logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों की मांगों के समर्थन में आयोजित आंदोलन से लौटे कम्हरिया निवासी युवा नेता अब्दुल सत्तार गौस का रविवार को मौदहा के बड़े चौराहे पर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों, समर्थकों और नगरवासियों ने ढोल-नगाड़ों, फूल-मालाओं और जयकारों के साथ उनका अभिनंदन किया। अब्दुल सत्तार गौस ने बताया कि उन्होंने दिल्ली आंदोलन में बुंदेलखंड का प्रतिनिधित्व किया और छात्रों के अधिकारों व शिक्षा से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि छात्रों के हितों और शिक्षा से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए भविष्य में भी संघर्ष जारी रहेगा। इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों और युवाओं ने उनके प्रयासों की सराहना करते हुए समर्थन जताया।

1 day ago
user_Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
1 day ago

दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों की मांगों के समर्थन में आयोजित आंदोलन से लौटे कम्हरिया निवासी युवा नेता अब्दुल सत्तार गौस का रविवार को मौदहा के बड़े चौराहे पर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों, समर्थकों और नगरवासियों ने ढोल-नगाड़ों, फूल-मालाओं और जयकारों के साथ उनका अभिनंदन किया। अब्दुल सत्तार गौस ने बताया कि उन्होंने दिल्ली आंदोलन में बुंदेलखंड का प्रतिनिधित्व किया और छात्रों के अधिकारों व शिक्षा से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि छात्रों के हितों और शिक्षा से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए भविष्य में भी संघर्ष जारी रहेगा। इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों और युवाओं ने उनके प्रयासों की सराहना करते हुए समर्थन जताया।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • जनता दल (यूनाइटेड) ने प्रदेश के करीब 46.79 लाख बिजली उपभोक्ताओं का कथित रूप से बिना सूचना विद्युत लोड बढ़ाए जाने के विरोध में प्रदर्शन किया। जनता दल (यूनाइटेड) ने प्रदेश के करीब 46.79 लाख बिजली उपभोक्ताओं का कथित रूप से बिना सूचना विद्युत लोड बढ़ाए जाने के विरोध में प्रदर्शन किया।
    1
    जनता दल (यूनाइटेड) ने प्रदेश के करीब 46.79 लाख बिजली उपभोक्ताओं का कथित रूप से बिना सूचना विद्युत लोड बढ़ाए जाने के विरोध में प्रदर्शन किया। 
जनता दल (यूनाइटेड) ने प्रदेश के करीब 46.79 लाख बिजली उपभोक्ताओं का कथित रूप से बिना सूचना विद्युत लोड बढ़ाए जाने के विरोध में प्रदर्शन किया।
    user_Surash Sahu
    Surash Sahu
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • विषय:* नाली की सफाई का कचरा दरवाजे के सामने डालने की शिकायत महोदय, ग्राम के श्याम बाबू साहू नाली की सफाई कर सारा कचरा मेरे दरवाजे के सामने डाल देते हैं। मना करने पर कहते हैं "सफाई करनी है तो पूरी गली की करो" और गाली-गलौज कर लड़ाई करते हैं। स्वच्छ भारत मिशन के तहत सफाई के नाम पर गंदगी फैलाना गलत है। कृपया उचित कार्रवाई कर समस्या का समाधान कराएं। #नालीकाकचरासमस्या #स्वच्छताकेनामपरगंदगी #श्यामबाबूसाहू_शिकायत #गांवकीसफाई_मांग #दरवाजेपरकचरा_बंदकरो #SwachhBharatKaApmaan #StopGarbage #नालीकाकचरासमस्या #स्वच्छताकेनामपरगंदगी #SwachhBharatKaApmaan #GramPanchayatAction #1076Shikayat
    1
    विषय:* नाली की सफाई का कचरा दरवाजे के सामने डालने की शिकायत

