logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

राजस्थान सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों से संबंधित योजनाओ के प्रचार प्रसार के लिए ग्रामीण विधान सभा क्षेत्रों मे ग्राम रथ अभियान सरकार की योजना की योजनाओं की जानकारी देने के लिए रथ को विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी जल संसाधन मंत्री सुरेश रावत लोक सभा सांसद भगीरथ चौधरी ने हरी झंडी दिखा कर किया रवाना

2 days ago
user_Shahid hussain
Shahid hussain
Local News Reporter अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
2 days ago

राजस्थान सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों से संबंधित योजनाओ के प्रचार प्रसार के लिए ग्रामीण विधान सभा क्षेत्रों मे ग्राम रथ अभियान सरकार की योजना की योजनाओं की जानकारी देने के लिए रथ को विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी जल संसाधन मंत्री सुरेश रावत लोक सभा सांसद भगीरथ चौधरी ने हरी झंडी दिखा कर किया रवाना

More news from राजस्थान and nearby areas
  • Post by Kailash Fulwari
    1
    Post by Kailash Fulwari
    user_Kailash Fulwari
    Kailash Fulwari
    अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • अजमेर के अलवर गेट थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता न आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पीड़िता के अनुसार वर्ष 2017 में आरोपी ने उसे शादी का भरोसा दिलाकर अपने झांसे में लिया और जबरन शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान आरोपी ने बिना जानकारी के अश्लील फोटो और वीडियो भी बना लिए।पीड़िता का आरोप है कि आरोपी लंबे समय तक शादी का झासा देता रहा, लेकिन बाद में उसने किसी अन्य महिला से शादी कर ली। इसके बावजूद आरोपी उसे बहलाता रहा। मार्च 2026 में आरोपी की पत्नी द्वारा पीड़िता को उसके अश्लील वीडियो भेजे जाने पर मामला उजागर हुआ।जब पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी ने उसे गाली-गलौच करते हुए वीडियो वायरल करने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आईपीसी की धारा 376 और आईटी एक्ट की धारा 67-ए के तहत जांच शुरू कर दी है।
    1
    अजमेर के अलवर गेट थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता न आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पीड़िता के अनुसार वर्ष 2017 में आरोपी ने उसे शादी का भरोसा दिलाकर अपने झांसे में लिया और जबरन शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान आरोपी ने बिना जानकारी के अश्लील फोटो और वीडियो भी बना लिए।पीड़िता का आरोप है कि आरोपी लंबे समय तक शादी का झासा देता रहा, लेकिन बाद में उसने किसी अन्य महिला से शादी कर ली। इसके बावजूद आरोपी उसे बहलाता रहा। मार्च 2026 में आरोपी की पत्नी द्वारा पीड़िता को उसके  अश्लील वीडियो भेजे जाने पर मामला उजागर हुआ।जब पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी ने उसे गाली-गलौच करते हुए वीडियो वायरल करने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आईपीसी की धारा 376 और आईटी एक्ट की धारा 67-ए के तहत जांच शुरू कर दी है।
    user_Shahid hussain
    Shahid hussain
    Local News Reporter अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • अजमेर में दिनदहाड़े 46 लाख रुपये की सनसनीखेज लूट का मामला सामने आया है। ज्ञान विहार क्षेत्र के पास बदमाशों ने महज 40 सेकेंड में खड़ी कार से नकदी लूट ली और फरार हो गए। इस पूरी वारदात का CCTV वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस पर कार्रवाई का दबाव बढ़ा। घटना के 11 दिन बाद पीड़ित द्वारा मामला दर्ज करवाया गया, जिसके बाद पुलिस ने जांच तेज करते हुए कार्रवाई की। पहले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था, वहीं अब दो और आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और लूटी गई रकम की बरामदगी के प्रयास जारी हैं। 👉 ऐसी ही ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें।
