5 अप्रैल को ठाकुरबाड़ी में होने वाले कार्यक्रम को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल को समीरपुर में जाकर दिया निमंत्रण पत्र सुजानपुर परम पूज्यपाद आचार्यदेव जी के मार्गदर्शन से सत्संग के संस्थापक परम प्रेममय श्री श्री ठाकुर अनुकूल चंद्र जी का डलहौजी, हिमाचल प्रदेश स्थित पवित्र सत्संग ठाकुरबाड़ी का उद्घाटन 5 अप्रैल 2026 (रविवार) को हो रहा है। इस अवसर पर चिनार पैलेस मैदान, बनीखेत, डलहौजी, हिमाचल प्रदेश में एक भव्य उत्सव का भी आयोजन किया गया हैं कार्यक्रम के आयोजन से पहले आयोजक टीम ने रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल को उनके निवास स्थान पहुंचकर कार्यक्रम में आने का निमंत्रण दिया और इस कार्यक्रम को लेकर विस्तृत जानकारी दी, पूर्व मुख्यमंत्री प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल ने स्नेह के साथ निमंत्रण स्वीकार किया और आयोजक टीम को इस पुनीत कार्य को करने के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी
5 अप्रैल को ठाकुरबाड़ी में होने वाले कार्यक्रम को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल को समीरपुर में जाकर दिया निमंत्रण पत्र सुजानपुर परम पूज्यपाद आचार्यदेव जी के मार्गदर्शन से सत्संग के संस्थापक परम प्रेममय श्री श्री ठाकुर अनुकूल चंद्र जी का डलहौजी, हिमाचल प्रदेश स्थित पवित्र सत्संग ठाकुरबाड़ी का उद्घाटन 5 अप्रैल 2026 (रविवार) को हो रहा है। इस अवसर पर चिनार पैलेस मैदान, बनीखेत, डलहौजी, हिमाचल प्रदेश में एक भव्य उत्सव का भी आयोजन किया गया हैं कार्यक्रम के आयोजन से पहले आयोजक टीम ने रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल को उनके निवास स्थान पहुंचकर कार्यक्रम में आने का निमंत्रण दिया और इस कार्यक्रम को लेकर विस्तृत जानकारी दी, पूर्व मुख्यमंत्री प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल ने स्नेह के साथ निमंत्रण स्वीकार किया और आयोजक टीम को इस पुनीत कार्य को करने के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी
- कोटला कलां को कड़े मुकाबले में हराया, देवराज मेमोरियल खेल मैदान लखरूंह में हुई प्रतियोगता संपन्न, कई गणमान्य को किया सम्मानित बंगाणा,उपमंडल बंगाणा के देवराज मेमोरियल खेल मैदान लखरूह गांव स्थित वॉलीबॉल परिसर में आयोजित साई अस्मिता खेलो इंडिया एम्पावरिंग वीमेन वॉलीबॉल सिटी लीग के रोमांचक फाइनल मुकाबले में लाठियानी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कोटला कलां टीम को कड़े मुकाबले में 4-1 से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। हिमाचल बॉलीबॉल एसोशिएशन के महासचिव मदन राणा एवं जिला ऊना बॉलीबॉल संघ के अध्यक्ष कुटलैहड़ सेवा संगठन के संयोजक एवं वीडीसी सदस्य राजेंद्र ठाकुर उर्फ रिंकू ने बताया कि इस प्रतियोगिता में महिलाओं की 14 टीमों ने भाग लिया और पूरे टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक और प्रतिस्पर्धात्मक रहा। लाठियानी टीम ने पहले सेट में आक्रामक खेल दिखाते हुए 25-19 से जीत दर्ज की। दूसरे सेट में भी टीम ने अपनी लय बरकरार रखते हुए 25-18 से बढ़त बनाई। हालांकि तीसरे सेट में कोटला कलां टीम ने जोरदार वापसी करते हुए 23-25 से सेट अपने नाम किया और मुकाबले को रोचक बना दिया। इसके बाद चौथे सेट में लाठियानी टीम ने संयम और शानदार तालमेल का प्रदर्शन करते हुए 25-20 से जीत हासिल कर मैच अपने पक्ष में कर लिया। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता के आयोजन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को खेलों के माध्यम से सशक्त बनाना और वॉलीबॉल खेल में उनकी भागीदारी को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए किसी प्रकार का प्रवेश शुल्क नहीं रखा गया था और न ही आयु की कोई सीमा निर्धारित की गई थी, जिससे अधिक से अधिक महिलाओं को खेल से जुड़ने का अवसर मिला।