Shuru
Apke Nagar Ki App…
भव्य सांस्कृतिक संध्या: उस्ताद गफूर खान की सुरीली आवाज से गूंजेगा सवाई माधोपुर सवाई माधोपुर राजस्थान स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन द्वारा भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में 19 मार्च को शहर के 'छोटा राजबाग' में एक विशेष सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होगा। कार्यक्रम की शुरुआत सायं 7:00 बजे से होगी, जिसमें प्रसिद्ध लोक कलाकार उस्ताद गफूर खान एवं उनके समूह द्वारा राजस्थानी लोक संगीत की मनमोहक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। जिला प्रशासन ने सभी जिलेवासियों को इस उत्सव में शामिल होने के लिए सादर आमंत्रित किया है। राजस्थान की समृद्ध विरासत और लोक संस्कृति को जीवंत करने वाले इस कार्यक्रम में प्रवेश निःशुल्क है।
जनहित आवाज
भव्य सांस्कृतिक संध्या: उस्ताद गफूर खान की सुरीली आवाज से गूंजेगा सवाई माधोपुर सवाई माधोपुर राजस्थान स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन द्वारा भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में 19 मार्च को शहर के 'छोटा राजबाग' में एक विशेष सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होगा। कार्यक्रम की शुरुआत सायं 7:00 बजे से होगी, जिसमें प्रसिद्ध लोक कलाकार उस्ताद गफूर खान एवं उनके समूह द्वारा राजस्थानी लोक संगीत की मनमोहक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। जिला प्रशासन ने सभी जिलेवासियों को इस उत्सव में शामिल होने के लिए सादर आमंत्रित किया है। राजस्थान की समृद्ध विरासत और लोक संस्कृति को जीवंत करने वाले इस कार्यक्रम में प्रवेश निःशुल्क है।
More news from राजस्थान and nearby areas
- सवाई माधोपुर राजस्थान स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन द्वारा भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में 19 मार्च को शहर के 'छोटा राजबाग' में एक विशेष सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होगा। कार्यक्रम की शुरुआत सायं 7:00 बजे से होगी, जिसमें प्रसिद्ध लोक कलाकार उस्ताद गफूर खान एवं उनके समूह द्वारा राजस्थानी लोक संगीत की मनमोहक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। जिला प्रशासन ने सभी जिलेवासियों को इस उत्सव में शामिल होने के लिए सादर आमंत्रित किया है। राजस्थान की समृद्ध विरासत और लोक संस्कृति को जीवंत करने वाले इस कार्यक्रम में प्रवेश निःशुल्क है।1
- सवाई माधोपुर। राजस्थान स्थापना दिवस उत्सव के तहत बुधवार को जिला मुख्यालय के पुराने शहर में स्थित गलता मंदिर और गंगापुर सिटी में श्री रघुनाथ जी मन्दिर, चूलीगेट पर महाआरती कार्यक्रम आयोजित किए गए। राज्य सरकार के देवस्थान विभाग के निर्देशानुसार स्थानीय प्रशासन द्वारा ये विशेष कार्यक्रम आयोजित हुए, जिनमें जिला कलक्टर काना राम , अतिरिक्त जिला कलक्टर संजय शर्मा, उप निदेशक पर्यटन मधुसूदन सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता भरतलाल मथुरिया , सुरेश चंद्र जैन सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों, जन प्रतिनिधियों, विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों और बड़ी संख्या में शहरवासी श्रद्धालुओं ने भाग लिया। सवाई माधोपुर के गलता मंदिर में संध्या के समय महाआरती और विशेष पूजा-अर्चना के लिए विशिष्ट सजावट तथा दीपकों की शृंखला के जरिए भव्य रूप दिया गया। इसमें सवाई माधोपुर क्षेत्र सहित पूरे प्रदेश की समृद्ध संस्कृति और लोक कलाओं का जीवंत प्रदर्शन किया गया।1
