Shuru
Apke Nagar Ki App…
सज चुका है बाबा केदार का श्री केदारनाथ धाम बस 4 दिन और शेष फिर बाबा केदार के कपाट 6 माह के लिए बंद हो जाएंगे सज चुका है बाबा केदार का श्री केदारनाथ धाम बस 4 दिन और शेष फिर बाबा केदार के कपाट 6 माह के लिए बंद हो जाएंगे
Raghunath Rai
सज चुका है बाबा केदार का श्री केदारनाथ धाम बस 4 दिन और शेष फिर बाबा केदार के कपाट 6 माह के लिए बंद हो जाएंगे सज चुका है बाबा केदार का श्री केदारनाथ धाम बस 4 दिन और शेष फिर बाबा केदार के कपाट 6 माह के लिए बंद हो जाएंगे
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- सज चुका है बाबा केदार का श्री केदारनाथ धाम बस 4 दिन और शेष फिर बाबा केदार के कपाट 6 माह के लिए बंद हो जाएंगे सज चुका है बाबा केदार का श्री केदारनाथ धाम बस 4 दिन और शेष फिर बाबा केदार के कपाट 6 माह के लिए बंद हो जाएंगे1
- नरसिंहपुर में युवक की संदिग्ध मौत: स्टेशनगंज पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप, एसपी से निष्पक्ष जांच और न्याय की गुहार नरसिंहपुर: जिला मुख्यालय के अंतर्गत आने वाले ग्राम खुरपा (थाना स्टेशनगंज) निवासी एक दुखी मां ने अपने पुत्र की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। मृतका की मां अनिता कुशवाहा ने पुलिस अधीक्षक (SP) नरसिंहपुर को आवेदन सौंपकर मामले की गहराई से जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। क्या है पूरा मामला? आवेदन के मुताबिक, मृतका अनिता कुशवाहा पति भगवत सिंह कुशवाहा ने बताया कि उनका पुत्र युवराज कुशवाहा 29 अक्टूबर 2026 की शाम करीब 5:00 बजे अपने दोस्त दीपक के साथ गाड़ी लेकर डांगीढाना किसी काम से निकला था। शाम करीब 7:00 बजे युवराज की बात उसके पिता से हुई थी, जिसमें उसने 5 मिनट में घर लौटने की बात कही थी। इसके बाद काफी देर तक जब वह घर नहीं लौटा और उसका फोन भी लगातार घंटी जाने के बावजूद नहीं उठा, तो परिजनों की चिंता बढ़ गई। परिजनों ने रातभर आसपास तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। खेत के पास मिली लाश और गाड़ी अगले दिन यानी 30 अक्टूबर 2026 की सुबह मृतका के पति और दूसरे पुत्र यशराज ने अन्य साथियों के साथ मिलकर युवराज की तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान डांगीढाना से खुरपा रोड पर स्थित एक खेत के पास युवराज की गाड़ी और वहीं थोड़ी दूरी पर उसका शव संदिग्ध व जख्मी हालत में बरामद हुआ। पुलिस पर टालमटोल और कार्रवाई न करने का आरोप परिजनों का आरोप है कि घटना की तुरंत सूचना थाना स्टेशनगंज पुलिस को दी गई थी, लेकिन आज दिनांक तक पुलिस द्वारा इस मामले में किसी भी प्रकार की ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। जब परिजन थाने जाकर कार्रवाई के बारे में पूछते हैं, तो पुलिस द्वारा लगातार आनाकानी की जा रही है। परिजनों को अंदेशा है कि यह महज सड़क दुर्घटना नहीं बल्कि युवराज की सुनियोजित हत्या है, जिसे दुर्घटना का रूप देने का प्रयास किया जा रहा है। पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई है कि इस संदिग्ध मौत की निष्पक्ष व सूक्ष्मता से जांच कराई जाए, ताकि सच्चाई सामने आ सके और दोषियों को जल्द से जल्द सलाखों के पीछे भेजा जा सके।1
- नरसिंहपुर - धनतेरस पर नरसिंहपुर पुलिस का तोहफा ₹75 लाख के 201 गुम मोबाइल ढूंढकर मालिकों को लौटाए जनसेवा को प्राथमिकता देते हुए नरसिंहपुर पुलिस ने धनतेरस पर नागरिकों के चेहरों पर मुस्कान लौटाई है। पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के नेतृत्व में पुलिस ने तकनीकी सहायता से देश-प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से 201 गुम मोबाइल फोन बरामद किए, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग ₹75 लाख बताई गई।एसपी डॉ. मीना और एएसपी संदीप भूरिया ने ये मोबाइल विधिवत उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि मोबाइल गुम होने पर घबराएं नहीं, बल्कि तुरंत नजदीकी थाने में सूचना दें और सुरक्षा के लिए CEIR पोर्टल पर इसे ब्लॉक कराएं।वही मोबाइल प्राप्त होने पर मोबाइल मालिको के चेहरे पर मुस्कान आ गई और उन्होंने नरसिंहपुर पुलिस प्रशासन का धन्यवाद ज्ञापित किया।1