    1
    अजमेर में दिनदहाड़े 46 लाख रुपये की सनसनीखेज लूट का मामला सामने आया है। ज्ञान विहार क्षेत्र के पास बदमाशों ने महज 40 सेकेंड में खड़ी कार से नकदी लूट ली और फरार हो गए। इस पूरी वारदात का CCTV वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस पर कार्रवाई का दबाव बढ़ा।
घटना के 11 दिन बाद पीड़ित द्वारा मामला दर्ज करवाया गया, जिसके बाद पुलिस ने जांच तेज करते हुए कार्रवाई की। पहले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था, वहीं अब दो और आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं।
पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और लूटी गई रकम की बरामदगी के प्रयास जारी हैं।
👉 ऐसी ही ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें।
    user_Prime News Ajmer
    Prime News Ajmer
    Local News Reporter अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    20 hrs ago
  • Post by NS RAWAT AJMER
    1
    Post by NS RAWAT AJMER
    user_NS RAWAT AJMER
    NS RAWAT AJMER
    Actor किशनगढ़, अजमेर, राजस्थान•
    18 hrs ago
  • *सफलता की कहानी: पक्के घर का सपना हुआ साकार* ब्यावर उपखण्ड टॉडगढ़ की ग्राम पंचायत बराखन में आयोजित ग्राम रथ अभियान ने एक जरूरतमंद परिवार के जीवन में खुशियों की नई किरण जगाई। ग्राम बराखन निवासी श्रीमती लक्ष्मी देवी (पति श्री शक्ति सिंह, जाति रावत) का वर्षों पुराना सपना इस अभियान के माध्यम से साकार हुआ। पूर्व में कच्चे मकान में जीवन यापन कर रही लक्ष्मी देवी को हर बारिश में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। छत से पानी टपकना, दीवारों का कमजोर होना और परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंता हमेशा बनी रहती थी। ऐसे में ग्राम रथ अभियान उनके लिए आशा की किरण बनकर आया। कार्यक्रम प्रभारी श्री पन्ना सिंह, नायब तहसीलदार, ब्यावर के मार्गदर्शन में लक्ष्मी देवी को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिला और उनके नए पक्के घर का गृह प्रवेश संपन्न कराया गया। अब उनका परिवार सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण में रह रहा है। भावुक होकर लक्ष्मी देवी कहती हैं— "पहले कच्चे मकान में बारिश के समय बहुत परेशानी होती थी। अब पक्का घर मिलने से जीवन आसान हो गया है। ग्राम रथ अभियान के माध्यम से मेरा कार्य हुआ, इसके लिए मैं राज्य सरकार को बहुत-बहुत धन्यवाद देती हूँ।" यह कहानी न केवल एक परिवार के जीवन में आए बदलाव को दर्शाती है, बल्कि यह भी बताती है कि सरकार की योजनाएं सही पात्र तक पहुंचकर कैसे वास्तविक परिवर्तन ला रही हैं।
    1
    *सफलता की कहानी: पक्के घर का सपना हुआ साकार*
ब्यावर उपखण्ड टॉडगढ़ की ग्राम पंचायत बराखन में आयोजित ग्राम रथ अभियान ने एक जरूरतमंद परिवार के जीवन में खुशियों की नई किरण जगाई। ग्राम बराखन निवासी श्रीमती लक्ष्मी देवी (पति श्री शक्ति सिंह, जाति रावत) का वर्षों पुराना सपना इस अभियान के माध्यम से साकार हुआ।
पूर्व में कच्चे मकान में जीवन यापन कर रही लक्ष्मी देवी को हर बारिश में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। छत से पानी टपकना, दीवारों का कमजोर होना और परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंता हमेशा बनी रहती थी। ऐसे में ग्राम रथ अभियान उनके लिए आशा की किरण बनकर आया।
