logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जहानाबाद : महिला थाना और एससी-एसटी थाना के पास बना गहरा गड्ढा, स्थानीय लोगों ने सुरक्षा घेराबंदी और नियमित सफाई की उठाई मांग। जहानाबाद - नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 23 में महिला थाना और एससी-एसटी थाना के समीप चालू ट्रांसफार्मर के नीचे वर्षों से कूड़ा डंप किए जाने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि आसपास के कई मोहल्लों का कूड़ा यहां लाकर गिराया जाता है। कूड़ा हटाने के लिए जेसीबी चलाए जाने से सड़क किनारे कई फीट गहरा गड्ढा बन गया है।बरसात में गीले कूड़े और पानी के कारण करंट फैलने की आशंका के साथ-साथ ट्रांसफार्मर के आसपास सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां नियमित रूप से ब्लीचिंग और कीटनाशक दवा का छिड़काव नहीं किया जाता, जिससे दुर्गंध और मच्छर-मक्खियों की समस्या बनी रहती है।स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन और नगर परिषद से स्थल का निरीक्षण कर कूड़ा डंपिंग बंद कराने, गड्ढे को भरने, ट्रांसफार्मर की सुरक्षा घेराबंदी कराने और नियमित साफ-सफाई की व्यवस्था करने की मांग की है।

5 hrs ago
user_Pawan Kumar
Pawan Kumar
जहानाबाद, जहानाबाद, बिहार•
5 hrs ago

जहानाबाद : महिला थाना और एससी-एसटी थाना के पास बना गहरा गड्ढा, स्थानीय लोगों ने सुरक्षा घेराबंदी और नियमित सफाई की उठाई मांग। जहानाबाद - नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 23 में महिला थाना और एससी-एसटी थाना के समीप चालू ट्रांसफार्मर के नीचे वर्षों से कूड़ा डंप किए जाने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि आसपास के कई मोहल्लों का कूड़ा यहां लाकर गिराया जाता है। कूड़ा हटाने के लिए जेसीबी चलाए जाने से सड़क किनारे कई फीट गहरा गड्ढा बन गया है।बरसात में गीले कूड़े और पानी के कारण करंट फैलने की आशंका के साथ-साथ ट्रांसफार्मर के आसपास सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां नियमित रूप से ब्लीचिंग और कीटनाशक दवा का छिड़काव नहीं किया जाता, जिससे दुर्गंध और मच्छर-मक्खियों की समस्या बनी रहती है।स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन और नगर परिषद से स्थल का निरीक्षण कर कूड़ा डंपिंग बंद कराने, गड्ढे को भरने, ट्रांसफार्मर की सुरक्षा घेराबंदी कराने और नियमित साफ-सफाई की व्यवस्था करने की मांग की है।

More news from बिहार and nearby areas
  • उपहरा थाना में घुसा पुनपुन नदी के बाढ़ का पानी, पुलिसकर्मी परेशान सिटी रिपोर्टर|गोह उपहारा थाना परिसर में पुनपुन नदी के बाढ़ का पानी घुस गया है। थाना परिसर में पानी भरने से पुलिसकर्मियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बाढ़ के पानी के बीच थाना परिसर में सांप भी घूमते दिखाई दे रहे हैं। इससे पुलिसकर्मियों में डर का माहौल है। बैरक में पानी भरने के कारण पुलिसकर्मियों के रहने और आवश्यक कार्य में परेशानी हो रही है। थानाध्यक्ष आकाश कुमार ने बताया कि लगातार बढ़ रहे जलस्तर को देखते हुए थाना परिसर में भी स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
    1
    उपहरा थाना में घुसा पुनपुन नदी के बाढ़ का पानी, पुलिसकर्मी परेशान 
सिटी रिपोर्टर|गोह 
उपहारा थाना परिसर में पुनपुन नदी के बाढ़ का पानी घुस गया है। थाना परिसर में पानी भरने से पुलिसकर्मियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बाढ़ के पानी के बीच थाना परिसर में सांप भी घूमते दिखाई दे रहे हैं। इससे पुलिसकर्मियों में डर का माहौल है। बैरक में पानी भरने के कारण पुलिसकर्मियों के रहने और आवश्यक कार्य में परेशानी हो रही है। थानाध्यक्ष आकाश कुमार ने बताया कि लगातार बढ़ रहे जलस्तर को देखते हुए थाना परिसर में भी स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
