logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जिलाधिकारी जालौन डॉ राजेश कुमार पाण्डेय ने किया जिला पुरुष चिकित्सालय का निरीक्षण जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने आज प्रातः जिला पुरुष अस्पताल का औचक निरीक्षण कर वहां की स्वास्थ्य सेवाओं, व्यवस्थाओं तथा मरीजों को मिल रही सुविधाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल के विभिन्न वार्डों, ओपीडी, इमरजेंसी कक्ष, दवा वितरण काउंटर और साफ-सफाई की व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया। जिलाधिकारी ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से बातचीत कर उनके उपचार और मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने मरीजों से पूछा कि उन्हें समय पर दवाइयां मिल रही हैं या नहीं तथा डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ द्वारा उपचार में किसी प्रकार की लापरवाही तो नहीं बरती जा रही है जिस पर मरीजों ने उपचार व्यवस्था को संतोषजनक बताया। जिलाधिकारी ने निर्देश देते हुए कहा कि मरीजों को बेहतर और समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने अस्पताल परिसर में साफ-सफाई की स्थिति का भी जायजा लिया। उन्होंने सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए तथा कहा कि अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थानों पर स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए, ताकि संक्रमण और बीमारियों के फैलाव को रोका जा सके। जिलाधिकारी ने दवा वितरण काउंटर का निरीक्षण करते हुए उपलब्ध दवाइयों का स्टॉक रजिस्टर भी चेक किया। उन्होंने फार्मासिस्ट को निर्देश दिया कि आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता हर समय सुनिश्चित की जाए, ताकि मरीजों को बाहर से दवा खरीदने के लिए मजबूर न होना पड़े। जिलाधिकारी ने वहां उपलब्ध चिकित्सा उपकरणों और स्टाफ की उपस्थिति की भी जांच की। उन्होंने अस्पताल के चिकित्सकों और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि मरीजों के उपचार में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और सभी कर्मचारी अपनी ड्यूटी समय से निभाएं। जिलाधिकारी ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार लाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने निर्देशित किया कि अस्पताल की व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की लापरवाही पाई गई तो संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक सहित अन्य चिकित्सक और कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

6 hrs ago
user_Deves Swarnkar  द न्यूज जालौन
Deves Swarnkar द न्यूज जालौन
जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
6 hrs ago
1a86ff12-3ffe-48f5-92f8-e047713164cc

जिलाधिकारी जालौन डॉ राजेश कुमार पाण्डेय ने किया जिला पुरुष चिकित्सालय का निरीक्षण जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने आज प्रातः जिला पुरुष अस्पताल का औचक निरीक्षण कर वहां की स्वास्थ्य सेवाओं, व्यवस्थाओं तथा मरीजों को मिल रही सुविधाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल के विभिन्न वार्डों, ओपीडी, इमरजेंसी कक्ष, दवा वितरण काउंटर और साफ-सफाई की व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया। जिलाधिकारी ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से बातचीत कर उनके उपचार और मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी

776682df-566f-4b11-8710-672f9fd00e53

प्राप्त की। उन्होंने मरीजों से पूछा कि उन्हें समय पर दवाइयां मिल रही हैं या नहीं तथा डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ द्वारा उपचार में किसी प्रकार की लापरवाही तो नहीं बरती जा रही है जिस पर मरीजों ने उपचार व्यवस्था को संतोषजनक बताया। जिलाधिकारी ने निर्देश देते हुए कहा कि मरीजों को बेहतर और समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने अस्पताल परिसर में साफ-सफाई की स्थिति का भी जायजा लिया। उन्होंने सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए तथा

