logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

उपहरा थाना में घुसा पुनपुन नदी के बाढ़ का पानी, पुलिसकर्मी परेशान सिटी रिपोर्टर|गोह उपहारा थाना परिसर में पुनपुन नदी के बाढ़ का पानी घुस गया है। थाना परिसर में पानी भरने से पुलिसकर्मियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बाढ़ के पानी के बीच थाना परिसर में सांप भी घूमते दिखाई दे रहे हैं। इससे पुलिसकर्मियों में डर का माहौल है। बैरक में पानी भरने के कारण पुलिसकर्मियों के रहने और आवश्यक कार्य में परेशानी हो रही है। थानाध्यक्ष आकाश कुमार ने बताया कि लगातार बढ़ रहे जलस्तर को देखते हुए थाना परिसर में भी स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

1 hr ago
user_Asutosh Mishra
Asutosh Mishra
Local News Reporter गोह, औरंगाबाद, बिहार•
1 hr ago

उपहरा थाना में घुसा पुनपुन नदी के बाढ़ का पानी, पुलिसकर्मी परेशान सिटी रिपोर्टर|गोह उपहारा थाना परिसर में पुनपुन नदी के बाढ़ का पानी घुस गया है। थाना परिसर में पानी भरने से पुलिसकर्मियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बाढ़ के पानी के बीच थाना परिसर में सांप भी घूमते दिखाई दे रहे हैं। इससे पुलिसकर्मियों में डर का माहौल है। बैरक में पानी भरने के कारण पुलिसकर्मियों के रहने और आवश्यक कार्य में परेशानी हो रही है। थानाध्यक्ष आकाश कुमार ने बताया कि लगातार बढ़ रहे जलस्तर को देखते हुए थाना परिसर में भी स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

More news from बिहार and nearby areas
  • उपहरा थाना में घुसा पुनपुन नदी के बाढ़ का पानी, पुलिसकर्मी परेशान सिटी रिपोर्टर|गोह उपहारा थाना परिसर में पुनपुन नदी के बाढ़ का पानी घुस गया है। थाना परिसर में पानी भरने से पुलिसकर्मियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बाढ़ के पानी के बीच थाना परिसर में सांप भी घूमते दिखाई दे रहे हैं। इससे पुलिसकर्मियों में डर का माहौल है। बैरक में पानी भरने के कारण पुलिसकर्मियों के रहने और आवश्यक कार्य में परेशानी हो रही है। थानाध्यक्ष आकाश कुमार ने बताया कि लगातार बढ़ रहे जलस्तर को देखते हुए थाना परिसर में भी स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
    1
    उपहरा थाना में घुसा पुनपुन नदी के बाढ़ का पानी, पुलिसकर्मी परेशान 
सिटी रिपोर्टर|गोह 
उपहारा थाना परिसर में पुनपुन नदी के बाढ़ का पानी घुस गया है। थाना परिसर में पानी भरने से पुलिसकर्मियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बाढ़ के पानी के बीच थाना परिसर में सांप भी घूमते दिखाई दे रहे हैं। इससे पुलिसकर्मियों में डर का माहौल है। बैरक में पानी भरने के कारण पुलिसकर्मियों के रहने और आवश्यक कार्य में परेशानी हो रही है। थानाध्यक्ष आकाश कुमार ने बताया कि लगातार बढ़ रहे जलस्तर को देखते हुए थाना परिसर में भी स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
    user_Asutosh Mishra
    Asutosh Mishra
    Local News Reporter गोह, औरंगाबाद, बिहार•
    1 hr ago
  • रफीगंज में 4 सितंबर को मनाई जाएगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, जुटेंगे किसान, मजदूर व श्रद्धालु रफीगंज शहर के राजा बगीचा स्थित बंधन पैलेस में समाज सेवा समिति, मगध बिहार की ओर से 4 सितंबर 2026 को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर बुधवार को समिति के सदस्यों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें समारोह की तैयारियों एवं आयोजन को लेकर चर्चा की गई। समिति के अध्यक्ष डॉ. तुलसी यादव ने बताया कि 4 सितंबर को दोपहर 12 बजे से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी समारोह शुरू होगा। समारोह में मगध क्षेत्र के किसान, मजदूर एवं श्रीकृष्ण भक्त शामिल होंगे। वहीं समिति के उपाध्यक्ष टुनटुन खान ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने पूरी दुनिया को सत्य, धर्म और नेकी का संदेश दिया है। उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से कार्यक्रम में सभी लोग बढ़-चढ़कर भाग लेंगे। बैठक में सिद्धि यादव, रंजीत कुमार दास, अवधेश पासवान, रोशन कुमार, पप्पू यादव बाबा, शिक्षक रंजीत कुमार, डॉ. विकास कुमार, डॉ. जितेंद्र कुमार, विनोद यादव, सुधीर कुमार चंद्रवंशी, उमेश प्रसाद गुप्ता, अमित कुशवाहा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
    1
    रफीगंज में 4 सितंबर को मनाई जाएगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, जुटेंगे किसान, मजदूर व श्रद्धालु

