टीएल बैठक में कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए समय-सीमा में प्रकरणों के निराकरण के निर्देश सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में लापरवाही नहीं की जाएगी बर्दाश्त- कलेक्टर नीमच, 25 अगस्त 2026। कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में समय-सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन, मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान, मुख्यमंत्री जनकल्याण शिविर सहित विभिन्न विभागों के लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निम्नानुसार निर्देश दिए- सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का शत-प्रतिशत एवं समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जाए। प्रत्येक विभाग प्रतिदिन सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों की समीक्षा कर लंबित प्रकरणों का निराकरण करे। फोर्स क्लोजर से पहले हितग्राही से चर्चा अनिवार्य: किसी भी शिकायत को फोर्स क्लोजर के लिए भेजने से पहले संबंधित विभाग के एल-1 अथवा उससे ऊपर के स्तर के अधिकारी द्वारा हितग्राही से कम से कम एक बार अनिवार्य रूप से बात की जाए। हितग्राही से चर्चा एवं शिकायत के निराकरण की स्थिति सुनिश्चित करने के बाद ही प्रकरण फोर्स क्लोजर के लिए भेजा जाए। सीएम हेल्पलाइन की रैंकिंग में सुधार: खराब रैंकिंग वाले विभाग लक्ष्य निर्धारित कर अपनी रैंकिंग में सुधार करें तथा टॉप-20 में स्थान प्राप्त करने के लिए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के शिविरों में प्राप्त शिकायतों का निराकरण: शिविरों में प्राप्त शिकायतों का अनिवार्य रूप से सात दिवस के भीतर निराकरण सुनिश्चित किया जाए। फॉर्मर रजिस्ट्री में अधिक से अधिक किसानों का पंजीयन: संबंधित अधिकारी किसानों को फॉर्मर रजिस्ट्री से जोड़ने के लिए आवश्यक कार्रवाई करें और पंजीयन की प्रगति बढ़ाएं। विद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं की जांच: जिला शिक्षा अधिकारी एवं डीपीसी जिले के सभी विद्यालयों में इन्फ्रास्ट्रक्चर, पेयजल, शौचालय सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें। जनसुनवाई की शिकायतों की नियमित समीक्षा: एडीएम जनसुनवाई में प्राप्त एवं लंबित शिकायतों की समीक्षा करें। समय पर निराकरण नहीं करने वाले अधिकारियों के साथ बैठक कर लंबित प्रकरणों के निराकरण की कार्रवाई सुनिश्चित करें। निर्देशों का पालन नहीं करने पर कार्रवाई: समय-सीमा में शिकायतों का निराकरण नहीं करने एवं वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों का पालन नहीं करने वाले अधिकारियों को नोटिस जारी किए जाएं। मुख्यमंत्री जनकल्याण शिविर के लंबित आवेदनों का निराकरण: शिविर के तहत प्राप्त कुल 336 आवेदनों में से 76 के निराकरण तथा 261 आवेदन लंबित रहने पर कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने सभी लंबित आवेदनों का विभागवार समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। गुणवत्तापूर्ण निराकरण की निगरानी: कलेक्टर ने सीईओ जिला पंचायत को शिकायतों के निराकरण की नियमित निगरानी करने तथा यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि आवेदनों का निराकरण गुणवत्तापूर्ण एवं सही तरीके से हो। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री अमन वैष्णव, एडीएम श्री बी.एस. कलेश, एसडीएम जावद श्री संजीव साहू, एसडीएम मनासा सुश्री किरण आंजना, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती मयूरी जोक, श्रीमती श्रुति भयडीया, श्री चंद्र सिंह धार्वे सहित सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
टीएल बैठक में कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए समय-सीमा में प्रकरणों के निराकरण के निर्देश सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में लापरवाही नहीं की जाएगी बर्दाश्त- कलेक्टर नीमच, 25 अगस्त 2026। कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में समय-सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन, मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान, मुख्यमंत्री जनकल्याण शिविर सहित विभिन्न विभागों के लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निम्नानुसार निर्देश दिए- सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का शत-प्रतिशत एवं समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जाए। प्रत्येक विभाग प्रतिदिन सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों की समीक्षा कर लंबित प्रकरणों का निराकरण करे। फोर्स क्लोजर से पहले हितग्राही से चर्चा अनिवार्य: किसी भी शिकायत को फोर्स
