logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

gram mewada kachhar Kai rasta hai bahut pareshani aati hai humko jald se jald sunvaee Karen is raste ki

1 day ago
user_NisAR Khan dil
NisAR Khan dil
Farmer श्योपुर, श्योपुर, मध्य प्रदेश•
1 day ago

gram mewada kachhar Kai rasta hai bahut pareshani aati hai humko jald se jald sunvaee Karen is raste ki

More news from Rajasthan and nearby areas
  • सवाई माधोपुर जिला अस्पताल में एक मामला सामने आया है। जिसमें मरीज को समय पर रिपोर्ट जांच नहीं मिलने के कारण डॉक्टर को बिना दिखाएं बैरंग लौटना पड़ा। वहीं खंडार निवासी गजेंद्र सिंह, सोहन रावत, कजोड़ मल, नीलम सैन, कजोडी बाई आदि का कहना है कि सुबह 11:00 जांच करवा दी, लेकिन शाम तक जांच रिपोर्ट नहीं मिली। जांच वितरण केंद्र पर सैकड़ो की तादाद में मरीज परेशान होते नजर आए। लेकिन मरीज को जांच रिपोर्ट शाम के 6:00 तक नहीं मिली। आखिर देखने की बात है कि मरीज को समय पर जांच रिपोर्ट मिल जाती तो डॉक्टर को दिखाकर दूर दराज से आए मरीज अपने-अपने गांव लौट जाते। वही जांच वितरण केंद्र पर रिपोर्ट जांच के लिए युवा से लेकर बुजुर्ग एवं महिलाएं तक परेशान होती नजर आई। *विनय प्रजापत लैब मैनेजर जिला अस्पताल सवाई माधोपुर का कहना है कि* मशीन में तकनीकी खराबी के चलते ऐसी समस्या आई । तकनीकी समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।
    1
    सवाई माधोपुर जिला अस्पताल में एक मामला सामने आया है। जिसमें मरीज को समय पर रिपोर्ट जांच नहीं मिलने के कारण डॉक्टर को बिना दिखाएं बैरंग लौटना पड़ा। वहीं खंडार निवासी गजेंद्र सिंह, सोहन रावत, कजोड़ मल, नीलम सैन, कजोडी बाई आदि का कहना है कि सुबह 11:00 जांच करवा दी, लेकिन शाम तक जांच रिपोर्ट नहीं मिली।   जांच वितरण केंद्र पर सैकड़ो की तादाद में मरीज परेशान होते नजर आए। लेकिन मरीज को जांच रिपोर्ट शाम के 6:00 तक  नहीं मिली। आखिर देखने की बात है कि मरीज को समय पर जांच रिपोर्ट मिल जाती तो डॉक्टर को दिखाकर दूर दराज से आए मरीज अपने-अपने गांव लौट जाते। वही जांच वितरण केंद्र पर रिपोर्ट जांच के लिए युवा से लेकर बुजुर्ग एवं महिलाएं तक परेशान होती नजर आई। 
*विनय प्रजापत लैब मैनेजर जिला अस्पताल सवाई माधोपुर का कहना है कि* मशीन में तकनीकी खराबी के चलते ऐसी समस्या आई । तकनीकी समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।
    user_Rakesh Agarwal
    Rakesh Agarwal
    पत्रकारिता Sawai Madhopur, Rajasthan•
    16 hrs ago
  • विधायक हंसराज मीणा ने श्रद्धालुओं की सेवा कर लिया धर्म लाभ। सपोटरा. क्षेत्र के पावन धाम कैलादेवी मंदिर में आयोजित कैलादेवी मेले के दौरान विधायक हंसराज मीणा ने सेवा भावना का परिचय देते हुए श्रद्धालुओं के बीच विशेष उपस्थिति दर्ज कराई। मेले में उमड़ी भारी भीड़ के बीच उन्होंने भंडारे में पहुंचकर स्वयं प्रसादी वितरण किया तथा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। राशन डीलर एसोसिएशन, जिला करौली के तत्वावधान में आयोजित विशाल माँ कैलादेवी भंडारा कार्यक्रम में विधायक हंसराज मीणा की सक्रिय भागीदारी रही। उन्होंने कतार में खड़े श्रद्धालुओं को अपने हाथों से भोजन प्रसादी परोसते हुए सेवा का संदेश दिया। इस दौरान दूर-दराज से आए हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। आयोजन स्थल पर पूरे समय भक्ति एवं उल्लास का वातावरण बना रहा और माँ कैलादेवी के जयकारों से क्षेत्र गूंजता रहा। विधायक हंसराज मीणा ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मामचारी क्षेत्र में विधायक सेवा केन्द्र स्थापित किया गया है, जहां पेयजल, जलपान एवं विश्राम जैसी मूलभूत व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। उन्होंने कहा कि मेले में आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु की सेवा करना उनका कर्तव्य है और इसके लिए वे निरंतर प्रयासरत हैं।
    1
    विधायक हंसराज मीणा ने श्रद्धालुओं की सेवा कर लिया धर्म लाभ।
