ब्रेकिंग न्यूज : गोपालगंज में दरवाजे पर गेम खेल रहे किशोर को बाइक सवार अपराधियों ने गोली मारकर की हत्याा। गोपालगंज के नगर थाना क्षेत्र के खैरटीया गांव में एक 15 वर्षीय किशोर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने किशोर के सिर में गोली मारी और मौके से हथियार लहराते फरार हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने उसे मॉडल अस्पताल गोपालगंज के इमरजेंसी वार्ड में पहुंचाया,जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान खैरटीया गांव निवासी चंदन प्रसाद के 15 वर्षीय पुत्र आलोक कुमार उर्फ संजय कुमार के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर सदर एसडीपीओ प्रांजल सदर अस्पताल पहंचे और परिजनों से मिलकर मामले की जानकारी ली। पूलिस ने जांच शूरू कर दी है। बाइक सवार यूवक गोली मारकर हए फरार : घटना के संबंध में बताया गया है कि आलोक अपने घर के बाहर खड़ी ट्रैक्टर के आगे वाले हिस्से पर बैठकर मोबाइल पर गेम खेल रहा था। इसी दौरान, तेज रफ्तार बाइक पर सवार दो बदमाश वहां पहुंचे और बिना कुछ कहे आलोक को निशाना बनाकर उसके सिर के पिछले हिस्से में गोली मारकर हथियार लहराते मौके से फरार हो गए। गोली लगते ही किशोर लहलूहान होकर जमीन पर गिर पडा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग और परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। मृतक के पिता चंदन प्रसाद ने बताया कि आलोक घटना से कुछ देर पहले कार से कहीं से आया था और बेचैन दिख रहा था। खाना खाने के बाद उसके मोबाइल पर फोन आया और वह बात करते हुए घर से बाहर निकला। इसके बाद वह घर के द्वार पर खड़ी ट्रैक्टर पर बैठकर गेम खेल रहा था, तभी बाइक सवारों ने इस वारदात को अंजाम दिया। उन्होंने बताया कि काफी दिन पहले उसके स्कूल में पढ़ने वाले कुछ लडकों से विवाद हआ था और मारपीट हुई थी।उसके ऊपर चाकू मारने की कोशिश भी की गई थी। मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था जो आठवीं कक्षा में पढता था। पिता ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण पोषण करते है। पुलिस प्रेम प्रसंग की संभावनाओं के साथ कई बिंदुओं पर कर रही जांच : पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। हत्या के पीछे पुरानी रंजिश,आपसी विवाद या प्रेम प्रसंग की संभावनाओं पर बारीकी से पडताल की जा रही है। पूलिस ने जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार करने और हत्याकांड का खुलासा करने का दावा किया है। सदर एसडीपीओ प्रांजल ने बताया कि किशोर के सिर में अज्ञात बदमाशों ने गोली मारी है। शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा...

- Vivek Shrivastava.Bettiah, Pashchim Champaran😡on 13 December
- ब्रेकिंग न्यूज़ : गोपालगंज उत्पाद पुलिस के द्वारा शराब के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कुचायकोट थाना क्षेत्र के पोखरभिंडा के पास एनएच 27 पर वाहन जांच के दौरान एक पिकअप से 1768 लीटर देसी-विदेशी शराब के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। बरामद शराब की कीमत लगभग 50 लाख रुपए बताई जा रही है। गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। उत्पाद अधीक्षक अमृतेश कुमार के द्वारा यह जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार तस्करों से मिली इनपुट के आधार पर बैकवर्ड फायरवर्ड लिंक खंगाले जा रहे हैं। गिरफ्तार तस्करों की पहचान उचकागांव थाना क्षेत्र के पाखोपाली नवका टोला गांव निवासी आकाश कुमार एवं अभिषेक कुमार राम, कुचायकोट थाना क्षेत्र के सिरसिया गांव निवासी रवि कुमार और कटेया थाना क्षेत्र के राजापुर गांव निवासी मुस्तफा राय के रूप में की गई...1
- Post by Mustak ansari1
- आजकल गाड़ियों की चोरी तेजी से बढ़ रही है, लेकिन अब घबराने की जरूरत नहीं। अब आप भी अपनी बाइक या गाड़ी में GPS लगवाकर उसे पूरी तरह सुरक्षित बना सकते हैं। अगर गाड़ी कहीं भी जाती है, उसकी Live Location सीधे आपके मोबाइल में दिखाई देगी। इस वीडियो में देखिए एक ग्राहक का असली अनुभव और GPS का कमाल। 📍 अपनी गाड़ी में GPS लगवाने के लिए अभी संपर्क करें: 📞 9199319517 | 9262725204 #GPS #VehicleTracking #BikeSafety #SearchPointTechnology #GPSTracker #VehicleSecurity1
- Post by Dhananjay Kumar Yadav1
- ab bharat ke pas bacha hai sirf 25din ka tel1
- गोपालगंज जिले के मीरगंज शहर स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकरण (बियाडा) द्वारा कराए जा रहे बाउंड्री वॉल निर्माण के दौरान जेसीबी से मिट्टी खोदने के कार्य का स्थानीय ग्रामीणों ने विरोध किया। जैसे ही निर्माण कार्य के लिए जेसीबी मशीन से जमीन की खुदाई शुरू की गई, आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए और काम को रुकवा दिया। ग्रामीणों का कहना है कि जिस जमीन पर खुदाई और बाउंड्री वॉल निर्माण का कार्य किया जा रहा है।1
- पूरा वीडियो 13 मार्च 2026 शुक्रवार को शाम 6 बजे YouTube channel - Rahul sir pcb पर रिलीज होगा … #fbviralpost2026シ #reelsvideoシ #reelsviralシ #newpost2026 #reelsviralシfb #viralreelsシ #viralshorts #fbviral #fbviralpost2025シ1
- 🚀 बड़ी खुशखबरी | Motihari – Shivhar अब Search Point Technology के साथ SMD Lubricant, Coolant और GPS Tracking System की डिस्ट्रिब्यूटरशिप मोतिहारी और शिवहर जिला में शुरू हो चुकी है। अगर आप भी अपने इलाके में Business करना चाहते हैं और एक भरोसेमंद ब्रांड के साथ जुड़कर अच्छी कमाई करना चाहते हैं, तो यह आपके लिए एक शानदार मौका है। 📞 संपर्क करें: 9931495415 बेहतर क्वालिटी | बेहतर सर्विस | एक ही जगह #SearchPointTechnology #SMDLubricant #Motihari #Shivhar #BusinessOpportunity #Distributor #GPS #BusinessGrowth 🚀1