क्लोजर के लिए भेजने से पहले संबंधित विभाग के एल-1 अथवा उससे ऊपर के स्तर के अधिकारी द्वारा हितग्राही से कम से कम एक बार अनिवार्य रूप से बात की जाए। हितग्राही से चर्चा एवं शिकायत के निराकरण की स्थिति सुनिश्चित करने के बाद ही प्रकरण फोर्स क्लोजर के लिए भेजा जाए। सीएम हेल्पलाइन की रैंकिंग में सुधार: खराब रैंकिंग वाले विभाग लक्ष्य निर्धारित कर अपनी रैंकिंग में सुधार करें तथा टॉप-20 में स्थान प्राप्त करने के लिए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के शिविरों में प्राप्त शिकायतों का निराकरण: शिविरों में प्राप्त शिकायतों का अनिवार्य रूप से सात दिवस के भीतर निराकरण सुनिश्चित किया जाए। फॉर्मर रजिस्ट्री में अधिक से अधिक किसानों का
पंजीयन: संबंधित अधिकारी किसानों को फॉर्मर रजिस्ट्री से जोड़ने के लिए आवश्यक कार्रवाई करें और पंजीयन की प्रगति बढ़ाएं। विद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं की जांच: जिला शिक्षा अधिकारी एवं डीपीसी जिले के सभी विद्यालयों में इन्फ्रास्ट्रक्चर, पेयजल, शौचालय सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें। जनसुनवाई की शिकायतों की नियमित समीक्षा: एडीएम जनसुनवाई में प्राप्त एवं लंबित शिकायतों की समीक्षा करें। समय पर निराकरण नहीं करने वाले अधिकारियों के साथ बैठक कर लंबित प्रकरणों के निराकरण की कार्रवाई सुनिश्चित करें। निर्देशों का पालन नहीं करने पर कार्रवाई: समय-सीमा में शिकायतों का निराकरण नहीं करने एवं वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों का पालन नहीं करने वाले अधिकारियों को नोटिस जारी किए जाएं। मुख्यमंत्री जनकल्याण शिविर के
लंबित आवेदनों का निराकरण: शिविर के तहत प्राप्त कुल 336 आवेदनों में से 76 के निराकरण तथा 261 आवेदन लंबित रहने पर कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने सभी लंबित आवेदनों का विभागवार समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। गुणवत्तापूर्ण निराकरण की निगरानी: कलेक्टर ने सीईओ जिला पंचायत को शिकायतों के निराकरण की नियमित निगरानी करने तथा यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि आवेदनों का निराकरण गुणवत्तापूर्ण एवं सही तरीके से हो। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री अमन वैष्णव, एडीएम श्री बी.एस. कलेश, एसडीएम जावद श्री संजीव साहू, एसडीएम मनासा सुश्री किरण आंजना, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती मयूरी जोक, श्रीमती श्रुति भयडीया, श्री चंद्र सिंह धार्वे सहित सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
- पति पत्नी की सोते समय हत्या.. गरोठ के पास सेमरोल, चांदबडा की घटना गरोठ चांदबड़ा मे हत्या गत रात्रि ग्राम चांदबड़ा में हुई देवा बंजारा की हत्या मामले प्राथमिक रूप से यह बात सामने आई है कि देवा बंजारा अपनी पत्नी के साथ रोज खेत पर ही सोने जाता था (घर से 200 मीटर दूर)। सुबह जब दंपत्ति वापस नहीं लौटे तो देवा की 8 वर्षित पोती को परिजनों ने बुलाने के लिए भेजा। जहां की हालत देख बालिका ने घर पहुंचकर स्थिति बताई। जहां देवा का पुत्र नारायण ओर परिजन पहुंचे। उसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मुख्य बात यह बताई जा रही है कि दोनों पति पत्नी जहां सो रहे थे। सोते हुए वहीं उनपर हमला हुआ! जिसमें देवा बंजारा की मौत हुई और भूली बाई गंभीर रूप से घायल हुई जो इंदौर में उपचाररत है!1
