ग्रामीण क्षेत्रों में तीन दिनों से बिजली संकट, लोगों में आक्रोश *प्रणव कुमार हरपुरी, संपादक, H2H News, पटना (बिहार) : बिहार के कई ग्रामीण क्षेत्रों में पिछले तीन दिनों से बिजली आपूर्ति व्यवस्था चरमराई हुई है। लगातार बिजली कटौती और अनियमित आपूर्ति से ग्रामीण उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दिन में बिजली की आंख-मिचौली के साथ रात में लंबे समय तक आपूर्ति बाधित रहने से लोगों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली गुल रहने से घरेलू कामकाज के साथ बच्चों की पढ़ाई, पेयजल आपूर्ति और छोटे कारोबार भी प्रभावित हो रहे हैं। वहीं, रात के समय गांवों में अंधेरा छा जाने से चोरी, छिनतई समेत अन्य आपराधिक घटनाओं को लेकर लोगों में भय का माहौल है। हालांकि, स्थानीय लोगों द्वारा अपराध में वृद्धि की बात कही गई है, इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। पटना के रामविलास सिंह, वैशाली के देव प्रसाद यादव, छपरा के सुरेंद्र राय, समस्तीपुर की मालती देवी, मुजफ्फरपुर के प्रेम कुशवाहा, सीतामढ़ी के रविंद्र महतो और बेगूसराय के मो. कलाम सहित अन्य लोगों ने बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली के जर्जर तार, पुराने पोल और अन्य उपकरणों की स्थिति खराब है। मामूली बारिश या हवा शुरू होते ही कई इलाकों में एहतियात के नाम पर बिजली आपूर्ति बंद कर दी जाती है। ग्रामीणों ने कहा कि आपूर्ति बहाल होने का कोई निश्चित समय नहीं होने से उपभोक्ताओं को लगातार परेशानी झेलनी पड़ रही है। अनियमित और कथित मनमानी बिजली आपूर्ति को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ रहा है। लोगों ने बिजली विभाग से जर्जर तार-पोल एवं उपकरणों की जांच, आवश्यक मरम्मत तथा ग्रामीण क्षेत्रों में नियमित और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है।
ग्रामीण क्षेत्रों में तीन दिनों से बिजली संकट, लोगों में आक्रोश *प्रणव कुमार हरपुरी, संपादक, H2H News, पटना (बिहार) : बिहार के कई ग्रामीण क्षेत्रों में पिछले तीन दिनों से बिजली आपूर्ति व्यवस्था चरमराई हुई है। लगातार बिजली कटौती और अनियमित आपूर्ति से ग्रामीण उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दिन में बिजली की आंख-मिचौली के साथ रात में लंबे समय तक आपूर्ति बाधित रहने से लोगों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली गुल रहने से घरेलू कामकाज के साथ बच्चों की पढ़ाई, पेयजल आपूर्ति और छोटे कारोबार भी प्रभावित हो रहे हैं। वहीं, रात के समय गांवों में अंधेरा छा जाने से चोरी, छिनतई समेत अन्य आपराधिक घटनाओं को लेकर लोगों में भय का माहौल है। हालांकि, स्थानीय लोगों द्वारा अपराध में वृद्धि की बात कही गई है, इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। पटना के रामविलास सिंह, वैशाली के देव प्रसाद यादव, छपरा के सुरेंद्र राय, समस्तीपुर की मालती देवी, मुजफ्फरपुर के प्रेम कुशवाहा, सीतामढ़ी के रविंद्र महतो और बेगूसराय के मो. कलाम सहित अन्य लोगों ने बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली के जर्जर तार, पुराने पोल और अन्य उपकरणों की स्थिति खराब है। मामूली बारिश या हवा शुरू होते ही कई इलाकों में एहतियात के नाम पर बिजली आपूर्ति बंद कर दी जाती है। ग्रामीणों ने कहा कि आपूर्ति बहाल होने का कोई निश्चित समय नहीं होने से उपभोक्ताओं को लगातार परेशानी झेलनी पड़ रही है। अनियमित और कथित मनमानी बिजली आपूर्ति को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ रहा है। लोगों ने बिजली विभाग से जर्जर तार-पोल एवं उपकरणों की जांच, आवश्यक मरम्मत तथा ग्रामीण क्षेत्रों में नियमित और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है।
- lalit kashyap tufan channel subscriber do lalit kashyap benipur channel subscriber do1
- PK का सम्राट चौधरी पर बड़ा हमला! बोले- अनपढ़ और अपराधी मुखिया वाले राज्य में कानून-व्यवस्था की उम्मीद बेवकूफी! #PrashantKishor #SamratChoudhary #BiharPolitics #Jansuraaj #BiharNews #BreakingNews PK का सम्राट चौधरी पर बड़ा हमला! बोले- अनपढ़ और अपराधी मुखिया वाले राज्य में कानून-व्यवस्था की उम्मीद बेवकूफी! #PrashantKishor #SamratChoudhary #BiharPolitics #Jansuraaj #BiharNews #BreakingNews1
