logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गोविंदपुर में ऐतिहासिक वारुणि मेले की विधिवत शुरुआत, झूला और खिलौने की दुकान बने आकर्षण फतुहा। भाद्रपद की द्वादशी तिथि से सात दिनों तक चलने वाले ऐतिहासिक वारुणि मेले की विधिवत शुरुआत शुक्रवार को गोविंदपुर में हुई। मेले का उद्घाटन समाजसेवी आशीष पटेल उर्फ डिम्पल एवं राजन पासवान ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। उद्घाटन के बाद मेले में लोगों की आवाजाही शुरू हो गई। शाम होते ही मेले में बच्चों और महिलाओं समेत आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे लोगों की भीड़ बढ़ने लगी। मेले में मनोरंजन और खरीदारी के लिए कई तरह की दुकानें लगाई गई हैं। झूला, मिकी माउस समेत विभिन्न प्रकार के मनोरंजन के साधन बच्चों और युवाओं के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। इसके अलावा खिलौने, घरेलू उपयोग की वस्तुओं और तरह-तरह के पकवानों की दुकानें भी सजाई गई हैं। मेले में आने वाले लोगों के लिए खान-पान से लेकर मनोरंजन तक की व्यवस्था की गई है। आयोजकों के अनुसार ऐतिहासिक वारुणि मेला सात दिनों तक चलेगा और प्रतिदिन रात दस बजे तक संचालित किया जाएगा। मेले में किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए प्रशासन भी मुस्तैद है। भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। उद्घाटन के मौके पर शिबू यादव, सुशील यादव, विशाल कुमार, भूषण यादव समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

1 hr ago
user_Shashi Kumar
Shashi Kumar
Communications central फतुहा, पटना, बिहार•
1 hr ago

गोविंदपुर में ऐतिहासिक वारुणि मेले की विधिवत शुरुआत, झूला और खिलौने की दुकान बने आकर्षण फतुहा। भाद्रपद की द्वादशी तिथि से सात दिनों तक चलने वाले ऐतिहासिक वारुणि मेले की विधिवत शुरुआत शुक्रवार को गोविंदपुर में हुई। मेले का उद्घाटन समाजसेवी आशीष पटेल उर्फ डिम्पल एवं राजन पासवान ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। उद्घाटन के बाद मेले में लोगों की आवाजाही शुरू हो गई। शाम होते ही मेले में बच्चों और महिलाओं समेत आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे लोगों की भीड़ बढ़ने लगी। मेले में मनोरंजन और खरीदारी के लिए कई तरह की दुकानें लगाई गई हैं। झूला, मिकी माउस समेत विभिन्न प्रकार के मनोरंजन के साधन बच्चों और युवाओं के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। इसके अलावा खिलौने, घरेलू उपयोग की वस्तुओं और तरह-तरह के पकवानों की दुकानें भी सजाई गई हैं। मेले में आने वाले लोगों के लिए खान-पान से लेकर मनोरंजन तक की व्यवस्था की गई है। आयोजकों के अनुसार ऐतिहासिक वारुणि मेला सात दिनों तक चलेगा और प्रतिदिन रात दस बजे तक संचालित किया जाएगा। मेले में किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए प्रशासन भी मुस्तैद है। भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। उद्घाटन के मौके पर शिबू यादव, सुशील यादव, विशाल कुमार, भूषण यादव समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

More news from बिहार and nearby areas
  • PK ने MLC चुनाव में शिक्षकों को दिया 3 चीजें पूरा करने का आश्वासन, बोले- सभी श्रेणी के शिक्षकों को सम्मान और 7वां वेतनमान, वित्तरहित-वित्तपोषित शिक्षकों की समस्याओं का समाधान व बचे शिक्षकों का समायोजन, गैर-शैक्षणिक कार्यों के लिए मानक तय करेंगे प्रशांत किशोर ने स्नातक मतदाताओं से जाति, धर्म से ऊपर उठ बदलाव के लिए मतदान की अपील की, बोले- जिस स्नातक क्षेत्र में जन सुराज का उम्मीदवार जीतेगा, वहां बांकीपुर की तरह 10,000 पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी देंगे। #PrashantKishor #JanSuraaj #MLCElection #Teachers #BiharPolitics #BiharNews #Muzaffarpur #GraduateVoters
    1
