logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

78 साल की मांग को मिली रफ्तार: डीएम पुलकित गर्ग और विधायक अविनाश द्विवेदी मोटरसाइकिल से पहुंचे माराचंद्रा, सड़कों-पुलिया निर्माण को 3 करोड़ की सौगात चित्रकूट जनपद के मऊ मानिकपुर विधानसभा क्षेत्र के माराचंद्रा समेत दर्जनों गांवों में वर्षों से बदहाल सड़कों और मूलभूत सुविधाओं की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों को उस समय नई उम्मीद मिली, जब जिलाधिकारी पुलकित गर्ग और मानिकपुर के विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी स्वयं मोटरसाइकिल से गांव पहुंचकर हालात का जायजा लेने पहुंचे। अधिकारियों और जनप्रतिनिधि की इस पहल से ग्रामीणों के चेहरे खुशी से खिल उठे। बताया जाता है कि माराचंद्रा क्षेत्र के गेड़वारी, ऊँची,उमरहन समेत कई गांवों में आजादी के बाद से ही सड़क निर्माण की मांग उठती रही है। खराब सड़कों के कारण बच्चों को विद्यालय जाने, ग्रामीणों को आवागमन करने तथा बीमारों को अस्पताल तक पहुंचाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। बरसात के मौसम में सड़कें तालाब में तब्दील हो जाती थीं, जिससे स्थिति और भी गंभीर हो जाती थी। ग्रामीणों की वर्षों पुरानी समस्या को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी पुलकित गर्ग और विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी ने मोटरसाइकिल से दुर्गम रास्तों को पार करते हुए गांव का भ्रमण किया। खास बात यह रही कि विधायक का पैर फ्रैक्चर होने के बावजूद भी वे जनसेवा के संकल्प के साथ ग्रामीणों के बीच पहुंचे और उनकी समस्याएं सुनीं। इस संवेदनशील पहल को देखकर ग्रामीणों ने दोनों का जोरदार स्वागत किया और उम्मीद जताई कि अब उनकी दशकों पुरानी समस्या का समाधान जरूर होगा। ग्राम भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी उन स्थानों तक भी पहुंचे, जहां पुल और पुलिया का निर्माण अत्यंत आवश्यक है। बरसात के दिनों में जिन रपटों और नालों के कारण गांवों का संपर्क टूट जाता है, उनका भी निरीक्षण किया गया। साथ ही विद्युत, स्वास्थ्य और रोजगार से जुड़ी समस्याओं को भी ग्रामीणों से सुनकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। इस अवसर पर ग्राम पंचायत माराचंद्रा स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में जनसंवाद कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसमें जिलाधिकारी, उपजिलाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। ग्रामीणों ने अपनी दैनिक जीवन से जुड़ी समस्याएं खुलकर रखीं, जिनके त्वरित समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी ने क्षेत्र में पुलिया निर्माण के लिए विधायक ने 3 करोड़ रुपये देने की घोषणा की। इस घोषणा से ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई और लोगों ने इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया। ग्रामीणों का कहना है कि करीब 78 वर्षों से सड़क निर्माण की मांग की जा रही थी, लेकिन पहली बार कोई जिलाधिकारी और जनप्रतिनिधि मोटरसाइकिल से गांव तक पहुंचकर उनकी समस्याओं को समझने आए हैं। इस पहल ने ग्रामीणों के मन में प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के प्रति विश्वास को और मजबूत किया है। ग्रामीणों के शब्दों में— “न शरीर की थकावट रोक पाती, न ही फ्रैक्चर पैर, जनसेवा ही जुनून हो जिसका, उसे आंधियों का भी डर नहीं।” जिलाधिकारी और विधायक की यह पहल न केवल जनसेवा का उदाहरण बनी, बल्कि लोकतंत्र में जनप्रतिनिधि और प्रशासन के संवेदनशील चेहरे को भी उजागर करने वाली साबित हुई। अब ग्रामीणों को उम्मीद है कि जल्द ही उनके गांवों में सड़क, पुल और अन्य मूलभूत सुविधाओं का सपना साकार होगा।

2 hrs ago
user_Aman kesharwani
Aman kesharwani
JOURNALIST चैल, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • #कौशाम्बी शादी समारोह मे दो पक्षो मे जमकर मार पीटडीजे पर डांस को लेकर बाराती-घराती दोनों पक्ष आपस मे भिड़ेदोनों पक्षों के बीच जमकर चले लात-घूंसे विवाद मे अमन सोनकर नाम का युवक के सर मे आयी गंभीर चोट सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया पुलिस ने घायल युवक इलाज के लिए अस्पताल भेजा कड़ाधाम थाना क्षेत्र के सौरई बुजुर्ग गाँव का मामला । रिंकू राज Rinku Raaz Founder : Indian National News " सच की खोज " ( भारतीय राष्ट्रीय समाचार )