सभी प्रतिभागियों को भागीदारी प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए। उन्होंने कहा कि इस दौरान अंतर्राष्ट्रीय वॉलीबॉल कोच एवं अंतर्राष्ट्रीय मोरमा सूबेदार मेजर अनिल कुमार बाबोरिया की उपस्थिति ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया और कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं महिलाओं को आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। प्रतियोगिता में क्षेत्र के विभिन्न शिक्षण संस्थानों की छात्राओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। पूरे आयोजन के दौरान दर्शकों में भी काफी उत्साह देखने को मिला और बड़ी संख्या में लोग खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने के लिए उपस्थित रहे। मैच के दौरान दर्शकों की तालियों और जयकारों से पूरा वॉलीबॉल परिसर गूंजता रहा। मदन राणा एवं राजेंद्र रिंकू ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन भविष्य में भी किए जाते रहेंगे, ताकि क्षेत्र की अधिक से अधिक महिलाएं खेलों से जुड़ सकें और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें। उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को बधाई देते हुए सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस प्रतियोगिता ने न केवल महिलाओं को अपनी खेल प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान किया, बल्कि समाज में महिला सशक्ति करण का एक मजबूत संदेश भी दिया। खिलाड़ियों के उत्साह और दर्शकों के सहयोग से यह प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस मौके पर सूबेदार अनिल कुमार बिक्की रघुबीर सिंह पवन कुमार सीलू उस्ताद आदि मौजूद रहे।1
- घुमारवीं,29 मार्च (राकेश): उपतहसील भराड़ी के अंतर्गत आने वाले युवक मंडल मिहाड़ा द्वारा स्वच्छता अभियान के तहत एक बावड़ी की साफ-सफाई की गई। यह अभियान युवक मंडल के प्रधान मनीष शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। अभियान के दौरान युवाओं ने बावड़ी के साथ-साथ उसके आसपास के क्षेत्र और नालियों की भी सफाई की। पतझड़ के चलते नालियां पत्तों और मिट्टी से पूरी तरह भर चुकी थीं, जिससे जल स्रोत प्रभावित हो रहा था। युवक मंडल के सदस्यों ने पूरी मेहनत और ईमानदारी से सफाई कार्य को अंजाम दिया। युवाओं का कहना है कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य जल स्रोत को स्वच्छ बनाए रखना है, ताकि आने वाली गर्मियों में लोगों को साफ पानी उपलब्ध हो सके। इस स्वच्छता अभियान में युवा मंडल प्रधान मनीष शर्मा, वरुण शर्मा, सुरेश शर्मा, सागर लाल शर्मा, जनक राज शर्मा सहित अन्य सदस्यों ने सक्रिय सहयोग दिया।1
- *कोटधार नलवाड़ मेले में कवि सम्मेलन का भव्य आयोजन | लोकेंद्र ठाकुर की शानदार प्रस्तुति |Bilaspur News*1
- Turn your balcony into a peaceful escape. A beautiful swing, cozy vibes, and the perfect spot to unwind after a long day. For interior design ideas and customized solutions, contact Decoory Interiors 📩 DM for inquiries 📞 Contact us: 9821545511 📍Location: GF -71, Gaur City Center, Greater Noida West, Gautam Buddha Nagar, Uttar Pradesh 2013181
- Post by Himachal Update 24 News3
- रिपोर्ट 29 मार्च बुद्धि सिंह ठाकुर सैंज। बीते वर्ष जून माह में पिन पर्वती नदी में आई बाढ़ के कारण तथा भूस्खलन के चलते सैंज टैक्सी यूनियन के पास टूटी सड़क जल्द बहाल हो जाएगी।इसको लेकर निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर जारी है बताया जा रहा है कि दो सप्ताह के भीतर सड़क बहाल की जाएगी1
