रामेश्वर घाट चंबल घड़ियाल अभयारण्य में अवैध शिकार का बड़ा खुलासा! सवाई माधोपुर चंबल नदी के पवित्र धार्मिक स्थलों पर नियमों की धज्जियाँ उड़ाते हुए मछलियों का अवैध शिकार धड़ल्ले से जारी है। वन विभाग और घड़ियाल संरक्षण टीम की कार्यशैली पर अब गंभीर सवालिया निशान लग गए है संतो और ग्रामीणों ने संभाला मोर्चा बीती देर रात स्थानीय संतों और ग्रामीणों ने साहस का परिचय देते हुए निजी नाव के जरिए नदी में बिछाए गए अवैध जालों को पकड़ा। सैकड़ों मछलियों को मिला जीवनदान जाल में फंसी तड़पती मछलियों को ग्रामीणों ने सुरक्षित निकालकर पुनः जल में मुक्त किया। ग्रामीणों का आरोप है कि पूरे चंबल क्षेत्र में जगह-जगह जाल लगाकर माफिया सक्रिय हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी 'मौन' साधे हुए हैं। धार्मिक आस्था को ठेस पवित्र स्थलों पर इस तरह की अवैध गतिविधियों से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है
रामेश्वर घाट चंबल घड़ियाल अभयारण्य में अवैध शिकार का बड़ा खुलासा! सवाई माधोपुर चंबल नदी के पवित्र धार्मिक स्थलों पर नियमों की धज्जियाँ उड़ाते हुए मछलियों का अवैध शिकार धड़ल्ले से जारी है। वन विभाग और घड़ियाल संरक्षण टीम की कार्यशैली पर अब गंभीर सवालिया निशान लग गए है संतो और ग्रामीणों ने संभाला मोर्चा बीती देर रात स्थानीय संतों और ग्रामीणों ने साहस का परिचय देते हुए निजी नाव के जरिए नदी में बिछाए गए अवैध जालों को पकड़ा। सैकड़ों मछलियों को मिला जीवनदान जाल में फंसी तड़पती मछलियों को ग्रामीणों ने सुरक्षित निकालकर पुनः जल में मुक्त किया। ग्रामीणों का आरोप है कि पूरे चंबल क्षेत्र में जगह-जगह जाल लगाकर माफिया सक्रिय हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी 'मौन' साधे हुए हैं। धार्मिक आस्था को ठेस पवित्र स्थलों पर इस तरह की अवैध गतिविधियों से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है
- सवाई माधोपुर चंबल नदी के पवित्र धार्मिक स्थलों पर नियमों की धज्जियाँ उड़ाते हुए मछलियों का अवैध शिकार धड़ल्ले से जारी है। वन विभाग और घड़ियाल संरक्षण टीम की कार्यशैली पर अब गंभीर सवालिया निशान लग गए है संतो और ग्रामीणों ने संभाला मोर्चा बीती देर रात स्थानीय संतों और ग्रामीणों ने साहस का परिचय देते हुए निजी नाव के जरिए नदी में बिछाए गए अवैध जालों को पकड़ा। सैकड़ों मछलियों को मिला जीवनदान जाल में फंसी तड़पती मछलियों को ग्रामीणों ने सुरक्षित निकालकर पुनः जल में मुक्त किया। ग्रामीणों का आरोप है कि पूरे चंबल क्षेत्र में जगह-जगह जाल लगाकर माफिया सक्रिय हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी 'मौन' साधे हुए हैं। धार्मिक आस्था को ठेस पवित्र स्थलों पर इस तरह की अवैध गतिविधियों से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है1
- सवाई माधोपुर। राजस्थान स्थापना दिवस उत्सव के तहत बुधवार को जिला मुख्यालय के पुराने शहर में स्थित गलता मंदिर और गंगापुर सिटी में श्री रघुनाथ जी मन्दिर, चूलीगेट पर महाआरती कार्यक्रम आयोजित किए गए। राज्य सरकार के देवस्थान विभाग के निर्देशानुसार स्थानीय प्रशासन द्वारा ये विशेष कार्यक्रम आयोजित हुए, जिनमें जिला कलक्टर काना राम , अतिरिक्त जिला कलक्टर संजय शर्मा, उप निदेशक पर्यटन मधुसूदन सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता भरतलाल मथुरिया , सुरेश चंद्र जैन सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों, जन प्रतिनिधियों, विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों और बड़ी संख्या में शहरवासी श्रद्धालुओं ने भाग लिया। सवाई माधोपुर के गलता मंदिर में संध्या के समय महाआरती और विशेष पूजा-अर्चना के लिए विशिष्ट सजावट तथा दीपकों की शृंखला के जरिए भव्य रूप दिया गया। इसमें सवाई माधोपुर क्षेत्र सहित पूरे प्रदेश की समृद्ध संस्कृति और लोक कलाओं का जीवंत प्रदर्शन किया गया।1
