उत्तर प्रदेश सस्ता गल्ला परिषद और राज्य शासन के बीच कोटेदारों के कमीशन वृद्धि को लेकर वार्ता लखनऊlउत्तर प्रदेश सस्ता गल्ला परिषद और राज्य शासन के बीच कोटेदारों के कमीशन वृद्धि को लेकर वार्ता का दौर जारी है। बातचीत के दौरान शासन की ओर से ₹125 प्रति क्विंटल कमीशन का प्रस्ताव रखा गया, जबकि परिषद अभी भी ₹200 प्रति क्विंटल की मांग पर दृढ़ता से कायम है। परिषद के प्रदेश अध्यक्ष श्री अशोक कुमार मल्होत्रा ने कहा कि शासन के साथ हुई वार्ता सकारात्मक रही और प्रस्ताव पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है, लेकिन वर्तमान महंगाई, बढ़ती परिचालन लागत और कोटेदारों की आर्थिक स्थिति को देखते हुए ₹200 प्रति क्विंटल की मांग पूरी तरह न्यायसंगत है। उन्होंने स्पष्ट किया कि संगठन किसी भी अंतिम निर्णय से पहले अपने सभी प्रमुख पदाधिकारियों एवं कोटेदार प्रतिनिधियों से व्यापक चर्चा करेगा। वार्ता में प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश बंसल, प्रदेश उपाध्यक्ष अंकित वर्मा, जिलाध्यक्ष संजय सोनकर तथा प्रदेश महामंत्री रजनीश मिश्रा भी उपस्थित रहे और सभी ने कोटेदारों के हितों की मजबूती से पैरवी की। परिषद का कहना है कि शासन का प्रस्ताव वित्तीय प्रबंधन को ध्यान में रखकर दिया गया है, जबकि संगठन का उद्देश्य प्रदेश के सभी कोटेदारों को उनकी मेहनत के अनुरूप सम्मानजनक कमीशन दिलाना है। दोनों पक्षों के बीच बातचीत आगे भी जारी रहेगी और परिषद को विश्वास है कि निरंतर प्रयासों एवं सकारात्मक संवाद के माध्यम से कोटेदारों के हित में बेहतर निर्णय सुनिश्चित कराया जाएगा।

- स्वास्थ्य, पेयजल और गो-आश्रय स्थलों की व्यवस्थाओं का प्रभारी मंत्री ने लिया जायजा जनसुविधाओं से जुड़ी परियोजनाओं में गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के दिए निर्देश बाराबंकी प्रदेश सरकार के कारागार राज्यमंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री सुरेश राही ने शुक्रवार को बाराबंकी के भ्रमण के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं, पेयजल परियोजना तथा गो-आश्रय स्थलों का स्थलीय निरीक्षण कर अधिकारियों को व्यवस्थाएं और अधिक सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए। निरीक्षण भवन पहुंचने पर जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। प्रभारी मंत्री ने सबसे पहले विकास खंड बंकी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जाटा-बरौली का निरीक्षण किया। उन्होंने ओपीडी, वार्ड, दवा वितरण, साफ-सफाई, पेयजल और विद्युत व्यवस्था का जायजा लेते हुए कहा कि मरीजों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सीएचसी तक जाने वाले संपर्क मार्ग को शीघ्र दुरुस्त कराने के भी निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने मझलेपुर में निर्माणाधीन नगरीय पेयजल योजना के ओवरहेड पानी की टंकी का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ जल्द पूरा कर योजना का संचालन शुरू कराने को कहा, ताकि नगरवासियों को स्वच्छ एवं पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराया जा सके। प्रभारी मंत्री ने नगर पालिका परिषद नवाबगंज स्थित कान्हा गौशाला और बंकी के निवलेट फार्म एवं गो-आश्रय स्थल का भी निरीक्षण किया। उन्होंने गौवंशों के रखरखाव, साफ-सफाई, चारे की उपलब्धता तथा वर्षा ऋतु को देखते हुए जलनिकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गौवंशों को गुड़, चना और केला भी खिलाया तथा गोशाला परिसर में पीपल का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। निरीक्षण के दौरान विधान परिषद सदस्य अंगद सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रंजन गौतम, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. विनोद यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष रामसिंह वर्मा, जॉइंट मजिस्ट्रेट/उप जिलाधिकारी नवाबगंज गुंजिता अग्रवाल सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।1
- प्रयागराज में आबकारी विभाग की कार्यवाही अवैध शराब के अड्डों पर छापेमारी बताते चलें आबकारी विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी है इसी क्रम में प्रयागराज में आबकारी विभाग की टीम ने अवैध शराब के अड्डों पर अचानक छापेमारी की है1
- सूरत में हो रही बारिश धोखा मत खाना मौके ज्यादा लेना क्योंकि यह कलयुग है1
- PM मोदी को गाली देन े वाली लड़की ने माफी मांगी: हाथ जोड़कर बोली- मैंन े जो किया, उसके लिए शर्मिंदा हूं, नोएडा में दर्ज हुई थी1
- *कमिश्नर का चार्ज लेते ही एक्शन में लखनऊ ट्रैफिक पुलिस* *काली फिल्म और मॉडिफाई साइलेंसर के खिलाफ चला अभियान, कई वाहनों के चालान* *लखनऊ। कमिश्नर का चार्ज संभालते ही पुलिस प्रशासन एक्शन मोड में नजर आ रहा है। यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए ट्रैफिक पुलिस को काली फिल्म, मॉडिफाई साइलेंसर और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं* *इसी क्रम में दुबग्गा-कानपुर बाईपास मार्ग पर ट्रैफिक पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। ट्रैफिक इंस्पेक्टर हरकेश यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने काली फिल्म चढ़ी कई गाड़ियों को रोककर चालान की कार्रवाई की। इसके साथ ही तेज आवाज करने वाले मॉडिफाई साइलेंसर लगे वाहनों पर भी कार्रवाई की गई* *अभियान के दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत दी गई। ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा* । *पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। काली फिल्म, अनधिकृत मॉडिफिकेशन और तेज आवाज वाले साइलेंसर के जरिए सड़क पर नियम तोड़ने वालों पर विशेष नजर रखी जाएगी* *संवाददाता — राम जी दीक्षित पत्रकार3
- बाराबंकी के बंकी ब्लॉक CHC का मंत्री जी ने किया निरीक्षण उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री सुरेश राही के बाराबंकी की जाटा बरौली सीएचसी का निरीक्षण करते समय ग्रामीणों ने किया विरोध1
- निरीक्षण के दौरान मंत्री सुरेश राही ने कहा कि व्यवस्थाओं को जल्द से जल्द दुरुस्त किया जाए।1
- दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत बाइक सवार गंभीर रूप से घायल एंबुलेंस ना मिलने से पिकअप वाहन से भेजा गया अस्पताल बताते चले बाराबंकी जनपद के थाना व कोतवाली बदोसराय क्षेत्र अंतर्गत दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत बाइक सवार गंभीर रूप से घायल एंबुलेंस ना मिलने से पिकअप वाहन से भेजा गया अस्पताल1