सुनसान जगह पर राह चलते लोगो को बनाते थे शिकार, लुट की घटना का खुलासा करते हुए लक्सर पुलिस ने 3 आरोपियों को लूटी गई नगदी के साथ किया गिरफ्तार। दिनांक 02.11.2026 को वादी अनुज पुत्र श्री गजे निवासी ग्राम शिवगढ़ थाना पथरी जनपद हरिद्वार द्वारा एक लिखित तहरीर के जरीए शिकायत दी कि दिनांक 01.11.2026 की देर रात 03 अज्ञात मो0सा0 सवार व्यक्तियों ने उसे जबरदस्ती मो0सा0 पर बैठाकर, मारपीट कर 5000 रु0 की नकदी व मोबाइल फोन सैमसंग ए36 5जी छीन लिया और मौके से फरार हो गए। प्राप्त शिकायत के आधार पर कोतवाली लक्सर पर अभियोग पंजीकृत किया गया। क्षेत्र में राहगीर से लूटपाट की घटना को गंभीरता से लेते हुए एस.एस.पी. नवनीत सिंह द्वारा घटना के अनावरण हेतु तत्काल टीम गठित करते हुए जल्द खुलासे एवं आरोपियों की गिऱफ्तारी के सुस्पष्ट निर्देश जारी किए। गठित पुलिस टीम ने क्षेत्र में लगातार सक्रिय रहकर अलग-अलग माध्यमो से आवश्यक जानकारी जुटाई तथा वारदात में इस्तेमाल मोटर साइकिल व संदिग्ध गतिविधियों का डाटा कलैक्ट कर प्रकाश में आये 03 संदिग्ध व्यक्तियों के हुलिये व अन्य जानकारी इकट्ठा कर दिनांक 03.11.2026 को चैकिंग के दौरान लक्सर क्षेत्र से 03 संदिग्ध को दबोचा जिनका हुलिया वारदात लूटपाट में शामिल आरोपित से मिलता जुलता था। तलाशी के दौरान पुलिस टीम ने पकड़ में आए संदिग्धों के कब्जे से लूटी गयी कुल ₹4200/- नकदी, मोबाइल फोन तथा वारदात में इस्तेमाल मोटर साईकिल को बरामद किया। *वारदात का कारण-* पूछताछ में तीनों आरोपियों ने बताया कि वह तीनों अच्छे दोस्त हैं जो अपने महंगे शौक और अपनी निजी जरूरत के खर्चों को पूरा करने के लिये एकान्त जगहों में राह चलते राहगिरों को डरा धमकाकर उनसे नगदी व कीमती सामान छीन लेते हैं और आपस में बांट लेते है। *नाम पता आरोपी* 1-अजय उर्फ बाबा पुत्र मेहर सिंह नि० ग्राम सूखेडी थाना गंगो तहसील नकूड सहारनपुर उ0प्र0 2- विशाल पुत्र सुभाष निवासी ग्राम भट्टीपुर थाना पथरी जिला हरिद्वार 3-विक्की पुत्र सुरेश पाल निवासी ग्राम दाबकी कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार *कुल बरामदगी- कुल 4200/-रू0 नकद, एक मोबाइल फोन व घटना में प्रयुक्त 02 मोटर साईकिल, आधार कार्ड (वादी), 01 बैग काले रंग का* 1-आरोपी अजय उर्फ बाबा से ₹1500/- 2-आरोपी विशाल से ₹1600/-रुपये 3-आरोपी विक्की से ₹1100/-रुपये 4-वादी से लूटा मोबाइल फोन सैमसंग कम्पनी A36 5G 5- मोटर साईकल यूके 08 बीएफ-0998 6-मोटर साईकल यूके 08 एएक्स-3928 *पुलिस टीम-* 1-प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह कोश्यारी 2-व0उ0नि0 राजेश बिष्ट 3-उ0नि0 बीरेन्द्र सिंह नेगी (प्रभारी चौकी सुल्तानपुर) 4-कानि0 अजीत तोमर 5-कानि0 जगत सिंह 6-कानि0 नरेश नेगी 7-कानि0 किशोर नेगी

- राहगीरों से लूटपाट करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, लक्सर पुलिस ने.. राहगीरों से लूटपाट करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, लक्सर पुलिस ने ₹4,200 नकद और मोबाइल फोन किया बरामद हरिद्वार। राह चलते लोगों को मारपीट कर लूटपाट करने वाले तीन आरोपियों को लक्सर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटे गए ₹4,200 नकद और एक मोबाइल फोन बरामद किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी अपने महंगे शौक और निजी जरूरतों को पूरा करने के लिए सुनसान स्थानों पर राहगीरों को निशाना बनाते थे। आरोपी राह चलते लोगों को डराने-धमकाने और उनके साथ मारपीट करने के बाद नकदी व कीमती सामान छीनकर फरार हो जाते थे। ग्राम शिवगढ़ निवासी एक व्यक्ति से भी आरोपियों ने ₹4,200 की नकदी और मोबाइल फोन लूट लिया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए लक्सर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कोश्यारी के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक राजेश बिष्ट, सुल्तानपुर चौकी प्रभारी वीरेंद्र नेगी तथा कांस्टेबल अजीत तोमर, जगत सिंह, नरेश नेगी और किशोर नेगी शामिल रहे। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में राहगीरों को निशाना बनाकर लूटपाट करने वाले असामाजिक तत्वों में सख्त संदेश गया है। वहीं, स्थानीय लोगों ने पुलिस की कार्रवाई की सराहना की है। A BHARAT NEWS10 – सबसे पहले आपकी आवाज1
- सुनसान जगह पर राह चलते लोगो को बनाते थे शिकार, लुट की घटना का खुलासा करते हुए लक्सर पुलिस ने 3 आरोपियों को लूटी गई नगदी के साथ किया गिरफ्तार। दिनांक 02.11.2026 को वादी अनुज पुत्र श्री गजे निवासी ग्राम शिवगढ़ थाना पथरी जनपद हरिद्वार द्वारा एक लिखित तहरीर के जरीए शिकायत दी कि दिनांक 01.11.2026 की देर रात 03 अज्ञात मो0सा0 सवार व्यक्तियों ने उसे जबरदस्ती मो0सा0 पर बैठाकर, मारपीट कर 5000 रु0 की नकदी व मोबाइल फोन सैमसंग ए36 5जी छीन लिया और मौके से फरार हो गए। प्राप्त शिकायत के आधार पर कोतवाली लक्सर पर अभियोग पंजीकृत किया गया। क्षेत्र में राहगीर से लूटपाट की घटना को गंभीरता से लेते हुए एस.एस.पी. नवनीत सिंह द्वारा घटना के अनावरण हेतु तत्काल टीम गठित करते हुए जल्द खुलासे एवं आरोपियों की गिऱफ्तारी के सुस्पष्ट निर्देश जारी किए। गठित पुलिस टीम ने क्षेत्र में लगातार सक्रिय रहकर अलग-अलग माध्यमो से आवश्यक जानकारी जुटाई तथा वारदात में इस्तेमाल मोटर साइकिल व संदिग्ध गतिविधियों का डाटा कलैक्ट कर प्रकाश में आये 03 संदिग्ध व्यक्तियों के हुलिये व अन्य जानकारी इकट्ठा कर दिनांक 03.11.2026 को चैकिंग के दौरान लक्सर क्षेत्र से 03 संदिग्ध को दबोचा जिनका हुलिया वारदात लूटपाट में शामिल आरोपित से मिलता जुलता था। तलाशी के दौरान पुलिस टीम ने पकड़ में आए संदिग्धों के कब्जे से लूटी गयी कुल ₹4200/- नकदी, मोबाइल फोन तथा वारदात में इस्तेमाल मोटर साईकिल को बरामद किया। *वारदात का कारण-* पूछताछ में तीनों आरोपियों ने बताया कि वह तीनों अच्छे दोस्त हैं जो अपने महंगे शौक और अपनी निजी जरूरत के खर्चों को पूरा करने के लिये एकान्त जगहों में राह चलते राहगिरों को डरा धमकाकर उनसे नगदी व कीमती सामान छीन लेते हैं और आपस में बांट लेते है। *नाम पता आरोपी* 1-अजय उर्फ बाबा पुत्र मेहर सिंह नि० ग्राम सूखेडी थाना गंगो तहसील नकूड सहारनपुर उ0प्र0 2- विशाल पुत्र सुभाष निवासी ग्राम भट्टीपुर थाना पथरी जिला हरिद्वार 3-विक्की पुत्र सुरेश पाल निवासी ग्राम दाबकी कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार *कुल बरामदगी- कुल 4200/-रू0 नकद, एक मोबाइल फोन व घटना में प्रयुक्त 02 मोटर साईकिल, आधार कार्ड (वादी), 01 बैग काले रंग का* 1-आरोपी अजय उर्फ बाबा से ₹1500/- 2-आरोपी विशाल से ₹1600/-रुपये 3-आरोपी विक्की से ₹1100/-रुपये 4-वादी से लूटा मोबाइल फोन सैमसंग कम्पनी A36 5G 5- मोटर साईकल यूके 08 बीएफ-0998 6-मोटर साईकल यूके 08 एएक्स-3928 *पुलिस टीम-* 1-प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह कोश्यारी 2-व0उ0नि0 राजेश बिष्ट 3-उ0नि0 बीरेन्द्र सिंह नेगी (प्रभारी चौकी सुल्तानपुर) 4-कानि0 अजीत तोमर 5-कानि0 जगत सिंह 6-कानि0 नरेश नेगी 7-कानि0 किशोर नेगी1
