Shuru
Apke Nagar Ki App…
साप्ताहिक बाजार ग्राम पंचायत बड़गो चौराहा पर बच्चो को जुआ का लत् थाना उसका क्षेत्र के बड़गो मे लगने वाले साप्ताहिक बाजार मे छोटे छोटे बच्चो को कुछ युवक बाजार मे पहुंच कर जुआ खिलवाते है जिसका वीडियो देख सकते है! यह मात्र बड़गो मे ही नही अगल बगल के कुसम्ही, बंगरा, सेमरा, धोबहा जैसे हर बाजार मे ये जुआ देखने को मिलता है लेकिन इस पर रोक लग सके कोई प्रयास नही ऐसे मे छोटे छोटे बच्चे को जुआ का लत् लग रहा जो भविष्य के लिए खतरा है!
Ravindra kumar Kashyap
साप्ताहिक बाजार ग्राम पंचायत बड़गो चौराहा पर बच्चो को जुआ का लत् थाना उसका क्षेत्र के बड़गो मे लगने वाले साप्ताहिक बाजार मे छोटे छोटे बच्चो को कुछ युवक बाजार मे पहुंच कर जुआ खिलवाते है जिसका वीडियो देख सकते है! यह मात्र बड़गो मे ही नही अगल बगल के कुसम्ही, बंगरा, सेमरा, धोबहा जैसे हर बाजार मे ये जुआ देखने को मिलता है लेकिन इस पर रोक लग सके कोई प्रयास नही ऐसे मे छोटे छोटे बच्चे को जुआ का लत् लग रहा जो भविष्य के लिए खतरा है!
- S k almunim and steel work shop Skइटवा, सिद्धार्थ नगर, उत्तर प्रदेश🙏40 min ago
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- महराजगंज से बड़ी राहत की खबर! राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन से जुड़े सभी स्वयं सहायता समूह (SHG) सदस्यों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे, जिससे उन्हें और उनके परिवार को 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिलेगा। सरकार की इस पहल से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को बड़ी सहायता मिलने वाली है। जल्द ही स्वास्थ्य शिविर भी लगाए जाएंगे जहां जांच और उपचार की सुविधा उपलब्ध होगी। . #Maharajganj #maharajganjnews #AyushmanCard #SHG #SwayamSahayataSamuh | Aayushman Update | Maharajganj News1
- निचलौल (महराजगंज)। निचलौल ब्लाक क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा रामचंद्रही से वीडियो साहब की छावनी से भसीअहवां चंपा देवी फार्मेसी कालेज होते हुए ग्राम सभा करमहियां नहर तक को जाने वाली करीब 2125 मीटर लम्बी कच्ची सड़क अब पक्की बन रही है। सालों से जर्जर सड़क के कारण स्कूली बच्चों तथा आने-जाने वाले राहगीरों को बरसात में कीचड़ और गर्मी में धूल से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। वित्त राज्य मंत्री के आश्वासन के बाद शुरू हुआ काम: भारतीय जनता पार्टी के मजबूत सीपाही जिला पंचायत सदस्य वार्ड नंबर दो प्रतिनिधि महेश भारती एंव भारतीय जनता पार्टी के मजबूत कार्यकर्ता एवं ग्रामीण देवेंद्र मौर्या उर्फ सोनू मौर्या ने बताया कि उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी से बार-बार आग्रह किया और लिखित एप्लिकेशन दी थी। माननीय मंत्री जी ने इसे संज्ञान में लेते हुए पक्की सड़क बनवाने का आश्वासन दिया था। अब उनके आशीर्वाद से पक्की सड़क मार्ग निर्माण का कार्य शुरू हो गया है। गांव में खुशी का माहौल: पक्की सड़क मार्ग बनने से गांव के लोगों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क बनने से बच्चों को स्कूल जाने और किसानों को मंडी तथा ब्लाक व तहसील तक आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। इनकी रही अहम भूमिका: उक्त कार्य को शुरू कराने में जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि महेश भारती, देवेंद्र मौर्या उर्फ सोनू,अंगद भारती, संतोष गौड़, बबलू मौर्य, जितेन्द्र मौर्य, संदीप निषाद, राजू, गजेन्द्र, अशोक आदि ने अहम भूमिका निभाई।2
- सिद्धार्थनगर में स्टेशन रोड पर प्रशासन का एक्शन, अतिक्रमणकारियों पर चला ‘बुलडोजर’ सिद्धार्थनगर जनपद में अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए स्टेशन रोड पर व्यापक अभियान चलाया। इस दौरान सड़क किनारे किए गए अवैध कब्जों को हटाया गया और कई स्थानों पर बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण ध्वस्त किया गया। प्रशासन की टीम सुबह ही मौके पर पहुंच गई थी। नगर पंचायत और पुलिस बल की मौजूदगी में सड़क किनारे बने अस्थायी दुकानों, टीनशेड और अवैध निर्माण को हटाया गया। कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने विरोध भी जताया, लेकिन अधिकारियों ने सख्ती दिखाते हुए अभियान जारी रखा।1
