सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत से गांव में मातम, जोगड़ी गांव में पूर्व सांसद ने परिजनों से मिलकर बंधाया ढांढस मदनपुर प्रखंड के जोगड़ी गांव में सड़क दुर्घटना में पति-पत्नी की मौत से शोकh का माहौल है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष पीयूष रंजन उर्फ रिशु सिंह एवं पूर्व जिला पार्षद प्रफुल सिंह बीते रात्रि जोगड़ी गांव पहुंचे। तीनों ने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया तथा इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़े रहने का भरोसा दिया। उन्होंने मृतक दंपती के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि सड़क हादसे में एक साथ दो लोगों को खोना बेहद पीड़ादायक है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। इस दौरान ग्रामीणों एवं परिजनों की आंखें नम रहीं। पूरे गांव में मातम का माहौल बना हुआ है। #मदनपुर #जोगड़ी #सड़कदुर्घटना #दुःखदघटना #पूर्वसांसद #सुशीलकुमारसिंह #पीयूषरंजन #रिशुसिंह #प्रफुलसिंह #औरंगाबाद #बिहार #शोक #संवेदना #BharatCrimeLiveNews
सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत से गांव में मातम, जोगड़ी गांव में पूर्व सांसद ने परिजनों से मिलकर बंधाया ढांढस मदनपुर प्रखंड के जोगड़ी गांव में सड़क दुर्घटना में पति-पत्नी की मौत से शोकh का माहौल है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष पीयूष रंजन उर्फ रिशु सिंह एवं पूर्व जिला पार्षद प्रफुल सिंह बीते रात्रि जोगड़ी गांव पहुंचे। तीनों ने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया तथा इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़े रहने का भरोसा दिया। उन्होंने मृतक दंपती के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि सड़क हादसे में एक साथ दो लोगों को खोना बेहद पीड़ादायक है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। इस दौरान ग्रामीणों एवं परिजनों की आंखें नम रहीं। पूरे गांव में मातम का माहौल बना हुआ है। #मदनपुर #जोगड़ी #सड़कदुर्घटना #दुःखदघटना #पूर्वसांसद #सुशीलकुमारसिंह #पीयूषरंजन #रिशुसिंह #प्रफुलसिंह #औरंगाबाद #बिहार #शोक #संवेदना #BharatCrimeLiveNews
- सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत से गांव में मातम, जोगड़ी गांव में पूर्व सांसद ने परिजनों से मिलकर बंधाया ढांढस मदनपुर प्रखंड के जोगड़ी गांव में सड़क दुर्घटना में पति-पत्नी की मौत से शोकh का माहौल है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष पीयूष रंजन उर्फ रिशु सिंह एवं पूर्व जिला पार्षद प्रफुल सिंह बीते रात्रि जोगड़ी गांव पहुंचे। तीनों ने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया तथा इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़े रहने का भरोसा दिया। उन्होंने मृतक दंपती के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि सड़क हादसे में एक साथ दो लोगों को खोना बेहद पीड़ादायक है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। इस दौरान ग्रामीणों एवं परिजनों की आंखें नम रहीं। पूरे गांव में मातम का माहौल बना हुआ है। #मदनपुर #जोगड़ी #सड़कदुर्घटना #दुःखदघटना #पूर्वसांसद #सुशीलकुमारसिंह #पीयूषरंजन #रिशुसिंह #प्रफुलसिंह #औरंगाबाद #बिहार #शोक #संवेदना #BharatCrimeLiveNews1
- बिहार औरंगाबाद, 2 सितंबर 2026: तस्वीर में सड़क किनारे और आसपास के खाली इलाके में भारी जलभराव दिखाई दे रहा है। बारिश का पानी घरों और खेतों के आसपास जमा होने से स्थानीय लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। तस्वीर में जलनिकासी की व्यवस्था कमजोर दिखाई देती है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 2 सितंबर को बिहार में बहुत भारी बारिश, जबकि 3 और 4 सितंबर को भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। � Mausam स्थानीय मुद्दा: जलनिकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने पर लगातार बारिश से पानी और बढ़ सकता है। प्रशासन से नालियों की सफाई, जल निकासी और प्रभावित रास्तों की तत्काल व्यवस्था करने की मांग की जा सकती है।1
- रफीगंज में 4 सितंबर को मनाई जाएगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, जुटेंगे किसान, मजदूर व श्रद्धालु रफीगंज शहर के राजा बगीचा स्थित बंधन पैलेस में समाज सेवा समिति, मगध बिहार की ओर से 4 सितंबर 2026 को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर बुधवार को समिति के सदस्यों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें समारोह की तैयारियों एवं आयोजन को लेकर चर्चा की गई। समिति के अध्यक्ष डॉ. तुलसी यादव ने बताया कि 4 सितंबर को दोपहर 12 बजे से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी समारोह शुरू होगा। समारोह में मगध क्षेत्र के किसान, मजदूर एवं श्रीकृष्ण भक्त शामिल होंगे। वहीं समिति के उपाध्यक्ष टुनटुन खान ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने पूरी दुनिया को सत्य, धर्म और नेकी का संदेश दिया है। उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से कार्यक्रम में सभी लोग बढ़-चढ़कर भाग लेंगे। बैठक में सिद्धि यादव, रंजीत कुमार दास, अवधेश पासवान, रोशन कुमार, पप्पू यादव बाबा, शिक्षक रंजीत कुमार, डॉ. विकास कुमार, डॉ. जितेंद्र कुमार, विनोद यादव, सुधीर कुमार चंद्रवंशी, उमेश प्रसाद गुप्ता, अमित कुशवाहा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।1