    user_Asutosh Mishra
    Asutosh Mishra
    Local News Reporter गोह, औरंगाबाद, बिहार•
    1 hr ago
  • फतुहा थाना क्षेत्र में 1.20 करोड़ की खेप बरामद, 6 लोग गिरफ्तार । शराबबंदी वाले बिहार में लगातार पकड़ी जा रही विदेशी शराब, फतुहा में 1.20 करोड़ की खेप बरामद, पटना के फतुहा थाना क्षेत्र के डुमरी के पास मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ट्रक से करीब एक करोड़ 20 लाख रुपये मूल्य की विदेशी शराब बरामद की है। कार्रवाई के दौरान छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग की टीम ने नरेंद्र कुमार के नेतृत्व में छापेमारी की। तलाशी के दौरान ट्रक से 1109 कार्टून विदेशी शराब बरामद हुई। बताया जा रहा है कि शराब की खेप कानपुर से पटना लाई जा रही थी। तस्करों ने शराब को छिपाने के लिए ट्रक में रखे शराब के कार्टूनों को डीएपी खाद के बोरों से ढक रखा था। विभाग की टीम ने ट्रक को जब्त करने के साथ ही शराब से जुड़े एक गोदाम को भी सील कर दिया है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। सहायक आयुक्त प्रेम प्रकाश ने बताया कि शराब तस्करी से जुड़े लोगों के बारे में विशेष जानकारी जुटाई जा रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि शराब की खेप कहां पहुंचाई जानी थी और इस पूरे नेटवर्क में कौन-कौन लोग शामिल हैं। शराबबंदी वाले बिहार में लगातार विदेशी शराब की बड़ी खेप पकड़े जाने से तस्करी के नेटवर्क पर सवाल खड़े हो रहे हैं। विभाग का कहना है कि जांच के आधार पर अन्य आरोपियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
    1
    फतुहा थाना क्षेत्र में 1.20 करोड़ की खेप बरामद, 6 लोग गिरफ्तार ।
शराबबंदी वाले बिहार में लगातार पकड़ी जा रही विदेशी शराब, फतुहा में 1.20 करोड़ की खेप बरामद,
पटना के फतुहा थाना क्षेत्र के डुमरी के पास मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ट्रक से करीब एक करोड़ 20 लाख रुपये मूल्य की विदेशी शराब बरामद की है। कार्रवाई के दौरान छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग की टीम ने नरेंद्र कुमार के नेतृत्व में छापेमारी की। तलाशी के दौरान ट्रक से 1109 कार्टून विदेशी शराब बरामद हुई। बताया जा रहा है कि शराब की खेप कानपुर से पटना लाई जा रही थी। तस्करों ने शराब को छिपाने के लिए ट्रक में रखे शराब के कार्टूनों को डीएपी खाद के बोरों से ढक रखा था।
विभाग की टीम ने ट्रक को जब्त करने के साथ ही शराब से जुड़े एक गोदाम को भी सील कर दिया है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
सहायक आयुक्त प्रेम प्रकाश ने बताया कि शराब तस्करी से जुड़े लोगों के बारे में विशेष जानकारी जुटाई जा रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि शराब की खेप कहां पहुंचाई जानी थी और इस पूरे नेटवर्क में कौन-कौन लोग शामिल हैं।
शराबबंदी वाले बिहार में लगातार विदेशी शराब की बड़ी खेप पकड़े जाने से तस्करी के नेटवर्क पर सवाल खड़े हो रहे हैं। विभाग का कहना है कि जांच के आधार पर अन्य आरोपियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
    user_जनमत एक्सप्रेस, श्रवण राज
    जनमत एक्सप्रेस, श्रवण राज
    Photographer फतुहा, पटना, बिहार•
    1 hr ago