- इधर देखो कितना बड़ा तरीके से आवाज कोई नहीं दे रहा है आवास के लिए बोला था कोई सुनवाई नहीं हो रही2
- महराजगंज, जनपद मुख्यालय पर सामाजिक संगठन संयुक्त व्यापारी मोर्चा के तत्वावधान में प्राइवेट स्कूलों को बंद कराने की मांग को लेकर जनजागरण अभियान की शुरुआत की गई। यह अभियान संगठन के संयोजक पशुपतिनाथ गुप्ता के नेतृत्व में सक्सेना चौक से प्रारंभ हुआ। संगठन का कहना है कि देश में प्राइवेट स्कूलों के बढ़ते प्रभाव से सरकारी स्कूलों का अस्तित्व संकट में है। नेताओं, अधिकारियों और प्रभावशाली वर्ग के लोग अपने बच्चों को निजी विद्यालयों में पढ़ा रहे हैं, जिससे सरकारी शिक्षा व्यवस्था कमजोर होती जा रही है। यदि सभी वर्गों के बच्चे एक समान शिक्षा प्रणाली में पढ़ेंगे, तो शिक्षा का स्तर बेहतर होगा और समाज में समानता आएगी। मोर्चा ने अपने बयान में कहा कि पड़ोसी देश नेपाल जैसे अपेक्षाकृत गरीब देश में भी प्राइवेट स्कूलों पर नियंत्रण संभव है, तो भारत जैसे बड़े देश में ऐसा क्यों नहीं हो सकता। उन्होंने सरकार से मांग की कि सभी प्राइवेट स्कूलों को बंद कर सरकारी स्कूलों को सुदृढ़ किया जाए, ताकि अमीर-गरीब सभी बच्चों को समान और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके। संगठन ने यह भी कहा कि इस अभियान के माध्यम से वे पूरे जिले में जनसमर्थन जुटाएंगे और लोगों से अपील करेंगे कि वे इस मुद्दे पर एकजुट होकर सरकार पर दबाव बनाएं। इस दौरान महामंत्री दामोदर गोयल सहित कई पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।1
- hp gas up 551
- महराजगंज जिले के पुलिस विभाग में प्रशासनिक बदलाव किए गए हैं। ठूठीबारी थाने की कमान अब उपनिरीक्षक अमित सिंह को सौंप दी गई है। पूर्व कोतवाल नवनीत नागर के निलंबन के बाद यह नियुक्ति की गई है। इसके साथ ही अन्य उपनिरीक्षकों के कार्यों में भी बदलाव किया गया है। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी द्वारा किए गए ये तबादले कानून-व्यवस्था सुधार की दिशा में अहम माने जा रहे हैं। . #Maharajganj #PoliceUpdate #Thuthibari #AmitSingh #UPPolice | Maharajganj News | Maharajganj Police1
- खलीलाबाद, संत कबीर नगर ग्रामीण विकास कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शुक्रवार को खलीलाबाद विकास खंड में ‘सोशल ऑडिट ब्लॉक सभा’ का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम उत्तर प्रदेश सरकार के सोशल ऑडिट निदेशालय (ग्राम्य विकास विभाग) के तत्वावधान में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला विकास अधिकारी (DDO) ने की। सभा का मुख्य उद्देश्य विभिन्न सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करना तथा यह सुनिश्चित करना रहा कि विकास योजनाओं का लाभ पारदर्शी और ईमानदारी से ग्रामीणों तक पहुंचे। ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में “जन सहभागिता, पारदर्शिता और जवाबदेही” के मूल मंत्र पर विशेष बल दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि सोशल ऑडिट का उद्देश्य भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाना और विकास कार्यों की गुणवत्ता में सुधार लाना है। इस दौरान खंड विकास अधिकारी (BDO), जिला समन्वयक, ब्लॉक समन्वयक सहित जनपद के कई अधिकारी उपस्थित रहे। सभा में विभिन्न ग्राम पंचायतों से प्राप्त सोशल ऑडिट रिपोर्ट प्रस्तुत की गई, साथ ही ग्रामीणों को अपनी समस्याएं, शिकायतें और सुझाव सीधे अधिकारियों के समक्ष रखने का अवसर भी मिला। कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में जनता की भागीदारी आवश्यक है, ताकि “सबका साथ, सबका विकास” का लक्ष्य प्रभावी रूप से पूरा किया जा सके।1
- Post by विपिन राय1