5a4abed1-2700-4dd5-b11d-6e46e7f40b12

कहा कि अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थानों पर स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए, ताकि संक्रमण और बीमारियों के फैलाव को रोका जा सके। जिलाधिकारी ने दवा वितरण काउंटर का निरीक्षण करते हुए उपलब्ध दवाइयों का स्टॉक रजिस्टर भी चेक किया। उन्होंने फार्मासिस्ट को निर्देश दिया कि आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता हर समय सुनिश्चित की जाए, ताकि मरीजों को बाहर से दवा खरीदने के लिए मजबूर न होना पड़े। जिलाधिकारी ने वहां उपलब्ध चिकित्सा उपकरणों और स्टाफ की उपस्थिति की भी जांच की। उन्होंने अस्पताल

025fbba3-6832-4992-9ab0-fdbe08d3237e

के चिकित्सकों और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि मरीजों के उपचार में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और सभी कर्मचारी अपनी ड्यूटी समय से निभाएं। जिलाधिकारी ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार लाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने निर्देशित किया कि अस्पताल की व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की लापरवाही पाई गई तो संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक सहित अन्य चिकित्सक और कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • आटा टोल टैक्स के पास तेज रफ्तार का कहर, अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर जनपद जालौन के थाना आटा क्षेत्र में सोमवार रात करीब 9 बजे आटा टोल टैक्स से लगभग 150 मीटर पहले तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार नूर मोहम्मद पुत्र अंसारी निवासी राहिया का हाथ टूट गया और सिर बुरी तरह फट गया। टक्कर के बाद वह काफी देर तक सड़क पर तड़पता रहा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार राहगीरों ने हिम्मत दिखाते हुए घायल को सड़क से हटाकर किनारे पट्टी पर लिटाया और डायल 102 व 112 पर कई बार फोन किया, लेकिन समय पर मदद नहीं पहुंच सकी। इसी बीच UP92 AF 5279 नंबर की चार पहिया गाड़ी में सवार एक लड़की और उनके साथियों ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए घायल को अपनी गाड़ी से तुरंत राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि घायल नूर मोहम्मद आटा क्षेत्र से अपने घर राहिया जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक UP 92 Z 3426 को टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया। हादसे में बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जिसे सड़क किनारे सुरक्षित रख दिया गया है। घटना की सूचना घायल के परिजनों को दे दी गई है, वहीं पुलिस मामले की जानकारी जुटाने में लगी हुई है।
    2
    आटा टोल टैक्स के पास तेज रफ्तार का कहर, अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर
जनपद जालौन के थाना आटा क्षेत्र में सोमवार रात करीब 9 बजे आटा टोल टैक्स से लगभग 150 मीटर पहले तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। 
हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार नूर मोहम्मद पुत्र अंसारी निवासी राहिया का हाथ टूट गया और सिर बुरी तरह फट गया। 
टक्कर के बाद वह काफी देर तक सड़क पर तड़पता रहा।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार राहगीरों ने हिम्मत दिखाते हुए घायल को सड़क से हटाकर किनारे पट्टी पर लिटाया और डायल 102 व 112 पर कई बार फोन किया, लेकिन समय पर मदद नहीं पहुंच सकी।
इसी बीच UP92 AF 5279 नंबर की चार पहिया गाड़ी में सवार एक लड़की और उनके साथियों ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए घायल को अपनी गाड़ी से तुरंत राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि घायल नूर मोहम्मद आटा क्षेत्र से अपने घर राहिया जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक UP 92 Z 3426 को टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया।