    PK ने MLC चुनाव में शिक्षकों को दिया 3 चीजें पूरा करने का आश्वासन, बोले- सभी श्रेणी के शिक्षकों को सम्मान और 7वां वेतनमान, वित्तरहित-वित्तपोषित शिक्षकों की समस्याओं का समाधान व बचे शिक्षकों का समायोजन, गैर-शैक्षणिक कार्यों के लिए मानक तय करेंगे
प्रशांत किशोर ने स्नातक मतदाताओं से जाति, धर्म से ऊपर उठ बदलाव के लिए मतदान की अपील की, बोले- जिस स्नातक क्षेत्र में जन सुराज का उम्मीदवार जीतेगा, वहां बांकीपुर की तरह 10,000 पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी देंगे।
#PrashantKishor #JanSuraaj #MLCElection #Teachers #BiharPolitics #BiharNews #Muzaffarpur #GraduateVoters
    user_Bihar darpan 24
    Bihar darpan 24
    News राघोपुर, वैशाली, बिहार•
    3 hrs ago
  • पटना पुलिस की बंटी-बबली गैंग के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई :- कुल 10 अभियुक्त गिरफ्ता कंकड़बाग थानांतर्गत बाइक सवार लड़का-लड़की द्वारा झपट्टा मारकर महिला से सोने की चेन छीन लिए जाने की सूचना प्राप्त हुई। प्राप्त सूचना के आलोक में पुलिस द्वारा मानवीय एवं तकनीकी अनुसंधान के आधार पर कार्रवाई करते हुए उक्त लड़का एवं लड़की को छीनी गई सोने की चेन के साथ पुलिस अभिरक्षा में लिया गया तथा घटना में प्रयुक्त 01 मोटरसाइकिल भी जब्त की गई। पूछताछ के क्रम में दोनों के बंटी-बबली गैंग से जुड़े होने तथा छीनी गई सोने की चेन को एक सुनार की दुकान पर बेचने की जानकारी प्राप्त हुई। पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त दुकान से 03 अन्य सोने की चेन बरामद कर दुकान मालिक को गिरफ्तार किया गया। अग्रतर छापेमारी के क्रम में बंटी-बबली गैंग से संबंधित 08 अन्य अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। इस प्रकार पुलिस कार्रवाई में कुल 11 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 10 अभियुक्तों को गिरफ्तार एवं 01 विधि-विरुद्ध बालिका को निरुद्ध किया गया है। साथ ही 04 सोने की चेन, 02 मोटरसाइकिल एवं 17 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। उक्त गिरोह के विरुद्ध इस माह में विभिन्न थाना क्षेत्रों में 17 प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। अग्रतर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। उक्त पुलिस कार्रवाई के संबंध में सुश्री शैलजा, नगर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी), पटना द्वारा दी गई बाइट. ...
    1
    पटना पुलिस की बंटी-बबली गैंग के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई :- कुल 10 अभियुक्त गिरफ्ता
कंकड़बाग थानांतर्गत बाइक सवार लड़का-लड़की द्वारा झपट्टा मारकर महिला से सोने की चेन छीन लिए जाने की सूचना प्राप्त हुई।
प्राप्त सूचना के आलोक में पुलिस द्वारा मानवीय एवं तकनीकी अनुसंधान के आधार पर कार्रवाई करते हुए उक्त लड़का एवं लड़की को छीनी गई सोने की चेन के साथ पुलिस अभिरक्षा में लिया गया तथा घटना में प्रयुक्त 01 मोटरसाइकिल भी जब्त की गई।
पूछताछ के क्रम में दोनों के बंटी-बबली गैंग से जुड़े होने तथा छीनी गई सोने की चेन को एक सुनार की दुकान पर बेचने की जानकारी प्राप्त हुई।
पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त दुकान से 03 अन्य सोने की चेन बरामद कर दुकान मालिक को गिरफ्तार किया गया।
अग्रतर छापेमारी के क्रम में बंटी-बबली गैंग से संबंधित 08 अन्य अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
इस प्रकार पुलिस कार्रवाई में कुल 11 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 10 अभियुक्तों को गिरफ्तार एवं 01 विधि-विरुद्ध बालिका को निरुद्ध किया गया है। साथ ही 04 सोने की चेन, 02 मोटरसाइकिल एवं 17 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।
उक्त गिरोह के विरुद्ध इस माह में विभिन्न थाना क्षेत्रों में 17 प्राथमिकी दर्ज की गई हैं।
अग्रतर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।
उक्त पुलिस कार्रवाई के संबंध में सुश्री शैलजा, नगर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी), पटना द्वारा दी गई बाइट. ...
