logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

28 मार्च से 10 अप्रैल तक महेशकलवाल-दूधला-खेरी सड़क बंद, लोगों के लिए बदला रूट! सुजानपुर स्थानीय विस क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली महेशकलवाल-दूधला-खेरी सड़क को 28 मार्च से 10 अप्रैल तक सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया है। संबंधित विभाग के एसडीओ संसार चंद ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के त ..हत इस सड़क के उन्नयन कार्य शुरू कर दिए गए हैं। इस दौरान सड़क पर सीमेंट कंक्रीट बिछाने का काम किया जाएगा। उन्होंने बताया कि दूधला क्षेत्र में सड़क बेहद संकरी है, जिसके कारण निर्माण कार्य और यातायात को एक साथ चलाना संभव नहीं है। किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचाव और कार्य को सुचारू रूप से पूरा करने के लिए यह फैसला लिया गया है। बंद अवधि के दौरान यातायात को वैकल्पिक मार्गों पर मोड़ा जाएगा। उहल कक्कड़ की ओर से आने वाले वाहन कक्कड़ बस स्टैंड से कक्कड़-बजरोल-जंगलबेरी मार्ग होते हुए जंगलबेरी पुल के पास सुजानपुर-संधोल सड़क से जुड़ेंगे। वहीं कक्कड़, भेड़ा और खनोली की ओर से आने वाले वाहन कक्कड़-सचूही मार्ग से महेशकलवाल होते हुए खेरी पुल के पास मुख्य सड़क में शामिल होंगे। विभाग ने लोगों से सहयोग की अपील की है और कहा है कि निर्माण कार्य पूरा होने तक वाहन चालक वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें ताकि कार्य भी समय पर पूरा हो और किसी को असुविधा भी कम हो।

2 days ago
user_Ranjna Kumari
Ranjna Kumari
टीरा सुजानपुर, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
2 days ago

28 मार्च से 10 अप्रैल तक महेशकलवाल-दूधला-खेरी सड़क बंद, लोगों के लिए बदला रूट! सुजानपुर स्थानीय विस क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली महेशकलवाल-दूधला-खेरी सड़क को 28 मार्च से 10 अप्रैल तक सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया है। संबंधित विभाग के एसडीओ संसार चंद ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के त ..हत इस सड़क के उन्नयन कार्य शुरू कर दिए गए हैं। इस दौरान सड़क पर सीमेंट कंक्रीट बिछाने का काम किया जाएगा। उन्होंने बताया कि दूधला क्षेत्र में सड़क बेहद संकरी है, जिसके कारण निर्माण कार्य और यातायात को एक साथ चलाना संभव नहीं है। किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचाव और कार्य को सुचारू रूप से पूरा करने के लिए यह फैसला लिया गया है। बंद अवधि के दौरान यातायात को वैकल्पिक मार्गों पर मोड़ा जाएगा। उहल कक्कड़ की ओर से आने वाले वाहन कक्कड़ बस स्टैंड से कक्कड़-बजरोल-जंगलबेरी मार्ग होते हुए जंगलबेरी पुल के पास सुजानपुर-संधोल सड़क से जुड़ेंगे। वहीं कक्कड़, भेड़ा और खनोली की ओर से आने वाले वाहन कक्कड़-सचूही मार्ग से महेशकलवाल होते हुए खेरी पुल के पास मुख्य सड़क में शामिल होंगे। विभाग ने लोगों से सहयोग की अपील की है और कहा है कि निर्माण कार्य पूरा होने तक वाहन चालक वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें ताकि कार्य भी समय पर पूरा हो और किसी को असुविधा भी कम हो।

More news from हिमाचल प्रदेश and nearby areas
  • सुजानपुर परम पूज्यपाद आचार्यदेव जी के मार्गदर्शन से सत्संग के संस्थापक परम प्रेममय श्री श्री ठाकुर अनुकूल चंद्र जी का डलहौजी, हिमाचल प्रदेश स्थित पवित्र सत्संग ठाकुरबाड़ी का उद्घाटन 5 अप्रैल 2026 (रविवार) को हो रहा है। इस अवसर पर चिनार पैलेस मैदान, बनीखेत, डलहौजी, हिमाचल प्रदेश में एक भव्य उत्सव का भी आयोजन किया गया हैं कार्यक्रम के आयोजन से पहले आयोजक टीम ने रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल को उनके निवास स्थान पहुंचकर कार्यक्रम में आने का निमंत्रण दिया और इस कार्यक्रम को लेकर विस्तृत जानकारी दी, पूर्व मुख्यमंत्री प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल ने स्नेह के साथ निमंत्रण स्वीकार किया और आयोजक टीम को इस पुनीत कार्य को करने के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी
    1
    सुजानपुर
परम पूज्यपाद आचार्यदेव जी के मार्गदर्शन से सत्संग के संस्थापक परम प्रेममय श्री श्री ठाकुर अनुकूल चंद्र जी का डलहौजी, हिमाचल प्रदेश स्थित पवित्र सत्संग ठाकुरबाड़ी का उद्घाटन 5 अप्रैल 2026 (रविवार) को हो रहा है। इस अवसर पर चिनार पैलेस मैदान, बनीखेत, डलहौजी, हिमाचल प्रदेश में एक भव्य उत्सव का भी आयोजन किया गया हैं कार्यक्रम के आयोजन से पहले आयोजक टीम ने रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल को उनके निवास स्थान पहुंचकर कार्यक्रम में आने का निमंत्रण दिया और इस कार्यक्रम को लेकर विस्तृत जानकारी दी, पूर्व मुख्यमंत्री प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल ने स्नेह के साथ निमंत्रण स्वीकार किया और आयोजक टीम को इस पुनीत कार्य को करने के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी
    user_Ranjna Kumari
    Ranjna Kumari
    टीरा सुजानपुर, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
    4 hrs ago
  • बंगाणा, कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत घड़ों गांव में सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा के तहत आयोजित स्वास्थ्य जांच शिविर ग्रामीणों के लिए बेहद लाभकारी साबित हुआ। स्वास्थ्य सेवाओं को सीधे गांव तक पहुंचाने की इस पहल ने जहां लोगों को राहत प्रदान की, वहीं उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक भी किया। शिविर में कुल 40 ग्रामीणों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस दौरान ब्लड शुगर, कोलेस्ट्रॉल, यूरिक एसिड और हीमोग्लोबिन जैसी महत्वपूर्ण जांचें भी मुफ्त में उपलब्ध करवाई गईं। इन सुविधाओं के कारण ग्रामीणों को अपने ही गांव में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकीं और उन्हें अस्पतालों के चक्कर लगाने से भी राहत मिली। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. अंशु शर्मा ने मरीजों की विस्तृत जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श दिया। जरूरतमंद लोगों को मौके पर ही निशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं। शिविर के सफल आयोजन में फार्मासिस्ट रितु राणा, लैब टेक्नीशियन सेजल तथा पायलट शेखर ठाकुर का विशेष योगदान रहा। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविर गांव स्तर पर स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत बना रहे हैं। इससे समय और धन दोनों की बचत हो रही है और लोगों को समय पर उपचार मिल रहा है। उन्होंने टीम कुटलैहड़ सदर का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे शिविरों के नियमित आयोजन की मांग की।
    1
    बंगाणा, कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत घड़ों गांव में सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा के तहत आयोजित स्वास्थ्य जांच शिविर ग्रामीणों के लिए बेहद लाभकारी साबित हुआ। स्वास्थ्य सेवाओं को सीधे गांव तक पहुंचाने की इस पहल ने जहां लोगों को राहत प्रदान की, वहीं उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक भी किया।
शिविर में कुल 40 ग्रामीणों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस दौरान ब्लड शुगर, कोलेस्ट्रॉल, यूरिक एसिड और हीमोग्लोबिन जैसी महत्वपूर्ण जांचें भी मुफ्त में उपलब्ध करवाई गईं। इन सुविधाओं के कारण ग्रामीणों को अपने ही गांव में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकीं और उन्हें अस्पतालों के चक्कर लगाने से भी राहत मिली।
शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. अंशु शर्मा ने मरीजों की विस्तृत जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श दिया। जरूरतमंद लोगों को मौके पर ही निशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं। शिविर के सफल आयोजन में फार्मासिस्ट रितु राणा, लैब टेक्नीशियन सेजल तथा पायलट शेखर ठाकुर का विशेष योगदान रहा।
ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविर गांव स्तर पर स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत बना रहे हैं। इससे समय और धन दोनों की बचत हो रही है और लोगों को समय पर उपचार मिल रहा है। उन्होंने टीम कुटलैहड़ सदर का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे शिविरों के नियमित आयोजन की मांग की।
    user_Abhishek Kumar Bhatia
    Abhishek Kumar Bhatia
    Local News Reporter बंगाना, ऊना, हिमाचल प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by Dinesh Kumar
    1
    Post by Dinesh Kumar
    user_Dinesh Kumar
    Dinesh Kumar
    Farmer भोटा, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
    7 hrs ago
  • भाजपा नेताओं पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप 🔥 बंबर ठाकुर का बड़ा खुलासा | शिमला में सबूत पेश
    1
    भाजपा नेताओं पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप 🔥 बंबर ठाकुर का बड़ा खुलासा | शिमला में सबूत पेश
    user_BHK News Himachal
    BHK News Himachal
    Local News Reporter बल्ह, मंडी, हिमाचल प्रदेश•
    5 hrs ago
  • *जिला बिलासपुर में ह्यूमन पेपीलोमा वायरस (एचपीवी) टीकाकरण अभियान शुरू* *क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर से उपायुक्त राहुल कुमार ने किया अभियान का शुभारंभ* *14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की 2735 किशोरियों का 30 स्वास्थ्य संस्थानों के माध्यम से होगा टीकाकरण* *बिलासपुर, 29 मार्च:* उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने आज क्षेत्रीय अस्पताल परिसर से ह्यूमन पेपीलोमा वायरस (एचपीवी) टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया। यह अभियान आगामी 5 अप्रैल तथा 12 अप्रैल को भी जारी रहेगा। इस विशेष टीकाकरण अभियान का उद्देश्य 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित करना है। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. शशि दत्त शर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी (टीकाकरण) डाॅ. दीपक सहित स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर उपायुक्त राहुल कुमार ने कहा कि ह्यूमन पेपीलोमा वायरस (एचपीवी) एक सामान्य वायरस है, जो आगे चलकर महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का कारण बन सकता है। समय पर टीकाकरण इस बीमारी की रोकथाम का सबसे प्रभावी उपाय है और यह अभियान इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि यह विशेष टीकाकरण अभियान आगामी 5 अप्रैल तथा 12 अप्रैल को भी संचालित किया जाएगा, ताकि जिले की सभी पात्र किशोरियों को इसका लाभ सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने कहा कि जिले के चार चिकित्सा खंडों के अंतर्गत कुल 30 स्वास्थ्य संस्थानों को इस अभियान के लिए चिन्हित किया गया है, जिसके माध्यम से 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की 2735 किशोरियों का टीकाकरण किया जाएगा। उपायुक्त ने कहा कि यह टीका पूर्णतः सुरक्षित, प्रभावी एवं वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित है, जिससे भविष्य में सर्वाइकल कैंसर के जोखिम को काफी हद तक कम किया जा सकता है। यह टीका सरकार द्वारा निःशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे समाज के प्रत्येक वर्ग की किशोरियां इसका लाभ उठा सकें। उन्होंने जिले के अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि वह अपनी 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की बेटियों को एचपीवी टीकाकरण के लिए चिन्हित अपने नजदीकी सिविल अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अथवा क्षेत्रीय अस्पताल में ले जाकर यह टीका अनिवार्य रूप से लगवाएं और अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें। उन्होंने एचपीवी टीकाकरण को लेकर लोगों से किसी भी प्रकार की अफवाहों या भ्रांतियों पर ध्यान न देने तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा दी जा रही जानकारी पर ही विश्वास करने का आह्वान किया। *जिला के इन 30 स्वास्थ्य संस्थानों में उपलब्ध है एचपीवी टीकाकरण सुविधा* जिला बिलासपुर में एचपीवी टीकाकरण की सुविधा 30 स्वास्थ्य संस्थानों में उपलब्ध है। घुमारवीं चिकित्सा खंड के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भराड़ी, सिविल अस्पताल (सीएच) घुमारवीं, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) हरलोग तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कुठेड़ा जबकि झंडुता चिकित्सा खंड के तहत सिविल अस्पताल (सीएच), बरठीं, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) तलाई तथा झंडुता, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) भेहड़ी, गेहड़वीं, कलोल, मरोतन, पनौल तथा ऋषिकेश शामिल हैं। इसी तरह चिकित्सा खंड मारकंड के अंतर्गत क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर स्थित एमसीएच, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीएचसी पंजगाई, सिविल अस्पताल मारकंड, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पीएचसी बागी सुंगल, भजून, छडोल, मलोखर, नम्होल, राजपुरा, मंडी मानवा तथा श्री नैना देवी जी चिकित्सा खंड के अंतर्गत सिविल अस्पताल घवांडल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्वारघाट, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्वाहण, तरसूह, टोबा, भाखड़ा तथा बैहल में यह सुविधा उपलब्ध है। किसी कारणवश अभियान के दौरान जो किशोरियां छूट जाएंगी उनका टीकाकरण आगामी 19 अप्रैल, 10 मई और 24 मई तथा 21 जून 2026 को किया जाएगा।
    1
    *जिला बिलासपुर में ह्यूमन पेपीलोमा वायरस (एचपीवी) टीकाकरण अभियान शुरू*
*क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर से उपायुक्त राहुल कुमार ने किया अभियान का शुभारंभ*
*14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की 2735 किशोरियों का 30 स्वास्थ्य संस्थानों के माध्यम से होगा टीकाकरण* 
*बिलासपुर, 29 मार्च:* उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने आज क्षेत्रीय अस्पताल परिसर से ह्यूमन पेपीलोमा वायरस (एचपीवी) टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया। यह अभियान आगामी 5 अप्रैल तथा 12 अप्रैल को भी जारी रहेगा। इस विशेष टीकाकरण अभियान का उद्देश्य 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित करना है। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. शशि दत्त शर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी (टीकाकरण) डाॅ. दीपक सहित स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर उपायुक्त राहुल कुमार ने कहा कि ह्यूमन पेपीलोमा वायरस (एचपीवी) एक सामान्य वायरस है, जो आगे चलकर महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का कारण बन सकता है। समय पर टीकाकरण इस बीमारी की रोकथाम का सबसे प्रभावी उपाय है और यह अभियान इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। 