  • डस्टबिन घोटाला: प्रशांत किशोर का तेजस्वी और मंगल पांडेय पर बड़ा हमला, 'मंत्री पर जूता चलने' के मामले में भी सरकार को घेरा ​मुजफ्फरपुर, 2 सितंबर 2026: जन सुराज पदयात्रा के सूत्रधार प्रशांत किशोर (PK) ने बिहार की सियासत में भूचाल लाते हुए स्वास्थ्य विभाग के कथित 'डस्टबिन घोटाले' में मौजूदा और पूर्व दोनों स्वास्थ्य मंत्रियों को लपेटे में ले लिया है। मुजफ्फरपुर में आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि इस घोटाले की आंच सिर्फ मंगल पांडेय तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि तेजस्वी यादव की भूमिका की भी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। ​"तेजस्वी के कार्यकाल में शुरू हुई थी डस्टबिन खरीद" प्रशांत किशोर ने सीधे तौर पर तेजस्वी यादव को निशाने पर लेते हुए खुलासा किया कि विवादों में फंसी डस्टबिनों की खरीद की प्रक्रिया उस वक्त शुरू हुई थी जब तेजस्वी यादव खुद राज्य के स्वास्थ्य मंत्री थे। उन्होंने कहा, "यह सिर्फ मौजूदा सरकार का मामला नहीं है। डस्टबिन की खरीद की प्रक्रिया तेजस्वी यादव के स्वास्थ्य मंत्री रहते शुरू हुई थी। ऐसे में केवल मंगल पांडेय ही नहीं, बल्कि तेजस्वी यादव की भूमिका की भी इस पूरे मामले में समानांतर जांच होनी चाहिए।" ​"जब मुखिया का चरित्र दागदार, तो मंत्री-विधायक से और क्या उम्मीद?" इसके साथ ही दिल्ली में बिहार सरकार के एक मंत्री के साथ कथित रूप से चप्पल से मारपीट की घटना पर भी पीके ने राज्य सरकार और मुख्यमंत्री पर तीखा हमला बोला। खबरों के मुताबिक, दिल्ली में एक लड़की से छेड़खानी के आरोप में बिहार के एक मंत्री की पिटाई की बात सामने आ रही है। ​इस पर टिप्पणी करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा, "सुनने में आ रहा है कि दिल्ली में एक लड़की से छेड़खानी के आरोप में एक मंत्री को जूता-चप्पल से पीटा गया है। जब सरकार के मुखिया का चरित्र ही दागदार और अपराधियों को संरक्षण देने वाला होगा, तो व्यवस्था से जुड़े लोगों, मंत्रियों, विधायकों और अधिकारियों से इस तरह की शर्मनाक घटनाएं सुनने को मिलती ही रहेंगी।" ​प्रशांत किशोर के इन कड़े बयानों से राज्य के सियासी हलकों में हलचल तेज हो गई है। जन सुराज लगातार भ्रष्टाचार और सत्ता पक्ष व विपक्ष की मिलीभगत के मुद्दों को उठाकर दोनों प्रमुख गठबंधनों को कटघरे में खड़ा कर रहा है।
    1
    डस्टबिन घोटाला: प्रशांत किशोर का तेजस्वी और मंगल पांडेय पर बड़ा हमला, 'मंत्री पर जूता चलने' के मामले में भी सरकार को घेरा
​मुजफ्फरपुर, 2 सितंबर 2026: जन सुराज पदयात्रा के सूत्रधार प्रशांत किशोर (PK) ने बिहार की सियासत में भूचाल लाते हुए स्वास्थ्य विभाग के कथित 'डस्टबिन घोटाले' में मौजूदा और पूर्व दोनों स्वास्थ्य मंत्रियों को लपेटे में ले लिया है। मुजफ्फरपुर में आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि इस घोटाले की आंच सिर्फ मंगल पांडेय तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि तेजस्वी यादव की भूमिका की भी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
​"तेजस्वी के कार्यकाल में शुरू हुई थी डस्टबिन खरीद"
प्रशांत किशोर ने सीधे तौर पर तेजस्वी यादव को निशाने पर लेते हुए खुलासा किया कि विवादों में फंसी डस्टबिनों की खरीद की प्रक्रिया उस वक्त शुरू हुई थी जब तेजस्वी यादव खुद राज्य के स्वास्थ्य मंत्री थे। उन्होंने कहा, "यह सिर्फ मौजूदा सरकार का मामला नहीं है। डस्टबिन की खरीद की प्रक्रिया तेजस्वी यादव के स्वास्थ्य मंत्री रहते शुरू हुई थी। ऐसे में केवल मंगल पांडेय ही नहीं, बल्कि तेजस्वी यादव की भूमिका की भी इस पूरे मामले में समानांतर जांच होनी चाहिए।"
​"जब मुखिया का चरित्र दागदार, तो मंत्री-विधायक से और क्या उम्मीद?"
