रणथंभौर दुर्ग मार्ग पर एक बार फिर टाइगर की चहलकदमी, श्रद्धालु और पर्यटक रोमांचित रणथंभौर टाइगर रिजर्व में बुधवार शाम एक बार फिर टाइगर का मूवमेंट देखने को मिला। वनकर्मियों की बाइक पर हाल ही में हमला करने वाला टाइगर आरबीटी-2511 इस बार त्रिनेत्र गणेश मंदिर मार्ग पर पहुंच गया, जहां करीब 2 से 3 घंटे तक उसकी सक्रियता बनी रही। टाइगर की मौजूदगी के चलते रणथंभौर फोर्ट और त्रिनेत्र गणेश मंदिर जाने वाले वाहनों की रफ्तार थम गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और टाइगर की मॉनिटरिंग शुरू की। इस दौरान टाइगर सड़क पर वाहनों के आगे 'कैट वॉक' करता नजर आया, जिसे देखकर श्रद्धालु और पर्यटक रोमांचित हो उठे। जानकारी के अनुसार बुधवार को टाइगर रिजर्व में वीकली ऑफ होने के कारण सफारी बंद थी, जिससे बड़ी संख्या में पर्यटक और श्रद्धालु किले व मंदिर की ओर पहुंचे थे। दोपहर करीब 3:30 बजे आड़ा बालाजी के पास टाइगर के दीदार हुए। टाइगर काफी देर तक सड़क पर टहलता रहा, जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। करीब एक घंटे तक सड़क पर चहलकदमी करने के बाद टाइगर गोमुखी की ओर बढ़ गया, जहां शाम 5 से 6 बजे तक नाले के आसपास घूमता रहा। वनकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर पूरे समय उसकी निगरानी की। करीब एक घंटे तक सड़क पर चहलकदमी करने के बाद टाइगर गोमुखी की ओर बढ़ गया, जहां शाम 5 से 6 बजे तक नाले के आसपास घूमता रहा। वनकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर पूरे समय उसकी निगरानी की। सुल्ताना का बेटा है आरबीटी-2511 आरबीटी-2511 एक युवा बाघ है, जिसकी उम्र करीब साढ़े तीन साल बताई जा रही है। यह बाघिन सुल्ताना का बेटा है और इसकी टेरिटरी रणथंभौर के जोन नंबर 1 में है। इससे पहले इसकी मां भी इसी मार्ग पर नजर आती रही है। वनकर्मियों पर कर चुका है हमला गौरतलब है कि हाल ही में इसी टाइगर ने सुल्तानपुर वन क्षेत्र में गश्त कर रहे वनकर्मियों की बाइक पर हमला कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया था। हालांकि वनकर्मियों ने समय रहते जिप्सी में बैठकर अपनी जान बचा ली थी।
रणथंभौर दुर्ग मार्ग पर एक बार फिर टाइगर की चहलकदमी, श्रद्धालु और पर्यटक रोमांचित रणथंभौर टाइगर रिजर्व में बुधवार शाम एक बार फिर टाइगर का मूवमेंट देखने को मिला। वनकर्मियों की बाइक पर हाल ही में हमला करने वाला टाइगर आरबीटी-2511 इस बार त्रिनेत्र गणेश मंदिर मार्ग पर पहुंच गया, जहां करीब 2 से 3 घंटे तक उसकी सक्रियता बनी रही। टाइगर की मौजूदगी के चलते रणथंभौर फोर्ट और त्रिनेत्र गणेश मंदिर जाने वाले वाहनों की रफ्तार थम गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और टाइगर की मॉनिटरिंग शुरू की। इस दौरान टाइगर सड़क पर वाहनों के आगे 'कैट वॉक' करता नजर आया, जिसे देखकर श्रद्धालु और पर्यटक रोमांचित हो उठे। जानकारी के अनुसार बुधवार को टाइगर रिजर्व में वीकली ऑफ होने के कारण सफारी बंद थी, जिससे बड़ी संख्या में पर्यटक और श्रद्धालु किले व मंदिर की ओर पहुंचे थे। दोपहर करीब 3:30 बजे आड़ा बालाजी के पास टाइगर के दीदार हुए। टाइगर काफी देर तक सड़क पर टहलता रहा, जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। करीब एक घंटे तक सड़क पर चहलकदमी करने के बाद टाइगर गोमुखी की ओर बढ़ गया, जहां शाम 5 से 6 बजे तक नाले के आसपास घूमता रहा। वनकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर पूरे समय उसकी निगरानी की। करीब एक घंटे तक सड़क पर चहलकदमी करने के बाद टाइगर गोमुखी की ओर बढ़ गया, जहां शाम 5 से 6 बजे तक नाले के आसपास घूमता रहा। वनकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर पूरे समय उसकी निगरानी की। सुल्ताना का