Shuru
Apke Nagar Ki App…
पहाड़िया मंडी, मुख्य सड़क पे वाहनों को अनाधिकृत रूप से रोड पर पार्क कर दिया जा रहा है जिससे कि जाम की समस्या उत्पन्न हो जा रही है... यह खबर पहाड़िया मंडी मुख्य सड़क का है जहां पर वाहनों को किसी भी प्रकार रोड पर पार्क कर दिया जा रहा है!कहीं भी लगा दिया जा रहा है जिससे जाम की समस्या उत्पन्न हो जा रही है, इससे स्कूल जाने वाले बच्चे और कामकाजी लोग के साथ-साथ ही स्थानीय दुकानदार और व्यापारी बहुत प्रभावित हो रहे है...
वाराणसी एक्सप्रेस न्यूज़ समाचार
पहाड़िया मंडी, मुख्य सड़क पे वाहनों को अनाधिकृत रूप से रोड पर पार्क कर दिया जा रहा है जिससे कि जाम की समस्या उत्पन्न हो जा रही है... यह खबर पहाड़िया मंडी मुख्य सड़क का है जहां पर वाहनों को किसी भी प्रकार रोड पर पार्क कर दिया जा रहा है!कहीं भी लगा दिया जा रहा है जिससे जाम की समस्या उत्पन्न हो जा रही है, इससे स्कूल जाने वाले बच्चे और कामकाजी लोग के साथ-साथ ही स्थानीय दुकानदार और व्यापारी बहुत प्रभावित हो रहे है...
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- यह खबर पहाड़िया मंडी मुख्य सड़क का है जहां पर वाहनों को किसी भी प्रकार रोड पर पार्क कर दिया जा रहा है!कहीं भी लगा दिया जा रहा है जिससे जाम की समस्या उत्पन्न हो जा रही है, इससे स्कूल जाने वाले बच्चे और कामकाजी लोग के साथ-साथ ही स्थानीय दुकानदार और व्यापारी बहुत प्रभावित हो रहे है...1
- कांशीराम जयंती पर चौबेपुर में भाईचारा मिलन समारोह, भिक्षाटन करने वाले व्यक्ति को बनाया गया मुख्य अतिथि वाराणसी के चौबेपुर स्थित धोबी धर्मशाला में रविवार को बहुजन समाज के महानायक और बसपा के संस्थापक मान्यवर कांशीराम की 92वीं जयंती के अवसर पर संत गाडगे एवं डॉ. भीमराव अंबेडकर भाईचारा मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की सबसे विशेष बात यह रही कि आयोजन समिति ने एक ऐसे व्यक्ति को मुख्य अतिथि बनाया, जो भिक्षाटन कर जुटाए गए पैसों से धर्मशाला के निर्माण में सहयोग कर चुके हैं। मुख्य अतिथि का सम्मान कमेटी के अध्यक्ष सदर अमीन, रमेश चौधरी, संतलाल और दयाराम मास्टर ने अंगवस्त्र और माल्यार्पण कर किया। इस दौरान मौजूद लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनका स्वागत किया। सम्मान पाकर मुख्य अतिथि भावुक हो गए और उन्होंने कहा कि वह इस सम्मान के योग्य नहीं थे, लेकिन धोबी समाज ने उन्हें सम्मान देकर इतिहास रच दिया है। विशिष्ट अतिथि और अजगरा विधानसभा के भावी प्रत्याशी रमेश चौधरी ने समाज को एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अलग-अलग संगठनों में बंटकर काम करने से समाज का भला नहीं होगा, बल्कि एक मंच पर आकर मजबूती से लड़ाई लड़नी होगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता सदर अमीन ने की, जबकि संचालन दयाराम ने किया। राजकुमार ने कांशीराम के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षा ही वह हथियार है, जिससे हर बंद दरवाजा खोला जा सकता है, इसलिए बच्चों को हर हाल में शिक्षित करना जरूरी है। अंत में भूपेंद्र ने धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम में छागुर चौधरी, विजय कनौजिया, सोहन चौधरी, मोहन चौधरी, ठालू कनौजिया, मुन्नालाल कनौजिया, बनवारी कनौजिया, पंचदेव कनौजिया, रमेश, जगन्नाथ, संतलाल कनौजिया और सोनू कनौजिया सहित कई लोग मौजूद रहे। देखे हमारे संवादाता पंकज कुमार की खास रिपोर्ट1
- Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी1
- वाराणसी सड़क पर पी शराब तो अब खैर नहीं वीडियो थाना लालपुर क्षेत्र का1