सपोटरा.    क्षेत्र के पावन धाम कैलादेवी मंदिर में आयोजित कैलादेवी मेले के दौरान विधायक हंसराज मीणा ने सेवा भावना का परिचय देते हुए श्रद्धालुओं के बीच विशेष उपस्थिति दर्ज कराई। मेले में उमड़ी भारी भीड़ के बीच उन्होंने भंडारे में पहुंचकर स्वयं प्रसादी वितरण किया तथा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
राशन डीलर एसोसिएशन, जिला करौली के तत्वावधान में आयोजित विशाल माँ कैलादेवी भंडारा कार्यक्रम में विधायक हंसराज मीणा की सक्रिय भागीदारी रही। उन्होंने कतार में खड़े श्रद्धालुओं को अपने हाथों से भोजन प्रसादी परोसते हुए सेवा का संदेश दिया। इस दौरान दूर-दराज से आए हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। आयोजन स्थल पर पूरे समय भक्ति एवं उल्लास का वातावरण बना रहा और माँ कैलादेवी के जयकारों से क्षेत्र गूंजता रहा।
विधायक हंसराज मीणा ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मामचारी क्षेत्र में विधायक सेवा केन्द्र स्थापित किया गया है, जहां पेयजल, जलपान एवं विश्राम जैसी मूलभूत व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। उन्होंने कहा कि मेले में आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु की सेवा करना उनका कर्तव्य है और इसके लिए वे निरंतर प्रयासरत हैं।
    user_Devendra Kumar Sihra
    Devendra Kumar Sihra
    Teacher सपोटरा, करौली, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • मलारना डूंगर, लालसोट कोटा मेगा हाईवे स्थित जस्टाना बिरसा मुंडा तिराहे पर गुरुवार शाम को एक्टिवा और सब्जियों से भरी पिकअप के बीच हुई जोरदार टक्कर में एक दंपती गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलारना डूंगर लाया गया, जहां से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल सवाई माधोपुर रेफर कर दिया गया। जहां एक्टिवा चालक पति की रास्ते में ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बौलीं की ओर से आ रहे एक्टिवा चालक जैसे ही जस्टाना स्थित बिरसा मुंडा तिराहे पर लालसोट-कोटा हाईवे पर चढ़ा, उसी दौरान सवाई माधोपुर की ओर से आ रही सब्जियों से भरी पिकअप ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में सवाई माधोपुर निवासी अकबर पुत्र जुम्मा और उनकी पत्नी नूर बानो गंभीर रूप से घायल हो गए।
    2
    मलारना डूंगर,
लालसोट कोटा मेगा हाईवे स्थित जस्टाना बिरसा मुंडा तिराहे पर गुरुवार शाम को एक्टिवा और सब्जियों से भरी पिकअप के बीच हुई जोरदार टक्कर में एक दंपती गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलारना डूंगर लाया गया, जहां से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल सवाई माधोपुर रेफर कर दिया गया। जहां एक्टिवा चालक पति की रास्ते में ही मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बौलीं की ओर से आ रहे एक्टिवा चालक जैसे ही जस्टाना स्थित बिरसा मुंडा तिराहे पर लालसोट-कोटा हाईवे पर चढ़ा, उसी दौरान सवाई माधोपुर की ओर से आ रही सब्जियों से भरी पिकअप ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में सवाई माधोपुर निवासी अकबर पुत्र जुम्मा और उनकी पत्नी नूर बानो गंभीर रूप से घायल हो गए।
    user_UMA SHANKAR TIWARI
    UMA SHANKAR TIWARI
    Teacher मलारना डूंगर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    22 min ago
  • कोटा लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला पहुंचे 4 दिवसीय दौरे पर कोटा कोटा.लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला 4 दिवसीय दौरे पर आज कोटा पहुंचे, ट्रेन नंबर 20156 डॉ अंबेडकर नगर सुपरफास्ट एक्सप्रेस से प्रातः 05:35 बजे दिल्ली से कोटा पहुंचे, इस दौरान नगर निगम कोटा उत्तर पूर्व नेता प्रतिपक्ष लव शर्मा उपस्थित रहे, आज लोकसभा अध्यक्ष विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे।
    1
    कोटा
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला पहुंचे 4 दिवसीय दौरे पर कोटा
कोटा.लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला 4 दिवसीय दौरे पर आज कोटा पहुंचे,
ट्रेन नंबर 20156 डॉ अंबेडकर नगर सुपरफास्ट एक्सप्रेस से प्रातः 05:35 बजे दिल्ली से कोटा पहुंचे,
