Shuru
Apke Nagar Ki App…
मानवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरीश लोधी जी गांव जरौली में जनसंपर्क किया और घर-घर जाकर वोट मांगे मानवधि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरीश लोधी के कार्यक्रम के महोत्सव के उत्सव पर कार्यकर्ताओं ने किया जनसम्पर्क
Anand kumar
मानवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरीश लोधी जी गांव जरौली में जनसंपर्क किया और घर-घर जाकर वोट मांगे मानवधि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरीश लोधी के कार्यक्रम के महोत्सव के उत्सव पर कार्यकर्ताओं ने किया जनसम्पर्क
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- साल से जलभराव, ग्रामीण परेशान, स्कूल जाने वाले बच्चों और बुजुर्गों को दिक्कत, जसवंतनगर के नगला घनु गांव में पिछले करीब दो साल से जलभराव की समस्या बनी हुई है। लंबे समय से समाधान न होने से ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अधिकारियों से कई बार शिकायत के बावजूद जल निकासी की व्यवस्था नहीं हुई है। ग्रामीणों के अनुसार, गांव में सबसे ज्यादा समस्या सुघर सिंह के मकान से लेकर राम गोपाल के मकान तक है। इस रास्ते पर लंबे समय से पानी भरा होने के कारण आना-जाना मुश्किल हो गया है। स्कूल जाने वाले छोटे बच्चों और बुजुर्गों को पानी से होकर गुजरना पड़ता है। कई बार लोग फिसलकर गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं। जलभराव के कारण दोपहिया वाहन निकालना भी मुश्किल है। ग्रामीणों ने बताया कि पानी जमा रहने से आसपास गंदगी और बदबू का माहौल है। मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है, जिससे बीमारियां फैलने की आशंका है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के तालाब पर अवैध कब्जा होने के कारण पानी की निकासी रुक गई है। इसी वजह से बारिश या अन्य स्रोतों से आने वाला पानी लंबे समय तक रास्ते में जमा रहता है। रणवीर, पान सिंह, विशुन दयाल, राजवीर, हिम्मत सिंह, राजकुमारी, किरन देवी और छोटी देवी समेत कई ग्रामीणों ने प्रशासन से जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान और जल निकासी की उचित व्यवस्था करने की मांग की है। इस संबंध में एडीओ पंचायत देवेंद्र पाल सिंह ने बताया कि समस्या के समाधान के लिए टीम बनाई जाएगी और जल निकासी की व्यवस्था कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि मौके का निरीक्षण कर जरूरी कार्रवाई करते हुए जलभराव की समस्या को हल किया जाएगा।1
- लवेदी 60 अवैध कारतूस और तलवार के साथ आरोपी गिरफ्तार, दूसरा अंधेरे का फायदा उठाकर फरार लवेदी/इटावा: जनपद के अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत लवेदी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर के 50 अवैध जिंदा कारतूस, 12 बोर के 10 जिंदा कारतूस और एक अवैध तलवार बरामद की है। बरामदगी के दौरान एक अन्य व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। पुलिस के अनुसार, 14/15 सितंबर की रात थाना लवेदी पुलिस चंद्रपुरा नहर के पास संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम लवेदी में शराब ठेके के आगे एक नीली बलेनो कार में एक व्यक्ति अवैध कारतूस और तलवार लेकर बैठा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और एक आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ व तलाशी के दौरान आरोपी के पास से भारी मात्रा में कारतूस और तलवार बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गोपाल तिवारी उर्फ कन्हैया (32) पुत्र स्वर्गीय विमलेश तिवारी, निवासी ग्राम व थाना लवेदी के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले में थाना लवेदी पर मु0अ0सं0 37/2026, धारा 3/4/5/25 आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। बरामद बलेनो कार को धारा 207 एमवी एक्ट के तहत सीज किया गया है। कार्रवाई एसएसपी इटावा बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी भरथना रामदवन के नेतृत्व में थानाध्यक्ष गौरव कुमार, उपनिरीक्षक जितेंद्र चौधरी, उपनिरीक्षक सुरेश पाल सिंह समेत पुलिस टीम ने की।2