- रणथंभौर टाइगर रिजर्व में बुधवार शाम एक बार फिर टाइगर का मूवमेंट देखने को मिला। वनकर्मियों की बाइक पर हाल ही में हमला करने वाला टाइगर आरबीटी-2511 इस बार त्रिनेत्र गणेश मंदिर मार्ग पर पहुंच गया, जहां करीब 2 से 3 घंटे तक उसकी सक्रियता बनी रही। टाइगर की मौजूदगी के चलते रणथंभौर फोर्ट और त्रिनेत्र गणेश मंदिर जाने वाले वाहनों की रफ्तार थम गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और टाइगर की मॉनिटरिंग शुरू की। इस दौरान टाइगर सड़क पर वाहनों के आगे 'कैट वॉक' करता नजर आया, जिसे देखकर श्रद्धालु और पर्यटक रोमांचित हो उठे। जानकारी के अनुसार बुधवार को टाइगर रिजर्व में वीकली ऑफ होने के कारण सफारी बंद थी, जिससे बड़ी संख्या में पर्यटक और श्रद्धालु किले व मंदिर की ओर पहुंचे थे। दोपहर करीब 3:30 बजे आड़ा बालाजी के पास टाइगर के दीदार हुए। टाइगर काफी देर तक सड़क पर टहलता रहा, जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। करीब एक घंटे तक सड़क पर चहलकदमी करने के बाद टाइगर गोमुखी की ओर बढ़ गया, जहां शाम 5 से 6 बजे तक नाले के आसपास घूमता रहा। वनकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर पूरे समय उसकी निगरानी की। करीब एक घंटे तक सड़क पर चहलकदमी करने के बाद टाइगर गोमुखी की ओर बढ़ गया, जहां शाम 5 से 6 बजे तक नाले के आसपास घूमता रहा। वनकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर पूरे समय उसकी निगरानी की। सुल्ताना का बेटा है आरबीटी-2511 आरबीटी-2511 एक युवा बाघ है, जिसकी उम्र करीब साढ़े तीन साल बताई जा रही है। यह बाघिन सुल्ताना का बेटा है और इसकी टेरिटरी रणथंभौर के जोन नंबर 1 में है। इससे पहले इसकी मां भी इसी मार्ग पर नजर आती रही है। वनकर्मियों पर कर चुका है हमला गौरतलब है कि हाल ही में इसी टाइगर ने सुल्तानपुर वन क्षेत्र में गश्त कर रहे वनकर्मियों की बाइक पर हमला कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया था। हालांकि वनकर्मियों ने समय रहते जिप्सी में बैठकर अपनी जान बचा ली थी।1
- मलारना डूंगर, लालसोट कोटा मेगा हाईवे स्थित जस्टाना बिरसा मुंडा तिराहे पर गुरुवार शाम को एक्टिवा और सब्जियों से भरी पिकअप के बीच हुई जोरदार टक्कर में एक दंपती गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलारना डूंगर लाया गया, जहां से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल सवाई माधोपुर रेफर कर दिया गया। जहां एक्टिवा चालक पति की रास्ते में ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बौलीं की ओर से आ रहे एक्टिवा चालक जैसे ही जस्टाना स्थित बिरसा मुंडा तिराहे पर लालसोट-कोटा हाईवे पर चढ़ा, उसी दौरान सवाई माधोपुर की ओर से आ रही सब्जियों से भरी पिकअप ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में सवाई माधोपुर निवासी अकबर पुत्र जुम्मा और उनकी पत्नी नूर बानो गंभीर रूप से घायल हो गए।2
