेपर लीक, बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी से आम जनता पूरी तरह त्रस्त हो चुकी है।

इसी से नाराज होकर अधिवक्ताओं ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिकता के आधार पर इस्तीफे की मांग उठाई है। इसके साथ ही उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि सरकार द्वारा उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो इस आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
    user_Ajeet kumar
    Ajeet kumar
    Voice of people हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • कारगिल विजय दिवस के अवसर पर हमीरपुर के मौदहा में वीर भूमि बुंदेलखंड पूर्व सैनिक संगठन द्वारा कैंडल मार्च निकाला गया। यह कैंडल मार्च तहसील गेट से शुरू होकर शहीद स्मारक तक पहुँचा, जहाँ कारगिल के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। श्रद्धांजलि के दौरान दो मिनट का मौन रखकर अमर शहीदों को नमन किया गया। इस कैंडल मार्च में पूर्व सैनिकों के साथ-साथ समाजसेवी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
    1
    कारगिल विजय दिवस के अवसर पर हमीरपुर के मौदहा में वीर भूमि बुंदेलखंड पूर्व सैनिक संगठन द्वारा कैंडल मार्च निकाला गया। यह कैंडल मार्च तहसील गेट से शुरू होकर शहीद स्मारक तक पहुँचा, जहाँ कारगिल के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

श्रद्धांजलि के दौरान दो मिनट का मौन रखकर अमर शहीदों को नमन किया गया। इस कैंडल मार्च में पूर्व सैनिकों के साथ-साथ समाजसेवी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
    user_ISLAM
    ISLAM
    Local News Reporter मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने छात्र आंदोलन के समर्थन में कैंडल मार्च निकाला है। इस कैंडल मार्च के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने नीट छात्रों को श्रद्धांजलि अर्पित की और आंदोलनरत छात्रों के प्रति अपना समर्थन जताया।
    1
    कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने छात्र आंदोलन के समर्थन में कैंडल मार्च निकाला है। इस कैंडल मार्च के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने नीट छात्रों को श्रद्धांजलि अर्पित की और आंदोलनरत छात्रों के प्रति अपना समर्थन जताया।
    user_Surash Sahu
    Surash Sahu
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • बांदा में नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के प्रयास के मामले में शामिल दो शातिर आरोपियों को पुलिस ने गंछा रोड पर मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। थाना मरका क्षेत्र की एक नाबालिग बालिका 24 जुलाई की रात घर से नाराज होकर नरैनी, फतेहपुर स्थित अपने ननिहाल जाने के लिए निकली थी। देर रात बांदा पहुंचने पर वह एक ई-रिक्शा में बैठी, जिसके चालक नरेश कुमार और उसके साथी एजाज ने बालिका का अपहरण कर दुष्कर्म का प्रयास किया और फरार हो गए। मामले में थाना मरका में मुकदमा दर्ज किया गया था और पीड़िता को सकुशल बरामद कर उसका मेडिकल कराया गया। मामले के खुलासे के लिए कोतवाली नगर, मरका और एसओजी की टीमें गठित की गई थीं। सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य और ई-रिक्शा के सत्यापन से आरोपियों की पहचान चिकवन खाईंपार निवासी एजाज पुत्र निजामुद्दीन और नरेश कुमार पुत्र रामसजीवन के रूप में हुई। मुखबिर से गंछा रोड पर आरोपियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उन्हें आत्मसमर्पण करने को कहा। इस पर आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद पुलिस की जवाबी फायरिंग में एजाज के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने घेराबंदी कर एजाज और नरेश दोनों को गिरफ्तार कर लिया। इस मुठभेड़ के दौरान कांस्टेबल मोहम्मद युनुस और कांस्टेबल इन्द्रपाल भी चोटिल हुए हैं। पुलिस ने मौके से 315 बोर का 1 अवैध तमंचा, 2 जिंदा कारतूस, 3 खोखा कारतूस और वारदात में इस्तेमाल ई-रिक्शा बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने बताया कि बेटियों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और उन्होंने पुलिस टीम की तत्परता की सराहना की।
    3
    बांदा में नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के प्रयास के मामले में शामिल दो शातिर आरोपियों को पुलिस ने गंछा रोड पर मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। थाना मरका क्षेत्र की एक नाबालिग बालिका 24 जुलाई की रात घर से नाराज होकर नरैनी, फतेहपुर स्थित अपने ननिहाल जाने के लिए निकली थी। देर रात बांदा पहुंचने पर वह एक ई-रिक्शा में बैठी, जिसके चालक नरेश कुमार और उसके साथी एजाज ने बालिका का अपहरण कर दुष्कर्म का प्रयास किया और फरार हो गए। मामले में थाना मरका में मुकदमा दर्ज किया गया था और पीड़िता को सकुशल बरामद कर उसका मेडिकल कराया गया।

मामले के खुलासे के लिए कोतवाली नगर, मरका और एसओजी की टीमें गठित की गई थीं। सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य और ई-रिक्शा के सत्यापन से आरोपियों की पहचान चिकवन खाईंपार निवासी एजाज पुत्र निजामुद्दीन और नरेश कुमार पुत्र रामसजीवन के रूप में हुई। मुखबिर से गंछा रोड पर आरोपियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उन्हें आत्मसमर्पण करने को कहा। इस पर आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद पुलिस की जवाबी फायरिंग में एजाज के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने घेराबंदी कर एजाज और नरेश दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

इस मुठभेड़ के दौरान कांस्टेबल मोहम्मद युनुस और कांस्टेबल इन्द्रपाल भी चोटिल हुए हैं। पुलिस ने मौके से 315 बोर का 1 अवैध तमंचा, 2 जिंदा कारतूस, 3 खोखा कारतूस और वारदात में इस्तेमाल ई-रिक्शा बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने बताया कि बेटियों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और उन्होंने पुलिस टीम की तत्परता की सराहना की।
    user_Altmush Husain
    Altmush Husain
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.