उन्होंने कहा कि यह विशेष टीकाकरण अभियान आगामी 5 अप्रैल तथा 12 अप्रैल को भी संचालित किया जाएगा, ताकि जिले की सभी पात्र किशोरियों को इसका लाभ सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने कहा कि जिले के चार चिकित्सा खंडों के अंतर्गत कुल 30 स्वास्थ्य संस्थानों को इस अभियान के लिए चिन्हित किया गया है, जिसके माध्यम से 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की 2735 किशोरियों का टीकाकरण किया जाएगा। 
उपायुक्त ने कहा कि यह टीका पूर्णतः सुरक्षित, प्रभावी एवं वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित है, जिससे भविष्य में सर्वाइकल कैंसर के जोखिम को काफी हद तक कम किया जा सकता है। यह टीका सरकार द्वारा निःशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे समाज के प्रत्येक वर्ग की किशोरियां इसका लाभ उठा सकें।
उन्होंने जिले के अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि वह अपनी 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की बेटियों को एचपीवी टीकाकरण के लिए चिन्हित अपने नजदीकी सिविल अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अथवा क्षेत्रीय अस्पताल में ले जाकर यह टीका अनिवार्य रूप से लगवाएं और अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें। उन्होंने एचपीवी टीकाकरण को लेकर लोगों से किसी भी प्रकार की अफवाहों या भ्रांतियों पर ध्यान न देने तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा दी जा रही जानकारी पर ही विश्वास करने का आह्वान किया। 
*जिला के इन 30 स्वास्थ्य संस्थानों में उपलब्ध है एचपीवी टीकाकरण सुविधा*
जिला बिलासपुर में एचपीवी टीकाकरण की सुविधा 30 स्वास्थ्य संस्थानों में उपलब्ध है। घुमारवीं चिकित्सा खंड के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भराड़ी, सिविल अस्पताल (सीएच) घुमारवीं, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) हरलोग तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कुठेड़ा जबकि झंडुता चिकित्सा खंड के तहत सिविल अस्पताल (सीएच), बरठीं, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) तलाई तथा झंडुता, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) भेहड़ी, गेहड़वीं, कलोल, मरोतन, पनौल तथा ऋषिकेश शामिल हैं। 
इसी तरह चिकित्सा खंड मारकंड के अंतर्गत क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर स्थित एमसीएच, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीएचसी पंजगाई, सिविल अस्पताल मारकंड, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पीएचसी बागी सुंगल, भजून, छडोल, मलोखर, नम्होल, राजपुरा, मंडी मानवा तथा श्री नैना देवी जी चिकित्सा खंड के अंतर्गत सिविल अस्पताल घवांडल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्वारघाट, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्वाहण, तरसूह, टोबा, भाखड़ा तथा बैहल में यह सुविधा उपलब्ध है। किसी कारणवश अभियान के दौरान जो किशोरियां छूट जाएंगी उनका टीकाकरण आगामी 19 अप्रैल, 10 मई और 24 मई तथा 21 जून 2026 को किया जाएगा।
    user_रिपोर्टर राकेशशर्मा पंजाबकेसरी
    रिपोर्टर राकेशशर्मा पंजाबकेसरी
    Local News Reporter घुमारवीं, बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश•
    17 hrs ago