- उपहरा थाना में घुसा पुनपुन नदी के बाढ़ का पानी, पुलिसकर्मी परेशान सिटी रिपोर्टर|गोह उपहारा थाना परिसर में पुनपुन नदी के बाढ़ का पानी घुस गया है। थाना परिसर में पानी भरने से पुलिसकर्मियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बाढ़ के पानी के बीच थाना परिसर में सांप भी घूमते दिखाई दे रहे हैं। इससे पुलिसकर्मियों में डर का माहौल है। बैरक में पानी भरने के कारण पुलिसकर्मियों के रहने और आवश्यक कार्य में परेशानी हो रही है। थानाध्यक्ष आकाश कुमार ने बताया कि लगातार बढ़ रहे जलस्तर को देखते हुए थाना परिसर में भी स्थिति पर नजर रखी जा रही है।1
- बिजली का टोका गिरने से महिला समेत तीन लोग करंट की चपेट में, एक रेफर बिजली का टोका गिरने से महिला समेत तीन लोग करंट की चपेट में, एक रेफर कोंच (गया)। कोंच प्रखंड क्षेत्र के बिजहरा गांव में बिजली का टोका गिरने से एक महिला समेत दो युवक करंट की चपेट में आकर घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने आनन-फानन में तीनों घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कोंच पहुंचाया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उनका उपचार शुरू किया गया। प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. नदीम अख्तर ने बताया कि करंट लगने से घायल लोगों में संजू कुमारी (30 वर्ष), नवीन कुमार (30 वर्ष) और भरत दास (28 वर्ष) शामिल हैं। तीनों का प्राथमिक उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया। उपचार के बाद भरत दास की स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, गया रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ अस्पताल में जुट गई। परिजन घायलों के इलाज को लेकर चिंतित रहे। चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों ने घायलों को आवश्यक प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया। प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि करंट की चपेट में आने के बाद घायलों की स्थिति पर चिकित्सकों की ओर से नजर रखी गई। वहीं, घटना को लेकर ग्रामीणों में बिजली व्यवस्था और खुले तारों को लेकर भी चिंता देखी गई। इस दौरान चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अनिल कुमार, स्वास्थ्यकर्मी रामानुज कुमार समेत अन्य कर्मी मौजूद रहे। ग्रामीणों ने बिजली विभाग से गांव में बिजली के तारों और कनेक्शन की जांच कराने तथा जर्जर एवं खुले तारों को दुरुस्त कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न हो।1
- डेहरी में एसपी ने जनता दरबार में सुनीं फरियादियों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश। रोहतास के पुलिस अधीक्षक राज के द्वारा जनता दरबार आयोजित कर आम लोगों की समस्याएं सुनी गईं। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे परिवादियों ने अपनी शिकायतें और समस्याएं पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखीं। एसपी ने प्रत्येक मामले को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित पदाधिकारियों को शिकायतों की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने तथा मामलों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों को आम लोगों की समस्याओं के प्रति संवेदनशील रहने और कानून के अनुरूप कार्रवाई करने को कहा। रोहतास पुलिस ने नागरिकों को भरोसा दिलाया कि उनकी सेवा और सुरक्षा के लिए पुलिस सदैव तत्पर है।2
- अम्बेडकर नगर में तेज पानी के बहाव में बही सड़क, दर्जनों गांवों का संपर्क टूटा; पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह ने लिया जायजा मदनपुर प्रखंड के अम्बेडकर नगर गांव में तेज पानी के बहाव के कारण सड़क बह जाने से दर्जनों गांवों का प्रखंड मुख्यालय से संपर्क टूट गया है। सड़क क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीणों के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को भी विद्यालय आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क बहने की सूचना मिलते ही पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह मंगलवार को मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से पूरी घटना की जानकारी ली। उन्होंने ग्रामीण कार्य विभाग के अधिकारियों के साथ स्थल का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। पूर्व सांसद ने संबंधित अधिकारियों को ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि सड़क की समस्या का शीघ्र समाधान कराया जाएगा, ताकि आवागमन सुचारु हो सके। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान और सुगम आवागमन सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है। #मदनपुर #अम्बेडकरनगर #सड़कबहगई #सड़कक्षतिग्रस्त #जलप्रवाह #बारिश #ग्रामीणोंकीसमस्या #सुशीलकुमारसिंह #औरंगाबाद #बिहार #BJP #BJPBihar #NarendraModi #SamratChoudhary #ग्रामीणकार्यविभाग #जनसेवा #BharatCrimeLiveNews1
- उपहार पुनपुन नदी जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है सभी से अनुरोध है उपहार पुनपुन नदी जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है सभी से अनुरोध है कि इसके आस पास में न जाए जितना हो सके उतना दुरी बनाए रखें।1