रफीगंज शहर के राजा बगीचा स्थित बंधन पैलेस में समाज सेवा समिति, मगध बिहार की ओर से 4 सितंबर 2026 को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर बुधवार को समिति के सदस्यों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें समारोह की तैयारियों एवं आयोजन को लेकर चर्चा की गई।
समिति के अध्यक्ष डॉ. तुलसी यादव ने बताया कि 4 सितंबर को दोपहर 12 बजे से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी समारोह शुरू होगा। समारोह में मगध क्षेत्र के किसान, मजदूर एवं श्रीकृष्ण भक्त शामिल होंगे। वहीं समिति के उपाध्यक्ष टुनटुन खान ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने पूरी दुनिया को सत्य, धर्म और नेकी का संदेश दिया है। उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से कार्यक्रम में सभी लोग बढ़-चढ़कर भाग लेंगे।
बैठक में सिद्धि यादव, रंजीत कुमार दास, अवधेश पासवान, रोशन कुमार, पप्पू यादव बाबा, शिक्षक रंजीत कुमार, डॉ. विकास कुमार, डॉ. जितेंद्र कुमार, विनोद यादव, सुधीर कुमार चंद्रवंशी, उमेश प्रसाद गुप्ता, अमित कुशवाहा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
    user_Pappu Kumar
    Pappu Kumar
    पत्रकार रफीगंज, औरंगाबाद, बिहार•
    41 min ago
  • बिजली का टोका गिरने से महिला समेत तीन लोग करंट की चपेट में, एक रेफर बिजली का टोका गिरने से महिला समेत तीन लोग करंट की चपेट में, एक रेफर कोंच (गया)। कोंच प्रखंड क्षेत्र के बिजहरा गांव में बिजली का टोका गिरने से एक महिला समेत दो युवक करंट की चपेट में आकर घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने आनन-फानन में तीनों घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कोंच पहुंचाया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उनका उपचार शुरू किया गया। प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. नदीम अख्तर ने बताया कि करंट लगने से घायल लोगों में संजू कुमारी (30 वर्ष), नवीन कुमार (30 वर्ष) और भरत दास (28 वर्ष) शामिल हैं। तीनों का प्राथमिक उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया। उपचार के बाद भरत दास की स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, गया रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ अस्पताल में जुट गई। परिजन घायलों के इलाज को लेकर चिंतित रहे। चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों ने घायलों को आवश्यक प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया। प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि करंट की चपेट में आने के बाद घायलों की स्थिति पर चिकित्सकों की ओर से नजर रखी गई। वहीं, घटना को लेकर ग्रामीणों में बिजली व्यवस्था और खुले तारों को लेकर भी चिंता देखी गई। इस दौरान चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अनिल कुमार, स्वास्थ्यकर्मी रामानुज कुमार समेत अन्य कर्मी मौजूद रहे। ग्रामीणों ने बिजली विभाग से गांव में बिजली के तारों और कनेक्शन की जांच कराने तथा जर्जर एवं खुले तारों को दुरुस्त कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न हो।
    1
    बिजली का टोका गिरने से महिला समेत तीन लोग करंट की चपेट में, एक रेफर
बिजली का टोका गिरने से महिला समेत तीन लोग करंट की चपेट में, एक रेफर
कोंच (गया)। कोंच प्रखंड क्षेत्र के बिजहरा गांव में बिजली का टोका गिरने से एक महिला समेत दो युवक करंट की चपेट में आकर घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने आनन-फानन में तीनों घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कोंच पहुंचाया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उनका उपचार शुरू किया गया।
प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. नदीम अख्तर ने बताया कि करंट लगने से घायल लोगों में संजू कुमारी (30 वर्ष), नवीन कुमार (30 वर्ष) और भरत दास (28 वर्ष) शामिल हैं। तीनों का प्राथमिक उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया। उपचार के बाद भरत दास की स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, गया रेफर कर दिया गया।
घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ अस्पताल में जुट गई। परिजन घायलों के इलाज को लेकर चिंतित रहे। चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों ने घायलों को आवश्यक प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया।
प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि करंट की चपेट में आने के बाद घायलों की स्थिति पर चिकित्सकों की ओर से नजर रखी गई। वहीं, घटना को लेकर ग्रामीणों में बिजली व्यवस्था और खुले तारों को लेकर भी चिंता देखी गई।
इस दौरान चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अनिल कुमार, स्वास्थ्यकर्मी रामानुज कुमार समेत अन्य कर्मी मौजूद रहे। ग्रामीणों ने बिजली विभाग से गांव में बिजली के तारों और कनेक्शन की जांच कराने तथा जर्जर एवं खुले तारों को दुरुस्त कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न हो।