- सड़क से गुजर रही महिला को वाहन के टोकर लगने से हुई निधन। पसरा मातम। समस्तीपुर मोहिउद्दीन नगर प्रखंड अंतर्गत मदूदाबाद पंचायत के भुइया स्थान पासवान टोला निवासी स्व हरिचरण पासवान की पत्नी 72 वर्षीय जगिया देवी का घर से नाथो पासवान की पत्नी रजमुनिया देवी के साथ हनुमान नगर दवाई लाने जा रही थी इस बीच तेज रफ्तार से आ रही अज्ञात वाहन ने अंदौर कॉलेज गेट के निकट ठोकर मार दी जिसमें जगिया देवी बुरी तरह घायल हो गई एवं रजमुनिया देवी को भी काफी गम्भीर चोटें आई,ग्रामीणों के सहयोग से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहिउद्दीन नगर ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने जगिया देवी को मृत घोषित किया एवं रजमुनिया देवी का इलाज चल रहा है,सूचना मिलने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहिउद्दीन पहुंचकर स्थानीय थाना अध्यक्ष को सूचित किया एवं शव को पोस्टमार्टम में भिजवाया और मृतक के परिजनों को सांत्वना दिया और स्थानीय विधायक राजेश कुमार सिंह जी के निजी कोष से मृतक के परिजन को आर्थिक सहयोग किया।मौके पर थाना अध्यक्ष श्री विनय कुमार,SI राम कुमार,कुंदन कुमार,गनौर पासवान,विशेश्वर पासवान,राहुल कुमार आदि उपस्थित थे।1
- जिले के बोचहां प्रखंड अंतर्गत करणपुर दक्षिणी पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) को लेकर आयोजित ग्रामसभा में पारदर्शिता और जनभागीदारी की अनोखी तस्वीर देखने को मिली। पंचायत भवन परिसर में हजारों ग्रामीणों की मौजूदगी में प्रधानमंत्री आवास योजना के 1912 लाभुकों की फाइनल सूची सार्वजनिक की गई। पंचायत प्रतिनिधियों ने मंच से एक-एक नाम पढ़कर सुनाया और पूरी सूची को पंचायत भवन के दीवार पर चिपका दिया, ताकि प्रत्येक ग्रामीण स्वयं अपना नाम देखकर योजना की जानकारी प्राप्त कर सके। ग्रामसभा में पंचायत की मुखिया राधा देवी, मुखिया पति एवं समाज सेवी सरोज सहनी, पंचायत सचिव, आवास सहायक अनमोल कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान लोगों को योजना की प्रक्रिया और आगे की कार्रवाई की भी जानकारी दी गई। पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि सरकारी योजनाओं में पारदर्शिता बनाए रखने के उद्देश्य से सूची को केवल जारी नहीं किया गया, बल्कि सभी लाभुकों के नाम सार्वजनिक रूप से पढ़कर भी सुनाए गए। इससे ग्रामीणों को मौके पर ही अपने नाम की पुष्टि करने का अवसर मिला। सरोज सहनी ने कहा कि यदि कोई पात्र व्यक्ति इस सूची में शामिल नहीं हो पाया है तो उसे निराश होने की जरूरत नहीं है। पंचायत स्तर पर ऐसे लोगों की पहचान कर नियमानुसार उनका नाम जोड़ने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि पंचायत प्रशासन का प्रयास रहेगा कि कोई भी वास्तविक जरूरतमंद परिवार प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभ से वंचित न रह जाए। इसके लिए आवश्यक सर्वे और दस्तावेजी प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी। पंचायत प्रतिनिधियों ने भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी पंचायत की महत्वपूर्ण योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी इसी तरह ग्रामसभा के माध्यम से सार्वजनिक की जाएगी, ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ पूरी पारदर्शिता के साथ पात्र लोगों तक पहुंच सके और पंचायत में जनभागीदारी को और मजबूत बनाया जा सके।1
- गोविंदपुर में ऐतिहासिक वारुणि मेले की विधिवत शुरुआत, झूला और खिलौने की दुकान बने आकर्षण फतुहा। भाद्रपद की द्वादशी तिथि से सात दिनों तक चलने वाले ऐतिहासिक वारुणि मेले की विधिवत शुरुआत शुक्रवार को गोविंदपुर में हुई। मेले का उद्घाटन समाजसेवी आशीष पटेल उर्फ डिम्पल एवं राजन पासवान ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। उद्घाटन के बाद मेले में लोगों की आवाजाही शुरू हो गई। शाम होते ही मेले में बच्चों और महिलाओं समेत आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे लोगों की भीड़ बढ़ने लगी। मेले में मनोरंजन और खरीदारी के लिए कई तरह की दुकानें लगाई गई हैं। झूला, मिकी माउस समेत विभिन्न प्रकार के मनोरंजन के साधन