बेटा है आरबीटी-2511 आरबीटी-2511 एक युवा बाघ है, जिसकी उम्र करीब साढ़े तीन साल बताई जा रही है। यह बाघिन सुल्ताना का बेटा है और इसकी टेरिटरी रणथंभौर के जोन नंबर 1 में है। इससे पहले इसकी मां भी इसी मार्ग पर नजर आती रही है। वनकर्मियों पर कर चुका है हमला गौरतलब है कि हाल ही में इसी टाइगर ने सुल्तानपुर वन क्षेत्र में गश्त कर रहे वनकर्मियों की बाइक पर हमला कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया था। हालांकि वनकर्मियों ने समय रहते जिप्सी में बैठकर अपनी जान बचा ली थी।
- रणथंभौर टाइगर रिजर्व में बुधवार शाम एक बार फिर टाइगर का मूवमेंट देखने को मिला। वनकर्मियों की बाइक पर हाल ही में हमला करने वाला टाइगर आरबीटी-2511 इस बार त्रिनेत्र गणेश मंदिर मार्ग पर पहुंच गया, जहां करीब 2 से 3 घंटे तक उसकी सक्रियता बनी रही। टाइगर की मौजूदगी के चलते रणथंभौर फोर्ट और त्रिनेत्र गणेश मंदिर जाने वाले वाहनों की रफ्तार थम गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और टाइगर की मॉनिटरिंग शुरू की। इस दौरान टाइगर सड़क पर वाहनों के आगे 'कैट वॉक' करता नजर आया, जिसे देखकर श्रद्धालु और पर्यटक रोमांचित हो उठे। जानकारी के अनुसार बुधवार को टाइगर रिजर्व में वीकली ऑफ होने के कारण सफारी बंद थी, जिससे बड़ी संख्या में पर्यटक और श्रद्धालु किले व मंदिर की ओर पहुंचे थे। दोपहर करीब 3:30 बजे आड़ा बालाजी के पास टाइगर के दीदार हुए। टाइगर काफी देर तक सड़क पर टहलता रहा, जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। करीब एक घंटे तक सड़क पर चहलकदमी करने के बाद टाइगर गोमुखी की ओर बढ़ गया, जहां शाम 5 से 6 बजे तक नाले के आसपास घूमता रहा। वनकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर पूरे समय उसकी निगरानी की। करीब एक घंटे तक सड़क पर चहलकदमी करने के बाद टाइगर गोमुखी की ओर बढ़ गया, जहां शाम 5 से 6 बजे तक नाले के आसपास घूमता रहा। वनकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर पूरे समय उसकी निगरानी की। सुल्ताना का बेटा है आरबीटी-2511 आरबीटी-2511 एक युवा बाघ है, जिसकी उम्र करीब साढ़े तीन साल बताई जा रही है। यह बाघिन सुल्ताना का बेटा है और इसकी टेरिटरी रणथंभौर के जोन नंबर 1 में है। इससे पहले इसकी मां भी इसी मार्ग पर नजर आती रही है। वनकर्मियों पर कर चुका है हमला गौरतलब है कि हाल ही में इसी टाइगर ने सुल्तानपुर वन क्षेत्र में गश्त कर रहे वनकर्मियों की बाइक पर हमला कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया था। हालांकि वनकर्मियों ने समय रहते जिप्सी में बैठकर अपनी जान बचा ली थी।1
- सवाई माधोपुर चंबल नदी के पवित्र धार्मिक स्थलों पर नियमों की धज्जियाँ उड़ाते हुए मछलियों का अवैध शिकार धड़ल्ले से जारी है। वन विभाग और घड़ियाल संरक्षण टीम की कार्यशैली पर अब गंभीर सवालिया निशान लग गए है संतो और ग्रामीणों ने संभाला मोर्चा बीती देर रात स्थानीय संतों और ग्रामीणों ने साहस का परिचय देते हुए निजी नाव के जरिए नदी में बिछाए गए अवैध जालों को पकड़ा। सैकड़ों मछलियों को मिला जीवनदान जाल में फंसी तड़पती मछलियों को ग्रामीणों ने सुरक्षित निकालकर पुनः जल में मुक्त किया। ग्रामीणों का आरोप है कि पूरे चंबल क्षेत्र में जगह-जगह जाल लगाकर माफिया सक्रिय हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी 'मौन' साधे हुए हैं। धार्मिक आस्था को ठेस पवित्र स्थलों पर इस तरह की अवैध गतिविधियों से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है1