महोदय,  
ग्राम के श्याम बाबू साहू नाली की सफाई कर सारा कचरा मेरे दरवाजे के सामने डाल देते हैं। मना करने पर कहते हैं "सफाई करनी है तो पूरी गली की करो" और गाली-गलौज कर लड़ाई करते हैं।  
स्वच्छ भारत मिशन के तहत सफाई के नाम पर गंदगी फैलाना गलत है। कृपया उचित कार्रवाई कर समस्या का समाधान कराएं।
#नालीकाकचरासमस्या
#स्वच्छताकेनामपरगंदगी  
#श्यामबाबूसाहू_शिकायत
#गांवकीसफाई_मांग
#दरवाजेपरकचरा_बंदकरो
#SwachhBharatKaApmaan
#StopGarbage
#नालीकाकचरासमस्या #स्वच्छताकेनामपरगंदगी #SwachhBharatKaApmaan #GramPanchayatAction #1076Shikayat
    user_Ajeet kumar
    Ajeet kumar
    Voice of people हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव महेश कश्यप का बांदा में आगमन हुआ। इस दौरान तिंदवारी विधानसभा के ग्राम कुकुवा में एक विशाल जनसभा का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम तिंदवारी विधानसभा अध्यक्ष प्रमोद निषाद की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित महेश कश्यप ने भाजपा सरकार के कार्यों की तीखी आलोचना की। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार दलित और पिछड़े वर्गों का हक मार रही है। कश्यप ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में अपराध चरम सीमा पर है और यह सरकार भगवान राम को भी नहीं छोड़ रही है। उन्होंने कहा, 'हमारे समाज के लोगों ने भगवान रामचंद्र जी को नौका से पार कराया था, लेकिन यह सरकार पूरी तरह से फेल है।'
    4
    समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव महेश कश्यप का बांदा में आगमन हुआ। इस दौरान तिंदवारी विधानसभा के ग्राम कुकुवा में एक विशाल जनसभा का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम तिंदवारी विधानसभा अध्यक्ष प्रमोद निषाद की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।

मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित महेश कश्यप ने भाजपा सरकार के कार्यों की तीखी आलोचना की। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार दलित और पिछड़े वर्गों का हक मार रही है। कश्यप ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में अपराध चरम सीमा पर है और यह सरकार भगवान राम को भी नहीं छोड़ रही है। उन्होंने कहा, 'हमारे समाज के लोगों ने भगवान रामचंद्र जी को नौका से पार कराया था, लेकिन यह सरकार पूरी तरह से फेल है।'
    user_Rahul Verma journalist
    Rahul Verma journalist
    Media house बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जनपद में प्रस्तावित UPIDA औद्योगिक गलियारा परियोजना को लेकर किसानों का विरोध तेज होता जा रहा है। मौदहा तहसील के रीवन, बिहुनी खुर्द और बिहुनी कलां गांवों के किसानों ने अलग-अलग ज्ञापन सौंपकर भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया पर गंभीर आपत्तियां दर्ज कराईं। किसानों ने प्रशासन से पारदर्शिता, उचित मुआवजा और उपजाऊ कृषि भूमि की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। ग्राम रीवन के किसानों ने उपजिलाधिकारी कर्णवीर सिंह के माध्यम से मुख्यमंत्री एवं UPIDA के मुख्य कार्यपालक अधिकारी को ज्ञापन भेजते हुए 303 हेक्टेयर से अधिक उपजाऊ कृषि भूमि के प्रस्तावित अधिग्रहण का विरोध किया। किसानों का कहना है कि अधिकांश परिवार पूरी तरह खेती पर निर्भर हैं और भूमि अधिग्रहण होने पर उनके सामने आजीविका का संकट खड़ा हो जाएगा। उन्होंने परियोजना के लिए कम उपजाऊ अथवा वैकल्पिक भूमि का चयन करने की मांग की। ज्ञापन के दौरान सुनील त्रिपाठी, संतोष कुमार त्रिपाठी, बाबूलाल, कमतु, संजीव कुमार, शिवकुमार सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे। वहीं, बिहुनी खुर्द और बिहुनी कलां के किसानों ने जिलाधिकारी एवं UPIDA अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता की मांग उठाई। किसानों ने अधिग्रहित की जाने वाली भूमि की मुआवजा दर, विस्तृत गणना-पत्र, पेड़, कुएं, भवन, ट्यूबवेल एवं अन्य परिसंपत्तियों के अलग-अलग मूल्यांकन की रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग की। इसके साथ ही भूमि मालिकों को 100 प्रतिशत सोलैटियम, पुनर्वास पैकेज तथा प्रभावित परिवारों के योग्य सदस्यों को रोजगार देने की भी मांग की गई। किसानों ने प्रशासन से 15 दिनों के भीतर सभी बिंदुओं पर लिखित जानकारी उपलब्ध कराने का अनुरोध करते हुए चेतावनी दी कि यदि मांगों पर संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई तो वे कानूनी विकल्प अपनाने के लिए बाध्य होंगे। जिले में औद्योगिक गलियारा परियोजना को लेकर किसानों की बढ़ती नाराजगी अब प्रशासन के लिए एक महत्वपूर्ण चुनौती बनती दिखाई दे रही है।
    3
    उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जनपद में प्रस्तावित UPIDA औद्योगिक गलियारा परियोजना को लेकर किसानों का विरोध तेज होता जा रहा है। मौदहा तहसील के रीवन, बिहुनी खुर्द और बिहुनी कलां गांवों के किसानों ने अलग-अलग ज्ञापन सौंपकर भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया पर गंभीर आपत्तियां दर्ज कराईं। किसानों ने प्रशासन से पारदर्शिता, उचित मुआवजा और उपजाऊ कृषि भूमि की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