बच्चों और युवाओं के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। इसके अलावा खिलौने, घरेलू उपयोग की वस्तुओं और तरह-तरह के पकवानों की दुकानें भी सजाई गई हैं। मेले में आने वाले लोगों के लिए खान-पान से लेकर मनोरंजन तक की व्यवस्था की गई है। आयोजकों के अनुसार ऐतिहासिक वारुणि मेला सात दिनों तक चलेगा और प्रतिदिन रात दस बजे तक संचालित किया जाएगा। मेले में किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए प्रशासन भी मुस्तैद है। भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। उद्घाटन के मौके पर शिबू यादव, सुशील यादव, विशाल कुमार, भूषण यादव समेत अन्य लोग मौजूद रहे।1
- आरा में चुनाव आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त का राजद ने किया पुतला दहन आरा से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग को लेकर राजद भोजपुर ने फूंका मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला आरा एसआईआर के नाम पर मतदाता सूची में हेरफेर कर बिहार सहित अन्य राज्यों के चुनाव को प्रभावित करने, चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा की मांग को लेकर राष्ट्रीय जनता दल, भोजपुर द्वारा शुक्रवार को जिला मुख्यालय आरा में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व राजद भोजपुर के जिलाध्यक्ष वीरबल यादव ने किया। बड़ी संख्या में राजद के नेता, पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक कार्यक्रम में शामिल हुए और चुनावी प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों पर अपना विरोध दर्ज कराया। इस अवसर पर राजद के भोजपुर जिलाध्यक्ष वीरबल यादव ने कहा कि लोकतंत्र में जनता का मत सर्वोच्च होता है। चुनावी प्रक्रिया को लेकर यदि आम लोगों के मन में कोई शंका या सवाल उत्पन्न होता है, तो उसका समाधान करना चुनाव आयोग की जिम्मेदारी है। लेकिन वर्तमान समय में चुनाव आयोग ही खुद वोट चोरी कर रही है। यह पूरा खेल केंद्र में बैठे मोदी और शाह के इशारे पर हो रही है। यह बातें और भी प्रामाणिक इसलिए होती है क्योंकि अब मुख्य चुनाव आयुक्त के समकक्ष अधिकारियों ने इसकी शिकायत की है। उन्होंने कहा कि राजद लोकतांत्रिक मूल्यों, संविधान और मताधिकार की रक्षा के लिए लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाता रहेगा। वहीं विधान पार्षद सोनू राय ने कहा कि चुनाव लोकतंत्र की आधारशिला है और चुनावी प्रक्रिया में जनता का विश्वास सर्वोपरि होना चाहिए। मतदाता सूची, मतदान प्रक्रिया और चुनाव संचालन को लेकर उठ रहे सवालों का पारदर्शी एवं संतोषजनक समाधान होना आवश्यक है। वहीं जिला प्रवक्ता आलोक रंजन ने कहा कि चुनाव केवल सरकार चुनने की प्रक्रिया नहीं, बल्कि जनता की लोकतांत्रिक भागीदारी का सबसे महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची और चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता को लेकर उठ रहे सवालों पर चुनाव आयोग को स्पष्ट और तथ्यात्मक जवाब देना चाहिए, ताकि जनता का लोकतांत्रिक संस्थाओं पर विश्वास मजबूत बना रहे। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ने सत्ता की संरक्षण में वोट चोरी कर के सत्ता को लाभ पहुंचाया है। यह लोकतंत्र की हत्या है। उन्होंने कहा कि राजद के कार्यकर्ता संविधान में निहित लोकतांत्रिक अधिकारों और निष्पक्ष चुनाव की भावना के लिए लगातार संघर्षरत रहेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि अविलंब मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा होना चाहिए और उनकी गिरफ्तारी होनी चाहिए। जिला परिषद सदस्य डॉ. भीम यादव ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक नागरिक के मताधिकार का संरक्षण जरूरी है। चुनाव प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की अनियमितता की आशंका लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए गंभीर विषय है। उन्होंने कहा कि जनता से जुड़े ऐसे सवालों का समाधान संवैधानिक एवं लोकतांत्रिक संस्थाओं के माध्यम से पारदर्शिता के साथ होना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान राजद नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता, मतदाता अधिकारों की सुरक्षा तथा