हादसे में बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जिसे सड़क किनारे सुरक्षित रख दिया गया है।
घटना की सूचना घायल के परिजनों को दे दी गई है, वहीं पुलिस मामले की जानकारी जुटाने में लगी हुई है।
    user_विजय राज शर्मा भद्रावती टाइम्स
    विजय राज शर्मा भद्रावती टाइम्स
    Newspaper publisher जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • जालौन में एक युवती ने युवक को बीच सड़क पर चप्पल से पीट दिया। युवती ने उस पर लगातार कई चप्पल बरसाए। युवक की स्कूटी से युवती की स्कूटी को हल्का सा धक्का लग गया था। इस पर दोनों में कहासुनी शुरू हो गई। इसके बाद युवती ने युवक की स्कूटी लात मारकर गिरा दी। युवती के साथ दो अन्य युवक भी थे। उन्होंने युवक को पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। इस बीच युवती चप्पल से उसे मारती रही। बीच सड़क पर विवाद होता देख मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। सड़क पर जाम लग गया। मामला उरई कोतवाली क्षेत्र के मधुवन विला चौराहे का है।
    1
    जालौन में एक युवती ने युवक को बीच सड़क पर चप्पल से पीट दिया। युवती ने उस पर लगातार कई चप्पल बरसाए। युवक की स्कूटी से युवती की स्कूटी को हल्का सा धक्का लग गया था। इस पर दोनों में कहासुनी शुरू हो गई।
इसके बाद युवती ने युवक की स्कूटी लात मारकर गिरा दी। युवती के साथ दो अन्य युवक भी थे। उन्होंने युवक को पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। इस बीच युवती चप्पल से उसे मारती रही। बीच सड़क पर विवाद होता देख मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। सड़क पर जाम लग गया। मामला उरई कोतवाली क्षेत्र के मधुवन विला चौराहे का है।
    user_Bheem rajawat 9628800458
    Bheem rajawat 9628800458
    पत्रकार जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • जालौन में मनरेगा कर्मचारियों का मानदेय न मिलने से रोष देखने को मिल रहा है। क्षेत्र पंचायत कार्यालय जालौन में कार्यरत कर्मचारियों को पिछले 9 महीनों से मानदेय नहीं मिला, जिससे उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। नाराज़ कर्मचारियों ने बीडीओ के माध्यम से जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर लंबित मानदेय के जल्द भुगतान की मांग की है। कर्मचारियों का कहना है कि जुलाई 2025 के बाद से ग्राम रोजगार सेवक, कंप्यूटर ऑपरेटर, तकनीकी सहायक और अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी को भुगतान नहीं मिला, जबकि इस दौरान दशहरा, दीपावली और होली जैसे बड़े त्योहार भी निकल गए। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द मानदेय का भुगतान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जा सकता है।
    1
    जालौन में मनरेगा कर्मचारियों का मानदेय न मिलने से रोष देखने को मिल रहा है।
क्षेत्र पंचायत कार्यालय जालौन में कार्यरत कर्मचारियों को पिछले 9 महीनों से मानदेय नहीं मिला,
जिससे उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।
नाराज़ कर्मचारियों ने बीडीओ के माध्यम से जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर लंबित मानदेय के जल्द भुगतान की मांग की है।
कर्मचारियों का कहना है कि जुलाई 2025 के बाद से ग्राम रोजगार सेवक, कंप्यूटर ऑपरेटर, तकनीकी सहायक और अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी को भुगतान नहीं मिला, जबकि इस दौरान दशहरा, दीपावली और होली जैसे बड़े त्योहार भी निकल गए।
कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द मानदेय का भुगतान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जा सकता है।
    user_AMIT KUMAR
    AMIT KUMAR
    Local News Reporter उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • जालौन के चमारी में उद्घाटन के दौरान बोले कैलाश सत्यार्थी "पुस्तकालय भी एक जन आंदोलन बन सकता है"!!.....
    1
    जालौन के चमारी में उद्घाटन के दौरान बोले कैलाश सत्यार्थी "पुस्तकालय भी एक जन आंदोलन बन सकता है"!!.....