- भारतीय नौसेना को बड़ी सफलता, हथियारबंद समुद्री लुटेरों के चंगुल से जहाज Azini को कराया मुक्त, 48 घंटे चला ऑपरेशन भारतीय नौसेना को बड़ी सफलता, हथियारबंद समुद्री लुटेरों के चंगुल से जहाज Azini को कराया मुक्त, 48 घंटे चला ऑपरेशन भारतीय नौसेना ने मछली पकड़ने वाले जहाज Azini को हथियारबंद समुद्री लुटेरों के चंगुल से सफलतापूर्वक मुक्त करा लिया है। 48 घंटे तक चले तेज और सुनियोजित ऑपरेशन के बाद नौसेना को यह सफलता मिली। ऑपरेशन के दौरान जहाज पर सवार चालक दल के सभी 20 सदस्यों को सुरक्षित बचा लिया गया। किसी के हताहत होने या घायल होने की कोई खबर नहीं है। बताया गया है कि पिछले महीने सोमालिया के उत्तर-पूर्वी तट के पास हथियारबंद समुद्री लुटेरों के एक समूह ने मछली पकड़ने वाले इस जहाज को अगवा कर लिया था। यह अपहरण समुद्री सुरक्षा के लिए एक बड़ा खतरा था, क्योंकि इसका इस्तेमाल क्षेत्र में व्यापारिक जहाजों पर हमले के लिए 'मदर शिप' के रूप में किया जा सकता था। जहाज को मुक्त कराने के लिए भारतीय नौसेना ने अपने एक युद्धपोत को कार्रवाई के लिए तैनात किया, जिसे समुद्री निगरानी विमान का भी सहयोग मिला। इन सभी ने आपसी तालमेल के साथ लगातार निगरानी करते हुए पहले जहाज का पता लगाया, फिर उसकी गतिविधियों पर नजर रखी और बिना किसी हिंसक बल प्रयोग के सोची-समझी रणनीति अपनाते हुए जहाज की आवाजाही रोक दी, ताकि लुटेरे भाग न सकें। इसके बाद भारतीय वायु सेना (IAF) के C-17 विमान के जरिए समुद्री कमांडो को सटीक तरीके से मौके पर उतारा गया। एक तेज और सुनियोजित कार्रवाई के जरिए भारतीय नौसेना ने जहाज को अपने नियंत्रण में लिया और समुद्री लुटेरों के खतरे को खत्म करते हुए चालक दल के सभी 20 सदस्यों को सुरक्षित बचा लिया।1
- राष्ट्रीय हॉपकिडो मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में उत्तराखंड का जलवा! हरियाणा के फरीदाबाद में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देशभर में प्रदेश का परचम लहराया। करीब 300 खिलाड़ियों के बीच उत्तराखंड ने दूसरा स्थान हासिल किया। टीम ने 6 स्वर्ण, 3 रजत और 2 कांस्य पदक जीतकर प्रदेश को गौरवान्वित किया। 🏅 11 पदकों के साथ उत्तराखंड ने राष्ट्रीय स्तर पर दर्ज कराई अपनी मजबूत उपस्थिति। सच के साथ, जनता की आवाज़। समाचार क्रांति इंडिया1
- *एसएसपी दून के नेतृत्व में अपराधियों पर सख्त दून पुलिस* देहरादून* *दिनांक - 04/11/2026* *कोतवाली डोईवाला* *गैंगस्टर एक्ट के वांछित अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार* *अभियुक्त अपने साथियों के साथ चोरी, नकबजनी व अन्य आपराधिक घटनाओं में रहा है लिप्त* *अभियुक्त के विरूद्ध विभिन्न थानो मे चोरी व अन्य आपराधिक घटनाओं के आधा दर्जन से अधिक मुकदमे है दर्ज* *अभियुक्त तथा उसके साथियों के लगातार आपराधिक घटनाओं में लिप्त रहने पर उनके विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट में पंजीकृत किया गया था अभियोग* आपराधिक घटनाओं में लिप्त अभियुक्तो के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु सम्पूर्ण राज्य में चलाये जा रहे *"ऑपरेशन प्रहार"* के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियो को अपने-अपने थाना क्षेत्र में आपराधिक घटनाओं में लिप्त अभियुक्तो को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध गुंडा तथा गैंगस्टर एक्ट के तहत प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए है। उक्त निर्देशों के क्रम मे प्रभारी निरीक्षक डोईवाला द्वारा चोरी, नकबजनी तथा अन्य आपराधिक घटनाओं में लिप्त अभियुक्त क्रान्तानाथ व उसके साथियों के विरुद्ध गैंगचार्ट तैयार करते हुए जिलाधिकारी देहरादून एवं उच्चाधिकारीगण से अनुमोदन प्राप्त करने के उपरान्त कोतवाली डोईवाला पर दिनांक - 30/10/2026 को अभियुक्त/गैंगलीडर क्रान्तानाथ पुत्र