इस दौरान नगर निगम कोटा उत्तर पूर्व नेता प्रतिपक्ष लव शर्मा उपस्थित रहे,
आज लोकसभा अध्यक्ष विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे।
    user_RIVENDRA KUMAR SHARMA
    RIVENDRA KUMAR SHARMA
    Local News Reporter Digod, Kota•
    1 hr ago
  • उनियारा (टोंक): राजस्थान राज्य सरकार द्वारा बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने और ग्रामीण क्षेत्रों में छात्राओं की स्कूल तक पहुँच को सुगम बनाने के उद्देश्य से संचालित निशुल्क साइकिल वितरण योजना के तहत उपखण्ड के ककोड क्षेत्र में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। ककोड पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी (PEEO) क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सरकारी विद्यालयों की छात्राओं को सत्र 2025-26 के लिए निशुल्क साइकिलों का वितरण किया गया। ककोड PEEO रेखा कुमारी ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि इस योजना के तहत क्षेत्र की कुल 30 पात्र बालिकाओं का चयन किया गया था, जिन्हें आज विधिवत रूप से साइकिलें सौंपी गईं। साइकिल पाकर छात्राओं के चेहरे पर मुस्कान तैर गई और उनमें शिक्षा के प्रति एक नया उत्साह देखने को मिला। ​इस गरिमामयी वितरण समारोह के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि और विद्यालय प्रशासन के प्रमुख सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ककोड प्रशासक रामबिलास गुर्जर और विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व उप सरपंच हनुमान लक्ष्यकार उपस्थित रहे। इस अवसर पर राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय ककोड की प्रधानाचार्य रतन कंवर, SMC सदस्य कन्हैया लाल जांगिड़, अध्यापक जीतराम और अध्यापिका सुनीता ने बालिकाओं को प्रोत्साहित करते हुए उन्हें नियमित विद्यालय आने और उच्च शिक्षा की ओर अग्रसर होने का संदेश दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों और बालिकाओं के अभिभावकों ने भी शिरकत की, जिन्होंने सरकार की इस कल्याणकारी योजना की सराहना करते हुए कहा कि इससे बेटियों का आत्मविश्वास बढ़ेगा और उनके समय की भी बचत होगी
    1
    उनियारा (टोंक): राजस्थान राज्य सरकार द्वारा बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने और ग्रामीण क्षेत्रों में छात्राओं की स्कूल तक पहुँच को सुगम बनाने के उद्देश्य से संचालित निशुल्क साइकिल वितरण योजना के तहत उपखण्ड के ककोड क्षेत्र में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। ककोड पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी (PEEO) क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सरकारी विद्यालयों की छात्राओं को सत्र 2025-26 के लिए निशुल्क साइकिलों का वितरण किया गया। ककोड PEEO रेखा कुमारी ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि इस योजना के तहत क्षेत्र की कुल 30 पात्र बालिकाओं का चयन किया गया था, जिन्हें आज विधिवत रूप से साइकिलें सौंपी गईं। साइकिल पाकर छात्राओं के चेहरे पर मुस्कान तैर गई और उनमें शिक्षा के प्रति एक नया उत्साह देखने को मिला।
​इस गरिमामयी वितरण समारोह के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि और विद्यालय प्रशासन के प्रमुख सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ककोड प्रशासक रामबिलास गुर्जर और विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व उप सरपंच हनुमान लक्ष्यकार उपस्थित रहे। इस अवसर पर राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय ककोड की प्रधानाचार्य रतन कंवर, SMC सदस्य कन्हैया लाल जांगिड़, अध्यापक जीतराम और अध्यापिका सुनीता ने बालिकाओं को प्रोत्साहित करते हुए उन्हें नियमित विद्यालय आने और उच्च शिक्षा की ओर अग्रसर होने का संदेश दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों और बालिकाओं के अभिभावकों ने भी शिरकत की, जिन्होंने सरकार की इस कल्याणकारी योजना की सराहना करते हुए कहा कि इससे बेटियों का आत्मविश्वास बढ़ेगा और उनके समय की भी बचत होगी