- वाराणसी: बेटे ने मां की सिर कुचलकर की हत्या, इलाके में सनसनी वाराणसी के मंडुवाडीह थाना क्षेत्र में रविवार शाम एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। भुल्लनपुर स्थित पंचायत भवन के समीप एक युवक ने अपनी ही मां की सिर कुचलकर हत्या कर दी। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार घनश्याम नामक युवक का किसी बात को लेकर अपनी मां से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर उसने अपनी मां पर हमला कर दिया और सिर कुचलकर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को तुरंत पकड़कर हिरासत में ले लिया। स्थानीय लोगों के मुताबिक आरोपी युवक नशे का आदी बताया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही एडीसीपी वरुणा नीतू कादयान और एसीपी रोहनिया संजिव शर्मा भी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पुलिस टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बताया जा रहा है कि आरोपी चार भाइयों में सबसे छोटा है। इस मामले में मृतका के पुत्र बहादुर ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी हुई है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।1
- Post by Jitendra bahadur Dubey1
- भदोही जनपद के सरायकंसराय स्थित पोस्ट ऑफिस में शिकायत के बाद डाक विभाग की टीम ने सोमवार को छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान पोस्ट ऑफिस परिसर से वर्ष 2024, 2025 और 2026 सत्र के हजारों पत्र बरामद किए गए, जिन्हें टीम ने जांच के लिए जब्त कर लिया। सूत्रों के अनुसार छापेमारी में करीब 400 से 500 स्पीड पोस्ट और रजिस्ट्री से संबंधित कागजात भी मिले हैं। बताया जा रहा है कि इस मामले की लिखित शिकायत परमेंद्र कनौजिया द्वारा डाक निरीक्षक ज्ञानपुर को दी गई थी, जिसके बाद विभागीय टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच और कार्रवाई शुरू की। जानकारी के अनुसार सरायकंसराय पोस्ट ऑफिस में दो कर्मचारियों की नियुक्ति थी, जिनमें बीपीएम (ब्रांच पोस्टमास्टर) रवि कुमार तथा एबीपीएम (असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर) दिव्यांश श्रीवास्तव शामिल हैं। फिलहाल बरामद पत्रों और दस्तावेजों की जांच की जा रही है कि ये किसके हैं और इन्हें अब तक वितरित क्यों नहीं किया गया। डाक विभाग पूरे मामले की जांच में जुटा हुआ है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।1
- चौबेपुर में सड़क हादसे के बाद हंगामा, परिजनों ने शव रखकर लगाया जाम खबर है वाराणसी से जहा चौबेपुर थाना क्षेत्र के गौराकला बाजार में रविवार दोपहर लगभग 3:50 बजे तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक मछली विक्रेता की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर चक्का जाम कर दिया और आरोपी कार चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। मिली जानकारी के अनुसार कमौली निवासी साहिल हाशमी (लगभग 20 वर्ष) गौराकला बाजार में मछली बेचने का काम करता था। रविवार को वह वाराणसी मंडी से मछली लेकर अपनी दुकान गौराकला बाजार जा रहा था। जैसे ही वह बाजार के पास पहुँचा, तभी तेज रफ्तार कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना गंभीर था कि साहिल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और आक्रोशित होकर शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। परिजनों का कहना है कि जब तक कार चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक जाम नहीं हटाया जाएगा। सूचना पर चौबेपुर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बीरेन्द्र सोनकर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाकर जाम खुलवाने का प्रयास कर रहे हैं।देखें हमारे संवादाता लईक आफताब की खास रिपोर्ट1