    user_Live Global.18 News
    Live Global.18 News
    Press advisory Patna Rural, Patna•
    18 hrs ago
  • दानापुर रेलवे स्टेशन के बाहर वाहनों से जबरन वसूली करने वाले 07 अभियुक्त गिरफ्तार। अवैध वसूली के विरुद्ध पटना पुलिस की कार्रवाई:- दानापुर रेलवे स्टेशन के बाहर वाहनों से जबरन वसूली करने वाले 07 अभियुक्त गिरफ्तार। खगौल थाना क्षेत्र अंतर्गत दानापुर रेलवे स्टेशन के बाहर मुख्य सड़क पर वाहनों को रोककर अवैध रूप से पैसे वसूलने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना के सत्यापन के उपरांत वरीय पुलिस पदाधिकारी के निर्देशन में खगौल थाना पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की गई। इस दौरान 07 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। बरामदगीः * ₹17,205 नकद * 05 मोबाइल फोन * काटे जा रहे टिकट की 05 रसीद पैड पटना पुलिस की अपीलः-अवैध वसूली, रंगदारी अथवा किसी भी अवैध तरीके से पैसे की मांग किए जाने पर पैसे न दें। ऐसी किसी भी घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दें। पटना पुलिस - आपकी सुरक्षा, हमारी प्राथमिकता। उक्त मामले एवं अग्रतर कार्रवाई के संबंध में श्री अजित कुमार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दानापुर-01 पटना, द्वारा दी गई बाइट... District Administration Patna Bihar Police Home Department, Govt. of Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar City SP West Patna KhagaulPS, PatnaPolice, Bihar Police,..
    1
    दानापुर रेलवे स्टेशन के बाहर वाहनों से जबरन वसूली करने वाले 07 अभियुक्त गिरफ्तार।
अवैध वसूली के विरुद्ध पटना पुलिस की कार्रवाई:- दानापुर रेलवे स्टेशन के बाहर वाहनों से जबरन वसूली करने वाले 07 अभियुक्त गिरफ्तार।
खगौल थाना क्षेत्र अंतर्गत दानापुर रेलवे स्टेशन के बाहर मुख्य सड़क पर वाहनों को रोककर अवैध रूप से पैसे वसूलने की सूचना प्राप्त हुई।
सूचना के सत्यापन के उपरांत वरीय पुलिस पदाधिकारी के निर्देशन में खगौल थाना पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की गई।
इस दौरान 07 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
बरामदगीः
* ₹17,205 नकद
* 05 मोबाइल फोन
* काटे जा रहे टिकट की 05 रसीद पैड
पटना पुलिस की अपीलः-अवैध वसूली, रंगदारी अथवा किसी भी अवैध तरीके से पैसे की मांग किए जाने पर पैसे न दें। ऐसी किसी भी घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
पटना पुलिस - आपकी सुरक्षा, हमारी प्राथमिकता।
उक्त मामले एवं अग्रतर कार्रवाई के संबंध में श्री अजित कुमार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दानापुर-01 पटना, द्वारा दी गई बाइट...
District Administration Patna Bihar Police Home Department, Govt. of Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar City SP West Patna KhagaulPS, PatnaPolice, Bihar Police,..