    user_Anand Sharma
    Anand Sharma
    उनियारा, टोंक, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • पोकरण में बेमौसम बारिश से बदला मौसम, किसानों की बढ़ी चिंता,#rajasthan #jaiselmer #pokarannews
    1
    पोकरण में बेमौसम बारिश से बदला मौसम, किसानों की बढ़ी चिंता,#rajasthan #jaiselmer #pokarannews
    user_Etv9 national news
    Etv9 national news
    News Anchor नैनवा, बूंदी, राजस्थान•
    50 min ago
  • ​कोसरा ग्राम पंचायत से आज एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहाँ के एक रिहायशी घर में अचानक सांप निकलने से हड़कंप मच गया। लेकिन, डर के माहौल के बीच एक बाबा ने अपनी जांबाजी और सांप पकड़ने की अपनी विशेष कला का ऐसा प्रदर्शन किया कि हर कोई देखता रह रह गया। ​बाबा ने बिना किसी डर के, केवल अपने हाथों के जादुई कौशल से सांप को सुरक्षित तरीके से पकड़ लिया। उनके इस साहसी कारनामे और सांपों के प्रति उनकी गहरी समझ की पूरे गांव में चर्चा हो रही है। ​
    1
    ​कोसरा ग्राम पंचायत से आज एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहाँ के एक रिहायशी घर में अचानक सांप निकलने से हड़कंप मच गया। लेकिन, डर के माहौल के बीच एक बाबा ने अपनी जांबाजी और सांप पकड़ने की अपनी विशेष कला का ऐसा प्रदर्शन किया कि हर कोई देखता रह रह गया।
​बाबा ने बिना किसी डर के, केवल अपने हाथों के जादुई कौशल से सांप को सुरक्षित तरीके से पकड़ लिया। उनके इस साहसी कारनामे और सांपों के प्रति उनकी गहरी समझ की पूरे गांव में चर्चा हो रही है।
​
    user_जनहित आवाज
    जनहित आवाज
    Newsagent खंडर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    19 hrs ago
  • सवाई माधोपुर जहां राजस्थान स्थापना दिवस मना रहा है। वहीं कई जिलों में स्वच्छता अभियान भी चलाया जा रहा है। वही एक और सवाई माधोपुर मुख्यालय कलेक्ट्रेट महज 50 मीटर दूरी पर ही स्वच्छता की धज्जियां उड़ती नजर आ रही है। वहीं पास में ही सब्जी मंडी लगी हुई है। गंदगी इतनी है कि सब्जियों तक पहुंच रही है जहां सब्जियो तक गंदगी पहुंच रही। तो रसोई तक पहुंचना आम बात है। वही स्थानीय लोगों ने बताया कि यहां पर गंदगी ओर आग लगा दी जाती है जिससे आसपास का वातावरण प्रदूषित हो जाता है। इस दौरान लोगों ने बताया सांस लेना भी दुश्वार हो रहा है। वही गोवंश भी पॉलिथीन खाती नजर आ रही है वहीं जिला मुख्यालय सहित आसपास क्षेत्र में गोवंश के लिए गौशाला बनी हुई है, लेकिन इन गौवंशो के लिए पर्याप्त स्थान नहीं है। आखिर कौन करेगा इस पर कार्रवाई ?जिला प्रशासन या नगर परिषद।
    1
    सवाई माधोपुर जहां राजस्थान स्थापना दिवस मना  रहा है। वहीं कई जिलों में स्वच्छता अभियान भी चलाया जा रहा है। वही एक और सवाई माधोपुर मुख्यालय  कलेक्ट्रेट महज 50 मीटर दूरी पर ही स्वच्छता की धज्जियां उड़ती नजर आ रही है। वहीं पास में ही सब्जी मंडी लगी हुई है। गंदगी इतनी है कि सब्जियों तक पहुंच रही है जहां सब्जियो तक गंदगी पहुंच रही।  तो रसोई तक पहुंचना आम बात है। वही  स्थानीय लोगों ने बताया कि यहां पर गंदगी ओर आग लगा दी जाती है जिससे आसपास का वातावरण प्रदूषित हो जाता है।  इस दौरान लोगों ने बताया सांस लेना भी दुश्वार हो रहा है। वही गोवंश भी पॉलिथीन खाती नजर आ रही है वहीं जिला मुख्यालय सहित आसपास क्षेत्र में गोवंश के लिए गौशाला बनी हुई है, लेकिन इन गौवंशो के लिए पर्याप्त स्थान नहीं है। आखिर कौन करेगा इस पर कार्रवाई  ?जिला प्रशासन या नगर परिषद।
    user_Rakesh Agarwal
    Rakesh Agarwal
    पत्रकारिता Sawai Madhopur, Rajasthan•
    20 hrs ago
  • पथरिया मे पाइपलाइन फूटी, हजारों लीटर पानी बर्बाद, जिम्मेदार फरार,#madhyapradesh #damoh #pathriyanews
    1
    पथरिया मे पाइपलाइन फूटी, हजारों लीटर पानी बर्बाद, जिम्मेदार फरार,#madhyapradesh #damoh #pathriyanews
    user_Etv9 national news
    Etv9 national news
    News Anchor नैनवा, बूंदी, राजस्थान•
    55 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.