मौसमनाथ निवासी सपेरा बस्ती घिस्सुपुरा थाना पथरी जनपद हरिद्वार व उसके 03 अन्य साथियों के विरूद्ध मु0अ0सं0- 336/2026 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट पंजीकृत किया गया था, अभियोग पंजीकृत होने के बाद से ही सभी अभियुक्त अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार चल रहे थे, जिनकी गिरफ्तारी हेतु एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर कोतवाली डोईवाला पर पुलिस टीम गठित की गयी। गठित पुलिस टीम द्वारा प्रभावी कार्यवाही व सुरागरसी करते हुए मुखबिर तन्त्र को सक्रिय किया गया, जिसके फलस्वरूप पुलिस टीम द्वारा गैंगलीडर/अभियुक्त क्रान्तानाथ उपरोक्त को दिनांक 03/11/2026 को कस्बा चौक डोईवाला से गिरफ्तार किया गया। अभियोग में नामजद अन्य अभियुक्तो की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है। *नाम/पता गिरफ्तार अभियुक्त :-* क्रान्तानाथ पुत्र मौसमनाथ निवासी सपेरा बस्ती घिस्सुपुरा, थाना पथरी, जनपद हरिद्वार, उम्र - 27 वर्ष *आपराधिक इतिहास अभियुक्त :-* 1- मु०अ०सँ०- 74/26 धारा 305(ए)/331(4)/317(2)/3(5) बीएनएस, कोतवाली डोईवाला 2- मु०अ०सँ०- 15/26 धारा 305(ए)/331(4)/317(2)/3(5) बीएनएस, कोतवाली रानीपोखरी 3- मु०अ०सँ०- 16/24 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट, कोतवाली रानीपोखरी 4- मु०अ०सँ०- 205/23 धारा 380/457/411 भादवि, थाना रायपुर 5- मु०अ०सँ०- 263/23 धारा 380/457/411 भादवि, थाना रायपुर 6- मु०अ०सँ०- 389/23 धारा 380/457/34 भादवि कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार 7- मु०अ०सँ०- 120/26 धारा 109 बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट, कोतवाली डोईवाला 8- मु०अ०सँ०- 336/2026 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट, कोतवाली डोईवाला *पुलिस टीम :-* 1- उ0नि0 विपिन खण्डूरी 2- उ0नि0 शिवदत्त जमलोकी 3- हे0का0 सुधीर सैनी 4- कानि0 वीर सिंह2
- लक्सर हरिद्वार हाईवे पर फिर पहुंचे गजराज सड़कों पर आ जा रहे वाहनों को किसानों ने रुकवा कर बड़ी दुर्घटना होने से बचाई।1
- देहरादून में भीषण सड़क हादसा: बेकाबू ट्राले ने कार को कुचला, चार लोगों की मौत, मासूम घायल देहरादून। राजधानी देहरादून के मोहब्बेवाला इलाके में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने हड़कंप मचा दिया। साईं मंदिर के समीप खाद से भरे एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्राले ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार ट्राले के नीचे बुरी तरह फंसकर क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार चार लोगों की जान चली गई, जबकि एक बच्चा घायल हो गया। मृतकों में दो महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं। कार की हालत इतनी खराब हो गई थी कि उसमें फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू टीम को वाहन काटना पड़ा। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। कार से दिवाली के उपहार और अन्य सामान भी बरामद हुआ है। हादसे की सूचना मिलते ही राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। घायल बच्चे को उपचार के लिए भेजा गया है।1
- मोहब्बेवाला में भीषण सड़क हादसा, कई लोगों की मौत की आशंका! The Aman Times | देहरादून 🚨 मोहब्बेवाला में भीषण सड़क हादसा, कई लोगों की मौत की आशंका! देहरादून के मोहब्बेवाला क्षेत्र में बड़ा सड़क हादसा हो गया। हादसे में एक गाड़ी कंटेनर के नीचे दब गई। दुर्घटना में कई लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है। राहत एवं बचाव कार्य जारी होने की जानकारी है।1