Shuru
Apke Nagar Ki App…
#bareillypoliceथाना मीरगंज क्षेत्रान्तगगत ग्राम खमररया आजमपुर मेंहुई हत्या के संबंध मेंथाना मीरगंज #bareillypolice द्वारा घटना का सफल अनावरण करतेहुए 01 अभभयुक्त को ककया कगरफ्तार।
जितेन्द्र पाल
#bareillypoliceथाना मीरगंज क्षेत्रान्तगगत ग्राम खमररया आजमपुर मेंहुई हत्या के संबंध मेंथाना मीरगंज #bareillypolice द्वारा घटना का सफल अनावरण करतेहुए 01 अभभयुक्त को ककया कगरफ्तार।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- भुता के मिर्जापुर में अंबेडकर प्रतिमा पर बवाल: बिना अनुमति स्थापना पर थाने में धरना, कार्रवाई की मांग तेज। भूपेंद्र शर्मा, बरेली भुता (बरेली)। थाना भुता क्षेत्र के ग्राम मिर्जापुर में बिना प्रशासनिक अनुमति के डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित किए जाने को लेकर विवाद गहरा गया है। शनिवार को ब्राह्मण समाज व ग्रामीणों ने थाना भुता पहुंचकर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया और मामले में सख्त कार्रवाई की मांग उठाई। जानकारी के अनुसार, करीब एक सप्ताह पूर्व गांव में रात के समय बिना किसी पूर्व सूचना या प्रशासनिक अनुमति के अंबेडकर जी की प्रतिमा स्थापित कर दी गई थी। उस समय किसी प्रकार की औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई, जिससे मामला शांत बना रहा। बताया जा रहा है कि दो दिन पूर्व गांव निवासी संजू पुत्र सोमवीर द्वारा ब्राह्मण समाज को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद विवाद ने तूल पकड़ लिया। आरोप है कि टिप्पणी के दौरान अंबेडकर जी के प्रति अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया, जिससे समाज के लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। शनिवार को बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग एवं ग्रामीण थाना भुता पहुंचे और प्रतिमा हटाने की मांग को लेकर शिकायती पत्र सौंपा। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि बिना अनुमति प्रतिमा स्थापित करना अवैध है और इससे गांव का माहौल तनावपूर्ण हो गया है। प्रदर्शन में विश्व हिंदू राष्ट्र सेना के मंडल अध्यक्ष विजय गौरव सनातनी, राजेश पाराशरी, सोनू शर्मा, अशोक शर्मा, सत्यम गौड़, प्रियांशु पाठक, वीरेंद्र गंगवार, उमेश सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे। इस दौरान थाना परिसर में धरना-प्रदर्शन कर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई गई। थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया गया है। बिना अनुमति प्रतिमा स्थापित करने वालों के खिलाफ जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि उच्च अधिकारियों के निर्देशानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। ग्रामीण क्षेत्र में इस घटना के बाद माहौल संवेदनशील बना हुआ है, जिसे देखते हुए पुलिस प्रशासन सतर्कता बरत रहा है।4
- बरेली में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने देश में बढ़ती कथित ‘लव जिहाद’, अवैध धर्मांतरण और अवैध धार्मिक कब्जों के खिलाफ जोरदार आवाज उठाई है। कार्यकर्ताओं ने महामहिम राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा, जिसमें इन मुद्दों को राष्ट्रीय सुरक्षा और सामाजिक सद्भाव के लिए गंभीर खतरा बताया गया। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि देशभर में सुनियोजित तरीके से धर्मांतरण, महिलाओं का शोषण और सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जे किए जा रहे हैं। साथ ही, कुछ मामलों का हवाला देते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की गई। बजरंग दल ने सरकार से मांग की है कि ऐसे मामलों में शामिल लोगों की पहचान कर सख्त कार्रवाई हो, अवैध कब्जों को तुरंत हटाया जाए और जबरन धर्मांतरण रोकने के लिए कठोर कानून लागू किए जाएं। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। पूरे मामले में आज शनिवार समय लगभग दोपहर के 1:00 दी गई जानकारी1