    user_नौलेश कुमार
    नौलेश कुमार
    कोंच, गया, बिहार•
    10 hrs ago
  • सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत से गांव में मातम, जोगड़ी गांव में पूर्व सांसद ने परिजनों से मिलकर बंधाया ढांढस मदनपुर प्रखंड के जोगड़ी गांव में सड़क दुर्घटना में पति-पत्नी की मौत से शोकh का माहौल है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष पीयूष रंजन उर्फ रिशु सिंह एवं पूर्व जिला पार्षद प्रफुल सिंह बीते रात्रि जोगड़ी गांव पहुंचे। तीनों ने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया तथा इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़े रहने का भरोसा दिया। उन्होंने मृतक दंपती के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि सड़क हादसे में एक साथ दो लोगों को खोना बेहद पीड़ादायक है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। इस दौरान ग्रामीणों एवं परिजनों की आंखें नम रहीं। पूरे गांव में मातम का माहौल बना हुआ है। #मदनपुर #जोगड़ी #सड़कदुर्घटना #दुःखदघटना #पूर्वसांसद #सुशीलकुमारसिंह #पीयूषरंजन #रिशुसिंह #प्रफुलसिंह #औरंगाबाद #बिहार #शोक #संवेदना #BharatCrimeLiveNews
    1
    सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत से गांव में मातम, जोगड़ी गांव में पूर्व सांसद ने परिजनों से मिलकर बंधाया ढांढस
मदनपुर प्रखंड के जोगड़ी गांव में सड़क दुर्घटना में पति-पत्नी की मौत से शोकh का माहौल है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष पीयूष रंजन उर्फ रिशु सिंह एवं पूर्व जिला पार्षद प्रफुल सिंह बीते रात्रि जोगड़ी गांव पहुंचे।
तीनों ने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया तथा इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़े रहने का भरोसा दिया। उन्होंने मृतक दंपती के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि सड़क हादसे में एक साथ दो लोगों को खोना बेहद पीड़ादायक है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
इस दौरान ग्रामीणों एवं परिजनों की आंखें नम रहीं। पूरे गांव में मातम का माहौल बना हुआ है। 
#मदनपुर #जोगड़ी #सड़कदुर्घटना #दुःखदघटना #पूर्वसांसद #सुशीलकुमारसिंह #पीयूषरंजन #रिशुसिंह #प्रफुलसिंह #औरंगाबाद #बिहार #शोक #संवेदना #BharatCrimeLiveNews
    user_कुणाल सिंह 9304927827
    कुणाल सिंह 9304927827
    पत्रकारिता औरंगाबाद, औरंगाबाद, बिहार•
    3 hrs ago
  • बिहार औरंगाबाद, 2 सितंबर 2026: तस्वीर में सड़क किनारे और आसपास के खाली इलाके में भारी जलभराव दिखाई दे रहा है। बारिश का पानी घरों और खेतों के आसपास जमा होने से स्थानीय लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। तस्वीर में जलनिकासी की व्यवस्था कमजोर दिखाई देती है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 2 सितंबर को बिहार में बहुत भारी बारिश, जबकि 3 और 4 सितंबर को भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। � Mausam स्थानीय मुद्दा: जलनिकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने पर लगातार बारिश से पानी और बढ़ सकता है। प्रशासन से नालियों की सफाई, जल निकासी और प्रभावित रास्तों की तत्काल व्यवस्था करने की मांग की जा सकती है।
    1
    बिहार औरंगाबाद, 2 सितंबर 2026: तस्वीर में सड़क किनारे और आसपास के खाली इलाके में भारी जलभराव दिखाई दे रहा है। बारिश का पानी घरों और खेतों के आसपास जमा होने से स्थानीय लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। तस्वीर में जलनिकासी की व्यवस्था कमजोर दिखाई देती है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 2 सितंबर को बिहार में बहुत भारी बारिश, जबकि 3 और 4 सितंबर को भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। �
Mausam
स्थानीय मुद्दा: जलनिकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने पर लगातार बारिश से पानी और बढ़ सकता है। प्रशासन से नालियों की सफाई, जल निकासी और प्रभावित रास्तों की तत्काल व्यवस्था करने की मांग की जा सकती है।
    user_Sagar Roushan
    Sagar Roushan
    औरंगाबाद, औरंगाबाद, बिहार•
    6 hrs ago
  • रफीगंज प्रखंड के कोटवारा गांव में बारिश के कारण मिट्टी का घर भरभराकर गिरा, बाल-बाल बचे परिवार के लोग रफीगंज प्रखंड के कोटवारा गांव में लगातार हो रही बारिश के कारण उपेंद्र पासवान के पुत्र गुड्डू पासवान और सुड्डु पासवान का मिट्टी का घर भरभराकर गिर गया। दोनों भाई इसी घर में रहते थे। घर गिरने से परिवार को काफी नुकसान हुआ है। गनीमत रही कि हादसे में कोई अप्रिय घटना न घटीत हुई। बुधवार सुबह 10 बजे मिली जानकारी के अनुसार सराकारी सहायता के लिए अंचलाधिकारी को आवेदन पिडी़त परिवार ने देकर सहायता की मांग की है
    1
    रफीगंज प्रखंड के कोटवारा गांव में बारिश के कारण मिट्टी का घर भरभराकर गिरा, बाल-बाल बचे परिवार के लोग