- *जनपद औरैया थाना बेला क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बबनौटी मोड़ के पास एक स्कूली बस के अनियन्त्रित होकर पलटने के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा दी गयी बाईट ।* 👇1
- भिंड में चलते बाइक से निकला डेढ़ फीट का सांप, युवक घबराया; गिरकर घायल होने से बचा भिंड।शहर की हाउसिंग कॉलोनी स्थित शहीद चौक पर मंगलवार दोपहर एक हैरान कर देने वाली घटना हुई। ऊमरी के खरिका मोतीपुरा निवासी सचिन सिंह राजपूत बाजार करने भिंड आए थे। दोपहर करीब 2:30 बजे जब वह बाइक से शहीद चौक पहुंचे तभी बाइक की हेडलाइट के भीतर से अचानक करीब डेढ़ फीट लंबा सांप निकलकर उनके हाथ पर चढ़ गया।अचानक सांप देखकर सचिन घबरा गए और बाइक असंतुलित होकर सड़क पर गिर गई। गनीमत रही कि उन्हें गंभीर चोट नहीं आई। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें संभाला और बाइक खड़ी कर बड़े पेचकश की मदद से हेडलाइट खोलकर सांप निकालने का प्रयास शुरू किया।करीब 30 मिनट की मशक्कत के बाद सांप बाहर निकाला गया। स्थानीय लोगों ने उसे सुरक्षित डिब्बे में बंद कर गौरी क्षेत्र में छोड़ दिया।1
- *12 करोड़ की ज्वैलरी चोरी का खुलासा, दो युवक और दो महिलाएं गिरफ्तार, किलो सोना व 11 लाख नकद बरामद* *12 करोड़ की ज्वैलरी चोरी का खुलासा, दो युवक और दो महिलाएं गिरफ्तार, किलो सोना व 11 लाख नकद बरामद* *मथुरा कोसीकलां में *जुगल किशोर ज्वैलर्स* से हुई करीब *12 करोड़ रुपये* की सोने की चोरी का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस ने मंगलवार को मुख्य आरोपी *विष्णु उर्फ पप्पू सोनी* समेत दो युवकों और दो महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे और निशानदेही से *7 किलो 120 ग्राम सोना* और करीब *11 लाख रुपये नकद* बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, जुगल किशोर ज्वैलर्स में *13 सितंबर की शाम 7:30 बजे से 14 सितंबर की सुबह 10 बजे* के बीच चोरी की वारदात हुई थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए डीआईजी आगरा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा ने मौके पर पहुंचकर जांच की कमान संभाली थी। इसके बाद एसटीएफ, एसओजी और कोसीकलां पुलिस की अलग-अलग टीमों को घटना के खुलासे के लिए लगाया गया था। पुलिस टीमों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मंगलवार *15 सितंबर को दोपहर 12:59 बजे गोपालबाग क्षेत्र* से मुख्य आरोपी विष्णु उर्फ पप्पू सोनी निवासी रामनगर, कोसीकलां को उसके भाई मोहन सोनी और दो महिला आरोपियों के साथ गिरफ्तार किया। बरामद सामान में 7 किलो 120 ग्राम सोना, करीब 11 लाख रुपये नकद, डीवीआर, लॉकर की चाबी, वारदात के समय पहने गए कपड़े, झोला, गैस कटर और वायर कटर समेत अन्य सामान शामिल है। मामले में थाना कोसीकलां में *मुकदमा संख्या 619/2026* के तहत धारा *331(4) और 305 BNS* में मुकदमा दर्ज है। कार्रवाई में थाना शेरगढ़ प्रभारी अजय किशोर और जैत थानाध्यक्ष सोनू बेसला की टीम का भी महत्वपूर्ण सहयोग रहा।2
- एक आंदोलन,हजारों आवाजें और एक गूंज- ‘छात्रों की गूंज’ : रामशेष बघेल* *19 सितम्बर को ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में इंदौर पहुंचेंगे छात्र-युवा,राहुल गांधी करेंगे संवाद* एक आंदोलन,हजारों आवाजें और एक गूंज- ‘छात्रों की गूंज’ : रामशेष बघेल* *19 सितम्बर को ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में इंदौर पहुंचेंगे छात्र-युवा,राहुल गांधी करेंगे संवाद*2