    user_Live Bihar News Network
    Live Bihar News Network
    Journalist Patna Rural, Bihar•
    18 hrs ago
  • कर्पूरीग्राम में हुई छेड़खानी की घटना के अभियुक्त के घर पर चला बुलडोजर
    1
    कर्पूरीग्राम में हुई छेड़खानी की घटना के अभियुक्त के घर पर चला बुलडोजर
    user_Vaanishree News
    Vaanishree News
    Newspaper publisher Jandaha, Vaishali•
    8 min ago
  • राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के 150 वीं वर्षगांठ पर कार्यक्रम का हुआ भव्य आयोजन। राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के 150 वीं वर्षगांठ पर कार्यक्रम का हुआ भव्य आयोजन। राष्ट्रीय एकता व स्वाधीनता आंदोलन का कि गई यादें। जी हां यह कार्यक्रम राष्ट्रीय एकता व स्वाधीनता आंदोलन की प्रेरणा है जो 150 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में आज समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर प्रखंड अंतर्गत शिवइसिंहपुर पंचायत स्थित एक निजी विद्यालय, सरस्वती शिशु मंदिर का है, जहां राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरा होने पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसमें क्षेत्र के कई सरकारी स्कूलों के शिक्षक एवं क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद थे। आज राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में उक्त विद्यालय के परिसर में विभिन्न कार्यकमों का आयोजन किया गया । जिसमें स्कूल के बच्चे भी शामिल थे । इस कार्यक्रम के अध्यक्षता आनंद कुमार ठाकुर ने की, जबकि संचालन शिक्षिका मंजू कुमारी के द्वारा किया गया । आपको बताते के यह कार्यक्रम विद्या भारती लोक शिक्षा संस्थान के तत्वावधान किया गया है। इस अवसर पर उक्त विद्यालय के शिक्षक शिक्षिका एवं आए हुए वक्ताओं ने कहा कि वंदे मातरम् वह अमर मंत्र है, जिसने देशवासियों में देशभक्ति और बलिदान की भावना का संचार किया था। वंदे मातरम् सिर्फ एक गीत नहीं, बल्कि एक मंत्र है.यह राष्ट्रीय एकता और स्वाधीनता आंदोलन की प्रेरणा है.एक ऐसी गीत जिसने गुलामी की जंजीरों को तोड़ने का साहस किया.विकसित भारत की कल्पना को साकार किया हमें आपसी सद्भाव व राष्ट्रीय हितों को देखते हुए कार्य करने की जरूरत है. इस अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाध्यापक श्री ठाकुर, एवं शिक्षिका मंजू कुमारी ने संबोधन करते हुए क्या कुछ कही देखें इस खास रिपोर्ट में। मौके पर एचएम अशोक कुमार ठाकुर, शिक्षिका नीतू कुमारी, प्रीति कुमारी,पिंकी कुमारी,प्रतिभा कुमारी, अर्पणा दीक्षित, मनोरंजन कुमार ठाकुर,अंकुश, अभिराज, दिव्यांशु,हर्ष, सार्थक, अदिति श्री,निधि वर्षा,माही, नंदिता, राखी मौजूद थे.
    1
    राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के 150 वीं वर्षगांठ पर कार्यक्रम का हुआ भव्य आयोजन।
राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के 150 वीं वर्षगांठ पर कार्यक्रम का हुआ भव्य आयोजन।
राष्ट्रीय एकता व स्वाधीनता आंदोलन का कि गई यादें। 
जी हां यह कार्यक्रम राष्ट्रीय एकता व स्वाधीनता आंदोलन की प्रेरणा है जो 150 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में आज समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर प्रखंड अंतर्गत शिवइसिंहपुर  पंचायत स्थित एक निजी विद्यालय, सरस्वती शिशु मंदिर का है, जहां राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरा होने पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसमें क्षेत्र के कई सरकारी स्कूलों के शिक्षक एवं क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद थे।
आज राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में उक्त विद्यालय के परिसर में विभिन्न कार्यकमों का आयोजन किया गया । जिसमें स्कूल के बच्चे भी शामिल थे ।
इस कार्यक्रम के अध्यक्षता आनंद कुमार ठाकुर ने की, जबकि संचालन शिक्षिका मंजू कुमारी के द्वारा  किया गया ।
आपको बताते के यह कार्यक्रम विद्या भारती लोक शिक्षा संस्थान के तत्वावधान किया गया है।
इस अवसर पर उक्त विद्यालय के शिक्षक शिक्षिका एवं आए हुए 
वक्ताओं ने कहा कि वंदे मातरम् वह अमर मंत्र है, जिसने देशवासियों में देशभक्ति और बलिदान की भावना का संचार किया था।
वंदे मातरम् सिर्फ एक गीत नहीं, बल्कि एक मंत्र है.यह राष्ट्रीय एकता और स्वाधीनता आंदोलन की प्रेरणा है.एक ऐसी गीत जिसने गुलामी की जंजीरों को तोड़ने का साहस किया.विकसित भारत की कल्पना को साकार किया 
हमें आपसी सद्भाव व राष्ट्रीय हितों को देखते हुए कार्य करने की जरूरत है. 