- नरसिंहपुर पुलिस ने आमजन को लौटाई खुशियाँ नरसिंहपुर पुलिस ने गुम मोबाइल फोन बरामद कर नागरिकों के चेहरों पर लौटाई मुस्कान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से गुम हुए 201 मोबाइल फोन बरामद। बरामद मोबाइल फोनों की कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹75 लाख। मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों सहित अन्य राज्यों से खोजकर मोबाइल फोन किए गए बरामद।1
- जिला जबलपुर में लगभग सभी किसानों की धान की कटाई पूर्णता कट गई है1
- जिला जबलपुर के किसानों में एक अलग प्रकार की खुशी देखने को मिली क्योंकि उनकी फसल कट रही है1
- 🔴 कटनी में ₹45 हजार की रिश्वत लेते रेलवे का इंजीनियर गिरफ्तार, CBI ने रंगे हाथों पकड़ा कर्मचारियों की नियुक्ति के बदले प्रति कर्मचारी ₹1,500 मांगने का आरोप, जबलपुर की CBI कोर्ट ने 12 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा। कटनी। रेलवे में कर्मचारियों की नियुक्ति के बदले रिश्वत मांगने के आरोप में सीबीआई की एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) जबलपुर की टीम ने न्यू कटनी जंक्शन में पदस्थ एक वरिष्ठ अनुभाग अभियंता को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अजयवीर सिंह के रूप में हुई है, जो वरिष्ठ अनुभाग अभियंता (इलेक्ट्रिक-एम) के पद पर पदस्थ था। सीबीआई ने उसे 5 नवंबर की रात 45 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा। आरोपी को शुक्रवार, 6 नवंबर को जबलपुर की सीबीआई कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 12 नवंबर 2026 तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। प्रति कर्मचारी ₹1,500 रिश्वत मांगने का आरोप जानकारी के मुताबिक, कटनी के श्याम मुखर्जी वार्ड निवासी शशांक कुशवाहा रेलवे में ठेकेदार हैं। उनके कई कर्मचारी स्टेशन पर काम करते हैं। शिकायतकर्ता का आरोप है कि कर्मचारियों की नियुक्ति के बाद रेलवे अधिकारी अजयवीर सिंह ने प्रति कर्मचारी 1,500 रुपए के हिसाब से रिश्वत की मांग की थी। इसके बाद शशांक कुशवाहा ने सीबीआई में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत का सत्यापन कर CBI ने बिछाया जाल 4 नवंबर को सीबीआई के उपनिरीक्षक आयुष कुमार ने स्वतंत्र गवाह की मौजूदगी में शिकायत का सत्यापन किया। इस दौरान अधिकारी द्वारा 45 हजार रुपए की रिश्वत मांगे जाने की पुष्टि हुई। इसके बाद 5 नवंबर की रात सीबीआई एसीबी जबलपुर में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया गया और आरोपी को पकड़ने के लिए ट्रैप कार्रवाई की तैयारी की गई। 500 रुपए के 90 नोट लेकर पहुंची टीम ट्रैप कार्रवाई से पहले कटनी पुलिस लाइन में स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में पूरी प्रक्रिया तैयार की गई। शिकायतकर्ता के पिता तेजराम कुशवाहा ने 500 रुपए के 90 नोट, यानी कुल 45 हजार रुपए सीबीआई टीम को उपलब्ध कराए। सीबीआई के मुताबिक, आरोपी अधिकारी ने तेजराम कुशवाहा से 45 हजार रुपए की रकम मांगी और स्वीकार कर ली। तय संकेत मिलते ही सीबीआई टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे पकड़ लिया और रिश्वत की रकम बरामद कर ली। 12 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया गिरफ्तारी की प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी का सरकारी अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया गया। इसके बाद उसे जबलपुर की सीबीआई कोर्ट में पेश किया गया। अदालत ने उसे 12 नवंबर 2026 तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया। सीबीआई की इस कार्रवाई के बाद रेलवे विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। मामले में आगे की जांच जारी है। सच तक पत्रिका न्यूज़ 📰 रिपोर्ट: दीपक विश्वकर्मा, जबलपुर1
- धनतेरस पर झाड़ू खरीदने की परंपरा, बाजारों में लगी दुकानों पर रौनक गोटेगांव। धनतेरस के पावन पर्व पर झाड़ू खरीदने का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है। इसी परंपरा के चलते आज बाजार 🪔 धनतेरस पर झाड़ू खरीदने की परंपरा, बाजारों में लगी दुकानों पर रौनक गोटेगांव। धनतेरस के पावन पर्व पर झाड़ू खरीदने का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है। इसी परंपरा के चलते आज बाजार में जगह-जगह झाड़ू की दुकानें सजी हुई हैं। ग्राहकों की खरीदारी से बाजार में रौनक देखने को मिल रही है। मान्यता है कि धनतेरस पर झाड़ू खरीदने से मां लक्ष्मी की कृपा और सुख-समृद्धि का आगमन होता है।4