- सुजानपुर सुजानपुर होली मेला ग्राउंड बीते 1 महीने से चल रहा है जिसके चलते सुजानपुर का व्यापार लगातार प्रभावित हो रहा है मेले की समय अवधि पूरी हो चुकी है ऐसे में समय अवधि पूरी होने के बावजूद एक सप्ताह ज्यादा मेला चलने दिया गया है लेकिन अब आने वाली 31 मार्च के बाद मेला ग्राउंड पूरी तरह खाली होना चाहिए इस समय अवधि के बाद मेला नहीं चलने दिया जाएगा यह बात सुजानपुर व्यापार मंडल के अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता ने रविवार को मीडिया के सामने आकर कहि है शैलेंद्र गुप्ता ने कहा कि स्थानीय विधायक के साथ बातचीत करके इस मेले को एक मार्च से 25 मार्च तक चलाने की अनुमति दी गई थी जिसके लिखित आदेश प्रशासन ने जारी किए थे लेकिन आज 25 मार्च बीत चुकी है उसके बावजूद सुजानपुर व्यापार मंडल ने मेला ग्राउंड में दुकानदारी सजाये सभी व्यापारी वर्ग के हित में एक सप्ताह मेला अपनी तरफ से ज्यादा चलाने की सहमति जताई है ऐसे में 31 मार्च तक यह मेला चले उसके बाद यह मेला एक दिन भी चलने नहीं दिया जाएगा प्रशासन निर्धारित समय अवधि के बाद मेला ग्राउंड को खाली करवाये 31 मार्च के बाद मेला ग्राउंड में बिजली पानी की सुविधा बंद की जाए पार्किंग की पर्ची न काटी जाए तमाम निर्देश प्रशासन जारी करें शैलेंद्र गुप्ता ने कहा कि संबंधित विषय पर उन्होंने उपमंडल एवं मेला अधिकारी सुजानपुर को पहले भी पत्र दिया है ऐसे में अब 31 मार्च के बाद मेला किसी भी सूरत में चलने नहीं दिया जाएगा सुजानपुर के तमाम व्यापारी 31 मार्च के बाद मेला ग्राउंड खाली होता देखना चाहते हैं प्रशासन इस पर निर्देश जारी करें और यहां दुकानदारी करने आए लोगों से मेला ग्राउंड खाली करने की अपील करें अन्यथा 31 मार्च के बाद व्यापार मंडल सुजानपुर और तमाम व्यापारी अपने स्तर पर मेला ग्राउंड खाली करवाने की कार्रवाई शुरू करेंगे और अगर प्रशासन इस पर कार्रवाई नहीं करता है तो तमाम व्यापारी अपने प्रतिष्ठान बंद करके उनकी चाबियां प्रशासन को सौंप देंगे ऐसे में प्रशासन 31 मार्च शाम 6:00 बजे के बाद मेला ग्राउंड में दुकानदारी ना चलने दे शैलेंद्र गुप्ता ने कहा कि सुजानपुर के व्यापारी मेला ग्राउंड के व्यापार से लगातार प्रभावित होते आए हैं बाजार में मंदी है व्यापारी वर्ग को अपनी दुकानों का मासिक किराया निकालने में भी परेशानी हो रही है इसके साथ-साथ जीएसटी एवं अन्य खर्च भी दुकानदारों पर पड़ रहे हैं ऐसे में प्रशासन इस बात को ध्यान में रखें और 31 मार्च के बाद मेला ग्राउंड खाली करवाए मेला ग्राउंड में होने वाली तमाम गतिविधियों को बंद किया जाए।1
- *मनु चौधरी बनी TGT (Medical) | 6 महीने में पहली ही कोशिश में सफलता | Fatehpur Himachal News*1
- *शारीरिक शिक्षकों की भर्ती (PET 870) प्रक्रिया में ढिलाई पर उठे सवाल,,बेरोजगारों में रोष* शिमला। प्रदेश में PET 870 (शारीरिक शिक्षा शिक्षक) भर्ती प्रक्रिया एक बार फिर सुस्ती का शिकार होती नजर आ रही है। बेरोजगार शारीरिक कल्याण संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रमेश राजपूत ने सचिवालय और शिक्षा विभाग शिमला में जानकारी लेने के बाद बताया कि जिलों से अब तक जरूरी रिकॉर्ड नहीं पहुंच पाया है। उन्होंने बताया कि 19 मार्च को शिक्षा विभाग द्वारा सभी जिलों के डिप्टी डायरेक्टर को 5 दिन के भीतर आवश्यक दस्तावेज और आंकड़े भेजने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन समयसीमा खत्म होने के बावजूद विभाग इस दिशा में गंभीरता नहीं दिखा रहा है। रमेश राजपूत ने कहा कि लंबे समय से भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं में निराशा बढ़ रही है। 8-9 साल से अभ्यर्थी नौकरी की आस लगाए बैठे हैं, वहीं दूसरी ओर स्कूलों में खेल गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं, जिससे छात्रों के समग्र विकास पर असर पड़ रहा है। उन्होंने सभी जिलों के अधिकारियों से अपील की कि जल्द से जल्द प्रक्रिया पूरी कर काउंसलिंग तिथि घोषित की जाए। साथ ही मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से भी आग्रह किया कि अपने वादे के अनुसार पंचायत चुनाव से पहले भर्ती पूरी कर युवाओं को राहत दी जाए। संगठन ने स्पष्ट किया कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो भर्ती प्रक्रिया और लटक सकती है, जिसका असर न केवल युवाओं बल्कि पूरे शिक्षा तंत्र पर पड़ सकता है।1