    1
    #कौशाम्बी शादी समारोह मे दो पक्षो मे जमकर
मार पीटडीजे पर डांस को लेकर बाराती-घराती 
दोनों पक्ष आपस मे भिड़ेदोनों पक्षों के बीच जमकर
चले लात-घूंसे विवाद मे अमन सोनकर नाम का 
युवक के सर मे आयी गंभीर चोट सूचना मिलने पर 
मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया
पुलिस ने घायल युवक इलाज के लिए अस्पताल भेजा
कड़ाधाम थाना क्षेत्र के सौरई बुजुर्ग गाँव का मामला । 
रिंकू राज Rinku Raaz 
Founder : Indian National News " सच की खोज " 
( भारतीय राष्ट्रीय समाचार )
    user_Indian National News INN
    Indian National News INN
    पत्रकार चैल, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • चित्रकूट जनपद के मऊ मानिकपुर विधानसभा क्षेत्र के माराचंद्रा समेत दर्जनों गांवों में वर्षों से बदहाल सड़कों और मूलभूत सुविधाओं की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों को उस समय नई उम्मीद मिली, जब जिलाधिकारी पुलकित गर्ग और मानिकपुर के विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी स्वयं मोटरसाइकिल से गांव पहुंचकर हालात का जायजा लेने पहुंचे। अधिकारियों और जनप्रतिनिधि की इस पहल से ग्रामीणों के चेहरे खुशी से खिल उठे। बताया जाता है कि माराचंद्रा क्षेत्र के गेड़वारी, ऊँची,उमरहन समेत कई गांवों में आजादी के बाद से ही सड़क निर्माण की मांग उठती रही है। खराब सड़कों के कारण बच्चों को विद्यालय जाने, ग्रामीणों को आवागमन करने तथा बीमारों को अस्पताल तक पहुंचाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। बरसात के मौसम में सड़कें तालाब में तब्दील हो जाती थीं, जिससे स्थिति और भी गंभीर हो जाती थी। ग्रामीणों की वर्षों पुरानी समस्या को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी पुलकित गर्ग और विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी ने मोटरसाइकिल से दुर्गम रास्तों को पार करते हुए गांव का भ्रमण किया। खास बात यह रही कि विधायक का पैर फ्रैक्चर होने के बावजूद भी वे जनसेवा के संकल्प के साथ ग्रामीणों के बीच पहुंचे और उनकी समस्याएं सुनीं। इस संवेदनशील पहल को देखकर ग्रामीणों ने दोनों का जोरदार स्वागत किया और उम्मीद जताई कि अब उनकी दशकों पुरानी समस्या का समाधान जरूर होगा। ग्राम भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी उन स्थानों तक भी पहुंचे, जहां पुल और पुलिया का निर्माण अत्यंत आवश्यक है। बरसात के दिनों में जिन रपटों और नालों के कारण गांवों का संपर्क टूट जाता है, उनका भी निरीक्षण किया गया। साथ ही विद्युत, स्वास्थ्य और रोजगार से जुड़ी समस्याओं को भी ग्रामीणों से सुनकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। इस अवसर पर ग्राम पंचायत माराचंद्रा स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में जनसंवाद कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसमें जिलाधिकारी, उपजिलाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। ग्रामीणों ने अपनी दैनिक जीवन से जुड़ी समस्याएं खुलकर रखीं, जिनके त्वरित समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी ने क्षेत्र में पुलिया निर्माण के लिए विधायक ने 3 करोड़ रुपये देने की घोषणा की। इस घोषणा से ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई और लोगों ने इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया। ग्रामीणों का कहना है कि करीब 78 वर्षों से सड़क निर्माण की मांग की जा रही थी, लेकिन पहली बार कोई जिलाधिकारी और जनप्रतिनिधि मोटरसाइकिल से गांव तक पहुंचकर उनकी समस्याओं को समझने आए हैं। इस पहल ने ग्रामीणों के मन में प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के प्रति विश्वास को और मजबूत किया है। ग्रामीणों के शब्दों में— “न शरीर की थकावट रोक पाती, न ही फ्रैक्चर पैर, जनसेवा ही जुनून हो जिसका, उसे आंधियों का भी डर नहीं।” जिलाधिकारी और विधायक की यह पहल न केवल जनसेवा का उदाहरण बनी, बल्कि लोकतंत्र में जनप्रतिनिधि और प्रशासन के संवेदनशील चेहरे को भी उजागर करने वाली साबित हुई। अब ग्रामीणों को उम्मीद है कि जल्द ही उनके गांवों में सड़क, पुल और अन्य मूलभूत सुविधाओं का सपना साकार होगा।