ग्राम रीवन के किसानों ने उपजिलाधिकारी कर्णवीर सिंह के माध्यम से मुख्यमंत्री एवं UPIDA के मुख्य कार्यपालक अधिकारी को ज्ञापन भेजते हुए 303 हेक्टेयर से अधिक उपजाऊ कृषि भूमि के प्रस्तावित अधिग्रहण का विरोध किया। किसानों का कहना है कि अधिकांश परिवार पूरी तरह खेती पर निर्भर हैं और भूमि अधिग्रहण होने पर उनके सामने आजीविका का संकट खड़ा हो जाएगा। उन्होंने परियोजना के लिए कम उपजाऊ अथवा वैकल्पिक भूमि का चयन करने की मांग की। ज्ञापन के दौरान सुनील त्रिपाठी, संतोष कुमार त्रिपाठी, बाबूलाल, कमतु, संजीव कुमार, शिवकुमार सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

वहीं, बिहुनी खुर्द और बिहुनी कलां के किसानों ने जिलाधिकारी एवं UPIDA अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता की मांग उठाई। किसानों ने अधिग्रहित की जाने वाली भूमि की मुआवजा दर, विस्तृत गणना-पत्र, पेड़, कुएं, भवन, ट्यूबवेल एवं अन्य परिसंपत्तियों के अलग-अलग मूल्यांकन की रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग की। इसके साथ ही भूमि मालिकों को 100 प्रतिशत सोलैटियम, पुनर्वास पैकेज तथा प्रभावित परिवारों के योग्य सदस्यों को रोजगार देने की भी मांग की गई।

किसानों ने प्रशासन से 15 दिनों के भीतर सभी बिंदुओं पर लिखित जानकारी उपलब्ध कराने का अनुरोध करते हुए चेतावनी दी कि यदि मांगों पर संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई तो वे कानूनी विकल्प अपनाने के लिए बाध्य होंगे। जिले में औद्योगिक गलियारा परियोजना को लेकर किसानों की बढ़ती नाराजगी अब प्रशासन के लिए एक महत्वपूर्ण चुनौती बनती दिखाई दे रही है।
    user_Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • मौदहा (हमीरपुर) के बड़ा कसौड़ा मोहल्ले में सोमवार सुबह एक जर्जर मकान अचानक ढह गया। मलबा सड़क पर फैल जाने से मुख्य मार्ग पूरी तरह बंद हो गया। हालांकि, स्थानीय लोगों की सतर्कता से कोई जनहानि नहीं हुई। बताया जाता है कि यह मकान काफी समय से खस्ताहाल था। स्थानीय लोगों के अनुसार, मकान के बीच से बिजली का पोल गुजरने के कारण उसका पुनर्निर्माण नहीं हो पा रहा था। लोगों ने पूर्व में भी संबंधित विभाग का ध्यान इस ओर आकर्षित किया था, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका। घटना से पहले मकान गिरने की आशंका को देखते हुए मोहल्ले के लोगों ने एहतियातन दोनों ओर से रास्ता बंद करा दिया था। कुछ देर बाद मकान ढह गया और मलबा सड़क पर फैल गया, जिससे लोगों को वैकल्पिक मार्गों का सहारा लेना पड़ा। मोहल्लेवासियों ने प्रशासन से मलबा हटाकर जल्द रास्ता चालू कराने तथा पूरे मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
    1
    मौदहा (हमीरपुर) के बड़ा कसौड़ा मोहल्ले में सोमवार सुबह एक जर्जर मकान अचानक ढह गया। मलबा सड़क पर फैल जाने से मुख्य मार्ग पूरी तरह बंद हो गया। हालांकि, स्थानीय लोगों की सतर्कता से कोई जनहानि नहीं हुई।

बताया जाता है कि यह मकान काफी समय से खस्ताहाल था। स्थानीय लोगों के अनुसार, मकान के बीच से बिजली का पोल गुजरने के कारण उसका पुनर्निर्माण नहीं हो पा रहा था। लोगों ने पूर्व में भी संबंधित विभाग का ध्यान इस ओर आकर्षित किया था, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका।

घटना से पहले मकान गिरने की आशंका को देखते हुए मोहल्ले के लोगों ने एहतियातन दोनों ओर से रास्ता बंद करा दिया था। कुछ देर बाद मकान ढह गया और मलबा सड़क पर फैल गया, जिससे लोगों को वैकल्पिक मार्गों का सहारा लेना पड़ा।

मोहल्लेवासियों ने प्रशासन से मलबा हटाकर जल्द रास्ता चालू कराने तथा पूरे मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
    user_Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.