कार्यक्रम प्रभारी श्री पन्ना सिंह, नायब तहसीलदार, ब्यावर के मार्गदर्शन में लक्ष्मी देवी को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिला और उनके नए पक्के घर का गृह प्रवेश संपन्न कराया गया। अब उनका परिवार सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण में रह रहा है।
भावुक होकर लक्ष्मी देवी कहती हैं—
"पहले कच्चे मकान में बारिश के समय बहुत परेशानी होती थी। अब पक्का घर मिलने से जीवन आसान हो गया है। ग्राम रथ अभियान के माध्यम से मेरा कार्य हुआ, इसके लिए मैं राज्य सरकार को बहुत-बहुत धन्यवाद देती हूँ।"
यह कहानी न केवल एक परिवार के जीवन में आए बदलाव को दर्शाती है, बल्कि यह भी बताती है कि सरकार की योजनाएं सही पात्र तक पहुंचकर कैसे वास्तविक परिवर्तन ला रही हैं।
    user_आपकी आवाज न्यूज़ राजस्थान
    आपकी आवाज न्यूज़ राजस्थान
    Court reporter ब्यावर, अजमेर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • नागौर जिले के रियांबड़ी उपखंड स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, दासावास से शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाला एक मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें कक्षा के भीतर चार शिक्षक सोते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं, छोटे बच्चे मिड-डे मील के भारी स्टील के बर्तन उठाते और ले जाते नजर आ रहे हैं। जानकारी के अनुसार, विद्यालय में कुल आठ शिक्षक पदस्थापित हैं, जिनमें से घटना के समय सात शिक्षक मौजूद थे। इसके बावजूद बच्चों से काम करवाया जा रहा था। वीडियो में प्रधानाध्यापक सोहनलाल फड़ौदा भी कुर्सी पर बैठे यह सब देखते हुए दिखाई दे रहे हैं, लेकिन उन्होंने न तो बच्चों को रोका और न ही शिक्षकों को कोई निर्देश दिया। बच्चों ने आरोप लगाया है कि उनसे यह काम रोजाना करवाया जाता है। यह घटना केवल एक दिन की लापरवाही नहीं, बल्कि विद्यालय में एक नियमित व्यवस्था का हिस्सा प्रतीत होती है। यह बाल अधिकारों और मिड-डे मील योजना के उद्देश्यों का उल्लंघन है, जिसका लक्ष्य बच्चों को पोषण और सुविधा प्रदान करना है। यह मामला सामने आने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। रियांबड़ी उपखंड अधिकारी सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली है और जल्द ही मौके पर जाकर जांच की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बाल कल्याण समिति नागौर के अध्यक्ष मनोज सोनी ने भी इस मामले को गंभीर बताया है। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी। दूसरी ओर, प्रधानाध्यापक सोहन राम ने अपनी सफाई में कहा कि बच्चे अपने खाने के बर्तन साफ कर रहे थे। उन्होंने बताया कि बड़े बर्तन खाली थे और उन्हें रसोई में रखा जा रहा था। उनका कहना था कि एक बड़े भगोने में सभी थालियां साफ करके रखी जा रही थीं। वीडियो वायरल होने के बाद यह पूरा मामला गरमा गया है। अब सभी की निगाहें प्रशासनिक जांच और उसके बाद होने वाली संभावित कार्रवाई पर टिकी हैं।
    1
    नागौर जिले के रियांबड़ी उपखंड स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, दासावास से शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाला एक मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें कक्षा के भीतर चार शिक्षक सोते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं, छोटे बच्चे मिड-डे मील के भारी स्टील के बर्तन उठाते और ले जाते नजर आ रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, विद्यालय में कुल आठ शिक्षक पदस्थापित हैं, जिनमें से घटना के समय सात शिक्षक मौजूद थे। इसके बावजूद बच्चों से काम करवाया जा रहा था। वीडियो में प्रधानाध्यापक सोहनलाल फड़ौदा भी कुर्सी पर बैठे यह सब देखते हुए दिखाई दे रहे हैं, लेकिन उन्होंने न तो बच्चों को रोका और न ही शिक्षकों को कोई निर्देश दिया।