    1
    चित्रकूट जनपद के मऊ मानिकपुर विधानसभा क्षेत्र के माराचंद्रा समेत दर्जनों गांवों में वर्षों से बदहाल सड़कों और मूलभूत सुविधाओं की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों को उस समय नई उम्मीद मिली, जब जिलाधिकारी पुलकित गर्ग और मानिकपुर के विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी स्वयं मोटरसाइकिल से गांव पहुंचकर हालात का जायजा लेने पहुंचे। अधिकारियों और जनप्रतिनिधि की इस पहल से ग्रामीणों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
बताया जाता है कि माराचंद्रा क्षेत्र के गेड़वारी, ऊँची,उमरहन समेत कई गांवों में आजादी के बाद से ही सड़क निर्माण की मांग उठती रही है। खराब सड़कों के कारण बच्चों को विद्यालय जाने, ग्रामीणों को आवागमन करने तथा बीमारों को अस्पताल तक पहुंचाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। बरसात के मौसम में सड़कें तालाब में तब्दील हो जाती थीं, जिससे स्थिति और भी गंभीर हो जाती थी।
ग्रामीणों की वर्षों पुरानी समस्या को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी पुलकित गर्ग और विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी ने मोटरसाइकिल से दुर्गम रास्तों को पार करते हुए गांव का भ्रमण किया। खास बात यह रही कि विधायक का पैर फ्रैक्चर होने के बावजूद भी वे जनसेवा के संकल्प के साथ ग्रामीणों के बीच पहुंचे और उनकी समस्याएं सुनीं। इस संवेदनशील पहल को देखकर ग्रामीणों ने दोनों का जोरदार स्वागत किया और उम्मीद जताई कि अब उनकी दशकों पुरानी समस्या का समाधान जरूर होगा।
ग्राम भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी उन स्थानों तक भी पहुंचे, जहां पुल और पुलिया का निर्माण अत्यंत आवश्यक है। बरसात के दिनों में जिन रपटों और नालों के कारण गांवों का संपर्क टूट जाता है, उनका भी निरीक्षण किया गया। साथ ही विद्युत, स्वास्थ्य और रोजगार से जुड़ी समस्याओं को भी ग्रामीणों से सुनकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत माराचंद्रा स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में जनसंवाद कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसमें जिलाधिकारी, उपजिलाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। ग्रामीणों ने अपनी दैनिक जीवन से जुड़ी समस्याएं खुलकर रखीं, जिनके त्वरित समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी ने क्षेत्र में पुलिया निर्माण के लिए विधायक ने 3 करोड़ रुपये देने की घोषणा की। इस घोषणा से ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई और लोगों ने इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया।
ग्रामीणों का कहना है कि करीब 78 वर्षों से सड़क निर्माण की मांग की जा रही थी, लेकिन पहली बार कोई जिलाधिकारी और जनप्रतिनिधि मोटरसाइकिल से गांव तक पहुंचकर उनकी समस्याओं को समझने आए हैं। इस पहल ने ग्रामीणों के मन में प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के प्रति विश्वास को और मजबूत किया है।
ग्रामीणों के शब्दों में—
“न शरीर की थकावट रोक पाती, न ही फ्रैक्चर पैर,
जनसेवा ही जुनून हो जिसका, उसे आंधियों का भी डर नहीं।”
जिलाधिकारी और विधायक की यह पहल न केवल जनसेवा का उदाहरण बनी, बल्कि लोकतंत्र में जनप्रतिनिधि और प्रशासन के संवेदनशील चेहरे को भी उजागर करने वाली साबित हुई। अब ग्रामीणों को उम्मीद है कि जल्द ही उनके गांवों में सड़क, पुल और अन्य मूलभूत सुविधाओं का सपना साकार होगा।
    user_Aman kesharwani
    Aman kesharwani
    JOURNALIST चैल, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • 2 महीने से नाली की #सफाई न होने से लोग हुए #बीमार नाली की गंदगी से लोग हुए #परेशान यूपी जनपद कौशांबी नगर #पालिका परिषद #भरवारी वार्ड नं 19 मुजाहिदपुर का मामला
    1
    2 महीने से नाली की #सफाई न होने से लोग हुए #बीमार