  • ऊना विधानसभा क्षेत्र के विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने टोल टैक्स वृद्धि के खिलाफ पंजाब के लोगों द्वारा किए जा रहे विरोध प्रदर्शन को जायज ठहराते हुए कहा कि यह आम जनता की आवाज है, जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार का यह फैसला सीधे तौर पर आम लोगों की जेब पर बोझ डालने वाला है। सत्ती ने बताया कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में हिमाचल प्रदेश के स्थानीय लोगों के डोमेस्टिक वाहनों से प्रवेश शुल्क पूरी तरह समाप्त कर दिया गया था, जबकि बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों से भी मात्र 40 रुपये का टोल टैक्स लिया जाता था। लेकिन वर्तमान सरकार ने इसे बढ़ाकर पहले 70 रुपये किया और अब इसमें और वृद्धि कर दी है, जो पूरी तरह अनुचित है। उन्होंने कहा कि हिमाचल और पंजाब के सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के पारिवारिक, सामाजिक और व्यापारिक संबंध गहरे हैं। रोजमर्रा के कामकाज के लिए लोगों का दोनों राज्यों में आना-जाना लगा रहता है। ऐसे में टोल टैक्स में बढ़ोतरी ने आम जनजीवन को प्रभावित किया है। विधायक ने कहा कि पंजाब के लोगों द्वारा इस मुद्दे को लेकर किए जा रहे प्रदर्शन को भारतीय जनता पार्टी का पूरा समर्थन है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार राजस्व बढ़ाने के नाम पर जनता को लूटने का काम कर रही है, जिससे प्रदेश की छवि भी खराब हो रही है। सत्ती ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार ने जल्द ही इस फैसले को वापस नहीं लिया तो भाजपा इस मुद्दे पर बड़े स्तर पर आंदोलन खड़ा करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि आगामी समय में भाजपा सत्ता में आने पर इस तरह के जनविरोधी फैसलों पर मह्त्वपूर्ण निर्णय लेकर जनता को राहत प्रदान करेगी। बाइट -- सतपाल सिंह सत्ती (विधायक)FEED FILE --
    1
    ऊना विधानसभा क्षेत्र के विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने टोल टैक्स वृद्धि के खिलाफ पंजाब के लोगों द्वारा किए जा रहे विरोध प्रदर्शन को जायज ठहराते हुए कहा कि यह आम जनता की आवाज है, जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार का यह फैसला सीधे तौर पर आम लोगों की जेब पर बोझ डालने वाला है। सत्ती ने बताया कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में हिमाचल प्रदेश के स्थानीय लोगों के डोमेस्टिक वाहनों से प्रवेश शुल्क पूरी तरह समाप्त कर दिया गया था, जबकि बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों से भी मात्र 40 रुपये का टोल टैक्स लिया जाता था। लेकिन वर्तमान सरकार ने इसे बढ़ाकर पहले 70 रुपये किया और अब इसमें और वृद्धि कर दी है, जो पूरी तरह अनुचित है। उन्होंने कहा कि हिमाचल और पंजाब के सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के पारिवारिक, सामाजिक और व्यापारिक संबंध गहरे हैं। रोजमर्रा के कामकाज के लिए लोगों का दोनों राज्यों में आना-जाना लगा रहता है। ऐसे में टोल टैक्स में बढ़ोतरी ने आम जनजीवन को प्रभावित किया है। विधायक ने कहा कि पंजाब के लोगों द्वारा इस मुद्दे को लेकर किए जा रहे प्रदर्शन को भारतीय जनता पार्टी का पूरा समर्थन है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार राजस्व बढ़ाने के नाम पर जनता को लूटने का काम कर रही है, जिससे प्रदेश की छवि भी खराब हो रही है। सत्ती ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार ने जल्द ही इस फैसले को वापस नहीं लिया तो भाजपा इस मुद्दे पर बड़े स्तर पर आंदोलन खड़ा करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि आगामी समय में भाजपा सत्ता में आने पर इस तरह के जनविरोधी फैसलों पर मह्त्वपूर्ण निर्णय लेकर जनता को राहत प्रदान करेगी।
बाइट -- सतपाल सिंह सत्ती (विधायक)FEED FILE --
    user_ऊना की खबर
    ऊना की खबर
    Local News Reporter ऊना, ऊना, हिमाचल प्रदेश•
    23 hrs ago
  • Post by Himachal Update 24 News
    1
    Post by Himachal Update 24 News
    user_Himachal Update 24 News
    Himachal Update 24 News
    Business Analyst कुल्लू, कुल्लू, हिमाचल प्रदेश•
    15 hrs ago