रफीगंज प्रखंड के कोटवारा गांव में लगातार हो रही बारिश के कारण उपेंद्र पासवान के पुत्र गुड्डू पासवान और सुड्डु पासवान का मिट्टी का घर भरभराकर गिर गया। दोनों भाई इसी घर में रहते थे। घर गिरने से परिवार को काफी नुकसान हुआ है। गनीमत रही कि हादसे में कोई अप्रिय घटना न घटीत हुई। बुधवार सुबह 10 बजे मिली जानकारी के अनुसार सराकारी सहायता के लिए अंचलाधिकारी को आवेदन पिडी़त परिवार ने देकर सहायता की मांग की है
    user_Pappu Kumar
    Pappu Kumar
    पत्रकार रफीगंज, औरंगाबाद, बिहार•
    9 hrs ago
  • उपहार पुनपुन नदी जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है सभी से अनुरोध है उपहार पुनपुन नदी जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है सभी से अनुरोध है कि इसके आस पास में न जाए जितना हो सके उतना दुरी बनाए रखें।
    1
    उपहार पुनपुन नदी जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है सभी से अनुरोध है
उपहार पुनपुन नदी जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है सभी से अनुरोध है कि इसके आस पास में न जाए जितना हो सके उतना दुरी बनाए रखें।
    user_प्रियांशु कुमारी
    प्रियांशु कुमारी
    गोह, औरंगाबाद, बिहार•
    4 hrs ago
  • फोरलेन पर फिर रफ्तार का कहर: मगध यूनिवर्सिटी के सामने हाईवा ने दो लोगों को रौंदा! #GayaNews #BodhGaya #MagadhUniversity #RoadAccident #HighwayAccident #BiharNews #GayaAccident #BreakingNews #RoadSafety #HiwaAccident #AccidentNews #ViralNews #BiharBreaking #LatestNews #TrendingNews #ViralVideo #Gaya #Bodhgaya #FourLane #RoadSafety #NewsUpdate
    1
    फोरलेन पर फिर रफ्तार का कहर: मगध यूनिवर्सिटी के सामने हाईवा ने दो लोगों को रौंदा!

#GayaNews #BodhGaya #MagadhUniversity #RoadAccident #HighwayAccident #BiharNews #GayaAccident #BreakingNews #RoadSafety #HiwaAccident #AccidentNews #ViralNews #BiharBreaking #LatestNews #TrendingNews #ViralVideo #Gaya #Bodhgaya #FourLane #RoadSafety #NewsUpdate
    user_SATISH KUMAR (पत्रकार)
    SATISH KUMAR (पत्रकार)
    स्थानीय समाचार रिपोर्टर Gaya Town C.D.Block, Bihar•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.