इसके साथ ही दिल्ली में बिहार सरकार के एक मंत्री के साथ कथित रूप से चप्पल से मारपीट की घटना पर भी पीके ने राज्य सरकार और मुख्यमंत्री पर तीखा हमला बोला। खबरों के मुताबिक, दिल्ली में एक लड़की से छेड़खानी के आरोप में बिहार के एक मंत्री की पिटाई की बात सामने आ रही है।
​इस पर टिप्पणी करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा, "सुनने में आ रहा है कि दिल्ली में एक लड़की से छेड़खानी के आरोप में एक मंत्री को जूता-चप्पल से पीटा गया है। जब सरकार के मुखिया का चरित्र ही दागदार और अपराधियों को संरक्षण देने वाला होगा, तो व्यवस्था से जुड़े लोगों, मंत्रियों, विधायकों और अधिकारियों से इस तरह की शर्मनाक घटनाएं सुनने को मिलती ही रहेंगी।"
​प्रशांत किशोर के इन कड़े बयानों से राज्य के सियासी हलकों में हलचल तेज हो गई है। जन सुराज लगातार भ्रष्टाचार और सत्ता पक्ष व विपक्ष की मिलीभगत के मुद्दों को उठाकर दोनों प्रमुख गठबंधनों को कटघरे में खड़ा कर रहा है।
    user_Newslahar
    Newslahar
    Local News Reporter मुस्तफापुर, पटना•
    1 hr ago
  • Goldan Venom Short Movie - Dipawali market .............
    1
    Goldan Venom Short Movie - Dipawali market .............
    user_Mr X
    Mr X
    Business park दीनापुर-कम-खगौल, पटना, बिहार•
    2 hrs ago
  • Goldan Venom Short Movie - Ganesh puja ................
    1
    Goldan Venom Short Movie - Ganesh puja ................
    user_Mr X
    Mr X
    Business park दीनापुर-कम-खगौल, पटना, बिहार•
    2 hrs ago
  • बिहार / पटना : कला एवं संस्कृति विभाग के मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी ने विभाग की उपलब्धिया और भावी लोकेशन :पटना... रिपोर्ट : तरुण कुमार बिहार न्यूज़.. ***************** बिहार / पटना : कला एवं संस्कृति विभाग के मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी ने विभाग की उपलब्धिया और भावी कार्य योजना को लेकर प्रेस कांफ्रेंस किया । मंत्री ने कहा बिहार में NSD का कैंपस खुलेगा , कलाकार लंबे समय से इसका इंतज़ार कर रहे थे ….. राज्य के 38 जिलों में आश्रमशाला प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किए जाएंगे। बच्चों और युवा कलाकारों को नृत्य, संगीत और वाद्य यंत्रों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। अब तक करीब 3,000 बच्चों को प्रशिक्षित किया जा चुका है। मधुबनी के मिथिला चित्रकला संस्थान ने 108 मीटर लंबी मिथिला पेंटिंग तैयार की, इस पेंटिंग को वर्ल्ड रिकॉर्ड का दर्जा मिला है। राज्य में कला और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए 240 उत्सव एवं महोत्सव शामिल किए गए हैं। इनमें दशहरा, भास्कर महोत्सव, वीर कुंवर सिंह महोत्सव और कौमुदी महोत्सव जैसे आयोजन शामिल हैं। आर्थिक रूप से कमजोर कलाकारों को सम्मान और सामाजिक सुरक्षा देने के लिए योजना शुरू की गई है।पात्र कलाकारों को ₹3,000 प्रतिमाह पेंशन दी जाएगी। अब तक 411 कलाकारों का चयन किया जा चुका है। सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अवसर पर बिहार से करीब 1,100 श्रद्धालुओं के लिए दो दिवसीय सोमनाथ यात्रा आयोजित की गई। कलाकारों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण पोर्टल तैयार कर लॉन्च किया गया।