नाबालिग से दुष्कर्म मामले में 20 साल की सजा, पोक्सो कोर्ट नागौर का सख्त फैसला* अभियुक्त मोहम्मद रमजान दोषी करार, पीड़िता को प्रतिकर देने के भी आदेश नागौर,,विशेष न्यायालय (पोक्सो प्रकरण) नागौर ने नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के एक गंभीर मामले में अहम फैसला सुनाते हुए अभियुक्त मोहम्मद रमजान को दोषी करार दिया है। न्यायालय ने आरोपी को भारतीय दण्ड संहिता की धारा 376(3) एवं पोक्सो एक्ट की धारा 3/4 के तहत करीब 20 वर्ष के साधारण कारावास एवं अर्थदंड की सजा सुनाई है। न्यायालय ने अपने निर्णय में पीड़िता के पुनर्वास को ध्यान में रखते हुए विधिक प्रावधानों के अनुसार प्रतिकर (कम्पनसेशन) प्रदान करने के भी आदेश दिए हैं। प्रकरण के अनुसार आरोपी ने नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर विस्तृत जांच की। जांच के दौरान मेडिकल रिपोर्ट, पीड़िता के बयान, गवाहों के कथन सहित अन्य साक्ष्य एकत्रित कर न्यायालय में पेश किए गए। सुनवाई के दौरान न्यायालय ने पाया कि पीड़िता के बयान एवं चिकित्सकीय साक्ष्य आपस में पूरी तरह संगत एवं विश्वसनीय हैं, जिससे अभियोजन पक्ष का मामला संदेह से परे सिद्ध होता है। न्यायालय ने यह भी स्पष्ट किया कि नाबालिगों के विरुद्ध अपराध समाज के लिए अत्यंत गंभीर हैं और ऐसे मामलों में किसी प्रकार की नरमी उचित नहीं है। इस मामले में परिवादी पक्ष की ओर से अधिवक्ता डॉ. पवन श्रीमाली ने प्रभावी पैरवी करते हुए साक्ष्यों एवं कानूनी पक्ष को मजबूती से प्रस्तुत किया, जिसके परिणामस्वरूप अभियुक्त को कठोर सजा दिलाई जा सकी। न्यायालय के इस फैसले को नाबालिगों के विरुद्ध अपराधों के प्रति सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है, जिससे समाज में कानून के प्रति विश्वास और मजबूत होगा।

- नागौर,,जैन समाज के 24 वें तीर्थकर भगवान महावीर स्वामी का 2625वां जन्म कल्याणक महोत्सव का भव्य वरघोडा सुबह 9 बजे कांच के मंदिर से प आईपीएस जतिन जैन, पुर्व नागौर नगर परिषद सभापति मीतू बोथरा एवं नीतु तोलावत ने झंडी दिखाकर वरघोड़े को रवाना किया वरघोड़ा में जैन समाज के पुरूष एवं महिलाऐ भजन गाते एवं नाचते हुए चल रहे थे भगवान महावीर स्वामी की सवारी जय कारें के साथ में चल रही थी सभी पुरूष सफेद कुर्ता पायजामा एवं महिला लाल चुंदड़ी की साड़ी पहने हुए थे भगवान महावीर स्वामी की संजीव झांकीया इस भव्य वडघोडा़ के आकर्षण का केंद्र रहा जो कि शहर के मच्छियों का चौक,काठडी़यों का चौक,सावा की गली, लोहिया का चौक, लोहिया के साथ में विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास के साथ में पुष्प वर्षा की एवं फिर वरघोड़ा लोहिया के चौक से गांधीवाड़ी,माहि दरवाजा, लोढ़ा का चौक, मेड़ता वाड़ी,होते हिरावाडी़ जैन मंदिर आदि नाथ मंदिर में इस वडघोडें का समापन हुआ जैन समाज ने पोस्टर लगा कर यह संदेश दिया कि थाली में झुठा छोड़कर अपमान ना करें4