- सुकेत में अकीदत के साथ निकला जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी का जुलूस* *सुकेत (कोटा) -* पैगम्बर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब के यौमे विलादत के मौके पर सुकेत नगर में 12 रबीउल अव्वल का जुलूस बड़ी अकीदत और शानो-शौकत के साथ निकाला गया। जुलूस की शुरुआत नगर के जुल्मी रोड स्थित गुलशन-ए-बगदाद से हुई। वहां से जुलूस हाट चौक, टंकी तिराहा होते हुए नगर के मुख्य चौराहा बड़ी मस्जिद पहुंचा। बड़ी मस्जिद पर सभी जुलूस एक जगह जमा हुए और नात-ओ-नारों की सदाओं के साथ कोटा रोड होते हुए होली खूंट पहुंचा। जुलूस के समापन के बाद सुकेत के अंजुमन मदरसे में जुलूस में शामिल जायरीनों के लिए तबर्रुक तकसीम किया गया और फातेहा खानी हुई। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर रामगंजमंडी डिप्टी और सुकेत थाना प्रभारी अपनी पूरी टीम के साथ चाक-चौबंद नजर आए। पुलिस की मुस्तैदी के चलते जुलूस पूरी तरह शांति, सौहार्द और भाईचारे के साथ संपन्न हुआ।1
- नीमच में जनसुनवाई शिविर, 12 सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण नीमच में पुलिस कंट्रोल रूम स्थित सभाकक्ष में 25 अगस्त को जिला स्तरीय जनसुनवाई एवं शिकायत निवारण शिविर आयोजित हुआ। पुलिस अधीक्षक श्री राजेश व्यास ने आवेदकों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और संबंधित थाना प्रभारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। शिविर में सीएम हेल्पलाइन की लेवल-1, 2 और 3 की 12 शिकायतों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण कर उन्हें बंद करवाया गया। वहीं करीब 26 आवेदकों ने अपनी समस्याएं एसपी के समक्ष रखीं। एसपी ने अधिकारियों को समयबद्ध और निष्पक्ष कार्रवाई के निर्देश दिए। शिविर में भूमि विवाद, पुलिस कार्रवाई सहित विभिन्न मामलों पर सुनवाई की गई।1
- MP - देर रात कलेक्टर दिव्यांक सिंह भी धानमंडी क्षेत्र पहुंचे और जलभराव की स्थिति का जायजा लिया... आधी रात को सड़कों पर उतरे नवागत कलेक्टर दिव्यांक सिंह अतिवृष्टि के बीच शहर का लिया जायजा मन्दसौर अत्यधिक बारिश के चलते मन्दसौर शहर के कई निचले इलाकों में जलभराव की सूचना मिलने के बाद नवागत जिला कलेक्टर दिव्यांक सिंह आधी रात को ही अधिकारियों की टीम के साथ शहर के विभिन्न क्षेत्रों के निरीक्षण पर निकल पड़े। कलेक्टर ने मौके पर पहुंचकर जलभराव की स्थिति का जायजा लिया और शहरवासियों से चर्चा कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली।1
- क्या मध्य प्रदेश में गुंडाराज माफिया राज है यह सत्ता का दुरुपयोग है1
- सुवासरा लगातार बारिश के कारण सुवासरा नाला जिसके नीचे से होकर मंदसौर शामगढ की और जाया जाता है लगातार बारिश होने पर नाले में पानी भरा वाहनों की आवाजाही हुई बंद सुवासरा लगातार बारिश के कारण सुवासरा नाला जिसके नीचे से होकर मंदसौर शामगढ की और जाया जाता है लगातार बारिश होने पर नाले में पानी भरा वाहनों की आवाजाही हुई बंद1
- जहा आस्था हो, वहा कोई कठिनाई नही.. बरसते पानी मे कावड लेकर पहुची महिलाए शामगढ.. बाबा भोलेनाथ की भक्ती का पावन पर्व श्रावण मास, शिवालयो पर भारी भीड, हजारो की संख्या मे कावडीये भोलेनाथ को जलाअभिपेक कर रहे, मंगलवार को शामगढ के समीप ढाबला गुर्जर की माता बहनो द्वारा जय शिव शंकर के जयकारो के साथ बरसते पानी कावड लेकर.श्री शिव हनुमान मंदिर शामगढ पहुची, बाबा भोलेनाथ का जलाअभिषेक किया. भक्ति का अनूठा अदभुत भोले के प्रति देखने को मिलता है, बरसते पानी मे भी अपनी कावड यात्रा जारी रख माता बहने पहुची.1
- टीएल बैठक में कलेक्टर के सख्त निर्देश, समय-सीमा में करें शिकायतों का निराकरण नीमच, 25 अगस्त 2026। कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में टीएल बैठक आयोजित हुई। कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन, मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान और जनकल्याण शिविर सहित लंबित प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का शत-प्रतिशत एवं समयबद्ध निराकरण करने के निर्देश दिए। फोर्स क्लोजर से पहले हितग्राही से चर्चा अनिवार्य की गई। जनविश्वास शिविर की शिकायतें सात दिवस में निपटाने, फॉर्मर रजिस्ट्री में किसानों का पंजीयन बढ़ाने तथा स्कूलों में मूलभूत सुविधाओं की जांच के निर्देश दिए। 336 आवेदनों में 261 लंबित मिलने पर नाराजगी जताई और लापरवाह अधिकारियों को नोटिस देने के निर्देश दिए।1
- MP - सुवासरा में उफनते रेलवे अंडर ब्रिज में जानजोखिम में डालकर उफनते नाले में उतारी कार सुवासरा में उफनते रेलवे अंडरपास में फंसी एक कार सोशल मीडिया पर हुआ वीडियो वायरल इस तरह की घटना पूर्व में भी देखने को मिली है, जिम्मेदार ध्यान दें..1