अब तक 7,000 से अधिक कलाकारों ने पंजीकरण कराया है। बिहार को फिल्म-फ्रेंडली राज्य बनाने की दिशा में समर्पित फिल्म पोर्टल विकसित किया गया अब तक 862 कलाकार, 148 निर्माता और 29 सेवा प्रदाता पंजीकृत किए गए हैं। बिहार फिल्म प्रोत्साहन नीति, 2024 का प्रभावी क्रियान्वयन। अब तक 59 से अधिक फिल्म, वेब सीरीज और डॉक्यूमेंट्री परियोजनाओं को शूटिंग की अनुमति।फिल्म और नाट्य क्षेत्र के 47 मेधावी युवाओं को ₹30.46 लाख की छात्रवृत्ति दी गई। जिलों में कला एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए 620 दर्शक क्षमता वाले अटल कला भवन बनाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री गुरु-शिष्य परंपरा योजना , विलुप्तप्राय कलाओं को संरक्षित करने के लिए योजना की शुरुआत।अनुभवी कलाकार युवाओं को लोक कला, संगीत, नृत्य और वादन का प्रशिक्षण देंगे। पांडुलिपियों के सर्वेक्षण, संरक्षण और डिजिटलीकरण की पहल।बिहार के सभी 38 जिलों में व्यापक सर्वेक्षण किया गया। अब तक 8 लाख से अधिक पांडुलिपियां चिन्हित की गई हैं। जननायक कर्पूरी ठाकुर स्मृति संग्रहालय में वाचनालय का निर्माण पूरा किया गया। बिहार के ऐतिहासिक और पुरातात्विक स्थलों के संरक्षण के लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) और बिहार सरकार के बीच समझौते की पहल। प्रमोद चंद्रवंशी, मंत्री , बिहार सरकार
    4
    बिहार / पटना : कला एवं संस्कृति विभाग के मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी ने विभाग की उपलब्धिया और भावी
लोकेशन :पटना...
रिपोर्ट : तरुण कुमार बिहार न्यूज़..
*****************
बिहार / पटना : कला एवं संस्कृति विभाग के मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी ने विभाग की उपलब्धिया और भावी कार्य योजना को लेकर प्रेस कांफ्रेंस किया । मंत्री ने कहा बिहार में NSD का कैंपस खुलेगा , कलाकार लंबे समय से इसका इंतज़ार कर रहे थे ….. राज्य के 38 जिलों में आश्रमशाला प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किए जाएंगे। बच्चों और युवा कलाकारों को नृत्य, संगीत और वाद्य यंत्रों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। अब तक करीब 3,000 बच्चों को प्रशिक्षित किया जा चुका है।    मधुबनी के मिथिला चित्रकला संस्थान ने 108 मीटर लंबी मिथिला पेंटिंग तैयार की, इस पेंटिंग को वर्ल्ड रिकॉर्ड का दर्जा मिला है।
राज्य में कला और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए 240 उत्सव एवं महोत्सव शामिल किए गए हैं। इनमें दशहरा, भास्कर महोत्सव, वीर कुंवर सिंह महोत्सव और कौमुदी महोत्सव जैसे आयोजन शामिल हैं। 
आर्थिक रूप से कमजोर कलाकारों को सम्मान और सामाजिक सुरक्षा देने के लिए योजना शुरू की गई है।पात्र कलाकारों को ₹3,000 प्रतिमाह पेंशन दी जाएगी। अब तक 411 कलाकारों का चयन किया जा चुका है।
सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अवसर पर बिहार से करीब 1,100 श्रद्धालुओं के लिए दो दिवसीय सोमनाथ यात्रा आयोजित की गई। 
कलाकारों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण पोर्टल तैयार कर लॉन्च किया गया।अब तक 7,000 से अधिक कलाकारों ने पंजीकरण कराया है।