नाली की गंदगी से लोग हुए #परेशान 
यूपी जनपद कौशांबी नगर #पालिका परिषद #भरवारी वार्ड नं 19 मुजाहिदपुर का मामला
    user_प्रमोद सच तक न्यूज
    प्रमोद सच तक न्यूज
    चैल, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • कौशाम्बी। जनपद में आमजन की शिकायतों के त्वरित और पारदर्शी निस्तारण को लेकर पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी राजेश कुमार ने जनसुनवाई की प्रक्रिया को नई दिशा दी है। अब फरियादियों की समस्याओं को सीधे सुनने के लिए तकनीक का सहारा लिया जा रहा है, जिससे पुलिस और जनता के बीच संवाद और मजबूत हो रहा है। पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद के विभिन्न थानों पर आए फरियादियों की शिकायतों को ऑनलाइन माध्यम से सीधे सुना जा रहा है। इस दौरान वह संबंधित क्षेत्राधिकारियों तथा प्रभारी निरीक्षकों/थानाध्यक्षों से तत्काल संवाद स्थापित कर मामलों की जानकारी लेते हैं और हर प्रकरण की गंभीरता से समीक्षा करते हैं। जनसुनवाई के दौरान एसपी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि फरियादियों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और उन्हें समय पर न्याय मिल सके। तकनीक के इस प्रभावी प्रयोग से पुलिस की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता बढ़ रही है और आमजन का पुलिस प्रशासन के प्रति विश्वास भी लगातार मजबूत हो रहा है। जनसुनवाई की यह पहल अब कौशाम्बी में जनता और पुलिस के बीच भरोसे की नई मिसाल बनती नजर आ रही है।
    1
    कौशाम्बी। जनपद में आमजन की शिकायतों के त्वरित और पारदर्शी निस्तारण को लेकर पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी राजेश कुमार ने जनसुनवाई की प्रक्रिया को नई दिशा दी है। अब फरियादियों की समस्याओं को सीधे सुनने के लिए तकनीक का सहारा लिया जा रहा है, जिससे पुलिस और जनता के बीच संवाद और मजबूत हो रहा है।
पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद के विभिन्न थानों पर आए फरियादियों की शिकायतों को ऑनलाइन माध्यम से सीधे सुना जा रहा है। इस दौरान वह संबंधित क्षेत्राधिकारियों तथा प्रभारी निरीक्षकों/थानाध्यक्षों से तत्काल संवाद स्थापित कर मामलों की जानकारी लेते हैं और हर प्रकरण की गंभीरता से समीक्षा करते हैं।
जनसुनवाई के दौरान एसपी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि फरियादियों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और उन्हें समय पर न्याय मिल सके।
तकनीक के इस प्रभावी प्रयोग से पुलिस की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता बढ़ रही है और आमजन का पुलिस प्रशासन के प्रति विश्वास भी लगातार मजबूत हो रहा है। जनसुनवाई की यह पहल अब कौशाम्बी में जनता और पुलिस के बीच भरोसे की नई मिसाल बनती नजर आ रही है।
    user_Jitendra kumar
    Jitendra kumar
    Reporter चैल, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • Post by T B NEWS
    1
    Post by T B NEWS
    user_T B NEWS
    T B NEWS
    Chail, Kaushambi•
    16 hrs ago
  • Post by शिव सागर मौर्य
    1
    Post by शिव सागर मौर्य
    user_शिव सागर मौर्य
    शिव सागर मौर्य
    Newspaper advertising department चैल, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • कौशांबी जनपद मंझनपुर जिला अस्पताल इमरजेंसी वार्ड में सफाई कैसे होती है वीडियो के माध्यम से देख सकते हैं.. और देखें
    1
    कौशांबी जनपद मंझनपुर जिला अस्पताल इमरजेंसी वार्ड में सफाई कैसे होती है वीडियो के माध्यम से देख सकते हैं.. और देखें
    user_सुनील कुमार पत्रकार
    सुनील कुमार पत्रकार
    Local News Reporter चैल, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • कौशांबी जनपद के कुछ हिस्सों में छाया धुआं धुआं । लोगों में बना चर्चा का विषय की आखिर कोहरा है या कुछ और !
    1
    कौशांबी जनपद के कुछ हिस्सों में छाया  धुआं धुआं । लोगों में बना चर्चा का विषय की आखिर कोहरा है या कुछ और !
    user_Indian National News INN
    Indian National News INN
    पत्रकार चैल, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.