    user_Harsh Samvad
    Harsh Samvad
    Newspaper publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • Post by V I P NEWS जिला संवाददाता कानपुर देहात
    4
    Post by V I P NEWS जिला संवाददाता कानपुर देहात
    user_V I P NEWS जिला संवाददाता कानपुर देहात
    V I P NEWS जिला संवाददाता कानपुर देहात
    सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • *जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन यूनिट-1 के पांच समूहों अध्यक्ष गण ने समाज सेवार्थ ली शपथ इटावा। जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन फेडरेशन 5, यूनिट -1के पांच समूहों दतावली डायमंड, राइजिंग स्टार, तेजस्विनी और शाइनिंग स्टार द्वारा 8मार्च को सामूहिक अधिष्ठापन कार्यक्रम सम्पन्न किया गया साथ ही प्रथम यूनिट काउंसिल मीट, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस और होली मिलन का भी आयोजन किया गया इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ शिवराज सिंह यादव (सदस्य केंद्रीय समिति जायंट्स)अति विशिष्ट अतिथि श्रीमती ऊषा यादव (सदस्य विशेष समिति जायंट्स) विपिन मित्तल(अध्यक्ष फेडरेशन -5), कैलाश यादव (प्रधानाचार्य)विशिष्ट अतिथि श्रीमती अपर्णा सिंह(फेडरेशन वित्त अधिकारी), श्रीमती आशा अवस्थी(कोऑर्डिनेटर ),डॉ प्रशांत मिश्रा (प्लास्टिक सर्जन) एवं नीतू पुरवार (यूनिट डॉयरेक्टर -1),राजदा खातून (फेडरेशन ऑफिसर), संगीता अग्रवाल (फेडरेशन ऑफिसर), मनीष सहाय (फेडरेशन ऑफिसर) श्रीमती ऋतु चौहान (फेडरेशन ऑफिसर)आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता रश्मि यादव(अध्यक्ष -दतावली समूह) द्वारा की गई।इस अवसर पर जायंट्स दतावली की अध्यक्ष श्रीमती रश्मि यादव, दतावली डायमंड की अध्यक्ष श्रीमती स्नेह अग्रवाल, राइजिंग स्टार की अध्यक्ष श्रीमती अर्चना बाजपेई, शाइनिंग स्टार की अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गुप्ता, तेजस्विनी की अध्यक्ष श्रीमती सीमा चौहान एवं सभी समूहों के निदेशक मंडल तथा नवीन सदस्यों द्वारा शपथ ली गई। मुख्य अतिथि डॉ शिवराज सिंह यादव जी ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए बताया कि 'दीन सेवा ही ईश सेवा है' यही जायंट्स परिवार का मूल मंत्र है। श्रीमती ऊषा यादब डॉ कैलाश यादव ने जायंट्स परिवार द्वारा संपादित सेवयों को सराहनीय एवं अनुकरणीय बताया श्रीमती ऊषा यादव ने भव्य चतुरंगी आयोजन की मुक्त कंठ से सराहना करते हुए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जायंट्स की श्रीमती कृष्णा चौधरी, कृष्णा शर्मा, संगीता तिवारी, केशवती गोयल, कमला देवी, कुसुम गुप्ता श्रीमती अंजू दुबे आदि आठ वरिष्ठ जायँट्स महिला सदस्यों को प्रतीक चिन्ह भैंट कर सम्मानित किया फेडरेशन अध्यक्ष श्री विपिन मित्तल जी द्वारा समूह अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष गण को दायित्व वोध कराते हुए समस्त समूहों के अध्यक्ष , प्रशासनिक निदेशक तथा वित्त निदेशक को प्रतीक चिन्ह प्रदान किए गए। श्रीमती आशा अवस्थी