Shuru
Apke Nagar Ki App…
विषय:* नाली की सफाई का कचरा दरवाजे के सामने डालने की शिकायत महोदय, ग्राम के श्याम बाबू साहू नाली की सफाई कर सारा कचरा मेरे दरवाजे के सामने डाल देते हैं। मना करने पर कहते हैं "सफाई करनी है तो पूरी गली की करो" और गाली-गलौज कर लड़ाई करते हैं। स्वच्छ भारत मिशन के तहत सफाई के नाम पर गंदगी फैलाना गलत है। कृपया उचित कार्रवाई कर समस्या का समाधान कराएं। #नालीकाकचरासमस्या #स्वच्छताकेनामपरगंदगी #श्यामबाबूसाहू_शिकायत #गांवकीसफाई_मांग #दरवाजेपरकचरा_बंदकरो #SwachhBharatKaApmaan #StopGarbage #नालीकाकचरासमस्या #स्वच्छताकेनामपरगंदगी #SwachhBharatKaApmaan #GramPanchayatAction #1076Shikayat
Ajeet kumar
विषय:* नाली की सफाई का कचरा दरवाजे के सामने डालने की शिकायत महोदय, ग्राम के श्याम बाबू साहू नाली की सफाई कर सारा कचरा मेरे दरवाजे के सामने डाल देते हैं। मना करने पर कहते हैं "सफाई करनी है तो पूरी गली की करो" और गाली-गलौज कर लड़ाई करते हैं। स्वच्छ भारत मिशन के तहत सफाई के नाम पर गंदगी फैलाना गलत है। कृपया उचित कार्रवाई कर समस्या का समाधान कराएं। #नालीकाकचरासमस्या #स्वच्छताकेनामपरगंदगी #श्यामबाबूसाहू_शिकायत #गांवकीसफाई_मांग #दरवाजेपरकचरा_बंदकरो #SwachhBharatKaApmaan #StopGarbage #नालीकाकचरासमस्या #स्वच्छताकेनामपरगंदगी #SwachhBharatKaApmaan #GramPanchayatAction #1076Shikayat
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- लोटन प्रसाद प्रेस रिपोर्टर भरुआसुमेरपुर (हमीरपुर) एक वृक्ष मां के नाम के तहत संगम सेवा समिति द्वारा अपने सहयोगी टीम के सहयोग से पांच वृक्ष जिसमें एक वृक्ष पाकर तथा चार वृक्ष पीपल के रोटी राम बाबा की तपोस्थली में रोपित कर मिष्ठान वितरण किया।संगम सेवा समिति संस्था के अध्यक्ष अजय प्रजापति पत्रकार द्वारा समस्त देशवासियों से अपील की है कि ज्यादा से ज्यादा वृक्ष लगाकर धरती को हरा भरा करे पर्यावरण बचायें। शुद्ध आक्सीजन पायें। स्वास्थ्य रहे। बीमारी दूर भगाएं। सहयोगी पवन टेलर, भूपेंद्र कुमार, हेतराम, रोहित कुमार, सरोज, शिवकुमार,अनुज आदि। लोटन प्रसाद प्रेस रिपोर्टर भरुआसुमेरपुर (हमीरपुर) एक वृक्ष मां के नाम के तहत संगम सेवा समिति द्वारा अपने सहयोगी टीम के सहयोग से पांच वृक्ष जिसमें एक वृक्ष पाकर तथा चार वृक्ष पीपल के रोटी राम बाबा की तपोस्थली में रोपित कर मिष्ठान वितरण किया।संगम सेवा समिति संस्था के अध्यक्ष अजय प्रजापति पत्रकार द्वारा समस्त देशवासियों से अपील की है कि ज्यादा से ज्यादा वृक्ष लगाकर धरती को हरा भरा करे पर्यावरण बचायें। शुद्ध आक्सीजन पायें। स्वास्थ्य रहे। बीमारी दूर भगाएं। सहयोगी पवन टेलर, भूपेंद्र कुमार, हेतराम, रोहित कुमार, सरोज, शिवकुमार,अनुज आदि।4
- विषय:* नाली की सफाई का कचरा दरवाजे के सामने डालने की शिकायत महोदय, ग्राम के श्याम बाबू साहू नाली की सफाई कर सारा कचरा मेरे दरवाजे के सामने डाल देते हैं। मना करने पर कहते हैं "सफाई करनी है तो पूरी गली की करो" और गाली-गलौज कर लड़ाई करते हैं। स्वच्छ भारत मिशन के तहत सफाई के नाम पर गंदगी फैलाना गलत है। कृपया उचित कार्रवाई कर समस्या का समाधान कराएं। #नालीकाकचरासमस्या #स्वच्छताकेनामपरगंदगी #श्यामबाबूसाहू_शिकायत #गांवकीसफाई_मांग #दरवाजेपरकचरा_बंदकरो #SwachhBharatKaApmaan #StopGarbage #नालीकाकचरासमस्या #स्वच्छताकेनामपरगंदगी #SwachhBharatKaApmaan #GramPanchayatAction #1076Shikayat1
- हमीरपुर में सोमवार को मौदहा कस्बे के समाजवादी पार्टी कार्यालय में पूर्व राष्ट्रपति और प्रख्यात वैज्ञानिक डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने डॉ. कलाम को श्रद्धांजलि अर्पित की। समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष मेजर जावेद पहलवान ने डॉ. कलाम के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि डॉ. कलाम का जीवन सादगी, ईमानदारी, राष्ट्रभक्ति और वैज्ञानिक सोच का प्रतीक था। उन्होंने विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में देश को नई पहचान दिलाई और युवाओं को बड़े सपने देखने तथा उन्हें साकार करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि डॉ. कलाम का मानना था कि शिक्षा ही देश के विकास का सबसे सशक्त माध्यम है। कार्यक्रम में मौजूद अन्य वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्रपति पद पर रहते हुए भी डॉ. कलाम ने अपनी सादगी और जनसरोकारों से लोगों का दिल जीता। उनका जीवन प्रत्येक नागरिक के लिए प्रेरणा का स्रोत है। वक्ताओं ने युवाओं से उनके आदर्शों को अपनाकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। श्रद्धांजलि सभा में सरफराज, तबरेज, अंशु सोनकर, मुन्ना मेंबर, कुर्बान अली, मन्नू, मेराजुद्दीन, राजू, ओवैस, फरीद, सलमान, रमेश वर्मा, जाहिद मसूद सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर डॉ. कलाम के बताए मार्ग पर चलने और उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।1