  • सुजानपुर सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत जोलपलाही में चल रही विनोद मेमोरियल गौशाला में 200 गौवंश एक छत के नीचे बेहतरीन जीवन बसर कर रहा है इस गोवंश का पूरा ख्याल गौशाला की कमेटी रख रही है गोवंश को बेहतरीन सुविधाएं मिले खान-पान सहि तरीके से हो किसी भी गोवंश को किसी भी तरह की असुविधा न हो इस बात का पूरा ध्यान यहां रखा जा रहा है विनोद मेमोरियल गौशाला कमेटी के प्रबंधक सदस्य सेवानिवृत डीएसपी ओम प्रकाश व एक्स आर्मी कुलदीप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि गौशाला खोलने का सपना हकीकत में बदल जाएगा यह कभी सोचा नहीं था गांव में लावारिस पशु लोगों की फसलों को बर्बाद करते थे लोगों की मेहनत पर पानी फेर देते थे पूरे गांव के लोगों परेशान थे की कैसे इन लावारिस आवारा पशुओं से निजात मिले इन पशुओं का भी बुरा ना हो तमाम बातों को ध्यान में रखते हुए गौशाला बनाने का सपना मन में सँजोया गया और गांव के लोगों के सहयोग से यह गौशाला बना दी गई उन्होंने बताया कि इस गौशाला का नाम विनोद मेमोरियल गौशाला इसलिए पड़ा क्योंकि इस पँचायत के पांच युवक जो चंडीगढ़ में अपनी कार के माध्यम से जा रहे थे वहां एक दुर्घटना में सभी युवक काल का ग्रास बन गए उनमें एक युवक इस गांव का विनोद कुमार भी शामिल था इस हादसे के बाद विनोद के पिता ने गौशाला कमेटी के सदस्यों से आग्रह किया कि यहां उनके बेटे के नाम से गौशाला बनाई जय गौशाला बनाने के लिए वह अपनी भूमि भेंट स्वरूप प्रदान करेंगे इसके बाद उन्होंने भूमि दान की और उनके बेटे की याद में इस गौशाला का नाम रखा गया मात्र 30 से 35 गोवंश के साथ यह गौशाला शुरू हुई जिसमें आज 200 गोवंश रह रहा है उनके खान-पान की पूरी व्यवस्था कमेटी करती है गोवंश से कमेटी को मासिक 30 से 35 हजार की आमदनी है और गौशाला चलाने के लिए आठ कर्मी यहां तैनात किए गए हैं गांव के लोगों को रोजगार दिया गया है जिन पर मासिक 55 हजार खर्च किए जाते हैं उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से एक गोवंश के लिए ₹1200 मासिक मिलते हैं इसके साथ-साथ करीब 500 लोग इस गौशाला के आजीवन सहयोगी सदस्य बने हुए हैं जिसमें स्थानीय विधायक के कैप्टन रंजीत भी शामिल है उन्होंने कहा कि वर्तमान में जितना गोवंश यहां पर रह रहा है उनके लिए यह जगह कम है आने वाले समय में इस गौशाला को और बड़ा करने की योजना है लोगों से सदा सहयोग की अपील की जाती रही है और लोग गौशाला चलाने के लिए दिल खोलकर आगे आते हैं सदस्यो ने बताया कि अगर बात जिला परिषद सदस्य या फिर विधायक या सासद की करें तो लगातार सहयोग उनका इस गौशाला को चलाने में मिलता रहा है पूर्व में रही जिला परिषद सदस्य अंजना ठाकुर ने गौशाला निर्माण के लिए करीब 6 लख रुपए का बजट उपलब्ध करवाया स्थानीय विधायक कैप्टन रंजीत जो उस समय जिला परिषद सदस्य थे उन्होंने ₹1 लाख सांसद अनुराग ठाकुर ने ₹2 लाख इस गौशाला के लिए उपलब्ध करवाए थे वर्तमान में इस गौशाला को और बड़ा करना है जिसके लिए स्थानीय विधायक से वार्तालाप किया गया है और उन्होंने इसके लिए पूरा सहयोग देने की बात कही है प्रबंधक कमेटी के सदस्य ने कहा कि लोग गौशाला में आए यहां की व्यवस्था को देखें अपने खास दिन को यादगार दिन बनाने के लिए गौ सेवा करें आजीवन सहयोगी सदस्य बनने के लिए ₹600 वार्षिक शुल्क दें इसके साथ-साथ अपनी इच्छा अनुसार गोवंश के लिए चारा उपलब्ध करवाये ताकि यह गौशाला यहां रहने वाला गोवंश को बेहतरीन सुविधाएं प्राप्त करवाती रहे प्रबंधक कमेटी सदस्य ने कहा कि गोवंश की सेहत सुधर के लिए सरकार की ओर से विभाग के डॉक्टर फार्मासिस्ट लगातार यहां सेवाएं देने के लिए उपलब्ध होते हैं जब भी कोई गो वश बीमार होता है तुरंत डॉक्टर और उनकी टीम यहां उपस्थित हो जाती है
    3
    सुजानपुर
सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत जोलपलाही में चल रही विनोद मेमोरियल गौशाला में 200 गौवंश एक छत के नीचे बेहतरीन जीवन बसर कर रहा है इस गोवंश का पूरा ख्याल गौशाला की कमेटी रख रही है गोवंश को बेहतरीन सुविधाएं मिले खान-पान सहि तरीके से हो किसी भी गोवंश को किसी भी तरह की असुविधा न हो इस बात का पूरा ध्यान यहां रखा जा रहा है विनोद मेमोरियल गौशाला कमेटी के प्रबंधक सदस्य सेवानिवृत डीएसपी ओम प्रकाश व एक्स आर्मी कुलदीप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि गौशाला खोलने का सपना हकीकत में बदल जाएगा यह कभी सोचा नहीं था गांव में लावारिस पशु लोगों की फसलों को बर्बाद करते थे लोगों की मेहनत पर पानी फेर देते थे पूरे गांव के लोगों परेशान थे की कैसे इन लावारिस आवारा पशुओं से निजात मिले इन पशुओं का भी बुरा ना हो तमाम बातों को ध्यान में रखते हुए गौशाला बनाने का सपना मन में सँजोया गया और गांव के लोगों के सहयोग से यह गौशाला बना दी गई उन्होंने बताया कि इस गौशाला का नाम विनोद मेमोरियल गौशाला इसलिए पड़ा क्योंकि इस पँचायत के पांच युवक जो चंडीगढ़ में अपनी कार के माध्यम से जा रहे थे वहां एक दुर्घटना में सभी युवक काल का ग्रास बन गए उनमें एक युवक इस गांव का विनोद कुमार भी शामिल था इस हादसे के बाद विनोद के पिता ने गौशाला कमेटी के सदस्यों से आग्रह किया कि यहां उनके बेटे के नाम से गौशाला बनाई जय गौशाला बनाने के लिए वह अपनी भूमि भेंट स्वरूप प्रदान करेंगे इसके बाद उन्होंने भूमि दान की और उनके बेटे की याद में इस गौशाला का नाम रखा गया मात्र 30 से 35 गोवंश के साथ यह गौशाला शुरू हुई जिसमें आज 200 गोवंश रह रहा है उनके खान-पान की पूरी व्यवस्था कमेटी करती है गोवंश से कमेटी को मासिक 30 से 35 हजार की आमदनी है और गौशाला चलाने के लिए आठ कर्मी यहां तैनात किए गए हैं गांव के लोगों को रोजगार दिया गया है जिन पर मासिक 55 हजार खर्च किए जाते हैं उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से एक गोवंश के लिए ₹1200 मासिक मिलते हैं इसके साथ-साथ करीब 500 लोग इस गौशाला के आजीवन सहयोगी सदस्य बने हुए हैं जिसमें स्थानीय विधायक के कैप्टन रंजीत भी शामिल है उन्होंने कहा कि वर्तमान में जितना गोवंश यहां पर रह रहा है उनके लिए यह जगह कम है आने वाले समय में इस गौशाला को और बड़ा करने की योजना है लोगों से सदा सहयोग की अपील की जाती रही है और लोग गौशाला चलाने के लिए दिल खोलकर आगे आते हैं 
सदस्यो ने बताया कि अगर बात जिला परिषद सदस्य या फिर विधायक या सासद की करें तो लगातार सहयोग उनका इस गौशाला को चलाने में मिलता रहा है पूर्व में रही जिला परिषद सदस्य अंजना ठाकुर ने गौशाला निर्माण के लिए करीब 6 लख रुपए का बजट उपलब्ध करवाया स्थानीय विधायक कैप्टन रंजीत जो उस समय जिला परिषद सदस्य थे उन्होंने ₹1 लाख सांसद अनुराग ठाकुर ने ₹2 लाख इस गौशाला के लिए उपलब्ध करवाए थे वर्तमान में इस गौशाला को और बड़ा करना है जिसके लिए स्थानीय विधायक से वार्तालाप किया गया है और उन्होंने इसके लिए पूरा सहयोग देने की बात कही है
प्रबंधक कमेटी के सदस्य ने कहा कि लोग गौशाला में आए यहां की व्यवस्था को देखें अपने खास दिन को यादगार दिन बनाने के लिए गौ सेवा करें आजीवन सहयोगी सदस्य बनने के लिए ₹600 वार्षिक शुल्क दें इसके साथ-साथ अपनी इच्छा अनुसार  गोवंश के लिए चारा उपलब्ध करवाये ताकि यह गौशाला यहां रहने वाला गोवंश को बेहतरीन सुविधाएं प्राप्त करवाती रहे
प्रबंधक कमेटी सदस्य ने कहा कि गोवंश की सेहत सुधर के लिए सरकार की ओर से विभाग के डॉक्टर फार्मासिस्ट लगातार यहां सेवाएं देने के लिए उपलब्ध होते हैं जब भी कोई गो वश बीमार होता है तुरंत डॉक्टर और उनकी टीम यहां उपस्थित हो जाती है
    user_Ranjna Kumari
    Ranjna Kumari
    टीरा सुजानपुर, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.