फेडरेसन कोऑर्डिनेटर ने प्रशासनिक निदेशक गण को दायित्व बोध कराया, श्रीमती अपर्णा सिंह फेडरेसन वित्त अधिकारी ने वित्त निदेशक गण को दायित्व बोध कराया अतिथियों का स्वागत भाषण श्रीमती स्वीटी मथुरिया (निवर्तमान अध्यक्ष राइजिंग स्टार) द्वारा तथा धन्यवाद श्रीमती सोनिया गुप्ता (अध्यक्ष शाइनिंग स्टार) द्वारा दिया गाया| नीतू पुरवार द्वारा उपस्थित सभी महिलाओं को अंगवस्त्र पहनाकर एवं रोज़ स्टिक भेंट की गई|कार्यक्रम का मनोहारी एवं सफल संचालन श्रीमती ऋतु चौहान फेडरेसन ऑफिसर द्वारा किया गया। श्रीमती राजदा खातून एवं श्री राम सजीवन सिंह ने होली गीत की गायन प्रस्तुति की अनन्या गुप्ता ने होली गीत पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुति की होली मिलन केअवसर पर सभी ने एक दूसरे को गुलाल लगाया तथा फूलों की होली खेली। अंत में सभी ने सुरुचिपूर्ण भोजन किया
    2
    *जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन यूनिट-1 के पांच समूहों अध्यक्ष गण ने समाज सेवार्थ ली शपथ
इटावा। जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन फेडरेशन 5, यूनिट -1के पांच समूहों दतावली डायमंड, राइजिंग स्टार, तेजस्विनी और शाइनिंग स्टार द्वारा 8मार्च को सामूहिक अधिष्ठापन कार्यक्रम सम्पन्न किया गया साथ ही प्रथम यूनिट काउंसिल मीट, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस और होली मिलन का भी आयोजन किया गया इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ शिवराज सिंह यादव (सदस्य केंद्रीय समिति जायंट्स)अति विशिष्ट अतिथि श्रीमती ऊषा यादव (सदस्य विशेष समिति जायंट्स) विपिन मित्तल(अध्यक्ष  फेडरेशन -5), कैलाश यादव (प्रधानाचार्य)विशिष्ट अतिथि श्रीमती अपर्णा सिंह(फेडरेशन वित्त अधिकारी), श्रीमती आशा अवस्थी(कोऑर्डिनेटर ),डॉ प्रशांत मिश्रा (प्लास्टिक सर्जन) एवं नीतू पुरवार (यूनिट डॉयरेक्टर -1),राजदा खातून (फेडरेशन ऑफिसर), संगीता अग्रवाल (फेडरेशन ऑफिसर), मनीष सहाय (फेडरेशन ऑफिसर) श्रीमती ऋतु चौहान (फेडरेशन ऑफिसर)आदि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता रश्मि यादव(अध्यक्ष -दतावली समूह) द्वारा की गई।इस अवसर पर जायंट्स दतावली की अध्यक्ष श्रीमती रश्मि यादव, दतावली डायमंड की अध्यक्ष श्रीमती स्नेह अग्रवाल, राइजिंग स्टार की अध्यक्ष श्रीमती अर्चना बाजपेई, शाइनिंग स्टार की अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गुप्ता, तेजस्विनी की अध्यक्ष श्रीमती सीमा चौहान एवं सभी समूहों के निदेशक मंडल तथा नवीन सदस्यों द्वारा शपथ ली गई।
मुख्य अतिथि डॉ शिवराज सिंह यादव जी ने  सभी को शुभकामनाएं  देते हुए बताया कि 'दीन सेवा ही ईश सेवा है' यही जायंट्स  परिवार का मूल मंत्र है। 
श्रीमती ऊषा यादब 
डॉ कैलाश यादव ने जायंट्स परिवार द्वारा संपादित सेवयों को सराहनीय एवं अनुकरणीय बताया 
श्रीमती ऊषा यादव ने भव्य चतुरंगी आयोजन की मुक्त कंठ से सराहना करते हुए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जायंट्स की  श्रीमती कृष्णा चौधरी, कृष्णा शर्मा, संगीता तिवारी, केशवती गोयल, कमला देवी, कुसुम गुप्ता  श्रीमती अंजू दुबे आदि आठ वरिष्ठ जायँट्स महिला सदस्यों को प्रतीक चिन्ह भैंट कर सम्मानित किया 