- आदर्श शिक्षण संस्थान नागौर द्वारा संचालित शारदा बाल निकेतन माध्यमिक मारवाड़ मूंडवा में आज वार्षिक परीक्षा परिणाम एवं प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मूंडवा निरीक्षक पुलिस सुरेश चौधरी रहे कार्यक्रम में कक्षा अरुण से दशमी तक के सभी भैया बहनों को पुरस्कार प्रदान किए गए पुरस्कार विद्यालय के पूर्व छात्र भैया मधुर सिखवाल एडवोकेट एवं महेश युवा संघ के भैया दीपक अटल देवी लाल रणजीत सदावत द्वारा प्रदान किए गए इस शुभ अवसर पर बोर्ड कक्षाओं में 90% से ऊपर अंक पाने वाले भैया बहनों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया कक्षा दसमी में सर्वाधिक अंक बहिन सुमन जांगिड़ ने 94.67 धीरज कड़ेल ने 92.50 भवानी शंकर ने 92.50 योगेश कंडारा ने 92.50 माया नायक ने 90.17 अंक प्राप्त करने वालों को स्थानीय प्रबंधन समिति द्वारा सम्मानित किया गया इस शुभ अवसर पर संरक्षक श्रीनिवास ओझा कमल किशोर बंग कोषाध्यक्ष प्रेम सुख मुंडेल सेवा प्रमुख रूपेश पाराशर सेवा प्रमुख गोपाल अटल सेवा प्रमुख पर्यावरण प्रमुख राजेंद्र मुंडेल शैक्षिक प्रमुख भंवरलाल जेठू सेवा प्रमुख परसराम जेठू सेवा प्रमुख श्रीमती किरण शर्मा शैक्षिक प्रमुख मुरली जी रतावा पर्यावरण प्रमुख रामकरण सोनी सेवा प्रमुख संत मनोहरदास एवं विद्यालय परिवार आदि उपस्थित थे परीक्षा परिणाम की घोषणा परीक्षा प्रभारी दीपक जेठू ने की कार्यक्रम का संचालन हरसुख राम लटियाल ने किया विद्यालय के प्रधानाचार्य रामगोपाल सेन ने आए हुए अतिथियों का अभिभावकों का स्वागत सम्मान किया विद्यालय के प्रबंध समिति के अध्यक्ष महेश बंग ने आए हुए सभी अभिभावकों व मेहमानों का धन्यवाद ज्ञापित किया और आश्वासन दिया कि आने वाले समय मे आवश्यकतानुसार सभी प्रकार की भौतिक संसाधन पूर्ण करवा दिए जाएंगे1
- Post by Bhanwar Lal Beniwal2
- खींवसर (नागौर), 31 मार्च। क्षेत्र में सोमवार देर शाम अचानक मौसम बदल गया और तेज बारिश के साथ भारी ओलावृष्टि हुई। कुछ ही समय में खेतों और सड़कों पर ओलों की मोटी परत जम गई, जिससे पूरा इलाका सफेद चादर जैसा दिखाई देने लगा।1
- 😂😂😂😂 comedy1
- इक़बाल खान, ✍️ईरान में पहले हज़रत इमाम हुसैन और करबला का हवाला दिया जाता था, लेकिन अब इसके साथ सुप्रीम लीडर के परिवार का भी जिक्र होने लगा है। लोग कह रहे हैं कि उन्हें सत्ता से नहीं, बल्कि देश से प्यार था और वे अमेरिका की गलत नीतियों का विरोध करते थे।खाड़ी के अरब देशों में भी यह बात सामने आ रही है कि ईरान के सुप्रीम लीडर ने गाजा और फिलिस्तीन के लिए अपने परिवार तक का बलिदान दे दिया, वो भी सुन्नी मुस्लिमों के लिए। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या सुन्नी अरब देशों का फर्ज नहीं बनता कि ईरान का साथ दें। ओर अमेरिका का अरब देशों में विरोध भी होने लगा है।इस जंग को लेकर यह भी कहा जा रहा है कि इसमें अमेरिका और इज़राइल को हार का सामना करना पड़ेगा। दूसरी तरफ ईरान की आर्थिक स्थिति को लेकर दावा किया जा रहा है कि उसकी करेंसी मजबूत हुई है। जिन देशों पर उसका पुराना कर्ज था, वे अब भुगतान कर रहे हैं और नकद में तेल खरीद रहे हैं, वह भी रूसी और चीनी मुद्रा में। इससे यह संकेत मिलता है कि ईरान को आर्थिक रूप से कुछ फायदा हुआ है। ईरान ने साफ संकेत दिए हैं कि वह यह जंग हर हाल में जारी रखेगा, चाहे इसमें जनहानि ही क्यों न हो। हालांकि, इस संघर्ष में लोगों की मौतें हो रही हैं, लेकिन ईरान एक बड़ा देश है और क्षेत्रफल व जनसंख्या के लिहाज से इज़राइल से काफी बड़ा है।उधर इज़राइल में भी जनहानि हो रही है और वहां की जनसंख्या कम होने के कारण हर नुकसान ज्यादा भारी माना जा रहा है। यही वजह है कि वहां डर और दबाव ज्यादा महसूस किया जा रहा है।ईरान में जंग में मारे जाने वालों को शहीद’ का दर्जा दिया जाता है, जिससे लोगों में जंग के प्रति समर्थन और भावनात्मक जुड़ाव बना रहता है।1