बच्चों ने आरोप लगाया है कि उनसे यह काम रोजाना करवाया जाता है। यह घटना केवल एक दिन की लापरवाही नहीं, बल्कि विद्यालय में एक नियमित व्यवस्था का हिस्सा प्रतीत होती है। यह बाल अधिकारों और मिड-डे मील योजना के उद्देश्यों का उल्लंघन है, जिसका लक्ष्य बच्चों को पोषण और सुविधा प्रदान करना है।
यह मामला सामने आने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। रियांबड़ी उपखंड अधिकारी सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली है और जल्द ही मौके पर जाकर जांच की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
बाल कल्याण समिति नागौर के अध्यक्ष मनोज सोनी ने भी इस मामले को गंभीर बताया है। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।
दूसरी ओर, प्रधानाध्यापक सोहन राम ने अपनी सफाई में कहा कि बच्चे अपने खाने के बर्तन साफ कर रहे थे। उन्होंने बताया कि बड़े बर्तन खाली थे और उन्हें रसोई में रखा जा रहा था। उनका कहना था कि एक बड़े भगोने में सभी थालियां साफ करके रखी जा रही थीं।
वीडियो वायरल होने के बाद यह पूरा मामला गरमा गया है। अब सभी की निगाहें प्रशासनिक जांच और उसके बाद होने वाली संभावित कार्रवाई पर टिकी हैं।
    user_Vishnaram saini
    Vishnaram saini
    Police Officer रियान बड़ी, नागौर, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • Post by Kailash Fulwari
    1
    Post by Kailash Fulwari
    user_Kailash Fulwari
    Kailash Fulwari
    अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • अजमेर के गंज थाना क्षेत्र में टेंडिंग और पार्टटाइम जॉब दिलाने के नाम पर ऑनलाइन धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है।आरोपी द्वारा पीड़ित को झांसा देकर अवैध रूप से अपने खाते में राशि ट्रांसफर करवा ली गई। मामले में पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित सूरज बंजारा, निवासी अम्बा कॉलोनी, संजय नगर ने गंज थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि आरोपी ने उसे टेंडिंग कार्य और पार्टटाइम जॉब दिलाने का लालच दिया। आरोपी ने विश्वास में लेकर विभिन्न बहानों से उससे अपने बैंक खाते में राशि ट्रांसफर करवा ली। बाद में जब पीड़ित को नौकरी या टेंडिंग से संबंधित कोई कार्य नहीं मिला, तब उसे अपने साथ हुई धोखाधड़ी का पता चला।
    1
    अजमेर के गंज थाना क्षेत्र में टेंडिंग और पार्टटाइम जॉब दिलाने के नाम पर ऑनलाइन धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है।आरोपी द्वारा पीड़ित को झांसा देकर अवैध रूप से अपने खाते में राशि ट्रांसफर करवा ली गई। मामले में पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित सूरज बंजारा, निवासी अम्बा कॉलोनी, संजय नगर ने गंज थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि आरोपी ने उसे टेंडिंग कार्य और पार्टटाइम जॉब दिलाने का लालच दिया। आरोपी ने विश्वास में लेकर विभिन्न बहानों से उससे अपने बैंक खाते में राशि ट्रांसफर करवा ली। बाद में जब पीड़ित को नौकरी या टेंडिंग से संबंधित कोई कार्य नहीं मिला, तब उसे अपने साथ हुई धोखाधड़ी का पता चला।
    user_Shahid hussain
    Shahid hussain
    Local News Reporter अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    23 hrs ago
  • Post by आपकी आवाज न्यूज़ राजस्थान
    1
    Post by आपकी आवाज न्यूज़ राजस्थान
    user_आपकी आवाज न्यूज़ राजस्थान
    आपकी आवाज न्यूज़ राजस्थान
    Court reporter ब्यावर, अजमेर, राजस्थान•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.