- सोशल मीडिया पर कुछ रील्स वायरल होने से कोई भी व्यक्ति खुद को एजेंडाबाज़ इतिहासकार मानने लगा है। हाल ही में 1998 में मुलायम सिंह यादव के संसद में दिए गए एक बयान का संदर्भ बदलकर नफरत फैलाने की कोशिश की गई। इसके अलावा, 2012 से 2016 के बीच उत्तर प्रदेश में होली-दिवाली पर बिजली कटौती के बारे में झूठ फैलाने वाले क्रिएटर्स का भी पर्दाफाश हुआ है। उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPPCL) ने इन दावों का खंडन किया है और स्पष्ट किया है कि इस अवधि के दौरान कोई भी असामान्य बिजली कटौती नहीं हुई थी। UPPCL के अनुसार, इन वर्षों में त्योहारों के दौरान बिजली आपूर्ति सामान्य रही। इस प्रकार, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इन भ्रामक रील्स के पीछे छिपे एजेंडाबाज़ इतिहासकारों की पोल खुलती है।1
- पुलिस और 'बिच्छू गैंग' के सरगना के बीच मुठभेड़, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार रिपोर्टर शुभम साहू कानपुर कानपुर नगर। कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र के मथुरापुर इलाके में मंगलवार को पुलिस और कुख्यात अपराधी के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में 'बिच्छू गैंग' का सरगना और शातिर अपराधी गौरव जैन गोली लगने से घायल हो गया। गोली उसके पैर में लगी, जिसके बाद पुलिस ने उसे मौके पर ही दबोच लिया। घायल अपराधी को तत्काल उपचार के लिए कांशीराम अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही चकेरी पुलिस के साथ पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पुलिस को क्षेत्र में एक शातिर अपराधी की मौजूदगी की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर संदिग्ध को रोकने का प्रयास किया। इसी दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें गौरव जैन के पैर में गोली लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौके से हथियार और अन्य संदिग्ध सामग्री भी बरामद की है। बरामदगी और आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि गौरव जैन पर कई गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं और वह लंबे समय से पुलिस की निगरानी में था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और आरोपी से पूछताछ कर उसके अन्य साथियों तथा गैंग की गतिविधियों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है तथा जल्द ही विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी।1
- हमीरपुर के सुमेरपुर कस्बे में वर्णिता संस्था के तत्वावधान में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य देशभक्तों की देश के प्रति भूमिका पर चर्चा करना था। कार्यक्रम के तहत 'जिनका देश ऋणी है' थीम पर विमर्श किया गया। संस्था के अध्यक्ष डॉ. भवानीदीन ने इस अवसर पर महान देशभक्त ए पी जे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। डॉ. भवानीदीन ने कहा कि कलाम जी सही मायने में भारत के मिसाइल मैन थे और वैज्ञानिक क्षेत्र में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। कलाम का जन्म 15 अक्टूबर 1931 को हुआ था और वे 2002 से 2007 तक भारत के राष्ट्रपति रहे। उनकी राजनीतिक छवि भी अलग थी और वे सदैव देशसेवी सोच के रहे। उनका निधन 27 जुलाई 2015 को हुआ। इस कार्यक्रम में अशोक अवस्थी, सिद्धा, बाबूलाल, प्रेम, सागर, महावीर प्रजापति, रामनरायन सोनकर, होरी लाल, रिचा, भोलू सिंह, सतेन्द्र, मुन्ना भदौरिया आदि शामिल रहे।1
- हमीरपुर - जर्जर मकान ताश के पत्तों की तरह भरभरा कर गिरा,मकान के गिरने का LIVE वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल ।। हमीरपुर - जर्जर मकान ताश के पत्तों की तरह भरभरा कर गिरा, मकान के गिरने का LIVE वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, मकान गिरने से पड़ोसी के मकान को भी पहुंचा नुकसान, मकान गिरने से हो सकता था बड़ा हादसा, मकान गिरने के बाद मलबा रास्ते पर गिरा - आवागमन हुआ अवरुद्ध, मकान मालिक का आरोप पिछले करीब 8 सालों से बिजली विभाग से पोल हटाने की मांग की जा रही थी, मामला मौदहा कोतवाली के कसौड़ा मुहाल का ।1