- Post by Anshu Kumar Press1
- #bareillypolice बरेली बहेड़ी पुलिस द्वारा माननीय न्यायालय के आदेश के अनुपालन में एक अभियुक्त को उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण की धारा3(1) के अंतर्गत चार माह के लिए जनपद बरेली से बाहर कि सीमा पर छोड़कर जिला बदर क्या है1
- बरेली महाराणा प्रताप सिंह विश्वविद्यालय में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है इस वजह से इलाज के लिए लंबी-लंबी लाइन देखने को मिल रही हैं बीमार धूप में लाइन लगा कर खड़े रहने के लिए मजबूर है1
- बीइंग अलाइव अकादमी ने एक बार फिर शानदार परिणाम देकर शिक्षा के क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान कायम की है। कक्षा 10 के बोर्ड परीक्षा परिणामों में अकादमी के छात्र मोहम्मद उज़ैर रज़ा ने 97 प्रतिशत अंक हासिल कर टॉप किया। खास बात यह रही कि उन्होंने अंग्रेज़ी विषय में 100 में 100 अंक प्राप्त किए। वहीं, ऐश्वर्य प्रताप ने 91 प्रतिशत अंक हासिल कर बेहतरीन प्रदर्शन किया। इसके अलावा कई अन्य छात्रों ने भी शानदार अंक प्राप्त कर अकादमी का नाम रोशन किया। अकादमी की अध्यक्ष डॉ. सबीन एहसान ने इस सफलता का श्रेय छात्रों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग को दिया। डॉ. अमीद मुराद ने भी छात्रों की इस उपलब्धि को शहर के लिए गर्व का विषय बताया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। परिणाम के बाद अकादमी में जश्न का माहौल देखने को मिला, जहां सभी ने मिलकर इस सफलता का उत्सव मनाया। बीइंग अलाइव अकादमी ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का एक भरोसेमंद नाम है।1
- बरेली विकास प्राधिकरण के अधिकारियों के लापरवाही के चलते मकान में पड़ गई दरार एई व जेई की लापरवाही आई सामने बिना परमिशन के खुद रही थी बेसमेंट बरेली में निर्माण कार्य से तीन मंजिला मकान में दरार, परिवार ने खाली किया घर बरेली। कोतवाली थाना क्षेत्र के चौपुला सिविल लाइंस में एक बड़ा हादसा टल गया, जब पड़ोसी प्लॉट में हो रही खुदाई के कारण एक तीन मंजिला मकान की नींव कमजोर हो गई और दीवारों में दरारें आ गईं। मिली जानकारी के अनुसार विमलेश कुमारी पत्नी जोगेंद्र पाल सिंह, निवासी 82A/3 चौपुला सिविल लाइंस ने आरोप लगाया है कि उनके पड़ोसी वेद प्रकाश अग्रवाल द्वारा अपने 600 वर्गमीटर प्लॉट में रात के समय कराई गई गहरी खुदाई से उनके मकान की नींव क्षतिग्रस्त हो गई। इसके चलते मकान में दरारें पड़ गईं और वह एक ओर झुकने लगा। घटना का पता चलने पर शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे परिवार ने तत्काल घर खाली कर सुरक्षित स्थान पर शरण ली। पीड़िता का आरोप है कि निर्माण कार्य बिना किसी स्वीकृति के अवैध रूप से किया जा रहा है। विमलेश कुमारी ने थाना कोतवाली में शिकायत देकर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। वहीं, मकान की हालत को देखते हुए इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। आप बड़ा सवाल यह उठता है की बरेली विकास प्राधिकरण के एई व जेई की साठ गांठ के चलते बेसमेंट खोदा जा रहा था बेसमेंट की नियमावली के अनुरोध बेसमेंट खोदा जा रहा था क्या प्रैक्टिकल के अधिकारियों ने इसकी स्वीकृति दी थी आप देखने की बात यह है कि प्राधिकरण के उच्च अधिकारी इस क्या कार्यवाही करते हैं1
- #bareillypoliceथाना मीरगंज क्षेत्रान्तगगत ग्राम खमररया आजमपुर मेंहुई हत्या के संबंध मेंथाना मीरगंज #bareillypolice द्वारा घटना का सफल अनावरण करतेहुए 01 अभभयुक्त को ककया कगरफ्तार।1