इस अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाध्यापक श्री ठाकुर, एवं शिक्षिका मंजू कुमारी ने संबोधन करते हुए क्या कुछ कही देखें इस खास रिपोर्ट में।
मौके पर एचएम अशोक कुमार ठाकुर, शिक्षिका नीतू कुमारी, प्रीति कुमारी,पिंकी कुमारी,प्रतिभा कुमारी, अर्पणा दीक्षित, मनोरंजन कुमार ठाकुर,अंकुश, अभिराज, दिव्यांशु,हर्ष, सार्थक, अदिति श्री,निधि वर्षा,माही, नंदिता, राखी मौजूद थे.
    user_Chunnu Kumar Singh
    Chunnu Kumar Singh
    पटोरी, समस्तीपुर, बिहार•
    51 min ago
  • गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर गणपति विसर्जन का विहंगम दृश्य। समस्तीपुर जिला के मोहिउद्दीन नगर प्रखंड में गणेश चतुर्थी के अवसर पर गाजे बाजे के साथ भगवान गणेश की प्रतिमा का विसर्जन किया गया इस दौरान वातावरण गणपति बप्पा मोरया के नारों से गूंज रहा था।।
    1
    गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर गणपति विसर्जन का विहंगम दृश्य। 
समस्तीपुर जिला के मोहिउद्दीन नगर प्रखंड में गणेश चतुर्थी के अवसर पर गाजे बाजे के साथ भगवान गणेश की प्रतिमा का विसर्जन किया गया इस दौरान वातावरण गणपति बप्पा मोरया के नारों से गूंज रहा था।।
    user_Vijay Raj Journalist
    Vijay Raj Journalist
    पत्रकार मोहिउद्दीननगर, समस्तीपुर, बिहार•
    4 hrs ago
  • फतुहा में एसबीआई के सीएसपी सेंटर से 3.63 लाख रुपये की चोरी फतुहा में एसबीआई के सीएसपी सेंटर से 3.63 लाख रुपये की चोरी फतुहा। शहर के स्टेशन रोड स्थित देवीचक हाईस्कूल के सामने एसबीआई के सीएसपी सेंटर में बुधवार की रात अज्ञात चोरों ने शटर उखाड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर सेंटर के गल्ले में रखे करीब 3 लाख 63 हजार रुपये लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद सीएसपी संचालक कुंदन कुमार ने फतुहा थाने को सूचना दी। सूचना मिलते ही फतुहा थानाध्यक्ष श्रीमंत सुमन और सब इंस्पेक्टर चंदन कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया है, ताकि चोरों की पहचान की जा सके। घटना के बाद स्थानीय लोगों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता देखी जा रही है। लोगों का कहना है कि रिहायशी इलाके में स्थित सीएसपी सेंटर में चोरी की घटना से आसपास के दुकानदारों और लोगों में दहशत का माहौल है। हालांकि, पुलिस मामले की जांच में जुटी है और चोरों तक पहुंचने के लिए संभावित सुरागों की तलाश की जा रही है। फतुहा थानाध्यक्ष श्रीमंत सुमन ने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। सीएसपी संचालक के स्टाफ राहुल से भी पूछताछ कर घटना के संबंध में जानकारी ली गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य बिंदुओं के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
    1
    फतुहा में एसबीआई के सीएसपी सेंटर से 3.63 लाख रुपये की चोरी
फतुहा में एसबीआई के सीएसपी सेंटर से 3.63 लाख रुपये की चोरी
फतुहा। शहर के स्टेशन रोड स्थित देवीचक हाईस्कूल के सामने एसबीआई के सीएसपी सेंटर में बुधवार की रात अज्ञात चोरों ने शटर उखाड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर सेंटर के गल्ले में रखे करीब 3 लाख 63 हजार रुपये लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद सीएसपी संचालक कुंदन कुमार ने फतुहा थाने को सूचना दी।
सूचना मिलते ही फतुहा थानाध्यक्ष श्रीमंत सुमन और सब इंस्पेक्टर चंदन कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया है, ताकि चोरों की पहचान की जा सके।