फेडरेशन अध्यक्ष श्री विपिन मित्तल जी द्वारा  समूह अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष गण को दायित्व वोध कराते हुए समस्त समूहों के अध्यक्ष , प्रशासनिक निदेशक तथा वित्त  निदेशक को प्रतीक चिन्ह प्रदान किए गए।
श्रीमती आशा अवस्थी फेडरेसन कोऑर्डिनेटर ने प्रशासनिक निदेशक गण को दायित्व बोध कराया, श्रीमती अपर्णा सिंह फेडरेसन वित्त अधिकारी ने वित्त निदेशक गण को दायित्व बोध कराया 
अतिथियों का स्वागत भाषण श्रीमती स्वीटी मथुरिया (निवर्तमान अध्यक्ष राइजिंग स्टार) द्वारा तथा धन्यवाद  श्रीमती सोनिया गुप्ता (अध्यक्ष शाइनिंग स्टार) द्वारा दिया गाया|
नीतू पुरवार द्वारा उपस्थित सभी महिलाओं को अंगवस्त्र पहनाकर एवं रोज़ स्टिक भेंट की गई|कार्यक्रम का मनोहारी एवं सफल संचालन श्रीमती ऋतु चौहान फेडरेसन ऑफिसर द्वारा किया गया।
श्रीमती राजदा खातून एवं श्री राम सजीवन सिंह ने होली गीत की गायन प्रस्तुति की अनन्या गुप्ता ने होली गीत पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुति की 
होली मिलन केअवसर पर सभी ने एक दूसरे को गुलाल लगाया तथा फूलों की होली खेली। अंत में सभी ने सुरुचिपूर्ण भोजन किया
    user_Vipin Mittal
    Vipin Mittal
    Journalist औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • गैस के दाम बढ़ते ही लोगों में बढ़ी बेचैनी घेरलु महिलाओं का गड़बड़ाया बजट युद्ध के हालातों की भ्रामक ख़बरों से गैस एजेंसी पर लोगों की दिखी लम्बी कतारें मोबाइल पर सूचना के माध्यम से सरकार कर रही भरपूर भंडारण का दावा अगर भंडारण पर्याप्त तो फिर लगभग दो मार्च की बुकिंग की डिलीवरी में अब तक विलम्ब क्यों? उपभोक्ता ने लगाया आरोप दो मार्च की बुकिंग के बाबजूद भुगतान बढ़े दामों पर आखिर क्यों? अगर भंडारण पर्याप्त तो गैस वितरण केंद्रों पर लम्बी कतारें क्यों? आखिर क्यों बिना सिलेंडर के वापस लौटे उपभोक्ता? जवाब दे सरकार या वास्तव में वैश्विक युद्ध से पड़ रहा आंशिक प्रभाव? सवाल अभी बाकी हैं जवाब लाइन में लगी जनता को चाहिए आखिर दाम बढ़ने के बाद भी और 14 दिन की जगह 25 दिन की शर्त मानने के बाद भी उपभोक्ता कर अपने आप को ठगा महसूस नहीं मिल पा रहा समय से सिलेंडर
    1
    गैस के दाम बढ़ते ही लोगों में बढ़ी बेचैनी 
घेरलु महिलाओं का गड़बड़ाया बजट 
युद्ध के हालातों की भ्रामक ख़बरों से गैस एजेंसी पर लोगों की दिखी लम्बी कतारें
मोबाइल पर सूचना के माध्यम से सरकार कर रही भरपूर भंडारण का दावा
अगर भंडारण पर्याप्त तो फिर लगभग दो मार्च की बुकिंग की डिलीवरी में अब तक विलम्ब क्यों?
उपभोक्ता ने लगाया आरोप दो मार्च की बुकिंग के बाबजूद भुगतान बढ़े दामों पर आखिर क्यों?
अगर भंडारण पर्याप्त तो गैस वितरण केंद्रों पर लम्बी कतारें क्यों?
आखिर क्यों बिना सिलेंडर के वापस लौटे उपभोक्ता?
जवाब दे सरकार या वास्तव में वैश्विक युद्ध से पड़ रहा आंशिक प्रभाव?