- विधायक हंसराज मीणा ने श्रद्धालुओं की सेवा कर लिया धर्म लाभ। सपोटरा. क्षेत्र के पावन धाम कैलादेवी मंदिर में आयोजित कैलादेवी मेले के दौरान विधायक हंसराज मीणा ने सेवा भावना का परिचय देते हुए श्रद्धालुओं के बीच विशेष उपस्थिति दर्ज कराई। मेले में उमड़ी भारी भीड़ के बीच उन्होंने भंडारे में पहुंचकर स्वयं प्रसादी वितरण किया तथा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। राशन डीलर एसोसिएशन, जिला करौली के तत्वावधान में आयोजित विशाल माँ कैलादेवी भंडारा कार्यक्रम में विधायक हंसराज मीणा की सक्रिय भागीदारी रही। उन्होंने कतार में खड़े श्रद्धालुओं को अपने हाथों से भोजन प्रसादी परोसते हुए सेवा का संदेश दिया। इस दौरान दूर-दराज से आए हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। आयोजन स्थल पर पूरे समय भक्ति एवं उल्लास का वातावरण बना रहा और माँ कैलादेवी के जयकारों से क्षेत्र गूंजता रहा। विधायक हंसराज मीणा ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मामचारी क्षेत्र में विधायक सेवा केन्द्र स्थापित किया गया है, जहां पेयजल, जलपान एवं विश्राम जैसी मूलभूत व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। उन्होंने कहा कि मेले में आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु की सेवा करना उनका कर्तव्य है और इसके लिए वे निरंतर प्रयासरत हैं।1
- vijapur me141
- गंगापुर सिटी से एक बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। नगर परिषद क्षेत्र में आर्शीवाद पैराडाईज के सामने एक गौवंश नाले में गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों द्वारा नगर परिषद को तुरंत सूचना दी गई, लेकिन हैरानी की बात यह रही कि मौके पर पहुंचे कर्मचारियों के पास गौवंश को निकालने के लिए जरूरी साधन, जैसे रस्सी तक मौजूद नहीं थी। कर्मचारियों ने स्थानीय लोगों से ही रस्सी लाने के लिए कहा। काफी मशक्कत के बाद गौवंश को नाले से बाहर निकाला गया, लेकिन इसके बाद भी लापरवाही यहीं खत्म नहीं हुई। कर्मचारियों ने नाले को खुला ही छोड़ दिया। जब स्थानीय लोगों ने नाले को ढकने की मांग की, तो कर्मचारियों ने साफ कह दिया कि यह उनका काम नहीं है। इस घटना के बाद इलाके के लोगों में भारी आक्रोश है और नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। अब देखना यह होगा कि जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई होती है या नहीं।2
- [खंडार] बीती आधी रात जब खंडार की दुनिया चैन की नींद सो रही थी, तब कुछ सेवाभावी युवाओं ने मानवता और जीव दया की एक अनुपम मिसाल पेश की। घटना का विवरण: रात्रि लगभग 12:30 बजे विशम्बर मथुरिया को सूचना मिली कि एक गौ माता को 6-7 आवारा कुत्तों ने घेर रखा है और उन्हें बुरी तरह नोच कर घायल कर दिया है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तुरंत सूचना अन्य साथियों को दी गई। त्वरित रेस्क्यू और उपचार: सूचना मिलते ही कुलदीप स्वामी, सीताराम साहू और अरुणेश उपाध्याय बिना समय गंवाए मौके पर पहुंचे। युवाओं ने न केवल कुत्तों को भगाकर गौ माता की जान बचाई, बल्कि मौके पर ही प्राथमिक उपचार कर उनके घावों पर मरहम लगाया। इसके पश्चात, घायल गौ माता को सुरक्षित गौशाला पहुंचाया गया, जहाँ अब उनकी उचित देखभाल की जा रही है। समाज ने की सराहना: निस्वार्थ भाव से किए गए इस कार्य के लिए क्षेत्र के लोगों ने विशम्बर मथुरिया, कुलदीप स्वामी, सीताराम साहू और अरुणेश उपाध्याय के साहस और तत्परता की भूरि-भूरि प्रशंसा की है। इन युवाओं ने सिद्ध कर दिया कि यदि समाज जागरूक हो, तो किसी भी बेजुबान को बेमौत मरने से बचाया जा सकता है। "जीव सेवा ही सबसे बड़ी शिव सेवा है। रात के अंधेरे में गौ माता की रक्षा के लिए आगे आने वाले ये सभी भाई साधुवाद के पात्र हैं।"1