बिहार को फिल्म-फ्रेंडली राज्य बनाने की दिशा में समर्पित फिल्म पोर्टल विकसित किया गया अब तक 862 कलाकार, 148 निर्माता और 29 सेवा प्रदाता पंजीकृत किए गए हैं। 
बिहार फिल्म प्रोत्साहन नीति, 2024 का प्रभावी क्रियान्वयन।
अब तक 59 से अधिक फिल्म, वेब सीरीज और डॉक्यूमेंट्री परियोजनाओं को शूटिंग की अनुमति।फिल्म और नाट्य क्षेत्र के 47 मेधावी युवाओं को ₹30.46 लाख की छात्रवृत्ति दी गई। जिलों में कला एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए 620 दर्शक क्षमता वाले अटल कला भवन बनाए जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री गुरु-शिष्य परंपरा योजना , विलुप्तप्राय कलाओं को संरक्षित करने के लिए योजना की शुरुआत।अनुभवी कलाकार युवाओं को लोक कला, संगीत, नृत्य और वादन का प्रशिक्षण देंगे।
पांडुलिपियों के सर्वेक्षण, संरक्षण और डिजिटलीकरण की पहल।बिहार के सभी 38 जिलों में व्यापक सर्वेक्षण किया गया।
अब तक 8 लाख से अधिक पांडुलिपियां चिन्हित की गई हैं।
जननायक कर्पूरी ठाकुर स्मृति संग्रहालय में वाचनालय का निर्माण पूरा किया गया। 
बिहार के ऐतिहासिक और पुरातात्विक स्थलों के संरक्षण के लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) और बिहार सरकार के बीच समझौते की पहल।
प्रमोद चंद्रवंशी, मंत्री , बिहार सरकार
    user_Munnu Singh
    Munnu Singh
    Voice of people Patna, Bihar•
    4 hrs ago
  • उज्जैन में किन्नर अखाड़े की अघोरी काली उर्फ नंद गिरी का जलती चिता से कथित तौर पर मानव मांस निकालकर खाने का वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में वह इसे गर्म और स्वादिष्ट बताती नजर आ रही हैं। ❗मध्य प्रदेश—उज्जैन उज्जैन में किन्नर अखाड़े की अघोरी काली उर्फ नंद गिरी का जलती चिता से कथित तौर पर मानव मांस निकालकर खाने का वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में वह इसे गर्म और स्वादिष्ट बताती नजर आ रही हैं। मामले में पुलिस ने FIR दर्ज कर अघोरी किन्नर को गिरफ्तार कर लिया। FIR के बाद सामने आए एक नए वीडियो में उन्होंने पुलिस-प्रशासन को चुनौती देते हुए कथित तौर पर धमकी भी दी है।
    1
    उज्जैन में किन्नर अखाड़े की अघोरी काली उर्फ नंद गिरी का जलती चिता से कथित तौर पर मानव मांस निकालकर खाने का वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में वह इसे गर्म और स्वादिष्ट बताती नजर आ रही हैं।
❗मध्य प्रदेश—उज्जैन
उज्जैन में किन्नर अखाड़े की अघोरी काली उर्फ नंद गिरी का जलती चिता से कथित तौर पर मानव मांस निकालकर खाने का वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में वह इसे गर्म और स्वादिष्ट बताती नजर आ रही हैं। मामले में पुलिस ने FIR दर्ज कर अघोरी किन्नर को गिरफ्तार कर लिया। FIR के बाद सामने आए एक नए वीडियो में उन्होंने पुलिस-प्रशासन को चुनौती देते हुए कथित तौर पर धमकी भी दी है।
    user_Ashutosh kumar
    Ashutosh kumar
    Lawyer Lakhibag, Manpur•
    2 hrs ago
  • उपहार पुनपुन नदी जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है सभी से अनुरोध है उपहार पुनपुन नदी जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है सभी से अनुरोध है कि इसके आस पास में न जाए जितना हो सके उतना दुरी बनाए रखें।
    1
