जस्टाना में एक्टिवा–पिकअप भिड़ंत, पति की हुई मौत जबकि पत्नी हुई गंभीर घायल मलारना डूंगर, लालसोट कोटा मेगा हाईवे स्थित जस्टाना बिरसा मुंडा तिराहे पर गुरुवार शाम को एक्टिवा और सब्जियों से भरी पिकअप के बीच हुई जोरदार टक्कर में एक दंपती गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलारना डूंगर लाया गया, जहां से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल सवाई माधोपुर रेफर कर दिया गया। जहां एक्टिवा चालक पति की रास्ते में ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बौलीं की ओर से आ रहे एक्टिवा चालक जैसे ही जस्टाना स्थित बिरसा मुंडा तिराहे पर लालसोट-कोटा हाईवे पर चढ़ा, उसी दौरान सवाई माधोपुर की ओर से आ रही सब्जियों से भरी पिकअप ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में सवाई माधोपुर निवासी अकबर पुत्र जुम्मा और उनकी पत्नी नूर बानो गंभीर रूप से घायल हो गए।
जस्टाना में एक्टिवा–पिकअप भिड़ंत, पति की हुई मौत जबकि पत्नी हुई गंभीर घायल मलारना डूंगर, लालसोट कोटा मेगा हाईवे स्थित जस्टाना बिरसा मुंडा तिराहे पर गुरुवार शाम को एक्टिवा और सब्जियों से भरी पिकअप के बीच हुई जोरदार टक्कर में एक दंपती गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलारना डूंगर लाया गया, जहां से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल सवाई माधोपुर रेफर कर दिया गया। जहां एक्टिवा चालक पति की रास्ते में ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बौलीं की ओर से आ रहे एक्टिवा चालक जैसे ही जस्टाना स्थित बिरसा मुंडा तिराहे पर लालसोट-कोटा हाईवे पर चढ़ा, उसी दौरान सवाई माधोपुर की ओर से आ रही सब्जियों से भरी पिकअप ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में सवाई माधोपुर निवासी अकबर पुत्र जुम्मा और उनकी पत्नी नूर बानो गंभीर रूप से घायल हो गए।
- मलारना डूंगर, लालसोट कोटा मेगा हाईवे स्थित जस्टाना बिरसा मुंडा तिराहे पर गुरुवार शाम को एक्टिवा और सब्जियों से भरी पिकअप के बीच हुई जोरदार टक्कर में एक दंपती गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलारना डूंगर लाया गया, जहां से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल सवाई माधोपुर रेफर कर दिया गया। जहां एक्टिवा चालक पति की रास्ते में ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बौलीं की ओर से आ रहे एक्टिवा चालक जैसे ही जस्टाना स्थित बिरसा मुंडा तिराहे पर लालसोट-कोटा हाईवे पर चढ़ा, उसी दौरान सवाई माधोपुर की ओर से आ रही सब्जियों से भरी पिकअप ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में सवाई माधोपुर निवासी अकबर पुत्र जुम्मा और उनकी पत्नी नूर बानो गंभीर रूप से घायल हो गए।2
- रणथंभौर टाइगर रिजर्व में बुधवार शाम एक बार फिर टाइगर का मूवमेंट देखने को मिला। वनकर्मियों की बाइक पर हाल ही में हमला करने वाला टाइगर आरबीटी-2511 इस बार त्रिनेत्र गणेश मंदिर मार्ग पर पहुंच गया, जहां करीब 2 से 3 घंटे तक उसकी सक्रियता बनी रही। टाइगर की मौजूदगी के चलते रणथंभौर फोर्ट और त्रिनेत्र गणेश मंदिर जाने वाले वाहनों की रफ्तार थम गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और टाइगर की मॉनिटरिंग शुरू की। इस दौरान टाइगर सड़क पर वाहनों के आगे 'कैट वॉक' करता नजर आया, जिसे देखकर श्रद्धालु और पर्यटक रोमांचित हो उठे। जानकारी के अनुसार बुधवार को टाइगर रिजर्व में वीकली ऑफ होने के कारण