- मलारना डूंगर, लालसोट कोटा मेगा हाईवे स्थित जस्टाना बिरसा मुंडा तिराहे पर गुरुवार शाम को एक्टिवा और सब्जियों से भरी पिकअप के बीच हुई जोरदार टक्कर में एक दंपती गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलारना डूंगर लाया गया, जहां से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल सवाई माधोपुर रेफर कर दिया गया। जहां एक्टिवा चालक पति की रास्ते में ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बौलीं की ओर से आ रहे एक्टिवा चालक जैसे ही जस्टाना स्थित बिरसा मुंडा तिराहे पर लालसोट-कोटा हाईवे पर चढ़ा, उसी दौरान सवाई माधोपुर की ओर से आ रही सब्जियों से भरी पिकअप ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में सवाई माधोपुर निवासी अकबर पुत्र जुम्मा और उनकी पत्नी नूर बानो गंभीर रूप से घायल हो गए।2
- सवाई माधोपुर। राजस्थान स्थापना दिवस उत्सव के तहत बुधवार को जिला मुख्यालय के पुराने शहर में स्थित गलता मंदिर और गंगापुर सिटी में श्री रघुनाथ जी मन्दिर, चूलीगेट पर महाआरती कार्यक्रम आयोजित किए गए। राज्य सरकार के देवस्थान विभाग के निर्देशानुसार स्थानीय प्रशासन द्वारा ये विशेष कार्यक्रम आयोजित हुए, जिनमें जिला कलक्टर काना राम , अतिरिक्त जिला कलक्टर संजय शर्मा, उप निदेशक पर्यटन मधुसूदन सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता भरतलाल मथुरिया , सुरेश चंद्र जैन सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों, जन प्रतिनिधियों, विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों और बड़ी संख्या में शहरवासी श्रद्धालुओं ने भाग लिया। सवाई माधोपुर के गलता मंदिर में संध्या के समय महाआरती और विशेष पूजा-अर्चना के लिए विशिष्ट सजावट तथा दीपकों की शृंखला के जरिए भव्य रूप दिया गया। इसमें सवाई माधोपुर क्षेत्र सहित पूरे प्रदेश की समृद्ध संस्कृति और लोक कलाओं का जीवंत प्रदर्शन किया गया।1
- उनियारा (टोंक): राजस्थान राज्य सरकार द्वारा बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने और ग्रामीण क्षेत्रों में छात्राओं की स्कूल तक पहुँच को सुगम बनाने के उद्देश्य से संचालित निशुल्क साइकिल वितरण योजना के तहत उपखण्ड के ककोड क्षेत्र में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। ककोड पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी (PEEO) क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सरकारी विद्यालयों की छात्राओं को सत्र 2025-26 के लिए निशुल्क साइकिलों का वितरण किया गया। ककोड PEEO रेखा कुमारी ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि इस योजना के तहत क्षेत्र की कुल 30 पात्र बालिकाओं का चयन किया गया था, जिन्हें आज विधिवत रूप से साइकिलें सौंपी गईं। साइकिल पाकर छात्राओं के चेहरे पर मुस्कान तैर गई और उनमें शिक्षा के प्रति एक नया उत्साह देखने को मिला। इस गरिमामयी वितरण समारोह के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि और विद्यालय प्रशासन के प्रमुख सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ककोड प्रशासक रामबिलास गुर्जर और विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व उप सरपंच हनुमान लक्ष्यकार उपस्थित रहे। इस अवसर पर राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय ककोड की प्रधानाचार्य रतन कंवर, SMC सदस्य कन्हैया लाल जांगिड़, अध्यापक जीतराम और अध्यापिका सुनीता ने बालिकाओं को प्रोत्साहित करते हुए उन्हें नियमित विद्यालय आने और उच्च शिक्षा की ओर अग्रसर होने का संदेश दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों और बालिकाओं के अभिभावकों ने भी शिरकत की, जिन्होंने सरकार की इस कल्याणकारी योजना की सराहना करते हुए कहा कि इससे बेटियों का आत्मविश्वास बढ़ेगा और उनके समय की भी बचत होगी1