- रणथंभौर टाइगर रिजर्व में बुधवार शाम एक बार फिर टाइगर का मूवमेंट देखने को मिला। वनकर्मियों की बाइक पर हाल ही में हमला करने वाला टाइगर आरबीटी-2511 इस बार त्रिनेत्र गणेश मंदिर मार्ग पर पहुंच गया, जहां करीब 2 से 3 घंटे तक उसकी सक्रियता बनी रही। टाइगर की मौजूदगी के चलते रणथंभौर फोर्ट और त्रिनेत्र गणेश मंदिर जाने वाले वाहनों की रफ्तार थम गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और टाइगर की मॉनिटरिंग शुरू की। इस दौरान टाइगर सड़क पर वाहनों के आगे 'कैट वॉक' करता नजर आया, जिसे देखकर श्रद्धालु और पर्यटक रोमांचित हो उठे। जानकारी के अनुसार बुधवार को टाइगर रिजर्व में वीकली ऑफ होने के कारण सफारी बंद थी, जिससे बड़ी संख्या में पर्यटक और श्रद्धालु किले व मंदिर की ओर पहुंचे थे। दोपहर करीब 3:30 बजे आड़ा बालाजी के पास टाइगर के दीदार हुए। टाइगर काफी देर तक सड़क पर टहलता रहा, जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। करीब एक घंटे तक सड़क पर चहलकदमी करने के बाद टाइगर गोमुखी की ओर बढ़ गया, जहां शाम 5 से 6 बजे तक नाले के आसपास घूमता रहा। वनकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर पूरे समय उसकी निगरानी की। करीब एक घंटे तक सड़क पर चहलकदमी करने के बाद टाइगर गोमुखी की ओर बढ़ गया, जहां शाम 5 से 6 बजे तक नाले के आसपास घूमता रहा। वनकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर पूरे समय उसकी निगरानी की। सुल्ताना का बेटा है आरबीटी-2511 आरबीटी-2511 एक युवा बाघ है, जिसकी उम्र करीब साढ़े तीन साल बताई जा रही है। यह बाघिन सुल्ताना का बेटा है और इसकी टेरिटरी रणथंभौर के जोन नंबर 1 में है। इससे पहले इसकी मां भी इसी मार्ग पर नजर आती रही है। वनकर्मियों पर कर चुका है हमला गौरतलब है कि हाल ही में इसी टाइगर ने सुल्तानपुर वन क्षेत्र में गश्त कर रहे वनकर्मियों की बाइक पर हमला कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया था। हालांकि वनकर्मियों ने समय रहते जिप्सी में बैठकर अपनी जान बचा ली थी।1
- रेलवे स्टेशन बजरिया स्थित सार्वजनिक निर्माण कार्यालय के पास जन सहयोग से निर्मित सार्वजनिक प्याऊ का उद्घाटन एक गरिमामय समारोह में किया गया। इस अवसर पर सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता श्री बदन सिंह गुर्जर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पार्षद श्री गोपाल धामनिया ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। समारोह का शुभारंभ पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हुआ। स्थानीय नागरिकों ने पुष्पमालाओं और स्वागत गीतों के माध्यम से अतिथियों का अभिनंदन किया। इसके बाद अधिशासी अभियंता श्री बदन सिंह गुर्जर ने फीता काटकर प्याऊ का उद्घाटन किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि जन सहयोग से किए गए कार्य सदैव समाज के लिए प्रेरणादायी होते हैं। गर्मी के मौसम में आमजन को शीतल जल उपलब्ध कराना एक पुण्य कार्य है और यह प्याऊ आने वाले समय में हजारों लोगों की प्यास बुझाने का साधन बनेगा। विशिष्ट अतिथि श्री गोपाल धामोंनिया ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि नगर के नागरिकों ने जिस प्रकार एकजुट होकर इस प्याऊ का निर्माण कराया है, वह सामाजिक एकता और सहयोग की मिसाल है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी इसी प्रकार जनहित के कार्यों में नागरिक सक्रिय भागीदारी निभाते रहेंगे। इस अवसर पर प्रकाश पटेल, मिठ्ठू राम ,मनमोहन शर्मा, सतीश धामोनिया , महेश आचार्य, आचार्य मोहन परखी मनोज पटेल,श्यामलाल घेंघट,मुकेश डांगरिया, बादल थनवाल, महेंद्र जादू,शुभम रनवा,रवि पंवार, श्यामलाल भईया,विशाल किसाली बैरवा,गोपी टांक ,लक्ष्मण सिरसिया, मिस्त्री,मुकेश भगत,, ओमनाथ पटेल, संजय संगत,दुर्गा पंवार,चेतन चौहान, सौरभ घेघट,राजू बैरवा,ईश्वर बैरवा,राजेंद्र मोटा, विजय सिरसिया,सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयासों से समाज में सहयोग और सेवा की भावना मजबूत होती है। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने यह भी उल्लेख किया कि रेलवे स्टेशन क्षेत्र में प्रतिदिन हजारों लोग आते-जाते हैं। यात्रियों, रिक्शा चालकों, मजदूरों और स्थानीय नागरिकों के लिए यह प्याऊ अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा। गर्मी के दिनों में जब तापमान चरम पर होता है, तब यह प्याऊ राहत का केंद्र बनेगा। समारोह में उपस्थित नागरिकों ने जन सहयोग की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं के साथ-साथ यदि समाज भी अपनी जिम्मेदारी निभाए तो विकास की गति कई गुना बढ़ सकती है। प्याऊ का निर्माण इसी सोच का परिणाम है। अधिशासी अभियंता श्री बदन सिंह गुर्जर ने नागरिकों को आश्वस्त किया कि सार्वजनिक निर्माण विभाग सदैव जनहित के कार्यों में सहयोग करता रहेगा। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि प्याऊ की स्वच्छता और रखरखाव में भी सभी लोग सहयोग करें ताकि यह लंबे समय तक उपयोगी बना रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित जनों ने सामूहिक रूप से संकल्प लिया कि वे नगर में जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। इस अवसर पर मिठाई वितरण किया गया और उपस्थित जनों ने एक-दूसरे को बधाई दी। इस प्रकार रेलवे स्टेशन बजरिया स्थित सार्वजनिक निर्माण कार्यालय के पास जन सहयोग से निर्मित प्याऊ का उद्घाटन समारोह सामाजिक एकता, सहयोग और सेवा की भावना का जीवंत उदाहरण बन गया। यह प्याऊ आने वाले समय में न केवल यात्रियों और नागरिकों की प्यास बुझाएगा, बल्कि समाज में सहयोग और सद्भावना का संदेश भी देगा। ---1
- Post by Noshad ahmad qureshi1
- मलारना डूंगर, लालसोट कोटा मेगा हाईवे स्थित जस्टाना बिरसा मुंडा तिराहे पर गुरुवार शाम को एक्टिवा और सब्जियों से भरी पिकअप के बीच हुई जोरदार टक्कर में एक दंपती गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलारना डूंगर लाया गया, जहां से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल सवाई माधोपुर रेफर कर दिया गया। जहां एक्टिवा चालक पति की रास्ते में ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बौलीं की ओर से आ रहे एक्टिवा चालक जैसे ही जस्टाना स्थित बिरसा मुंडा तिराहे पर लालसोट-कोटा हाईवे पर चढ़ा, उसी दौरान सवाई माधोपुर की ओर से आ रही सब्जियों से भरी पिकअप ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में सवाई माधोपुर निवासी अकबर पुत्र जुम्मा और उनकी पत्नी नूर बानो गंभीर रूप से घायल हो गए।2
- विधायक हंसराज मीणा ने श्रद्धालुओं की सेवा कर लिया धर्म लाभ। सपोटरा. क्षेत्र के पावन धाम कैलादेवी मंदिर में आयोजित कैलादेवी मेले के दौरान विधायक हंसराज मीणा ने सेवा भावना का परिचय देते हुए श्रद्धालुओं के बीच विशेष उपस्थिति दर्ज कराई। मेले में उमड़ी भारी भीड़ के बीच उन्होंने भंडारे में पहुंचकर स्वयं प्रसादी वितरण किया तथा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। राशन डीलर एसोसिएशन, जिला करौली के तत्वावधान में आयोजित विशाल माँ कैलादेवी भंडारा कार्यक्रम में विधायक हंसराज मीणा की सक्रिय भागीदारी रही। उन्होंने कतार में खड़े श्रद्धालुओं को अपने हाथों से भोजन प्रसादी परोसते हुए सेवा का संदेश दिया। इस दौरान दूर-दराज से आए हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। आयोजन स्थल पर पूरे समय भक्ति एवं उल्लास का वातावरण बना रहा और माँ कैलादेवी के जयकारों से क्षेत्र गूंजता रहा। विधायक हंसराज मीणा ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मामचारी क्षेत्र में विधायक सेवा केन्द्र स्थापित किया गया है, जहां पेयजल, जलपान एवं विश्राम जैसी मूलभूत व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। उन्होंने कहा कि मेले में आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु की सेवा करना उनका कर्तव्य है और इसके लिए वे निरंतर प्रयासरत हैं।1
- सवाई माधोपुर राजस्थान स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन द्वारा भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में 19 मार्च को शहर के 'छोटा राजबाग' में एक विशेष सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होगा। कार्यक्रम की शुरुआत सायं 7:00 बजे से होगी, जिसमें प्रसिद्ध लोक कलाकार उस्ताद गफूर खान एवं उनके समूह द्वारा राजस्थानी लोक संगीत की मनमोहक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। जिला प्रशासन ने सभी जिलेवासियों को इस उत्सव में शामिल होने के लिए सादर आमंत्रित किया है। राजस्थान की समृद्ध विरासत और लोक संस्कृति को जीवंत करने वाले इस कार्यक्रम में प्रवेश निःशुल्क है।1