सफारी बंद थी, जिससे बड़ी संख्या में पर्यटक और श्रद्धालु किले व मंदिर की ओर पहुंचे थे। दोपहर करीब 3:30 बजे आड़ा बालाजी के पास टाइगर के दीदार हुए। टाइगर काफी देर तक सड़क पर टहलता रहा, जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। करीब एक घंटे तक सड़क पर चहलकदमी करने के बाद टाइगर गोमुखी की ओर बढ़ गया, जहां शाम 5 से 6 बजे तक नाले के आसपास घूमता रहा। वनकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर पूरे समय उसकी निगरानी की। करीब एक घंटे तक सड़क पर चहलकदमी करने के बाद टाइगर गोमुखी की ओर बढ़ गया, जहां शाम 5 से 6 बजे तक नाले के आसपास घूमता रहा। वनकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर पूरे समय उसकी निगरानी की। सुल्ताना का बेटा है आरबीटी-2511 आरबीटी-2511 एक युवा बाघ है, जिसकी उम्र करीब साढ़े तीन साल बताई जा रही है। यह बाघिन सुल्ताना का बेटा है और इसकी टेरिटरी रणथंभौर के जोन नंबर 1 में है। इससे पहले इसकी मां भी इसी मार्ग पर नजर आती रही है। वनकर्मियों पर कर चुका है हमला गौरतलब है कि हाल ही में इसी टाइगर ने सुल्तानपुर वन क्षेत्र में गश्त कर रहे वनकर्मियों की बाइक पर हमला कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया था। हालांकि वनकर्मियों ने समय रहते जिप्सी में बैठकर अपनी जान बचा ली थी।1
- दौसा में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत जिला दौसा द्वारा हिंदू नव वर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा संवत 2083 के अवसर पर बुधवार रात गांधी चौराहे पर दीप जलाकर व रंगोली बनाकर नववर्ष का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर शुभकामनाएं दीं।3
- सवाई माधोपुर राजस्थान स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन द्वारा भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में 19 मार्च को शहर के 'छोटा राजबाग' में एक विशेष सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होगा। कार्यक्रम की शुरुआत सायं 7:00 बजे से होगी, जिसमें प्रसिद्ध लोक कलाकार उस्ताद गफूर खान एवं उनके समूह द्वारा राजस्थानी लोक संगीत की मनमोहक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। जिला प्रशासन ने सभी जिलेवासियों को इस उत्सव में शामिल होने के लिए सादर आमंत्रित किया है। राजस्थान की समृद्ध विरासत और लोक संस्कृति को जीवंत करने वाले इस कार्यक्रम में प्रवेश निःशुल्क है।1
- लालसोट क्षेत्र में बगड़ी गांव से खुरा गांव की तरफ जाने वाली सड़क का कुछ समय पहले करोड रुपए की लागत से निर्माण हुआ है जिसमें कई जगह है गांव का नालियों का अच्छे से निर्माण नहीं नहीं होने के कारण कई जगह जल भराव हो गया है जिसमें आम जनता को चलने में बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है1
- सवाई माधोपुर। राजस्थान स्थापना दिवस उत्सव के तहत बुधवार को जिला मुख्यालय के पुराने शहर में स्थित गलता मंदिर और गंगापुर सिटी में श्री रघुनाथ जी मन्दिर, चूलीगेट पर महाआरती कार्यक्रम आयोजित किए गए। राज्य सरकार के देवस्थान विभाग के निर्देशानुसार स्थानीय प्रशासन द्वारा ये विशेष कार्यक्रम आयोजित हुए, जिनमें जिला कलक्टर काना राम , अतिरिक्त जिला कलक्टर संजय शर्मा, उप निदेशक पर्यटन मधुसूदन सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता भरतलाल मथुरिया , सुरेश चंद्र जैन सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों, जन प्रतिनिधियों, विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों और बड़ी संख्या में शहरवासी श्रद्धालुओं ने भाग लिया। सवाई माधोपुर के गलता मंदिर में संध्या के समय महाआरती और विशेष पूजा-अर्चना के लिए विशिष्ट सजावट तथा दीपकों की शृंखला के जरिए भव्य रूप दिया गया। इसमें सवाई माधोपुर क्षेत्र सहित पूरे प्रदेश की समृद्ध संस्कृति और लोक कलाओं का जीवंत प्रदर्शन किया गया।1