- लाखेरी - बुधवार को स्वर्ण समाज के लोगों ने यूजीसी के विरोध में शहर में आक्रोश रैली निकाल कर उपखंड कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया तथा उपखंड अधिकारी को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को सभी स्वर्ण समाज के लोग बस स्टैंड के समीप स्थित मनसा पूर्ण गणेश जी मंदिर परिसर के समीप एकत्रित हुए तथा आक्रोश रैली निकलते हुए शहर के मुझे बाजार से होते हुए उपखंड कार्यालय पहुंचे। यूजीसी काले कानून के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ नारे बाजी कर उपखंड अधिकारी सुरेंद्र सिंह को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सोपा। ज्ञापन में स्वर्ण समाज ने बताया कि नए बिल में अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) के अलावा अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) को भी शामिल किया गया है। स्वर्ण समाज ने इसे समाज को कमजोर करने की योजना का हिस्सा बताते हुए कहा कि बिल के लागू होने से निर्दोष स्वर्ण बच्चों को झूठी शिकायतों के जरिए फंसाया जा सकता है। इसमें झूठी शिकायत करने वालों के विरुद्ध कोई सख्त कार्रवाई नहीं होने के चलते इस कानून को 'काला कानून' बताया। ज्ञापन में यह भी बताया गया है कि जातिगत भेदभाव को रोकना हर सभ्य एवं लोकतांत्रिक समाज की अनिवार्य जिम्मेदारी है यह कार्य एकजुटता, निष्पक्षता और साफनीयत से किया जाना चाहिए ना कि किसी प्रकार के सियासी हित को साधने के उद्देश्य से। देश में पहले से ही भारतीय न्याय संहिता, दंड प्रक्रिया, एंटी रैगिंग नियम और एससी, एसटी एक्ट बना हुआ है तो नए जातिगत नियमों की आवश्यकता नहीं होने के चलते सवर्ण समाज ने इस कानून को रद्द करने की मांग की। इस दौरान उपस्थित सभी लोगों ने बाजू में काली पट्टी बांध कर विरोध जताया।4
- किसानों की कर्ज माफी, MSP पर फसल करीद की गांरटी कानून समेत प्रमुख मांगों और मुद्दों को लेकर लोकसभा में नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल (Hanuman Beniwal) ने मोर्चा खोल दिया है. सांसद हनुमान बेनीवाल ने एक बार फिर लोकसभा में उठाया किसानों का मुद्दा. बुधवार को लोकसभा में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय की अनुदान मांगों पर चर्चा के दौरान सांसद हनुमान बेनीवाल किसानों के मुद्दों को जोरदार तरीके से उठाया. उन्होंने देशभर के किसानों की सम्पूर्ण कर्ज माफी की मांग करते हुए कहा कि बढ़ती लागत औ घटती आय के कारण किसान गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं. बेनीवाल ने एमएसपी पर फसल खरीद की गारंटी कानून बनाने की मांग भी रखी और पेट्रोल-डीजल व खाद की बढ़ती कीमतों का मुद्दा उठाया. सांसद हनुमान बेनीवाल ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए इसकी जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की1
- सवाई माधोपुर जिला अस्पताल में एक मामला सामने आया है। जिसमें मरीज को समय पर रिपोर्ट जांच नहीं मिलने के कारण डॉक्टर को बिना दिखाएं बैरंग लौटना पड़ा। वहीं खंडार निवासी गजेंद्र सिंह, सोहन रावत, कजोड़ मल, नीलम सैन, कजोडी बाई आदि का कहना है कि सुबह 11:00 जांच करवा दी, लेकिन शाम तक जांच रिपोर्ट नहीं मिली। जांच वितरण केंद्र पर सैकड़ो की तादाद में मरीज परेशान होते नजर आए। लेकिन मरीज को जांच रिपोर्ट शाम के 6:00 तक नहीं मिली। आखिर देखने की बात है कि मरीज को समय पर जांच रिपोर्ट मिल जाती तो डॉक्टर को दिखाकर दूर दराज से आए मरीज अपने-अपने गांव लौट जाते। वही जांच वितरण केंद्र पर रिपोर्ट जांच के लिए युवा से लेकर बुजुर्ग एवं महिलाएं तक परेशान होती नजर आई। *विनय प्रजापत लैब मैनेजर जिला अस्पताल सवाई माधोपुर का कहना है कि* मशीन में तकनीकी खराबी के चलते ऐसी समस्या आई । तकनीकी समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।1