- कोट वाली जो कुआँ जो वीरान था, उसकी टंकी की तैयारी हो चुकी है, जिसमें पानी की टंकी बन रही है। अब रामपुरिया कॉलेज के पीछे जो कुआँ पड़ा है, उससे निवेदन है कि उसको भी जल्द से जल्द टंकी की पानी की टंकी की तैयारी में करें। 🌟 यह एक अच्छा कदम है कि पुराने कुओं को पुनर्जीवित किया जा रहा है। इससे पानी की समस्या का समाधान होगा और लोगों को स्वच्छ पानी मिलेगा।1
- नागौर,,सकल दिगम्बर जैन समाज द्वारा सोमवार को जैन समाज के 24वें तीर्थंकर महावीर भगवान की जन्म जयंती एवं समवसरण की रथयात्रा हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। जिसमें समाज के सभी लोगों ने बढ़-चढक़र भाग लिया। यह जानकारी समाज के रमेश चन्द्र जैन ने दी। उन्होंने बताया कि आज दोपहर 2 बजे श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में भगवान को रथ में विराजमान करने का सौभाग्य सागरमल सुरेन्द्र कुमार पहाडिय़ा एवं रथ का सारथी बनने का सौभाग्य सोहनलाल, गजराज बाकलीवाल परिवार को मिला एवं खंजाची बनने का सौभाग्य सुनील कुमार बडज़ात्या परिवार को एवं भगवान की जंवर ढोने का सौभाग्य बालचन्द नरेश कुमार, सोहनलाल, गजराज हुलास बाकलीवाल परिवार को मिला। इसके बाद श्रीआदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर से समवसरण की रथयात्रा को प्रशिक्षु आईपीएस एवं नागौर वृत्ताधिकारी जतिन जैन ने हरि झण्डी दिखाकर रवाना किया जो लंबी गली से तेरापंथी दिगम्बर जैन मंदिर, मच्छियों के चौक, काठडिय़ों का चौक होते हुए भण्डारियों की गली स्थित बीसपंथी दिगम्बर जैन मंदिर होते हुए तिगरी बाजार, सर्राफा बाजार, काजियों का चौक होते हुए वापस श्रीआदिनाथ दिगम्बर मंदिर पहुंचा। भगवान की समवसरण की रथ का जगह-जगह पर भव्य स्वागत किया एवं आरती की गई। रथ के आगे बैण्डबाजो वाले भजन गाते हुए चल रहे थे उनके पीछे समाज के लोग भी हजूरिए एवं भजन गाते हुए चल रहे थे। भगवान के रथ के पीछे महिलाएं भजन गाते हुए चल रथी। इस अवसर पर समाज के जीवराज पाटनी, अंबूजा सीमेंट के संजय जैन, ओम सबलावत, महेन्द्र पहाडिय़ा, सनत कानूगो, गोपाल बडज़ात्या, अनिल बडज़ात्या, अशोक जैन, विनोद जैन, जेके जैन, राजेश शाह, नगरपालिका के पूर्व चैयरमेन अशोक मच्छी सहित समाज के कई गणमान्य लोग मौजूद थे। महावीर जयंती के अवसर पर लोगों में उत्साह था। प्रभात फेरी निकाली :- सकल दिगम्बर जैन समाज द्वारा प्रात: 6 बजे श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर से एवं बीसपंथी दिगम्बर जैन मंदिर से महावीर जयंती के अवसर पर प्रभात फेरी निकाली जो विभिन्न मौहल्लों में होते हुए वापिस मंदिर पहुंची। जिसमें समाज के महिलाएं, पुरूष एवं बच्चों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया।4