    उपहार पुनपुन नदी जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है सभी से अनुरोध है
उपहार पुनपुन नदी जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है सभी से अनुरोध है कि इसके आस पास में न जाए जितना हो सके उतना दुरी बनाए रखें।
    user_प्रियांशु कुमारी
    प्रियांशु कुमारी
    गोह, औरंगाबाद, बिहार•
    3 hrs ago
  • नालंदा जिले के थरथरी थाना अंतर्गत स्टार्टर के विवाद में चली गोली एक मरा एक घायल... नालंदा जिले के थरथरी थाना अंतर्गत स्टार्टर के विवाद में चली गोली एक मरा एक घायल... दिनांक 1-2.09.2026 को करीब मध्य रात्री में थानाध्यक्ष थरथरी को ग्राम संतन बीघा में दो पक्षों के बीच गोलीबारी की घटना की सूचना प्राप्त हुई। सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु थानाध्यक्ष थरथरी द्वारा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की गई। प्रारंभिक जांच में मोटर स्टार्टर को लेकर दो पक्षों के बीच (जो आपस में गोतिया हैं) विवाद के दौरान गोलीबारी की घटना होना पाया गया, जिसमें दो व्यक्तियों के गोली लगने से जख्मी हो जाने की जानकारी प्राप्त हुई । इलाज के दौरान जख्मी संजीव कुमार, उम्र करीब 25 वर्ष, पिता नंदकिशोर प्रसाद, ग्राम संतन बीघा, थाना थरथरी, जिला नालंदा की मृत्यु हो गई। एक अन्य जख्मी कविंद्र कुमार, उम्र करीब 27 वर्ष, पिता-नंदकिशोर प्रसाद, ग्राम संतनबीघा, थाना थरथरी, जिला नालंदा घायल है, जिसका इलाज चल रहा है। घटनास्थल का FSL टीम द्वारा वैज्ञानिक तरीके से निरीक्षण किया जा रहा है। घटना में शामिल अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापेमारी की जा रही है। मामले में अग्रेतर आवश्यक विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।
    1
    नालंदा जिले के थरथरी थाना अंतर्गत स्टार्टर के विवाद में चली गोली एक मरा एक घायल...
नालंदा जिले के थरथरी थाना अंतर्गत स्टार्टर के विवाद में चली गोली एक मरा एक घायल...
दिनांक 1-2.09.2026 को करीब मध्य रात्री में थानाध्यक्ष थरथरी को ग्राम संतन बीघा में दो पक्षों के बीच गोलीबारी की घटना की सूचना प्राप्त हुई। सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु थानाध्यक्ष थरथरी द्वारा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की गई।
प्रारंभिक जांच में मोटर स्टार्टर को लेकर दो पक्षों के बीच (जो आपस में गोतिया हैं) विवाद के दौरान गोलीबारी की घटना होना पाया गया, जिसमें दो व्यक्तियों के गोली लगने से जख्मी हो जाने की जानकारी प्राप्त हुई । इलाज के दौरान जख्मी संजीव कुमार, उम्र करीब 25 वर्ष, पिता नंदकिशोर प्रसाद, ग्राम संतन बीघा, थाना थरथरी, जिला नालंदा की मृत्यु हो गई। एक अन्य जख्मी कविंद्र कुमार, उम्र करीब 27 वर्ष, पिता-नंदकिशोर प्रसाद, ग्राम संतनबीघा, थाना थरथरी, जिला नालंदा घायल है, जिसका इलाज चल रहा है।
घटनास्थल का FSL टीम द्वारा वैज्ञानिक तरीके से निरीक्षण किया जा रहा है। घटना में शामिल अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापेमारी की जा रही है। मामले में अग्रेतर आवश्यक विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।
    user_ख़बरें टी वी
    ख़बरें टी वी
    Journalist Nalanda, Bihar•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.