गुरुवार को बिल्थरारोड में भारी गहमा-गहमी के बीच तहसील बार एसोसिएशन बेल्थरारोड का चुनाव सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। मतगणना के उपरांत एडवोकेट अमरजीत सिंह को अध्यक्ष, एडवोकेट प्रदीप श्रीवास्तव को उपाध्यक्ष और एडवोकेट दिलराज अहमद को मंत्री के रूप में निर्वाचित घोषित किया गया। इस चुनाव में कुल 138 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में चार उम्मीदवारों में से अमरजीत सिंह को सर्वाधिक 61 मत प्राप्त हुए, जबकि हरिन्द्र राजभर को 49 मत, हृदयानंद सिंह को 09 मत और मुरली यादव को 18 मत मिले; इस पद के लिए एक मत अवैध घोषित किया गया। उपाध्यक्ष पद पर तीन उम्मीदवारों के बीच मुकाबला रहा, जिसमें प्रदीप श्रीवास्तव ने 47 मतों के साथ जीत हासिल की, जबकि अनिल गुप्ता को 46 मत और मोहम्मद परवेज को 45 मत मिले, और यहाँ भी एक मत अवैध रहा। मंत्री पद के लिए छह उम्मीदवारों ने अपनी किस्मत आजमाई, जिसमें दिलरोज अहमद 42 मत प्राप्त कर विजयी रहे। अन्य उम्मीदवारों में गंगेश मिश्रा को 20 मत, रघुवंश भूषण मिश्र को 22 मत, संजय यादव को 39 मत, अनामुल हक अब्बासी को 09 मत और अतुल प्रकाश सिंह यादव को 06 मत मिले। अपनी जीत के बाद, नव-निर्वाचित अध्यक्ष अमरजीत सिंह ने इस सफलता का श्रेय सभी अधिवक्ताओं के साथ-साथ सभासद मोहम्मद सद्दाम के सहयोग को भी दिया।

- मऊ नगर क्षेत्र में दूसरे जनपदों के नाम पर बने चौराहों और तिराहों का नाम बदलकर देश व समाज के लिए योगदान देने वाले महापुरुषों के नाम पर रखने की माँग उठी है। इस संबंध में एक भाजपा सभासद ने नगर पालिका अध्यक्ष को एक प्रस्ताव सौंपा है। सभासद ने कहा कि नगर के कई प्रमुख स्थानों के नाम दूसरे जनपदों पर आधारित हैं। उन्होंने इन नामों को बदलकर महापुरुषों के नाम पर करने की वकालत की, ताकि नई पीढ़ी को उनके जीवन और संघर्षों से प्रेरणा मिल सके। सभासद ने नगर पालिका चेयरमैन से जनहित को देखते हुए नाम परिवर्तन की प्रक्रिया शुरू करने का आग्रह किया है। इस मामले को लेकर अब नगर पालिका की ओर से विचार किए जाने की बात कही जा रही है।1
- देवरिया जनपद के थाना गौरीबाजार अंतर्गत ग्राम पडरी मठ में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय पुलिस द्वारा मामले की जांच की गई, जिसमें घटना की पुष्टि हुई। इस संबंध में ग्राम रसौली निवासी उग्रसेन सिंह पुत्र तिलकधारी सिंह की लिखित शिकायत पर स्थानीय थाने में सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस प्रशासन ने दूसरे पक्ष द्वारा वायरल की गई वीडियो की गहन जांच शुरू कर दी है। रुद्रपुर के क्षेत्राधिकारी सतेन्द्र कुमार राय ने जानकारी देते हुए स्पष्ट किया है कि यदि जांच में दूसरे पक्ष द्वारा भी अपराध किया जाना पाया जाता है, तो उनके खिलाफ भी कठोर कानूनी कार्यवाही की जाएगी। वर्तमान में घटनास्थल पर स्थिति सामान्य है और शांति व्यवस्था कायम है।1
- एक वायरल वीडियो के संबंध में पुलिस ने एक बड़ा बयान दिया है। पुलिस के इस बयान के अनुसार, वायरल वीडियो से जुड़े दोनों पक्षों पर कार्रवाई की जा सकती है।1
- गुरुवार को बिल्थरारोड में भारी गहमा-गहमी के बीच तहसील बार एसोसिएशन बेल्थरारोड का चुनाव सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। मतगणना के उपरांत एडवोकेट अमरजीत सिंह को अध्यक्ष, एडवोकेट प्रदीप श्रीवास्तव को उपाध्यक्ष और एडवोकेट दिलराज अहमद को मंत्री के रूप में निर्वाचित घोषित किया गया। इस चुनाव में कुल 138 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में चार उम्मीदवारों में से अमरजीत सिंह को सर्वाधिक 61 मत प्राप्त हुए, जबकि हरिन्द्र राजभर को 49 मत, हृदयानंद सिंह को 09 मत और मुरली यादव को 18 मत मिले; इस पद के लिए एक मत अवैध घोषित किया गया। उपाध्यक्ष पद पर तीन उम्मीदवारों के बीच मुकाबला रहा, जिसमें प्रदीप श्रीवास्तव ने 47 मतों के साथ जीत हासिल की, जबकि अनिल गुप्ता को 46 मत और मोहम्मद परवेज को 45 मत मिले, और यहाँ भी एक मत अवैध रहा। मंत्री पद के लिए छह उम्मीदवारों ने अपनी किस्मत आजमाई, जिसमें दिलरोज अहमद 42 मत प्राप्त कर विजयी रहे। अन्य उम्मीदवारों में गंगेश मिश्रा को 20 मत, रघुवंश भूषण मिश्र को 22 मत, संजय यादव को 39 मत, अनामुल हक अब्बासी को 09 मत और अतुल प्रकाश सिंह यादव को 06 मत मिले। अपनी जीत के बाद, नव-निर्वाचित अध्यक्ष अमरजीत सिंह ने इस सफलता का श्रेय सभी अधिवक्ताओं के साथ-साथ सभासद मोहम्मद सद्दाम के सहयोग को भी दिया।1
- Post by RISHI RAI1
- बलिया में मंत्री संजय निषाद का विरोध कर रहे सैकड़ों छात्रों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। छात्र PWD डाक बंगले पर धरने पर बैठे थे, जहां मंत्री संजय निषाद ठहरे हुए हैं।1