घटना के बाद स्थानीय लोगों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता देखी जा रही है। लोगों का कहना है कि रिहायशी इलाके में स्थित सीएसपी सेंटर में चोरी की घटना से आसपास के दुकानदारों और लोगों में दहशत का माहौल है। हालांकि, पुलिस मामले की जांच में जुटी है और चोरों तक पहुंचने के लिए संभावित सुरागों की तलाश की जा रही है।
फतुहा थानाध्यक्ष श्रीमंत सुमन ने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। सीएसपी संचालक के स्टाफ राहुल से भी पूछताछ कर घटना के संबंध में जानकारी ली गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य बिंदुओं के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
    user_Shashi Kumar
    Shashi Kumar
    Communications central फतुहा, पटना, बिहार•
    1 hr ago
  • पूर्व आईपीएस अमिताभ दास का बड़ा खुलासा बिहार में होगा बड़ा खेल पूर्व आईपीएस अमिताभ दास का बड़ा खुलासा बिहार में होगा बड़ा खेल
    1
    पूर्व आईपीएस अमिताभ दास का बड़ा खुलासा बिहार में होगा बड़ा खेल 
पूर्व आईपीएस अमिताभ दास का बड़ा खुलासा बिहार में होगा बड़ा खेल
    user_Bihar darpan 24
    Bihar darpan 24
    News राघोपुर, वैशाली, बिहार•
    8 hrs ago
  • बुद्धाकॉलोनी थानांतर्गत एक व्यक्ति को अज्ञात अपराधियों द्वारा गोली लगने की सूचना।। बुद्धाकॉलोनी थानांतर्गत एक व्यक्ति को अज्ञात अपराधियों द्वारा गोली मारकर घायल किए जाने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घायल व्यक्ति को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्रों में लगे CCTV कैमरों के फुटेज की जांच की जा रही है। साथ ही FSL टीम द्वारा घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्यों का संकलन किया जा रहा है। पुलिस द्वारा घटना के सभी पहलुओं की गहनता से जांच एवं अनुसंधान किया जा रहा है। घटना में संलिप्त व्यक्तियों की पहचान एवं गिरफ्तारी हेतु आवश्यक कार्रवाई जारी है। घटना एवं अग्रतर कार्रवाई के संबंध में श्री कृष्ण मुरारी प्रसाद, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-01, विधि-व्यवस्था, पटना द्वारा दी गई बाइट... District Administration Patna Bihar Police SP Central, Patna Home Department, Govt. of Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar BuddhacolonyPS, Bihar Police, Patna Police
    1
    बुद्धाकॉलोनी थानांतर्गत एक व्यक्ति को अज्ञात अपराधियों द्वारा गोली लगने की सूचना।।
बुद्धाकॉलोनी थानांतर्गत एक व्यक्ति को अज्ञात अपराधियों द्वारा गोली मारकर घायल किए जाने की सूचना प्राप्त हुई।
सूचना प्राप्त होते ही पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घायल व्यक्ति को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्रों में लगे CCTV कैमरों के फुटेज की जांच की जा रही है। साथ ही FSL टीम द्वारा घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्यों का संकलन किया जा रहा है।
पुलिस द्वारा घटना के सभी पहलुओं की गहनता से जांच एवं अनुसंधान किया जा रहा है। घटना में संलिप्त व्यक्तियों की पहचान एवं गिरफ्तारी हेतु आवश्यक कार्रवाई जारी है।
घटना एवं अग्रतर कार्रवाई के संबंध में श्री कृष्ण मुरारी प्रसाद, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-01, विधि-व्यवस्था, पटना द्वारा दी गई बाइट...
District Administration Patna Bihar Police SP Central, Patna Home Department, Govt. of Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar BuddhacolonyPS, Bihar Police, Patna Police
    user_Live Bihar News Network
    Live Bihar News Network
    Journalist Patna Rural, Bihar•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.