सवाल अभी बाकी हैं जवाब लाइन में लगी जनता को चाहिए आखिर दाम बढ़ने के बाद भी और 14 दिन की जगह 25 दिन की शर्त मानने के बाद भी उपभोक्ता कर अपने आप को ठगा महसूस नहीं मिल पा रहा समय से सिलेंडर
    user_Deves Swarnkar  द न्यूज जालौन
    Deves Swarnkar द न्यूज जालौन
    जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • आईजीआरएस निस्तारण में कानपुर देहात पुलिस प्रदेश में नंबर-1, लेकिन वायरल वीडियो ने खड़े किए सवाल कानपुर देहात। जनशिकायतों के निस्तारण में कानपुर देहात पुलिस ने प्रदेश स्तर पर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) के तहत फरवरी 2026 की मासिक रैंकिंग में कानपुर देहात जिले ने पूरे उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। शिकायतों के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के चलते जिले की पुलिस प्रदेश में शीर्ष स्थान पर पहुंची है। यह उपलब्धि पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय के नेतृत्व और पुलिस टीम की सक्रिय कार्यशैली का परिणाम मानी जा रही है। पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश और अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन आलोक सिंह के निर्देशन तथा पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज हरीश चन्दर के पर्यवेक्षण में शिकायतों के त्वरित समाधान पर विशेष जोर दिया गया। सबसे बड़ी उपलब्धि यह रही कि जिले के 17 थानों में से 16 थानों ने अपनी-अपनी श्रेणी में प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इनमें अकबरपुर, रूरा, महिला थाना, रनियां, भोगनीपुर, मूसानगर, देवराहट, सट्टी, डेरापुर, बरौर, मंगलपुर, अमराहट, राजपुर, सिकंदरा, रसूलाबाद और शिवली थाने शामिल हैं। इन थानों में शिकायतों का पारदर्शिता और समयबद्ध तरीके से निस्तारण किया गया, जिसकी वजह से जिले को यह उपलब्धि हासिल हुई। हालांकि इस बीच अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के ज्योतिष गांव से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने की चर्चा भी सामने आई है, जिसने व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं की जा सकी है। फिलहाल आधिकारिक रैंकिंग के आधार पर पुलिस का प्रदर्शन सराहनीय माना जा रहा है, लेकिन यह भी उतना ही जरूरी है कि शिकायतों के निस्तारण की वास्तविक स्थिति जमीनी स्तर पर भी उतनी ही प्रभावी दिखाई दे। पत्रकारिता का दायित्व केवल सरकारी आंकड़ों को दोहराना नहीं, बल्कि जनता की वास्तविक समस्याओं और सच्चाई को सामने लाना भी है। ऐसे में जहां उपलब्धि की सराहना जरूरी है, वहीं उठ रहे सवालों की निष्पक्ष जांच भी उतनी ही आवश्यक मानी जा रही है।
    1
    आईजीआरएस निस्तारण में कानपुर देहात पुलिस प्रदेश में नंबर-1, लेकिन वायरल वीडियो ने खड़े किए सवाल
कानपुर देहात।
जनशिकायतों के निस्तारण में कानपुर देहात पुलिस ने प्रदेश स्तर पर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) के तहत फरवरी 2026 की मासिक रैंकिंग में कानपुर देहात जिले ने पूरे उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। शिकायतों के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के चलते जिले की पुलिस प्रदेश में शीर्ष स्थान पर पहुंची है।
यह उपलब्धि पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय के नेतृत्व और पुलिस टीम की सक्रिय कार्यशैली का परिणाम मानी जा रही है। पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश और अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन आलोक सिंह के निर्देशन तथा पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज हरीश चन्दर के पर्यवेक्षण में शिकायतों के त्वरित समाधान पर विशेष जोर दिया गया।