लोकतांत्रिक संस्थाओं की जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग को लेकर नारेबाजी की। राजद नेताओं ने कहा कि पार्टी आगे भी लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाती रहेगी। कार्यक्रम में पूर्व विधायक राम विशुन सिंह उर्फ लोहिया, पूर्व प्रत्याशी रामबाबू सिंह, प्रवक्ता आलोक रंजन, हाकिम प्रसाद, लालबिहारी सिंह, मंटू शर्मा, गजेंद्र यादव, सीपी चक्रवर्ती, शिव कुमार शर्मा, धनंजय यादव, सेराज अंसारी, शैलेंद्र राम, भुनेश्वर यादव, अमित ठाकुर, हरिफन यादव, लल्लू, रजनीश यादव, मदन राय, अरुण यादव, विनोद चन्द्रवंशी, धनजीत यादव, तेजू त्यागी, मुन्ना यादव, सहित राजद के विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, प्रखंड एवं पंचायत स्तर के कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में पार्टी समर्थक उपस्थित रहे।1
- PK ने MLC चुनाव में शिक्षकों को दिया 3 चीजें पूरा करने का आश्वासन, बोले- सभी श्रेणी के शिक्षकों को सम्मान और 7वां वेतनमान, वित्तरहित-वित्तपोषित शिक्षकों की समस्याओं का समाधान व बचे शिक्षकों का समायोजन, गैर-शैक्षणिक कार्यों के लिए मानक तय करेंगे प्रशांत किशोर ने स्नातक मतदाताओं से जाति, धर्म से ऊपर उठ बदलाव के लिए मतदान की अपील की, बोले- जिस स्नातक क्षेत्र में जन सुराज का उम्मीदवार जीतेगा, वहां बांकीपुर की तरह 10,000 पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी देंगे। #PrashantKishor #JanSuraaj #MLCElection #Teachers #BiharPolitics #BiharNews #Muzaffarpur #GraduateVoters1
- फतुहा थाने के नौ एएसआई बने एसआई, एसडीपीओ ने कंधे पर लगाया स्टार फतुहा थाना पुलिस पदोन्नति विवरण फतुहा। फतुहा थाने में तैनात नौ एएसआई को एसआई के पद पर प्रोन्नति मिली है। शुक्रवार को थाना परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान फतुहा एसडीपीओ-1 अवधेश कुमार एवं थानाध्यक्ष श्रीमंत कुमार सुमन ने प्रोन्नत पुलिस पदाधिकारियों के कंधों पर स्टार लगाकर उन्हें सम्मानित किया। पदोन्नति के बाद सभी अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई। प्रोन्नति पाने वाले पुलिस पदाधिकारियों में सियाशरण कुमार, कुमार रवीन्द्र, कौशल किशोर, श्रवण कुमार निराला, नरेन्द्र महतो, विजय यादव, अजीत कुमार, मुमताज अली एवं अवधेश कुमार शामिल हैं। कार्यक्रम के दौरान थाना परिसर में खुशी का माहौल रहा। साथी पुलिसकर्मियों ने सभी नवपदोन्नत एसआई को बधाई देते हुए उनके बेहतर कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर एसडीपीओ-1 अवधेश कुमार ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि सभी प्रोन्नत अधिकारी अपनी नई जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ करेंगे। उन्होंने कहा कि पदोन्नति के साथ अधिकारियों की जिम्मेदारियां भी बढ़ी हैं। ऐसे में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आम लोगों की सुरक्षा को लेकर सभी अधिकारियों को पूरी गंभीरता के साथ काम करना होगा। थानाध्यक्ष श्रीमंत कुमार सुमन ने भी सभी नवपदोन्नत एसआई को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के बाद पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों ने एक-दूसरे को बधाई दी और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। समारोह के दौरान पुलिसकर्मियों में उत्साह देखने को मिला।1
- आज दिनांक- 25.09.26 को डॉ० कमल किशोर सिंह, अपर पुलिस महानिदेशक महोदय, रेलवे, बिहार, पटना के द्वारा समाहरणालय परिसर समस्तीपुर में लंबित कांडों, विधि व्यवस्था, साइबर अपराध, यातायात व्यवस्था एवं वर्तमान में घटित घटना का भी समीक्षा की गई। इस कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक, समस्तीपुर एवं पुलिस उपाधीक्षक (साइबर ) समस्तीपुर उपस्थित हुए। आज दिनांक- 25.09.26 को डॉ० कमल किशोर सिंह, अपर पुलिस महानिदेशक महोदय, रेलवे, बिहार, पटना के द्वारा समाहरणालय परिसर समस्तीपुर में लंबित कांडों, विधि व्यवस्था, साइबर अपराध, यातायात व्यवस्था एवं वर्तमान में घटित घटना का भी समीक्षा की गई। इस कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक, समस्तीपुर एवं पुलिस उपाधीक्षक (साइबर ) समस्तीपुर उपस्थित हुए।1