- बामनवास । जैन धर्म के प्रवर्तक भगवान ऋषभदेव जी का जन्म एवं दीक्षा कल्याणक 'तीर्थंकर दिवस ' (ऋषभ नवमी) के अवसर पर ज्योति शिक्षण संस्थान सीनियर सैकण्डरी स्कूल एवं वर्धमान कोचिंग सेन्टर के संयुक्त तत्वाधान में एक दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया l विद्यालय मे योग प्रशिक्षण शिविर केन्द्रीय संस्कृत विश्विद्यालय जयपुर के डॉक्टर नवनीत मलेठीया के मार्गदर्शन में छात्र विरम सिंह गुर्जर के द्वारा करवाया गया l जिसमें भ्रामरी प्राणायाम,ताली योग,अनुलोम विलोम प्राणायाम,कपालभाति प्रायाणाम आदि विभिन्न प्रकार के योग करवाए गए जिसमें विद्यार्थियों में बढ़ - चढ़ कर भाग लिया l इस अवसर पर ज्योति शिक्षण संस्थान के निदेशक अखलेश गुर्जर ने बताया कि युग के आदि प्रवर्तक एवं जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर ऋषभदेव भगवान को प्रथम योगी के रूप में जाने जाते है l पुराणों में ऋषभदेव भगवान के द्वारा ध्यान - योग की कलाओं के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी मिलती है l योग से विद्यार्थी के सम्पूर्ण शारारिक विकास करने के साथ उनकी बुद्धि का विकास होता है l उन्होंने अरिहंत मुद्रा,सिद्ध मुद्रा,आचार्य मुद्रा, उपाध्याय मुद्रा,साधु मुद्रा पंच नमस्कार के बारे में बच्चों को जानकारी प्रदान की l वर्धमान कोचिंग सेन्टर की निदेशक एकता जैन ने विद्यार्थियों को भगवान ऋषभदेव के जीवन दर्शन से अवगत कराते हुए सत्य,अहिंसा,अस्तेय,अपरिग्रह, संयम और तप के महत्व को समझाया गया। शिक्षिका गायत्री गौड़ ने बताया कि मनुष्य की भौतिक ऊर्जा जब आध्यात्मिक ऊर्जा के साथ मिलती है तो अनन्त शक्ति का रहस्य खुलने लगता है इस मिलन को ही योग कहा जाता है l गणेश योगी ने बताया विज्ञान प्रयोग में विश्वास करता है अध्यात्म योग में,विज्ञान शक्ति की खोज करता है अध्यात्म शांति की इस अवसर पर वर्धमान कोचिंग सेन्टर की तरफ से विधार्थियों को मिठाई का वितरण किया गया जिसे पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे l2
- सवाई माधोपुर जिला अस्पताल में एक मामला सामने आया है। जिसमें मरीज को समय पर रिपोर्ट जांच नहीं मिलने के कारण डॉक्टर को बिना दिखाएं बैरंग लौटना पड़ा। वहीं खंडार निवासी गजेंद्र सिंह, सोहन रावत, कजोड़ मल, नीलम सैन, कजोडी बाई आदि का कहना है कि सुबह 11:00 जांच करवा दी, लेकिन शाम तक जांच रिपोर्ट नहीं मिली। जांच वितरण केंद्र पर सैकड़ो की तादाद में मरीज परेशान होते नजर आए। लेकिन मरीज को जांच रिपोर्ट शाम के 6:00 तक नहीं मिली। आखिर देखने की बात है कि मरीज को समय पर जांच रिपोर्ट मिल जाती तो डॉक्टर को दिखाकर दूर दराज से आए मरीज अपने-अपने गांव लौट जाते। वही जांच वितरण केंद्र पर रिपोर्ट जांच के लिए युवा से लेकर बुजुर्ग एवं महिलाएं तक परेशान होती नजर आई। *विनय प्रजापत लैब मैनेजर जिला अस्पताल सवाई माधोपुर का कहना है कि* मशीन में तकनीकी खराबी के चलते ऐसी समस्या आई । तकनीकी समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।1