- गणपति बप्पा की आरती में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, श्रद्धालुओं ने ‘जय हिंद, जय भारत, जय समाजवाद’ के नारे लगाए गणपति बप्पा की आरती में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ जसवंतनगर। मोहल्ला रेलमंडी निवासी रविचंद्र फौजी के आवास पर विराजमान गणपति बप्पा की मंगलवार को विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर आरती उतारी गई। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी सैनिक प्रकोष्ठ के कानपुर मंडल अध्यक्ष जयवीर सिंह यादव ने पहुंचकर गणपति बप्पा की आरती में शामिल होकर पूजा-अर्चना की। आरती के दौरान बड़ी संख्या में गणपति भक्त मौजूद रहे। श्रद्धालुओं ने श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ गणपति बप्पा की आरती उतारी तथा भगवान गणेश से परिवार एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। पूजा स्थल पर भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाकर माहौल को भक्तिमय कर दिया। आयोजक रविचंद्र फौजी ने बताया कि गणपति बप्पा की स्थापना के बाद प्रतिदिन श्रद्धालु पूजा-अर्चना और आरती में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं का आभार जताया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने आपसी भाईचारे, सौहार्द और सामाजिक एकता का संदेश भी दिया। आरती के समापन पर श्रद्धालुओं ने ‘जय हिंद, जय भारत, जय समाजवाद’ के नारे लगाए। इसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।1
- कलेक्टर के बंगले में निकला सर्प, सुरक्षित रेस्क्यू कर चंबल के बीहड़ में छोड़ा भिंड। शहर के इटावा रोड स्थित ऑफिसर कॉलोनी में कलेक्टर किरोड़ीलाल मीना के सरकारी बंगले में मंगलवार सुबह करीब 11 बजे धामन प्रजाति का सर्प दिखाई देने से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही वन्यजीव रेस्क्यूलर जग्गू परिहार मौके पर पहुंचे और सावधानीपूर्वक सांप का सुरक्षित रेस्क्यू किया।जग्गू परिहार ने बताया कि पकड़ा गया सांप धामन प्रजाति का था जो विषहीन होता है और खेतों व आबादी वाले क्षेत्रों में चूहों की संख्या नियंत्रित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। रेस्क्यू के बाद सांप को सुरक्षित रूप से चंबल के बीहड़ों में छोड़ दिया गया।रेस्क्यू के दौरान बंगले के कर्मचारी और आसपास के लोग मौजूद रहे।1
- 17 सितंबर को अयाना में होगी पीडीए जनचौपाल, सपा पदाधिकारियों ने तैयारियों को लेकर किया जनसंपर्क औरैया। सदर विधानसभा क्षेत्र के अयाना कस्बे स्थित कौशल्या वाटिका में आगामी 17 सितंबर को समाजवादी पार्टी की ओर से पीडीए जनचौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में एटा जनपद के सपा जिला महासचिव भूपेंद्र प्रजापति मुख्य रूप से सहभागिता करेंगे। कार्यक्रम दोपहर एक बजे से आयोजित होगा। सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने अयाना में मंगलवार को प्रेसवार्ता में बताया कि पीडीए जनचौपाल के माध्यम से पार्टी कार्यकर्ताओं और समाज के लोगों से संवाद किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में विधानसभा क्षेत्र के सभी पदाधिकारी, जिला संगठन के पदाधिकारी, सेक्टर एवं जोन प्रभारी, बूथ पदाधिकारी, बीएलए, पार्टी कार्यकर्ता तथा समाज के लोग शामिल होंगे। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों का भ्रमण कर कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों से संपर्क किया। उन्होंने सेंगनपुर, तिवर लालपुर, पाकरपुरवा, गंगादासपुर समेत कई गांवों में पहुंचकर लोगों से जनचौपाल में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने तथा पीडीए जनचौपाल के उद्देश्य को गांव-गांव तक पहुंचाने की अपील की। सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता बूथ स्तर तक सक्रिय होकर संगठन को मजबूत करें और अधिक से अधिक लोगों को कार्यक्रम से जोड़ें। उन्होंने कहा कि जनचौपाल के माध्यम से क्षेत्र के लोगों की समस्याओं और उनकी अपेक्षाओं को जानने का भी प्रयास किया जाएगा। इस दौरान महेंद्र त्रिपाठी, विधानसभा अध्यक्ष राजकुमार गौतम, राजू मिश्रा, विनोद प्रजापति, प्रमोद प्रजापति, पुष्पेन्द्र यादव, रामरतन दोहरे समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।1