सबसे बड़ी उपलब्धि यह रही कि जिले के 17 थानों में से 16 थानों ने अपनी-अपनी श्रेणी में प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इनमें अकबरपुर, रूरा, महिला थाना, रनियां, भोगनीपुर, मूसानगर, देवराहट, सट्टी, डेरापुर, बरौर, मंगलपुर, अमराहट, राजपुर, सिकंदरा, रसूलाबाद और शिवली थाने शामिल हैं। इन थानों में शिकायतों का पारदर्शिता और समयबद्ध तरीके से निस्तारण किया गया, जिसकी वजह से जिले को यह उपलब्धि हासिल हुई।
हालांकि इस बीच अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के ज्योतिष गांव से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने की चर्चा भी सामने आई है, जिसने व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं की जा सकी है।
फिलहाल आधिकारिक रैंकिंग के आधार पर पुलिस का प्रदर्शन सराहनीय माना जा रहा है, लेकिन यह भी उतना ही जरूरी है कि शिकायतों के निस्तारण की वास्तविक स्थिति जमीनी स्तर पर भी उतनी ही प्रभावी दिखाई दे।
पत्रकारिता का दायित्व केवल सरकारी आंकड़ों को दोहराना नहीं, बल्कि जनता की वास्तविक समस्याओं और सच्चाई को सामने लाना भी है। ऐसे में जहां उपलब्धि की सराहना जरूरी है, वहीं उठ रहे सवालों की निष्पक्ष जांच भी उतनी ही आवश्यक मानी जा रही है।
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • *इटावा। जनपद में बिजली विभाग से जुड़े दो अभियंताओं का कथित तौर पर शराब पीते हुए एवं अभद्र भाषा के प्रयोग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।बताया जा रहा है कि वीडियो में काली वाहन मंदिर इटावा में तैनात जेई रतन भूषण और इकदिल में तैनात प्रभारी अवर अभियंता जितेन्द्र कुमार (टीजी-2) दिखाई दे रहे हैं, जो पेग से पेग मिलाकर बियर पीते हुए नजर आ रहे हैं।वायरल वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं और लोग विभागीय अनुशासन पर सवाल उठा रहे हैं। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि यह वीडियो कब और कहां का है। हमारा चैनल इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। फिलहाल यह जानकारी सामने आई है कि वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है, जिससे संबंधित विभाग की छवि प्रभावित हो रही है। विभागीय सूत्रों का कहना है कि यदि वीडियो की सत्यता की पुष्टि होती है तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की जा सकती है। फिलहाल इस मामले को लेकर आधिकारिक स्तर पर कोई बयान सामने नहीं आया है। वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय स्तर पर भी चर्चा का माहौल बना हुआ है और लोग पूरे मामले की जांच की मांग कर रहे हैं।
    1
    *इटावा। जनपद में बिजली विभाग से जुड़े दो अभियंताओं का कथित तौर पर शराब पीते हुए एवं अभद्र भाषा के प्रयोग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।बताया जा रहा है कि वीडियो में काली वाहन मंदिर इटावा में तैनात जेई रतन भूषण और इकदिल में तैनात प्रभारी अवर अभियंता जितेन्द्र कुमार (टीजी-2) दिखाई दे रहे हैं, जो पेग से पेग मिलाकर बियर पीते हुए नजर आ रहे हैं।वायरल वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं और लोग विभागीय अनुशासन पर सवाल उठा रहे हैं। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि यह वीडियो कब और कहां का है। हमारा चैनल इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। फिलहाल यह जानकारी सामने आई है कि वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है, जिससे संबंधित विभाग की छवि प्रभावित हो रही है। विभागीय सूत्रों का कहना है कि यदि वीडियो की सत्यता की पुष्टि होती है तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की जा सकती है। फिलहाल इस मामले को लेकर आधिकारिक स्तर पर कोई बयान सामने नहीं आया है। वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय स्तर पर भी चर्चा का माहौल बना हुआ है और लोग पूरे मामले की जांच की मांग कर रहे हैं।
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.